ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ प्राप्त कथित भ्रष्टाचार की शिकायतों के ब्यौरे साझा करने से इनकार कर दिया है। पीएमओ ने कहा कि इस तरह की सूचना मुहैया कराना जटिल कवायद हो सकती है। पीएमओ का यह कथन ऐसे समय में आया है जब देश की प्रमुख जांच एजेंसी- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
मुंबई। भारत गैस रिसोर्सेज कंपनी (बीजीआरएल) ने शहरी गैस वितरण परियोजनाओं की बोली के नौवें दौर में महाराष्ट्र में उसे दिये गये दो भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) में 4,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है। भारत गैस रिसोर्सेज, भारत पेट्रोलियम निगम (बीपीसीएल) की सहायक कंपनी है। बीजीआरएल ने नौवें दौर में 11 भौगोलिक क्षेत्रों के विकास करने का अधिकार प्राप्त किया था, जिनमें से दो यानी अहमदनगर-औरंगाबाद और सांगली-सातारा भौगोलिक क्षेत्र महाराष्ट्र में हैं। बीपीसीएल के कार्यकारी निदेशक (गैस) राजेंद्र नातेकर ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "हम महाराष्ट्र की इन दो परियोजनाओं के लिए करीब 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।
हम इन दो परियोजनाओं में 8–56 लाख परिवारों को पाइप से पीएनजी उपलब्ध कराने और 170 सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने आगे बताया कि महाराष्ट्र में अन्य भौगोलिक क्षेत्र (जीए) प्राप्त करने वाले यूनिसन एनविरो और महाराष्ट्र नेचुरल गैस राज्य में सीएनजी स्टेशनों की स्थापना और पीएनजी नेटवर्क फैलाने के लिए 4,000 करोड़ रुपये का अलग से निवेश करेंगे। नातेकर ने आगे बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को 10वें शहरी गैस लाइसेंसिंग दौर की पेशकश करेंगे जो सीएनजी और ‘पाइप्ड’ रसोई गैस कनेक्शन कवरेज को आबादी के 70 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद करेगा। इसके अलावा, मोदी कम से कम 62 शहरों में शहरी गैस नेटवर्क के लिए काम की शुरूआत का शिलान्यास भी करेंगे। इनके लिए लाइसेंस कुछ महीने पहले समाप्त बोली-प्रक्रिया के तहत दिए गए थे।
नयी दिल्ली। सुपरबाइक विनिर्माता इटली की कंपनी दुकाती ने बुधवार को यहां पैनिगल वी4आर मोटरसाइकिल की बुकिंग की घोषणा की जिसकी बिक्री अंगुलियों पर गिनी जा सकेगी। शोरूम पर इसकी कीमत 51.87 लाख रुपये है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत में पैनिगल वी4आर महज पांच इकाइयां ही बेची जाएंगी। इसके लिए बुकिंग दुकाती के किसी भी डीलर के यहां कराई जा सकती है। कंपनी ने कहा कि 30 नवंबर से पहले की गयी बुकिंग पर वाहन की आपूर्ति अगले साल की पहली तिमाही में और उसक बाद की बुकिंग की डिलीवरी दूसरी तिमाही में शुरू होगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक सर्गी कैनोवास ने कहा, ‘‘भारत में पैनिगल वी4 को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद हमें इस बात का भरोसा है कि वी4आर संस्करण देश में बाइक प्रशंसकों का रेसिंग अनुभव बदल देगा।’’इस मोटरसाइकिल में 998 सीसी का इंजन है।
फिल्म का नाम- नमस्ते इंग्लैंड
वडोदरा। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को मंगलवार को तीसरे सयाजी रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान की शुरूआत बड़ौदा के पूर्व शासक सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय की याद में की गयी है। इससे पहले यह सम्मान इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति और उद्योगपति रतन टाटा को मिल चुका है। लक्ष्मी विलास पैलेस में आयोजित दोपहर के भोज समारोह में बच्चन ने खुलासा किया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई किसानों के ऋणों का भुगतान किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों और महाराष्ट्र के 350 किसानों की मदद की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम से आंतरिक शांति मिलती है। उन्होंने बड़ौदा के लिए सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय के योगदान की चर्चा की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुंबई। अदाकारा प्रीति जिंटा का कहना है कि वह भारत में चल रहे ‘मी टू’ अभियान की बड़ी समर्थक हैं और उनके साथ बदसलूकी करने वाले किसी भी व्यक्ति को वह थप्पड़ मार देतीं। जिंटा हाल ही में दिए अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गईं थी। अदाकारा ने एक वीडियो साक्षात्कार में कहा था, ‘‘काश, मैंने उसका (यौन उत्पीड़न का) सामना किया होता– मेरे पास भी आपको जवाब देने के लिए कुछ होता।’’ अपने इस विवादित बयान पर सफाई देते हुए जिंटा ने मीडिया में जारी किए एक बयान में कहा कि वह गलत आरोप लगाकर इस अभियान के प्रभाव को कम नहीं करना चाहती थीं, क्योंकि गलत आरोप लगने के चलते उनके रिश्ते के एक भाई ने खुद को गोली मार ली थी। उन्होंने कहा, ‘‘काश, मेरे साथ फिल्म जगत में ऐसा कुछ (यौन उत्पीड़न) हुआ होता’’- मुस्कारते हुए ऐसा कहने का कारण यह है कि मेरे साथ ऐसा हुआ होता तो मैंने उस व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया होता।’’ जिंटा ने कहा कि वह ‘‘अभियान की बड़ी समर्थक’’ हैं और उन्हें इस बात का दुख है कि उसके किसी बयान को गलत तरीके से ले लिया गया।
नयी दिल्ली। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से इस्तीफा देने वाले सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस के तेलंगाना प्रभारी आर सी खूंटिया ने बातचीत में कहा कि रेड्डी 23 नवंबर को तेलंगाना के मेडचल में होने वाली सोनिया गांधी और राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस की आधिकारिक रूप से सदस्यता ग्रहण करेंगे।
कोलंबो। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बुधवार को कहा कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टेस्ट की टीम से बाहर कर दिया गया है जिससे कि साथी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड को मैच अभ्यास का मौका मिल सके। इंग्लैंड की टीम तीसरे टेस्ट में जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप करने के इरादे से उतरेगी।
बालघाट/भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं जनता की सेवा के लिए जागता रहता हूं, लेकिन कांग्रेस के नेताओं को मेरे कारण नींद नहीं आती है। 15 वर्ष हो गए कुर्सी से दूर हुए, अब उन्हें कुर्सी की ज्यादा चिंता हो रही है। उनका एकमात्र लक्ष्य है किसी तरह चुनाव जीतना, लेकिन मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य है प्रदेश को समृद्धशाली बनाकर हर वर्ग का विकास करना। इसके लिए मैं दिन-रात मेहनत करने में जुटा हुआ हैं। मुख्यमंत्री बालाघाट जिले की विधानसभा बैहर में पार्टी प्रात्याशी अनुपमा नेताम और विधानसभा वारासिवनी में प्रत्याशी योगेंद्र निर्मल के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।
वाशिंगटन। सोमालिया में अमेरिका के हवाई हमलों में आतंकवादी समूह अल-शबाब के 37 आतंकवादी मारे गए हैं। अमेरिकी सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सेना ने एक बयान में कहा कि इन हवाई हमलों में कोई आम नागरिक हताहत नहीं हुआ है। ये हमले सोमवार को किए गए। पहले हमले में 27 और दूसरे हमले में 10 आतंकवादी मारे गए। बयान के अनुसार ये हमले सोमालिया की सरकार के समर्थन के साथ किए गए।