ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
एक्टर ऋतिक रोशन शनिवार को फिल्ममेकर गोल्डी बहल के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आए। हालांकि, इस दौरान वह बैसाखी के सहारे चलते दिखे और उन्होंने फोटोग्राफरों को पोज नहीं दिए। एक्टर ब्लैक हुडी, मैचिंग जॉगर्स और कैप में नजर आए।
वहीं, ऋतिक की बैसाखी के सहारे चलने वाली फोटो को शेयर करते हुए फोटोग्राफर योगेन शाह ने कहा कि घुटने की चोट लगने के बाद एक्टर इससे उबर रहे हैं।
करण जौहर जब रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा की सीक्रेट शादी में शामिल होने जा रहे थे, तब ऋषि कपूर ने उन्हें झूठ बोलते हुए पकड़ लिया था।
दरअसल, रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने अपनी शादी के बारे में बहुत कम लोगों को बताया था। कपल की शादी में सिर्फ 18 लोग मौजूद थे, जिनमें से एक करण जौहर भी थे।
रानी और आदित्य की शादी इटली में हुई थी और करण जौहर चुपचाप वहां शादी में शामिल होने गए थे।
हरियाणा में गुरुग्राम के सोहना में फिल्म "खोसला का घोंसला-2" की शूटिंग के दौरान एक्टर अनुपम खेर ने एक सिक्योरिटी गार्ड को स्मार्टफोन गिफ्ट किया। सिक्योरिटी गार्ड अपना कीपैड फोन लेकर अनुपम खेर के पास फोटो खिंचवाने के लिए गया था, लेकिन उसे इस बात की चिंता थी कि वह फोटो उसे कैसे मिलेगी। यह बात सुनकर अनुपम खेर ने उसे फोन गिफ्ट कर दिया।
सिक्योरिटी गार्ड ने नए फोन से पहली फोटो अनुपम खेर के साथ खिंचवाई और साथ ही उस फोटो को फोन के वॉल पर भी लगा लिया। अनुपम खेर ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
दैनिक भास्कर एप से बातचीत में सिक्योरिटी गार्ड धर्मेंद्र ने बताया कि वह यह स्मार्टफोन अपने 12वीं में पढ़ने वाले बेटे को देंगे, ताकि उसकी ऑनलाइन पढ़ाई में मदद हो सके। पढ़ाई से बढ़कर कुछ नहीं है और यह गिफ्ट उनके लिए सबसे कीमती है।
जियो स्टूडियोज ने फिल्म, मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक पब्लिक नोटिस जारी किया है। इसमें अली अब्बास जफर फिल्म्स LLP और फिल्ममेकर अली अब्बास जफर से जुड़े अपने कॉन्ट्रैक्ट अधिकारों को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, यह नोटिस 17 जनवरी 2026 को अतुल मोहन की कम्प्लीट सिनेमा मैगजीन में किंग स्टब्ब एंड कसिवा, एडवोकेट्स एंड अटॉर्नीज के जरिए प्रकाशित किया गया।
नोटिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2025 से जियो स्टूडियोज, अली अब्बास जफर फिल्म्स LLP और अली अब्बास जफर के बीच हुए बाइंडिंग अरेंजमेंट के तहत जियो स्टूडियोज सभी तरह की मौजूदा और भविष्य की कमाई पर पहला और सर्वोच्च अधिकार रखता है। यह कमाई किसी भी रूप में हो सकती है और उन सभी कॉमर्शियल इंगेजमेंट से जुड़ी है, जिनका जिक्र नोटिस में किया गया है।
खास बात यह है कि यह अधिकार सिर्फ जियो स्टूडियोज के साथ बने प्रोजेक्ट्स तक सीमित नहीं है। यह अली अब्बास जफर फिल्म्स LLP और व्यक्तिगत रूप से अली अब्बास जफर से जुड़े सभी मीडिया और एंटरटेनमेंट कामों से होने वाली कमाई पर लागू होता है। इसमें प्रोजेक्ट्स, प्रोडक्शन, कोलेबोरेशन, वेंचर्स और अन्य काम शामिल हैं, चाहे जियो स्टूडियोज उनमें शामिल हो या नहीं। साथ ही, यह दावा उन दूसरी कंपनियों तक भी फैला है, जिनमें LLP के पार्टनर्स या डायरेक्टर्स की हिस्सेदारी है, चाहे वे कंपनियां अभी मौजूद हों या भविष्य में बनाई जाएं।
प्रियंका चोपड़ा ने 83वें गोल्डन ग्लोब्स इवेंट की फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हैं। अब उन्होंने इस इवेंट का बिहाइंड द सीन वीडियो पोस्ट किया है। प्रियंका इसमें तैयार होती दिख रही हैं। स्टाफ से बातें कर रही हैं। प्रियंका का नरेशन इंग्लिश में है। इस बीच वह हिंदी का एक डायलॉग बोलती हैं जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। प्रियंका की आंख से पानी आ रहा होता है और इसे ठीक करने के लिए वह दादियों को याद करती हैं।
निक के साथ इवेंट्स में आता है मजा
वीडियो में प्रियंका बोलती हैं, 'मुझे निक के साथ ऐसे इवेंट्स करना बहुत पसंद है। साथ में हम बहुत मजे करते हैं। इसलिए मैं अपने पति के साथ डेट नाइट पर जाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।' वह अपने पति के साथ मजे करती हैं। इसके बाद प्रियंका का डिओर का गाउन आता है। निक और प्रियंका रेडी होते हैं। प्रियंका देर रात तक जागती हैं और बताती हैं कि अगले दिन उन्हें बहुत सुबह उठना है। प्रियंका सुबह की झलक दिखाती हैं और बताती हैं कि नींद पूरी नहीं हुई।
क्रिसमस के बाद पहला इवेंट
तैयार होते वक्त प्रियंका बोलती हैं, आज स्टेज पर एक स्पोर्ट्स जोक बोलना है, मुझे खुद को तसल्ली देनी पड़ेगी। प्रियंका हेयरवॉश करती और खिलखिलाती दिखती हैं। वह हेयर स्टाइलिंग करते वक्त बोलती हैं क्रिसमस से अब तक मैं अपने परिवार के सिवाय किसी से नहीं मिली। प्रियंका बताती हैं कि अब वह ग्लोब्स में जाएंगी। इसके बाद प्रियंका का फोटो सेशन होता है। वह निक के साथ पोज देती हैं।
जब दादी को किया याद
प्रियंका बोलती हैं, 'मेरी आंख से पानी आना बंद नहीं हो रहा लेकिन मुझे लगता है कि यह ठीक हो जाएगा। मेरे पास मेरा ट्रस्टेड टिश्यू है।' प्रियंका टिशू से आंख का कॉर्नर दबाती हैं। फिर बोलती हैं, 'हमारी दादियों ने अच्छा सिखाया है।'
लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
प्रियंका के पूरे वीडियो में लोगों को दादी वाला पार्ट बहुत पसंद आ रहा है। उनके एक फॉलोअर ने लिखा है, हमारी दादियों ने अच्छा सिखाया है, हां मैम। एक कमेंट है, ओह लास्ट में वो हिंदी तड़का। एक ने लिखा है, दादी रिफरेंस तो ग्रेट ऑफ ऑल टाइम है। एक और कमेंट है, मुझे बिहाइंड द सीन वीडियोज पसंद हैं।
‘
यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हुई है। जब ये ‘हक’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई है तब से ये फिल्म ट्रेंड कर रही है। पहले आलिया भट्ट ने, फिर करण जौहर ने और अब सामंथा रूथ प्रभु ने इस फिल्म की तारीफ की है। लेकिन सवाल यह उठता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी या फ्लॉप? आइए बताते हैं।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फिल्म पांच हफ्ते तक सिनेमाघरों में लगी हुई थी। इस फिल्म ने पांच हफ्तों में भारतीय बॉक्स ऑफिस से 19.86 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड की बात करें तो इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 29 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
कुणाल खेमू की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'सिंगल पापा' को दर्शकों और क्रिटिक्स ने जमकर सराहा था। अब जल्द ही इस सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
नेटफ्लिक्स ने किया सीजन 2 का एलान
सोमवार को नेटफ्लिक्स ने अपने ओटीटी प्लेटफॅार्म पर आने वाली सीरीज 'सिंगल पापा 2' की घोषणा की। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये यह जानकारी दर्शकों को दी। इसे शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा ‘बधाई हो, सीजन 2 होने वाला है।’ हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अब तक इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की।
फैंस ने की यह खास अपील
नेटफ्लिक्स की इस पोस्ट पर सीरीज के कई फैंस ने खास अपील की है। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा, ‘इस बार दया शेट्टी का रोल ज्यादा रखना..’। वहीं कई फैंस ने इस खबर पर खुशी भी जाहिर की कि इस सीरीज का दूसरा पार्ट आ रहा है। कइयों ने लिखा कि वो सीजन के लिए बेहद उत्साहित हैं।
नजर आएंगे ये बड़े कलाकार
यह सीरीज इशिता मलहोत्रा और नीरज उधवानी के जगरनॉट प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है। इसे शशंक खैतान, हितेश केवल्या और नीरज उधवानी ने ही निर्देशित किया है। सीरीज में कुणाल खेमू, प्राजक्ता कोली, मनोज पहवा, आयशा रजा, नेहा धूपिया, सुहेल नय्यर, दयानंद शेट्टी और ईशा तलवार समेत कई कलाकार नजर आएंगे।
पहले सीजन में क्या थी कहानी
'सिंगल पापा' की कहानी एक ऐसे तलाकशुदा इंसान गौरव गहलोत की है जिसकी कार में कोई बच्चा छोड़ जाता है। इसके बाद गौरव उस बच्चे को पालना चाहता है मगर परिवार उसके लापरवाह होने की चलते उसके इस फैसले का साथ नहीं देता। आगे जाकर गौरव उस बच्चे को अकेले संभालता है। अब गौरव के जीवन में क्या नए बदलाव होंगे, यह कहानी दर्शकों को इसके दूसरे भाग में देखने को मिलेगी।
टीवी और ओटीटी की दुनिया में पहचान बना चुकीं अभिनेत्री जिया शंकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर उठी चर्चाएं हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर जिया की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं। बस फिर क्या था- फैंस और गॉसिप गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया। इसके बाद ये भी अटकलें लगीं कि जिया ने जानबूझकर पब्लिसिटी के लिए मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर साझा की है।
जिया और अभिषेक को लेकर उड़ी थीं अफवाहें
दरअसल, यह चर्चा ऐसे समय पर शुरू हुई जब जिया शंकर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के चर्चित कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान को लेकर पहले से ही रिलेशनशिप और सगाई की अफवाहें उड़ रही थीं। दोनों ने रियलिटी शो में साथ हिस्सा लिया था और एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए थे, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, जिया और अभिषेक दोनों ही पहले इन खबरों को खारिज कर चुके हैं और खुद को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है।
अफवाहों ने फिर से जोर पकड़ा
मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर सामने आने के बाद अफवाहों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया। इसी के चलते अब जिया शंकर की टीम को सामने आकर स्थिति साफ करनी पड़ी। अभिनेत्री की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए साफ कहा कि जिया किसी भी तरह के पब्लिसिटी स्टंट या बनावटी कहानियों का हिस्सा नहीं बनतीं।
पब्लिसिटी रूमर्स पर आया टीम का रिएक्शन
टीम के मुताबिक, जिया शंकर एक ऐसी कलाकार हैं, जिनका काम खुद उनकी पहचान है। उन्हें सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादों या निजी जिंदगी के तमाशे की जरूरत नहीं है। बयान में यह भी कहा गया कि तस्वीर साझा करने का मकसद अफवाहों को खत्म करना और ट्रोलिंग को रोकना था, न कि नई बहस को जन्म देना।
जिया की टीम ने किया साफ
जिया शंकर को लेकर उनकी टीम ने ये भी साफ किया कि अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर सीमाएं तय करती हैं और वही साझा करती हैं जो उनके मूल्यों के अनुरूप हो। वह अपने काम, आत्मविकास और स्वतंत्र सोच पर फोकस करती हैं। टीम ने फैंस और मीडिया से अपील की कि बातचीत को सम्मानजनक और सकारात्मक रखा जाए और जिया के प्रोफेशनल काम पर ध्यान दिया जाए, न कि उनकी निजी जिंदगी पर बेवजह अटकलें लगाई जाएं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की कोई नई फिल्म आने वाली हो, और उसको लेकर फैंस एक्साइटेड न हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता | बीते 27 दिसंबर को सलमान ने अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान का एक छोटा सा टीजर रिलीज किया गया | इस टीजर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तबाही मचा दी | इस टीजर में सलमान का कमाल का लुक नजर आ रहा है. उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना वजन भी घटाया था, जिसके बाद फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं |
सलमान के करियर के लिए बीते कुछ साल इंडस्ट्री में उतने अच्छे नहीं रहे हैं, ऐसे में इस फिल्म से सलमान को भी काफी उम्मीदें हैं | इसी बीच ऐसी चर्चा है कि सलमान की ये फिल्म असल में एक बायोपिक है. ऐसा कहा जा रहा है कि बैटल ऑफ गलवान, कर्नल संतोष बाबू की बायोपिक है. आइए जानते हैं, इस बात में कितनी सच्चाई है और आखिर कौन है कर्नल संतोष बाबू?
कौन थे कर्नल संतोष बाबू?
सबसे पहले जानते हैं कि कर्नल संतोष बाबू कौन हैं? तो आपको बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक, कर्नल बी. संतोष बाबू भारतीय सेना के एक वीर सैन्य अधिकारी थे, जो 2020 में गलवान घाटी में चीन के साथ हुई हिंसक झड़प में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान (शहादत) देने के लिए जाने जाते हैं | वो 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे और उन्हें मरणोपरांत भारत के दूसरे सबसे बड़े युद्धकालीन वीरता पुरस्कार, महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था | ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सलमान इस फिल्म में शहीद कर्नल के किरदार में ही नजर आने वाले हैं?
बायोपिक है सलमान की फिल्म?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये बात सच है कि ये फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में हुए क्लैश से जुड़ी सच्ची घटनाओं पर आधारित है, लेकिन सलमान की ये फिल्म किसी की भी बायोपिक नहीं है | सलमान इस फिल्म में एक अलग किरदार निभाते नजर आएंगे, जिसका शहीद कर्नल संतोष बाबू की जिंदगी से कोई लेना देना नहीं है. फिल्म के टीजर में भी दिखाई दे रहा है कि सलमान हाथों में एक लकड़ी का टुकड़ा लेकर चीनी सेना का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं | इस फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में सलमान के अलावा एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह, जैन शाह, अंकुर भाटिया जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं |
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हुई | फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. ऑडियंस को भी ये खास पसंद नहीं आई | पहले वीकेंड पर इसकी कमाई के आंकड़ों से साफ है कि फिल्म फ्लॉप हो गई है | भले ही कार्तिक की ये फिल्म पिट गई हो, लेकिन अब वो अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुटने वाले हैं | इसकी लिए उन्होंने एक बार फिर डायरेक्टर कबीर खान से हाथ मिलाया है |
रोमांस और कॉमेडी करने के बाद कार्तिक आर्यन फिर से सीरियस रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं | कार्तिक आर्यन और कबीर खान एक बार फिर जबरदस्त कोलैबोरेशन करने के लिए तैयार हैं | इससे पहले कार्तिक आर्यन ने ‘चंदू चैंपियन’ में कबीर खान के साथ काम किया था. यानी ये कार्तिक और कबीर का दूसरा कोलैबोरेशन होगा |
बड़े बजट की फिल्म बनाएंगे कबीर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स एडवेंचर फिल्म होगी | साथ ही, इस बार कहानी कश्मीर के खूबसूरत बैकग्राउंड से सामने आएगी, जिसमें एक बड़ा प्रोडक्शन बजट और एक बड़ा शूटिंग प्लान होगा | हालांकि, कार्तिक और कबीर की पिछली फिल्म चंदू चैंपियन कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई थी | ऐसे में देखना ये होगा कि दोनों का नया प्रोजेक्ट ऑडियंस को पसंद आता है या नहीं |
फिल्म के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन
कार्तिक आर्यन इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह से कमिटेड हैं | एक्टर इस अनोखी स्पोर्ट्स एडवेंचर फिल्म में अपने रोल की तैयारी के लिए कड़ी ट्रेनिंग और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी करेंगे | फिल्म की शूटिंग फरवरी 2026 से अक्टूबर 2026 तक चलेगी यानी पूरे नौ महीने लगातार शूटिंग होगी. मेकर्स ने दुनियाभर में अच्छी लोकेशन्स पर शूटिंग करने का प्लान बनाया है | कई इंटरनेशनल लोकेशन्स पर शूटिंग का मतलब है कि कहानी का कैनवस काफी बड़ा होने वाला है | ये फिल्म साल 2027 तक रिलीज हो सकती है |
बॉलीवुड के दबंग खान 27 दिसंबर को 60 साल के होने जा रहे हैं। इस उम्र में भी सलमान अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
60वें बर्थडे से पहले सलमान ने फैंस के लिए फिटनेस से जुड़ी कुछ फोटो शेयर की हैं। फोटो देखकर कोई भी ये अनुमान नहीं लगा सकता कि 6 दिन बाद वो 60 साल के हो जाएंगे।
एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है। वो लिखते हैं- 'काश मैं 60 साल की उम्र में भी ऐसा ही दिखूं! बस 6 दिन बचे हैं।'
23 दिसंबर 1997 को मुंबई में जन्मे अहान पांडे बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले टिकटॉक पर शाहरुख खान और रणबीर कपूर जैसे कई स्टार्स की नकल करके वीडियो बनाते थे। 'सैयारा’ फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी ने अहान पांडे के पुराने टिकटॉक वीडियो डिलीट करवा दिए, क्योंकि वे क्रिंज या छपरी स्टाइल के थे, जो उनकी फिल्म ‘सैयारा’ के हीरो वाली इमेज से मेल नहीं खाते थे।
यह फैसला फिल्म रिलीज से पहले लिया गया ताकि दर्शकों को अहान का वो वाला पक्ष न दिखे। अहान पांडे ‘सैयारा’ से पहले एक शॉर्ट फिल्म 'फिफ्टी' में अपने चाचा चंकी पांडे के साथ काम कर चुके थे। यह शॉर्ट फिल्म अहान ने खुद अपने दोस्तों के साथ मिलकर बनाई थी।
बहरहाल, सैयारा से नेशन के हार्ट थ्रोब (दिल की धड़कन) बन चुके अहान पांडे की एक्टिंग की तारीफ युवाओं ने खूब की। इसे आमिर और शाहरुख खान के बेटों से बड़ा डेब्यू माना गया। अहान पांडे अब यशराज फिल्म्स की एक्शन-रोमांटिक फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है।
साल 2025 इस साल हिंदी सिनेमा के लिए काफी कमाल का रहा है. फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है, इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ हैं. हाल ही में एक्टर विकी कौशल ने दोनों ही फिल्मों की सक्सेस के बारे में बात की है. इस दौरान उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जिनका ये मानना है कि फिल्मों की सक्सेस के पीछे देशभक्ति वाला फॉर्मूला अपनाया जा रहा है. एक्टर ने बताया कि वो इससे बिल्कुल सहमत नहीं हैं |
इस साल की शुरुआत में विकी कौशल की फिल्म ‘छावा’ रिलीज हुई थी, जिसने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी. हालांकि, बीच में और भी फिल्में आई, लेकिन अभी ‘धुरंधर’ ने भी कमाई के मामले में काफी कमाल किया हुआ है. इसी बीच दोनों फिल्मों की सक्सेस को देखकर कुछ लोगों का ऐसा कहना है कि फिल्मों में देशभक्ति बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई का फॉर्मूला बनती जा रही है |
भावना का अपमान है
इस पर विकी कौशल ने दोनों फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि देशभक्ति कोई फॉर्मूला नहीं हो सकती और इसे फॉर्मूला कहना इस भावना का अपमान है. देशभक्ति हमारी सच्चाई है, जिसे हम अपनी फिल्मों, साहित्य और खेलों के जरिए दिखाते रहेंगे.’ एक्टर ने आगे कहा कि ये वो तरीका है जिससे हम अपनी बात रख सकते हैं और कह सकते हैं कि हमें अपने देश की विविधता, विरासत और सच्चाई पर गर्व है
कमाई में अव्वल दोनों फिल्म
विकी ने आगे कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि मैं इस बड़े पल का एक छोटा सा हिस्सा हूं, जहां हम निडर होकर ग्लोबल मैप पर भारत को रिप्रजेंट कर रहे हैं. ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ की बात की जाए, तो दोनों ही फिल्मों ने 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. दोनों फिल्मों को लोगों का काफी प्यार भी हासिल हो रहा है. ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह की फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में कई सारे जबरदस्त कलाकार शामिल हैं |
Dhurandhar Box Office Collection Days 17: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म धुरंधर लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं. 17वें दिन भी धुरंधर ने बंपर कमाई की. इस कलेक्शन के साथ यह फिल्म साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो गई है. वहीं, रिलीज के 17 दिनों बाद यह फिल्म भारत की ऑल टाइम टॉप 10 हाई ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है.
17वें दिन भी ‘धुरंधर’ ने की बंपर कमाई
Sacnik के मुताबिक धुरंधर ने 17वें दिन (तीसरे रविवार) को बॉक्स ऑफिस पर करीब 38.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया, जो 16वें दिन से 12.41% ज्यादा है. फिल्म की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई दूसरे रविवार को हुई थी, जो 58 करोड़ रुपए थी. इस फिल्म की कुल नेट कमाई अब 555.75 करोड़ रुपए पहुंच गई है.