मनोरंजन

मनोरंजन (5281)

 

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में लगातार कमाल दिखा रही है। इसके पहले पार्ट 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है। लेकिन लंबे समय से अक्षय के बारे में एक बात सुनने को मिल रही है कि लोग उन्हें सख्त और कम बोलने वाला समझते हैं। क्या वाकई में ऐसा है। अब उनके सह-कलाकार दानिश पंडोर ने इस बारे में खुलकर बात की है।

अक्षय को कैसा इंसान समझते हैं दानिश

न्यूज18 की एक खबर के अनुसार, ‘धुरंधर’ में उजैर बलोच का रोल करने वाले दानिश पंडोर ने कहा, 'अक्षय खन्ना बहुत अच्छे से पेश आते हैं। वे बहुत मिलनसार हैं। हां, वे ज्यादा बोलते नहीं हैं, लेकिन अगर आप उनसे कुछ पूछो तो तुरंत जवाब देते हैं।'

दानिश ने आगे बताया, 'उनकी खामोशी को मतलबी या घमंडी मत समझो। वे ऐसा नहीं कहते कि ‘मैं तुमसे बात नहीं करना चाहता’। वे बहुत अच्छे इंसान हैं। बस सेट पर वे अपने किरदार में पूरी तरह डूबे रहते हैं। कैमरा ऑन होते ही वे अपने रोल में बदल जाते हैं।'

दानिश को अक्षय की किस बात से है हैरानी

 

अक्षय कुमार, राजपाल यादव और वामिका गब्बी के साथ अन्य कलाकार इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इन सबके बीच कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे थे, जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि वामिका राजपाल को इग्नोर कर रही हैं। अब इन वीडियोज को लेकर राजपाल ने खुलकर बात की है।

वायरल वीडियो पर क्या बोले राजपाल

जूम के साथ बातचीत में राजपाल ने इन बातों को खारिज किया और इनके पीछे की कहानी बताई। उन्होंने कहा, ‘ये कैसे होता है कि जैसा आपका कैमरा एंगल होता है, मैं वहां किसी दूसरे को कर रहा हूं, वो बेचारी किसी दूसरे को कर रही है, लेकिन

 

मुंबई । दुनिया भर में जिस तरह से उथल-पुथल मची हुई है, ऐसे माहौल में आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी अपनी चिंताओं और भावनाओं को खुलकर साझा कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार ने भी दुनिया के मौजूदा हालात पर अपनी बात रखते हुए लोगों से एक खास अपील की है।
अक्षय कुमार ने यह बात क्विज रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया के दौरान कही, जहां श्वेता जुमानी भी मेहमान के तौर पर मौजूद थीं। बातचीत के दौरान जब दुनिया में चल रहे तनाव और युद्धों का जिक्र हुआ, तो अक्षय ने कहा कि वर्तमान समय में कई देशों में संघर्ष और अनिश्चितता का माहौल है, जिसका असर हर इंसान पर पड़ता है, चाहे वह कहीं भी रहता हो। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रात को सोने से पहले अपने परिवार और देश के लिए प्रार्थना जरूर करें। उनके मुताबिक, यह छोटा सा कदम इंसान को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी का मानना है कि दिखावे से ज्यादा अहमियत अभिनय को दी जानी चाहिए और वही उनकी असली पहचान है। अभिनेता ने साफ कहा कि उन्हें फैशन को लेकर किसी तरह का दबाव महसूस नहीं होता। उनके अनुसार, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम एक अभिनेता बनने के लिए रखा था और अब जब उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है, तो वही उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका पूरा ध्यान अपने अभिनय कौशल को बेहतर बनाने पर रहता है, न कि बाहरी दिखावे पर। सिद्धांत ने फैशन को लेकर अपनी सोच साझा करते हुए कहा कि वह इसे अलग से करने वाली चीज नहीं मानते। फिल्मों में जो किरदार निभाते हैं, उसी के मुताबिक उन्हें कपड़े पहनने का मौका मिलता है और वही उनका स्टाइल बन जाता है। उनका मानना है कि

 

मुंबई। भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत, हेमा मालिनी, विकी कौशल, सान्या मल्होत्रा, सिदधार्थ चतुर्वेदी, अनुपम खेर और लॉरेन गोटलिब समेत कई सितारे नजर आए। इस अवसर पर कंगना रनौत ने सिनेमा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं को पर्याप्त प्रोत्साहन नहीं मिलेगा, तो उनके दृष्टिकोण को समझना मुश्किल होगा। कंगना ने यह भी कहा कि जिस तरह देश के प्रधानमंत्री राजनीति में महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं, उसी तरह फिल्म इंडस्ट्री को भी महिलाओं के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराने चाहिए।
उनके मुताबिक, फिल्म फेस्टिवल, स्टूडियो सपोर्ट और महिलाओं के संघर्षों को सामने लाने जैसे प्रयास इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान अभिनेता अरविंद स्वामी ने फिल्मों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए

 

मुंबई । बॉलीवुड के राष्ट्रवादी फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और निर्माता भूषण कुमार मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम की फिल्म बना रहे हैं। यह फिल्म पूर्व आर्मी चीफ केजेएस ढिल्लन की किताब ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान से प्रेरित है, जिसमें भारत की सीमाओं के भीतर और बाहर हुई महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाइयों का विवरण दिया गया है।
यह फिल्म आतंकवाद और सुरक्षा से जुड़े वास्तविक घटनाक्रमों पर आधारित होगी। विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म की घोषणा करते हुए बताया कि यह कहानी सिर्फ एक फिल्मी प्रस्तुति नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को सामने लाने का प्रयास है, जिन्हें आमतौर पर व्यापक रूप से नहीं जाना जाता। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उपमहा

 

इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच दुबई में भी हालात चिंताजनक हैं। इस बीच एक्टर, प्रोड्यूसर और कथित फिल्म क्रिटिक केआरके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने परिवार को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि रमजान के चलते उनकी पत्नी और बच्चे दुबई में हैं। ईश्वर उनकी रक्षा करेंगे।

'मिसाइल के धमाकों की आवाज में रातभर नहीं सो पाए'

केआरके उर्फ कमाल आर खान ने एक अन्य पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका परिवार दुबई में फंसा है। जंग के हालात के चलते कोई पूरी रात नहीं सो पाया है। केआरके ने लिखा है, 'दुबई में मिसाइलों और ड्रोन के धमाके की आवाज की वजह से मेरा परिवार पूरी रात सो नहीं पाया। यह शहर के सभी लोगों के लिए बहुत खतरनाक स्थिति है'।

रमजान में दुबई गया केआरके का परिवार

केआरके ने अपने एक्स अकाउंट से अपने परिवार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'मेरी पत्नी और बच्चे रमजान की वजह से इस वक्त दुबई में हैं। ईश्वर उनकी रक्षा करें'। उनका कहना है कि एक मित्र से उन्हें पता चला है कि लाखों लोग तत्काल दुबई से निकलना चाह रहे हैं, लेकिन एयरपोर्ट बंद होने की वजह से वे असहाय हैं। नेटिजन्स केआरके को हिम्मत दे रहे हैं कि सब ठीक होगा। वहीं, कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'आप तो खुद को नास्तिक बताते हो, फिर अचानक ईश्वर में यकीन कैसे?'

 

 

अमेरिका-इस्राइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया है। ईरान ने भी इन हमलों का जवाब दिया है। जंग की वजह से बने हालात के बीच कई मिडिल ईस्ट के देशों ने फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। इसके नतीजे में वहां कई भारतीय फंस गए हैं। ऐसे में म्यूजिक कंपोजर संतोष नारायणन ने बताया है कि एयरपोर्ट बंद होने से ठीक पहले वह मिडिल ईस्ट से निकल आए।

 

अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जंग जारी है। इस बीच साउथ के एक्टर विष्णु मांचू दुबई में अपने परिवार से मिलने गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मिसाइलें नजर आ रही हैं। यह मिसाइलें युद्ध की हैं।

ईरान के किए जवाबी हमले

शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमले किए। बदले में ईरान ने इस्राइल और बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री वाली जगह को निशाना बनाकर हमले किए। तनाव बढ़ने पर अबू धाबी, दुबई, कतर और कुवैत में धमाकों की खबरें आईं।

 

सिंगर करण औजला ने शनिवार शाम को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने P-POP CULTURE इंडिया टूर की शुरुआत की। कॉन्सर्ट को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। बताया जाता है कि कॉन्सर्ट में 75 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। इस बीच खबर है कि कॉन्सर्ट के दौरान हाथापाई हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

कॉन्सर्ट में चले लात घूंसे

'P-POP CULTURE कल्चर इंडिया टूर 2026' नाम के इस कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया जिसने इस कॉन्सर्ट के प्रबंधकों पर सवाल उठाया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग वेन्यू के अंदर लड़ाई कर रहे हैं। एक आदमी नीचे पड़ा है। दूसरा आदमी उसे बार-बार घूंसे मार रहा है। झगड़े के दौरान एक दूसरा आदमी भी उस आदमी को लात मारता दिख रहा है।वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है 'करण औजला के कॉन्सर्ट में वीआईपी लाउंज में क्रेजी फाइट।'कॉन्सर्ट में लड़ाई क्यों हुई। इसके बारे में जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं।

नाराज हुए दर्शक

इस बीच एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर लिखा 'एक टिकट पर हमने 5-6 हजार रुपये खर्च किए। इसके बावजूद हम बाहर खड़े रहे। बॉक्स ऑफिस पर बदइंतजामी की वजह से हमारे कलाई के बैंड भी चोरी हो गए।'

औजला ने बांधा समां

करण औजला का कॉन्सर्ट शनिवार को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। इस बीच कॉन्सर्ट की शुरुआत डीजे चेतस के हाई-एनर्जी सेट से हुई, जिससे माहौल में जोश भर गया। इससे पहले कि औजला ने पॉप-अप लिफ्ट से स्टेज पर एंट्री की।

 

Page 2 of 378

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक