मनोरंजन

मनोरंजन (5281)

 

बॉलीवुड | बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। एक्ट्रेस को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। आलिया को ट्यूनीशियाई अभिनेत्री हेंड सबरी के साथ एक समारोह में सम्मानित किया गया, जिन्हें उमर शरीफ अवॉर्ड से नवाजा गया। रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का पांचवां संस्करण सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया जा रहा है।

आलिया ने जताई खुशी

गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड जीतने पर खुशी जताते हुए आलिया ने कहा कि गोल्ड

 

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और माधवन जबरदस्त लाइमलाइट में चल रहे हैं | इन सितारों की हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म के गाने और इससे जुड़े कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हैं | जहां एक तरफ ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ मेकर्स की चिंता बढ़ा देने वाली एक खबर आई है. दरअसल, 6 देशों में इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया है. मतलब उन देशों में इस फिल्म की रिलीज पर रोक है और वहां के सिनेमाघरों में ये फिल्म नहीं चलेगी |

वो 6 देश हैं बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE). एक रिपोर्ट के अनुसार इन देशों में ‘धुरंधर‘ पर बैन है. ये फिल्म इन देशों में रिलीज ही नहीं हुई है. ‘धुरंधर’ की

 

प्रभास की अगली फिल्म साल 2026 की शुरुआत में रिलीज की जाएगी. यूं तो इस साल उनकी एक भी फिल्म नहीं आई है, पर शुरुआत ‘द राजा साब’ से करने वाले हैं. जब उनकी थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म से टक्कर होगी. हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि प्रभास की दो फिल्में कंफर्म अगले साल आ रही है |जबकि, एक पिक्चर का उन्होंने कुछ वक्त पहले ही काम शुरू कर दिया है. संदीप रेड्डी वांगा की SPIRIT के लिए माहौल भी तगड़ा बना हुआ है. फिल्म में कई बॉलीवुड एक्टर्स की एंट्री की खबरें भी हैं. इसी बीच जानिए फीस के मामले में प्रभास ने कैसे सबको पीछे छोड़ दिया है?

प्रभास साउथ के उन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिनकी फिल्मों का सक्सेस रेट जबरदस्त रहा है. बाहुबली के बाद से ही उन्हें लगातार कई बड़ी फिल्में मिल रही हैं. साथ ही वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहते हुए तगड़ी फीस भी वसूल चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं रणबीर कपूर इस वक्त 4000 करोड़ी ‘रामायण’ के लिए जितना पैसा ले रहे हैं, प्रभास ने 300 करोड़ी SPIRIT से उससे कई ज्यादा फीस ले ली है. जिसके चलते वो चर्चा का विषय बने हुए हैं. पर बड़ा सवाल यह है कि क्या आदिपुरु

 

बॉलीवुड | बॉलीवुड की ग्रैंड पार्टी हो या शादी, उसमें कोई स्टार मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में न दिखे, यह पॉसिबल नहीं है. डिजाइनर मनीष मल्होत्रा खुद ही एक ब्रांड हैं. जिनके डिजाइन किए कपड़े पहनते ही वैल्यू बढ़ जाती है. महीने का 500 रुपये कमाने वाले मनीष मल्होत्रा अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. मनीष मल्होत्रा हर साल 5 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं. 58 साल के ये डिजाइनर बेहद फिट एंड हैंडसम हैं. यह बर्थडे इसलिए भी खास है, क्योंकि हाल ही में उनकी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है. पर क्या आप जानते हैं शाहरुख और सलमान नहीं, इस IPL टीम की मालकिन के लिए मनीष मल्होत्रा ने सबसे पहले कपड़े डिजाइन किए थे |

शाहरुख खान और सलमान खान का सक्सेसफुल करियर न सिर्फ हिंदी सिनेमा, बल्कि कई नए एक्ट

 

बॉलीवुड | बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी फिल्में ऐसी हैं जो साल 2025 में चर्चा का विषय रहीं. 2025 की शुरुआत में ही एक फिल्म के नाम की चर्चा ने जोर पकड़ा जो दिसंबर में रिलीज की तैयारी में थी. इस फिल्म का नाम है धुरंधर. फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही इसे लेकर फैंस के बीच भारी उत्साह देखने को मिला था. बड़ी स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म के लिए अब परीक्षा की घड़ी है. फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है |

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल समेत कई सारे बड़े स्टार्स अहम रोल में नजर आ रहे हैं. सभी के लुक्स और डायलॉग्स ने पहले से ही माहौल भी बना दिया था. इससे पहले कि इसकी कमाई के शुरुआती रुझान आने शुरू हों आइए जानते हैं कि भारी-भरकम बजट में बनी इस हिंदी फिल्म के लिए किस कलाकार ने कितनी फीस चार्ज की है. फिल्म का बजट फिलहाल 280 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है |

