ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
मुंबई । सारा अली खान इन दिनों अपने फैन मोमेंट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच खबर है कि सारा जल्द ही सलमान खान के साथ डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म में काम करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा ने इसके लिए उनसे मुलाकात भी की है। सूत्रों के मुताबिक आनंद एल राय अपनी अगली फिल्म सलमान खान के साथ बनाना चाहते हैं और सारा इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सारा बिना किसी झिझक के डायरेक्टर्स से मिलती हैं और उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए रिक्वेस्ट भी करती हैं। उनके पास फिल्ममेकर्स की एक लिस्ट है जिनके साथ वह काम करना चाहती हैं। इस लिस्ट में आनंद एल राय सबसे टॉप पर हैं। एक सूत्र ने बताया कि सारा पिछले दिनों शुक्रवार को आनंद से मिलने भी गईं थी।
उनके इस विजिट से कयास लगाए जा रहे हैं कि सारा और सलमान जल्द ही आनंद की अगली फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। फिलहाल, इस खबर को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। वर्कफ्रंट पर सारा अली खान जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान शूट लोकेशन से कई तस्वीरें सामने आई थी। इसके अलावा सारा डेविड धवन की फिल्म कुली नंबर 1 में भी काम कर रही हैं। इसमें उनके अपोजिट वरुण धवन लीड रोल निभा रहे हैं।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस का कहना है कि वह अपनी जिंदगी में हर चीज और इससे जुड़ी खुशियों के लिए आभारी हैं। थैंक्सगिविंग पर शुभकामनाएं देते हुए प्रियंका ने अपने इस विचार को साझा किया। इस साल थैंक्सगिविंग पर प्रियंका अपने पति व परिवार के साथ अमेरिका में हैं। प्रियंका ने अपने पति और पॉप स्टार निक जोनस के साथ एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "थैंक्सगिविंग का जश्न मना रहे हर किसी को इसकी शुभकामनाएं। मैं इस जिंदगी और इससे जुड़ी खुशियों और दुआओं के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। आपको हमेशा की तरह खूब सारा प्यार और ढेर सारी खुशियां।" पिछले साल निक थैंक्सगिविंग पर प्रियंका के परिवार संग एक फैमिली डिनर में शामिल होने के चलते भारत आए थे।
पिछले दो सालों में कई बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तारीख तय होने की खबरें आ चुकी हैं. एक बार फिर कई न्यूज वेबसाइट्स पर यह दावा किया जा रहा है कि कपल 2020 की सर्दियों में शादी के बंधन में बंध जाएगा. हालांकि, रणबीर, आलिया और उनके रिश्तेदारों की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन कई सालों से रणबीर और उनके पिता ऋषि कपूर का काम देख रहे शांति मलिक ने खबरों को कोरी अफवाह बताया है.
दैनिक भास्कर से बातचीत में मलिक ने कहा, मीडिया इस मामले में पहले भी कई बार तारीख पर तारीख अनाउंस करती रही है. लेकिन हकीकत यह है कि अभी ऐसा कुछ भी नहीं है. इन दिनों दोनों मनाली में ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं. उसके बाद उनका इसी फिल्म का बनारस शेड्यूल है. फिर अगले साल फरवरी तक रणबीर की शमशेरा की शूटिंग जारी रहेगी. उसके बाद भी ऐसी कोई सूरत नहीं बनती. क्योंकि उसके बाद रणबीर नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. जब हमने पूछा कि कहीं यह नई फिल्म दीपिका पादुकोण के साथ तो नहीं? तो वे बोले, हां. हालांकि, उन्होंने फिल्म के शेड्यूल और डायरेक्टर के सवाल पर चुप्पी साध ली.
पूजा भट्ट का रिएक्शन सस्पेंस से भरा
जब रणबीर और आलिया की शादी के सवाल पर आलिया की बड़ी बहन पूजा से रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने सस्पेंस भरा जवाब दिया. वे कहती हैं, कि अगर यह खबर सच भी हो तो वे इसकी पुष्टि क्यों करें? जब उनसे इसका मतलब पूछा गया तो उन्होंने कहा, अनुमान लगाते रहिए.
मीडिया में यह खबर वायरल
कई मीडिया रिपोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, अपने पेंडिंग असाइनमेंट पूरे करने के बाद रणबीर और आलिया शादी के लिए एक महीने का ब्रेक लेंगे. इसके लिए उन्हें अपनी अंडरप्रोडक्शन फिल्में पूरी करने की जरूरत है. गौरतलब है कि रणबीर ब्रह्मास्त्र के बाद यश राज फिल्म्स की शमशेरा पूरी करेंगे. वहीं, आलिया भट्ट पिता महेश भट्ट की सड़क 2 और संजय लीला भंसाली की गंगूबाई कोठेवाली कम्प्लीट करेंगी.
सूत्रों के हवाले से आगे लिखा गया है, रणबीर अपना काम आलिया की तुलना में जल्दी निपटा सकते हैं. दोनों शादी के लिए अगले साल नवंबर-दिसंबर तक का वक्त लेंगे.
अभिनेता अक्षय कुमार अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहते हैं. उनकी गंभीरता की पता इस बात से चलता है कि साल में उनकी 4-5 फिल्में रिलीज हो जाती हैं, वहीं दूसरे अभिनेता एक या दो फिल्म ही कर पाते हैं. अक्षय कभी भी नए निर्देशक के साथ काम करने से भी नहीं डरते हैं. हाल ही में अक्षय ने खुलासा किया कि बड़े निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट नहीं करते हैं.
अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च पर कहा, मैं नए डायरेक्टर्स के साथ इसलिए काम करता हूं क्योंकि बड़े डायरेक्टर्स मुझे अपनी फिल्मों में कास्ट ही नहीं करते हैं. जब बड़े लोग आपके साथ काम नहीं करते तब आपको अपना रास्ता खुद तय करना पड़ता है.
उन्होंने कहा, अगर आप बड़े पब्लिकेशन में जॉब नहीं पाते तो आप छोटे पब्लिकेशन की तरफ जाते हैं. आप ये सोचकर घर पर नहीं बैठ सकते कि वो मुझे अपनी फिल्मों में क्यों नहीं ले रहा जबकि मैं प्रतिभाशाली हूं’.
जब अक्षय से पूछा गया कि एक समय था जब बड़े डायरेक्टर्स सिर्फ खान के साथ काम कर रहे थे? इस सवाल के जवाब में अक्षय ने कहा, निर्देशक उन लोगों के पास गए जो डिजर्व करते थे. ऐसा नहीं है कि उस वक्त सिर्फ खान ही थे. बल्कि कपूर्स और बाकी स्टार्स भी थे. मुझे ऐसा लगता है कि शायद मैं डिजर्व नहीं करता था. इसलिए मैंने अपने तरीके से कमाई की.
नए निर्देशकों के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए अक्षय ने कहा, गुड न्यूज के निर्देशक राज मेहता मेरे 21वें नए निर्देशक हैं. मेरा भी यह मानना है कि अच्छा काम करने की उनकी लालसा कई पुराने निर्देशकों से कहीं ज्यादा है. उनके लिए यह करो या मरो की स्थिति है, क्योंकि वह ऐसा सोचते हैं कि अगर उनकी फिल्म नहीं चली तो वह कहीं के नहीं रहेंगे.
करीना कपूर खान का 16 अक्टूबर 2012 को सैफ अली खान के साथ शादी के बंधन में बंधने से लेकर अब तक का सफर कमाल का रहा है. दोनों के साथ अब उनका प्यारा बेटा तैमूर अली खान भी है जो अपनी क्यूटनेस के चलते सभी का फेवरेट बन चुका है.
करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त से लेकर अब तक का टाइम खूब एन्जॉय किया है. करीना प्रेग्नेंसी के वक्त तब तक सक्रिय रहीं जब तक वह रह सकती थीं. वह फैशन शोज में नजर आईं और उन्होंने खूब फोटोशूट कराए. यूं तो करीना उस वक्त से जुड़े तकरीबन सारे राज खोल चुकी हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं ये बात उन्होंने सबसे पहले किसे बताई थी?
करीना जल्द ही फिल्म गुड न्यूज में एक प्रेग्नेंट लड़की का किरदार निभाती नजर आएंगी. इन दिनों वह फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं और एक प्रमोश्नल इवेंट के दौरान उन्होंने बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं इस बात की खबर उन्होंने सबसे पहले अपने पति सैफ अली खान को दी थी. बता दें कि तैमूर के नाम को लेकर भी बहुत विवाद हुआ था.
तैमूर के नाम पर हुआ था विवाद
जी हां, आज जिस तैमूर के सभी दीवाने हैं, जब उसके नाम की घोषणा सैफ अली खान ने की थी तो कुछ समुदायों ने इसका विरोध किया था. दलील ये दी गई थी कि सैफ अली खान अपने बेटे का नाम एक ऐसे शख्स पर कैसे रख सकते हैं जिसने एक वक्त पर भारत में हमला किया था.
बिग बॉस में अरहान खान और रश्मि देसाई के प्यार का इजहार करने के बाद एक और कंटेस्टेंट ने अपने दिल की बात कही है. ये कोई और नहीं बल्कि पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल हैं, जिन्होंने पारस छाबड़ा के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया है.अपकमिंग एपिसोड में शहनाज गिल ये बात कबूल करते हुए दिखेंगी कि उन्हें पारस छाबड़ा से प्यार है. वे पारस के लिए फूट फूट कर रोती हुई नजर आएंगी.
अपकमिंग एपिसोड में शहनाज गिल ये बात कबूल करते हुए दिखेंगी कि उन्हें पारस छाबड़ा से प्यार है. वे पारस के लिए फूट फूट कर रोती हुई नजर आएंगी.
वीडियो में शहनाज को पारस के गले लगकर खूब रोते हुए भी देखा गया. आरती सिंह कहती हैं कि शहनाज ने अपने प्यार को कबूला है. दूसरी तरफ असीम से बातचीत में शहनाज कहती हैं- मैं उससे प्यार करती हूं
मालूम हो शहनाज गिल पहले से पारस को पसंद करती हैं. शो की शुरुआत में वे पारस के साथ खेल रही थीं. लेकिन बाद में वे सिद्धार्थ के साथ खेलने लगीं.
शहनाज हमेशा से ही पारस के लिए सॉफ्ट कॉर्नर रखती आई हैं. कई मामलों में शहनाज ने साफ किया कि वे पारस का सपोर्ट करती हैं. लेकिन जहां बात सिद्धार्थ और पारस में से चुनने की होगी वो सिद्धार्थ को ही चुनेंगी
मुंबई. अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन स्टारर पा की रिलीज को 10 साल हो गए हैं. आर. बाल्की के निर्देशन में बनी यह फोल्म 4 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई थी. फिल्म की 10वीं सालगिरह पर अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा है. इसमें उन्होंने डायरेक्टर आर. बाल्की समेत फिल्म से जुड़े कई लोगों का शुक्रिया अदा किया है. पिता अमिताभ बच्चन का आभार विशेष रूप से माना, जिन्होंने उन पर भरोसा किया कि वे उनके पापा की भूमिका कर सकते हैं और फिल्म को प्रोड्यूस भी कर सकते हैं.
यह है अभिषेक का पूरा लेटर
पा! 10 साल हो गए हैं. पहली फिल्म, जो मैंने प्रोड्यूस की थी. यह इस पागल दूरदर्शी के बिना संभव नहीं थी, जिसे आर. बाल्की कहते हैं. ज्यातादर लोग नहीं जानते कि मैं इस फिल्म में एक्टिंग नहीं करना चाहता था, क्योंकि अपनी भूमिका से आश्वस्त नहीं था. बाल्की और मैं एक ऐड शूट कर रहे थे. वे पूरा दिन मुझे मनाने की कोशिश करते रहे. कई घंटों की बहस के बाद आखिर मैंने उन्हें रोकने के लिए हां कह दिया. यह मजेदार और यादगार अनुभव बन गया. मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरी क्षमताओं पर दृढ़ता से विश्वास रखा और लगातार मुझ पर दबाव बनाते रहे.
उनका मुझमें दृढ़ विश्वास और इस जर्नी के जरिए मुझे राह दिखाने की क्षमता कुछ ऐसी है, जिसका कर्ज मैं कभी नहीं चुका पाऊंगा और उन्हें पर्याप्त रूप से धन्यवाद नहीं दे पाऊंगा. मुझे इस फिल्म पर बेहद गर्व है. इस फिल्म को विंग कमांडर रमेश पुलापका (हमारे सीईओ), सुनील मनचंदा (मेरे प्रोडक्शन पार्टनर) और रिलायंस एंटरटेनमेंट की मदद, मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास के बगैर प्रोड्यूस करना संभव नहीं था. वे सभी इस फिल्म की रीढ़ की हड्डी थे. अमेजिंग क्रू मेंबर्स.
ट पीसी सर और राजा सर के साथ शुरुआत. अनिल नायडू, सुनील बाबू, हमारी अमेजिंग मेकअप टीम, अमेजिंग एडी हितेंद्र घोष, कॉस्टयूम टीम और बाकी यूनिट. मेरे ऑरो के लिए. मेरे पा (अमिताभ बच्चन). पहले अपने पिता की भूमिका के लिए अपने बेटे में भरोसा करने के लिए और फिर एक अमिताभ बच्चन फिल्म को प्रोड्यूस करने की अनुमति देने के लिए. विद्या (बालन), अरुंधती (नाग), परेश जी (रावल) और फिल्म की बाकी कास्ट को फ्लॉलेस और सपोर्टिव होने के लिए. मैं सभी का आभार मानता हूं (क्योंकि यकीनन मैंने आपके चेक्स पर हस्ताक्षर किए हैं). और आखिर में फिल्म देखने और इसे सफल बनाने के लिए दर्शकों का आभार. हमेशा ऋणी रहूंगा.
मुंबई। बॉलिवुड ब्यूटी दीपिका पादुकोण की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। बता दें कि दीपिका पादुकोण ने न केवल बॉलिवुड में बल्कि हॉलिवुड में भी जगह बनाई है। दरअसल हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी एक लेटेस्ट पोस्ट में नई इच्छा जाहिर की है। ऐक्ट्रेस की यह पोस्ट वायरल हो रही है। बता दें कि कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म "पति पत्नी और वो" के गाने "धीमे धीमे" को लेकर एक चैलेंज शुरू किया है। इस पर दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर धीमे धीमे चैलेंज में भाग लेने के लिए कार्तिक आर्यन से "धीमे धीमे" गाने के स्टेप सिखाने के लिए रिक्वेस्ट की है। इस दौरान ऐक्ट्रेस ने स्टोरी पर लिखा कि "क्या आप मुझे धीमे धीमे स्टेप सिखाएंगे!? मैं धीमे धीमे चैलेंज में भाग लेना चाहती हूं!!!" बता दें कि दीपिका पादुकोण की कार्तिक से की गई इस रिक्वेस्ट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। हालांकि अब देखते हैं कि दीपिका की इस पोस्ट पर कार्तिक आर्यन क्या रेस्पांस देते हैं। वहीं वर्कफ्रंट पर कार्तिक आर्यन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म "पति पत्नी और वो" के प्रमोशन में को-स्टार भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे के साथ बिजी हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक और 83 में नजर आएंगी। बता दें कि दीपिका कबीर खान की फिल्म "83" में अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। हालांकि शादी के बाद दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे
मुंबई। साल 2020 में बॉलिवुड और हॉलिवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। बता दें कि हॉलिवुड फिल्म "ब्लैक विडो" अब भारत में 30 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी। वहीं 1 मई 2020 को वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म "कुली नंबर 1" रिलीज होगी। इसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि एक दिन पहले ही "ब्लैक विडो" के रिलीज होने वरुण धवन की फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल भारत में हॉलिवुड फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है और "ब्लैक विडो" मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। भारत में यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं रिलीज होगी। इसलिए फिल्म "कुली नंबर 1" से एक दिन पहले रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर प्रभाव पड़ सकता है। बता दें कि "कुली नंबर 1" का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि डेविड धवन के डायरेक्शन में बन रही "कुली नंबर 1" गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर इसी नाम से बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म की रीमेक है। हालांकि इस फिल्म में परेश रावल भी हैं। बता दें कि इस फिल्म से डेविड धवन ने डायरेक्शन में वापसी की है।
रणबीर कपूर के साथ फिल्म रॉकस्टार में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस नरगिस फाखरी लंबे समय से अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में नहीं हैं. हालांकि उनका एक नया इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बॉलीवुड और मॉडलिंग से जुड़ी कई बातों को शेयर किया है
एडल्ट स्टार ब्रिटनी डे ला मोर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे एडल्ट मैगजीन प्लेबॉय के प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने मना कर दिया था नरगिस ने बताया, जब मैं मॉडलिंग कर रही थी तो उस दौरान प्लेबॉय मैगजीन कॉलेज एडिशन काफी लोकप्रिय था. मेरे एजेंट ने कहा था कि वे लड़कियों की तलाश में हैं, उन्होंने तुम्हें चुना है, तुम चाहो तो वहां जा सकती हो
नरगिस ने आगे कहा कि मैंने उस दौरान मन ही मन सोचा था कि प्लेबॉय काफी बड़ा ब्रैंड है और वे मुझे काफी पैसा दे सकते हैं लेकिन मैंने इसके बावजूद उन्हें मना कर दिया था. नरगिस ने बताया था कि वे ऐसा कुछ नहीं करेंगी जिसके साथ वे असहज हों
नरगिस ने बताया था कि वे इस बात को लेकर काफी खुश थीं कि बॉलीवुड में न्यूड सीन्स नहीं करने होंगे. उन्होंने कहा था कि मैं बॉलीवुड में काम कर काफी खुश थीं क्योंकि इन फिल्मों में सेक्स सीन्स नहीं होते हैं. ये अच्छा था कि मुझे कैमरा के सामने न्यूड नहीं होना पड़ेगा.
उन्होंने आगे कहा था, मैं ऐसा नहीं कर सकती हूं. कोई भी सेक्शुएल या पैशनेट सीन मेरे लिए करना मुश्किल है क्योंकि भले ही एक्टिंग आपके प्रोफेशन का हिस्सा हो, लेकिन मैं कुछ सीन्स को लेकर कंफर्टेबल नहीं हूं उन्होंने इसके अलावा ये भी कहा था कि कैसे कुछ प्रोजेक्ट्स को उन्होंने मना किया था क्योंकि उन्होंने कुछ खास चीजों को करने के लिए कहा गया था.
उन्होंने कहा, मुझे हमेशा से पता था कि मैं फेमस होने की भूख में मैं न्यूड शूट्स के लिए या निर्देशकों के साथ सोने के लिए कभी तैयार नहीं हूं. उन्होंने आगे कहा कि मैंने कई प्रोजेक्ट्स छोड़े हैं क्योंकि मैंने कुछ खास चीजों को नहीं किया. ये दिल को दुखाने वाला है क्योंकि मैं एक ऐसे जगह रहने की कोशिशें कर रही हूं जहां मुझे बेहतर स्टैंडर्ड मिलें और लोगों को पता हो कि दूसरों की बाउंड्रीज क्या है. हालांकि ऐसा ना होने पर मुझे काफी फ्रस्ट्रेशन हो चुकी है.
छोटे परदे के धमाकेदार शो द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते धमाका होने वाला है. बिग बॉस 13 के होस्ट, ऐक्टर दबंग खान यानी सलमान खान स्टेज पर दिखाई देने वाले हैं. माना जा रहा है कि सलमान अपनी आने वाली फिल्म दंबग 3 के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं. जब शो में सलमान और कपिल की जोड़ी रहेगी तो निश्चिततौर पर खूब एंटरटेनमेंट होने वाला है.
शो की स्पेशल गेस्ट अर्चना पूरन सिंह ने शो की तैयारियों का विडियो शेयर किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से विडियो साझा किया है. विडियो में अर्चना अपने फॉलोअर्स से बात करती नजर आ रही हैं. वह शो के खास मेहमानों के बारे में बात कर रही हैं.
अर्चना बताती हैं कि यह दृश्य उस वक्त का है जब पूरी टीम ने शूट से एक छोटा सा ब्रेक लिया है. सलमान खान के साथ शो में आए हैं अरबाज खान, कोरियोग्राफर कम डायरेक्टर प्रभु देवा और सुदीप किच्छा.
विडियो में हम देखते हैं कि अर्चना जब शूट कर रही होती हैं तो सलमान खान देखते हैं और अभिवादन भी करते हैं.
ध्यान रहे कि अर्चना इस तरह के विडियो साझा करने के लिए जानी जाती हैं. इसके पहले भी वह कई विडियो शेयर कर चुकी हैं. अर्चना के विडियो को लोग खूब लाइक करते हैं.
यह भी ध्यान रहे कि इस बार द कपिल शर्मा शो को सलमान खान के प्रोडक्शन बैनर के तहत तैयार किया गया है.
छोटे पर्दे के सबसे चर्चित शो बिग बॉस संभवतः ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि किसी पिछले सीजन का प्रतिभागी वर्तमान में चल रहे सीजन में हिस्सा लेने जा रहा हो. हम बात कर हैं सीजन 11 में प्रतिभागी रहे विकासविकास गुप्ता ने बिग बॉस के 11वें सीजन में अपने गेम के चलते मास्टर माइंड का तमगा हासिल किया था.
उस सीजन में उन्होंने अपने खेल और रणनीतियों से फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई थी. बता दें कि हाल ही में अरहान, शेफाली बग्गा और मधुरिमा तुली की घर में एंट्री हुई है. अरहान और शेफाली बग्गा इस सीजन में हिस्सा थे और उनकी दोबारा वापसी हुई है. वहीं, मधुरिमा तुली की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है. गुप्ता की. विकास गुप्ता की बिग बॉस सीजन 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है.
बिग बॉस से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि विकास गुप्ता के शो में शामिल होने से घर में ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. अब यह तो समय ही बताएगा. विकास गुप्ता की एंट्री देवोलीना की जगह मानी जा रही है.
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया इंडियन आइडल 11 के नए जज होंगे. वे शो में अनु मलिक की जगह नजर आएंगे. गौरतलब है कि #मीटू के आरोपों के चलते पिछले महीने अनु मलिक शो से बाहर हो गए हैं, जो नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी के साथ बतौर जज नजर आ रहे थे. हिमेश ने एक बातचीत में इंडियन आइडल में अपनी एंट्री की पुष्टि कर दी है.
मेरी जिम्मेदारी दो गुनी हो गई : हिमेश
बकौल हिमेश, मैं सुपरस्टार सिंगर का हिस्सा था और अब मेरी यात्रा इंडियन आइडल के साथ जारी रहेगी. यह न केवल भारत का सबसे लंबा रियलिटी शो है, बल्कि सबसे आइकोनिक शोज में से एक है. मैं इसके जज पैनल में जुड़कर बेहद खुश हूं. मेरी जिम्मेदारी दो गुना बढ़ गई है. मैं इस सीजन को शुरुआत से ही फॉलो कर रहा हूं और कई अभूतपूर्व गायकों को आगे बढ़ते देखा है, जो निशिचिततौर पर म्यूजिक इंडस्ट्री में लहर पैदा करेंगे.
अनु मलिक नवंबर में हुए थे शो से बाहर
पिछले साल अक्टूबर में जब अनु मलिक इंडियन आइडल का 10वां सीजन जज कर रहे थे, तब सिंगर सोना महापात्रा, नेहा भसीन और श्वेता पंडित समेत कई महिलाओं ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे. इसके बाद उन्हें शो से निकाल दिया गया था. हालांकि, 11वें सीजन में एक बार फिर उन्हें जज बनाकर लाया गया था, जिसका लगातार विरोध सोना, नेहा और श्वेता ने सोशल मीडिया के जरिए किया था. मामले में जब राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया और सोनी टीवी से स्पष्टीकरण मांगा तो आनन-फानन में मलिक को शो से बाहर कर दिया गया था.
मुंबई । आजकल साइबेरिया में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग मूवी बागी 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। यहां पर उन्होंने अपने फैंस के लिए टाइम निकालकर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर ने हॉलीवुड मूवी मेट्रिक्स के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट किया है। इसमें वे शानदार एक्शन करते नजर आए। टाइगर ने मेट्रिक्स मूवी में कियानु रीव्स के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट किया है। वीडियो में टाइगर एक आदमी से लड़ते नजर आ रहे हैं। इस सीन को रीक्रिएट करने के लिए उन्होंने कियानु रीव्स जैसा गेटअप भी कैरी किया है। ब्लैक आउटफिट और ब्लैक ग्लासेज के साथ टाइगर जबरदस्त एक्शन करते दिखे। टाइगर अक्सर अपने फन वीडियोज, स्टंट्स और एक्शन वीडियोज शेयर करते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने माइकल जैक्सन जैसे मूव्स करते एक वीडियो शेयर किया था। उनका यह वीडियो लोगों ने काफी पसंद किया। इस वीडियो में टाइगर मून वॉक समेत माइकल जैक्सन के सभी डांस मूव्स हूबहू कॉपी करते नजर आए। बता दें कि अब टाइगर की अपकमिंग मूवी बागी 3 से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। अहमद खान के निर्देशन में बन रही बागी 3 में टाइगर एक बार फिर श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। फिल्म में अंकिता लोखंडे भी अहम रोल में हैं। बागी 3 को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।वर्कफ्रंट पर टाइगर श्रॉफ को पिछली बार फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन के साथ देखा गया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।