रणवीर सिंह- इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने जे एस पी एम के शर्मा का रोल प्ले किया है. इस फिल्म में वे लीड एक्टर के रोल में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में काम करने के लिए रणवीर सिंह को 30 करोड़ से 50 करोड़ के बीच में मिले हैं |

अर्जुन रामपाल- एक्टर अर्जुन रामपाल के बारे में कहा जा रहा है कि वे इस

 

फिल्म इंडस्ट्री में जिन कुछ फिल्मों ने साउथ सिनेमा को दुनियाभर में पॉपुलर किया उसमें एक नाम अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का भी रहा. इस फिल्म सीरीज के दो पार्ट्स आए और दोनों ही पार्ट्स को जनता का बेशुमार प्यार मिला. शिव कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2021 में आया था और इस फिल्म ने आते ही सिनेमाघरों में तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया था. इस फिल्म की खास बात ये थी कि इसे सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पसंद किया गया |

पुष्पा का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर रहा था. वहीं इसके 4 साल बाद ज

24 नवंबर को बॉलीवुड के चहेते सुपरस्टार में से एक धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से एक्टर का निधन हुआ और आनन-फानन में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इसे लेकर फैंस के मन में कई सवाल थे और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी।

अब यूएई के फिल्ममेकर हमद अल रियामी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक्टर के आखिरी समय और अंतिम संस्कार को लेकर अरेबिक भाषा में लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।

दरअसल, हमद ने 30 सितंबर को धर्मेंद्र से उनके जुहू स्थित आवास पर आखिरी बार मुलाकात की थी। और उनके निधन के तीन दिन बाद हेमा मालिनी से मिलने गए थे। हेमा ने हमद से एक्टर के आखिरी दिनों के बारे में बात करते हुए उसे काफी दर्दनाक बताया था।

वो लिखते हैं- ‘शोक संवेदना के तीसरे दिन, मैं दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र की पत्नी दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी से मिलने गया। यह मेरी उनसे पहली बार आमने-सामने मुलाकात थी। हालांकि मैं उन्हें पहले भी कई मौकों पर दूर से देख चुका हूं। लेकिन इस बार कुछ अलग था।

एक मार्मिक, दिल पर भारी, ऐसा जो कितनी भी कोशिश कर लो, अंदर तक उतरता नहीं। मैं उनके साथ बैठा और मैं उनके चेहरे पर पीड़ा का भाव देख सकता था, जिसे वो छुपाने की बहुत कोशिश कर रही थीं।’

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने सोमवार सुबह कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में शादी की। कपल की शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। सामंथा की करीबी दोस्त शिल्पा रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर कीं।

शिल्पा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “ईशा फाउंडेशन में सैम और राज का खूबसूरत भूत शुद्धि विवाह। मुझे यह सादा और सुंदर कांची कॉटन हैंडवोवन साड़ी पहनकर बहुत अच्छा लगा, जो हरे रंग की है और लाल बॉर्डर के साथ है। इसे मैंने साउथ इंडियन टेंपल ज्वेलरी के साथ पहना।”

शिल्पा की पोस्ट में एक तस्वीर में सामंथा और राज हाथों में हाथ डाले एक-दूसरे की आंखों में प्यार से देखते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में शिल्पा सामंथा के बगल में बैठी हैं, जबकि सामंथा मुस्कुराते हुए उनका हाथ थामे हुए हैं। राज उनके पास बैठे हैं और कपल ने वरमाला पहनी है।

उदित नारायण का किसान के बेटे से सुरों के बादशाह बनने तक का सफर प्रेरणादायक है। पिता चाहते थे कि वे डॉक्टर या इंजीनियर बनें, जबकि मां ने संगीत में करियर बनाने में उनको पूरा सपोर्ट किया। बिहार से काठमांडू और मुंबई तक की उनकी मेहनत और संघर्ष भरी राह ने उन्हें बॉलीवुड के सफल गायक के रूप में स्थापित किया।

खासकर फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ने उनकी किस्मत बदल दी। उदित नारायण ने कुमार सानू के साथ पांच साल तक कड़ी प्रतिस्पर्धा भी निभाई। साथ ही, उनका नाम विवादों से भी रहा, जिसमें पहली पत्नी के साथ कानूनी झगड़े और किसिंग विवाद शामिल हैं।

एक्टर मुकेश ऋषि के बेटे राघव ऋषि ने भी पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग में करियर बनाया है। राघव कहते है कि पापा की ईमानदारी और अनुशासन से उन्हें प्रेरणा मिलती है। पिता-पुत्र पंजाबी फिल्म ‘निडर' में स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं। मुकेश ऋषि कहते है कि राघव में सबसे अच्छी बात उसकी काम के प्रति ईमानदारी लगती है। हाल ही में मुकेश ऋषि और राघव ऋषि ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। पेश है कुछ प्रमुख अंश..

Page 5 of 378

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक