राजनीति

राजनीति (6273)

नोएडा । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि किसी पार्टी द्वारा किया गया काम मतदाताओं के लिए यह तय करने का आधार होना चाहिए कि आगामी चुनाव में किसे वोट देना है। उन्होंने कहा केवल भविष्य में किए जाने वाले कामों की घोषणाओं के आधार पर किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए।
नड्डा ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया कि चुनाव से पहले अपने रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच पहुंचने का साहस भाजपा ने दिखाया है। उन्होंने कहा कोई अन्य पार्टी ऐसा नहीं कर सकती, क्योंकि ऐसे दलों ने सत्ता में रहते हुए केवल अपने लिए काम किया था।
उन्होंने कहा, मतदाताओं के लिए यह तय करने का आधार क्या है कि किस पार्टी को वोट देना है? आप यह नहीं पूछें कि पार्टी भविष्य में क्या करने जा रही है। देखें कि उन्होंने अतीत में क्या किया है। सब लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं कि हम ये बनाएंगे, हम वह बनाएंगे, लेकिन ऐसा क्या आधार है जिससे मतदाता यह जानेंगे कि आप यह सब कर सकते हैं। नोएडा से भाजपा के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक पंकज सिंह के लिए प्रचार कर रहे नड्डा ने कहा, यह केवल भाजपा का चरित्र है और यह केवल हम ही हैं, जो चुनाव के दौरान हमारे रिपोर्ट कार्ड (किए गए काम) के साथ लोगों के पास जाने की हिम्मत कर सकते हैं। कोई अन्य पार्टी ऐसा नहीं कर सकती।

 

नई दिल्ली । भाजपा ने अपने सभी सांसदों को आठ फरवरी को राज्यसभा में रहने के लिए व्हिप जारी की है। पार्टी ने 3 लाइन का व्हिप जारी कर अपने सभी राज्यसभा सांसदों को 8 फरवरी, मंगलवार को सारे दिन पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करने को कहा है।
दरअसल, मंगलवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे सकते हैं। इस धन्यवाद प्रस्ताव को राज्यसभा से पारित भी कराया जाना है। इसे पारित कराने के दौरान विपक्षी दल अपने संशोधनों को लेकर मतदान की मांग कर सकते हैं।
विरोधी दलों की इसी रणनीति के मद्देनजर भाजपा ने पूरी ताकत के साथ राज्यसभा में दिनभर मौजूद रहने के लिए अपने सांसदों को व्हिप जारी कर यह निर्देश दिया है ताकि वोटिंग की नौबत आने पर विरोधी दलों के प्रस्ताव को बहुमत के आधार पर खारिज कराया जा सके।
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में विभिन्न विपक्षी राजनीतिक दलों के 14 सांसदों की तरफ से राष्ट्रपति के अभिभाषण में संशोधन के लिए 99 नोटिस दिए गए थे, जिनमें से 11 विपक्षी सांसदों की तरफ से संशोधन के लिए 80 नोटिस पेश किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल और सीपीएम के इलामारन करीम द्वारा पेगासस जासूसी मामले को लेकर दिए गए संशोधन प्रस्ताव को यह कहते हुए नामंजूर कर दिया गया है कि मामला अदालत में विचाराधीन है। अपने संशोधन प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किए जाने के विरोध में सीपीएम सांसद इलामारन करीम ने राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर विरोध जताया है। इस मसले पर विपक्षी सांसद राज्य सभा में हंगामा भी कर सकते हैं और साथ ही सदन में संख्या बल के आधार पर सभी विपक्षी दल मिलकर अपने संशोधन को पारित करवाने की कोशिश भी कर सकते हैं। इसी आशंका के मद्देनजर भाजपा भी अपनी पूरी संख्या के साथ राज्यसभा में मौजूद रहना चाहती है और इसलिए व्हिप जारी किया गया है।

मैसूर । कर्नाटक के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कि शरिया कानूनों की वकालत करने वाले लोगों को विभाजन के दौरान पाकिस्तान चले जाना चाहिए था। उन्होंने कहा अगर आप हिजाब, बुर्का, पारंपरिक मुस्लिम पैंट पहनना चाहते हैं, तो आपको मदरसों में शिक्षा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मुस्लिम समाज अपनी मर्जी का सब कुछ चाहता है तो वह 1947 में बने पाकिस्तान क्यों नहीं चला गया।
उन्होंने कहा चूंकि आपने भारत में रहना चुना है, तो फिर आपको देश की संस्कृति का भी सम्मान करना होगा। उन्होंने कहा सरस्वती, गणेश की पूजा और चूड़ियां-सिंदूर धारण करने पर सवाल उठाने वालों के लिए कहना चाहूंगा कि यह ब्रिटिश भारत नहीं है। इस भूमि की मूल नींव हिंदू धर्म है। हम मक्का, मदीना या येरुशलम में सिंदूर और चूड़ियां पहनने की इजाजत देने की नहीं मांग रहे हैं। भाजपा सांसद ने दावा किया कि रेगिस्तान में पैदा हुए इस्लाम और ईसाई धर्म शरण लेने के लिए यहां आए थे। आप जहां शरण लेते हैं, उस भूमि का उस संस्कृति का आपको सम्मान करना पड़ता है। इस्लाम और ईसाई धर्म विदेशी धर्म हैं। आपको हिंदुओं से सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है।
इस्लाम संस्कृति को जबर्दस्ती थोपने के 700 वर्षों के प्रयासों के बावजूद हम अपनी संस्कृति को संरक्षित करने में सफल रहे हैं। मुसलमानों ने ईरान, इराक को निगल लिया और रोमन सभ्यता को खत्म कर दिया, लेकिन आप हमारी सभ्यता को खत्म नहीं कर सके, यह भारतीय सभ्यता की आंतरिक शक्ति है। अपने रुख को दोहराते हुए प्रताप सिम्हा ने कहा कि मुसलमानों को सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है। हालांकि संविधान ने सभी को समान अधिकार दिया है, लेकिन किसी को भी अपनी मूल संस्कृति को बदलने का अधिकार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। हिंदू प्रथाओं पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।
उल्लेखनीय है कि उडुपी जिले के एक प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में कुछ मुस्लिम छात्रों द्वारा हिजाब पहनकर कक्षाओं में भाग लेने पर जोर देने के बाद राज्य में हिजाब को लेकर विवाद पैदा हो गया है। दरअसल मुस्लिक छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज जाना चाहती थीं, जिन्हें कालेज प्रबंधन ने प्रवेश से वंचित कर दिया। इसके बाद छात्राओं ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और राज्य सरकार ने इस मुद्दे को देखने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस बीच, विवाद पूरे राज्य में और अधिक कॉलेजों में फैल गया है, जिससे इस मामले ने अब सांप्रदायिक मोड़ ले लिया है, क्योंकि हिंदू छात्रों ने भगवा शॉल के साथ कक्षाओं में भाग लेना शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) को नकली समाजवादी करार देते हुए रविवार को कहा कि जनता की आस्था से कोई सरोकार नहीं रखने वाले इन लोगों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपार समर्थन मिलता देखकर ‘‘अब सपने में भगवान कृष्ण की याद आने लगी’’ है।

 

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) को नकली समाजवादी करार देते हुए रविवार को कहा कि जनता की आस्था से कोई सरोकार नहीं रखने वाले इन लोगों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपार समर्थन मिलता देखकर ‘‘अब सपने में भगवान कृष्ण की याद आने लगी’’ है। मोदी ने मथुरा, बुलंदशहर और आगरा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जन चौपाल को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सम्बोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पर तीखे प्रहार किए और कहा, ‘‘चुनाव देखकर कृष्ण भक्ति का चोला ओढ़ने वाले लोग जब सरकार में थे तो वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन और नंदगांव को वे भूल ही गए थे।

आज भाजपा को अपार समर्थन देख इन लोगों को अब सपने में भगवान कृष्ण की याद आने लगी है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने हाल में कहा था कि भगवान कृष्ण रोजाना उनके सपने में आकर कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, जो पहले सरकार में थे, उन्हें ना तो आप लोगों की आस्था से मतलब था और ना ही आपकी जरूरतों से। उनका सिर्फ एक ही एजेंडा रहा है, उत्तर प्रदेश को लूटो। उन्हें बस सरकार बनाने से मतलब रहा है इसीलिए आज वह मुख्यमंत्री योगी (आदित्यनाथ) जी और भाजपा सरकार को पानी पी पी कर कोस रहे हैं। उत्तर प्रदेश का इन लोगों ने जो हाल बना दिया था, वह इन नकली समाजवादियों के कर्मों का कच्चा चिट्ठा है। मोदी ने आरोप लगाया, पिछली सरकारों के शासनकाल में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे राजमार्गों पर गाड़ी रोक कर लूटपाट करते थे और राजमार्गों पर ही महिलाओं और बेटियों के साथ क्या होता था, यह बुलंदशहर के लोग अच्छी तरह से जानते हैं। तब उत्तर प्रदेश में घरों एवं दुकानों पर अवैध कब्जे होना आम बात थी।

लोग अपना घर छोड़कर पलायन को मजबूर होते थे। आगरा के दंगों में आरोपियों के सिर पर किसका हाथ था, यह आप भली-भांति जानते हैं। मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें भय फैलाने में जुटी थी जबकि भाजपा भविष्य का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार और पिछली सरकारों में यही फर्क है, इसलिए आज उत्तर प्रदेश में बहन बेटियां खुले दिल से कह रही हैं कि ‘‘पहले हमें घर से निकलने में लगता था डर, अब भाजपा राज में अपराधी कांपे थर-थर।’’ उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के लोगों ने दो टूक कह दिया है कि धन, दौलत, बाहुबल, जातिवाद, परिवारवाद और संप्रदायवाद के दम पर भले ही कुछ लोग कितनी ही राजनीति कर लें, लेकिन वह जनता का प्यार नहीं पा सकते।

जनता का आशीर्वाद तो उसे ही मिलेगा, जो सच्चे अर्थ में प्रदेश के लोगों की सेवा करेगा, इसलिए जनता ने तय कर लिया है कि इस बार भी चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा विकास का ही है। मोदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिखा दिया है कि अगर राज्य का विकास कोई कर सकता है तो वह सिर्फ भाजपा है, इसलिए पिछले कई महीनों से उत्तर प्रदेश के लोग यह ठान कर बैठे हैं कि कमल का बटन फिर दबाना है और भाजपा को ही जिताना है।

गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-बसपा विकास की बात करते हैं, उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने की बात करते हैं। 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली, इसमें सपा-बसपा का भी समर्थन भी था। एक हिसाब से कांग्रेस-सपा-बसपा की सरकार चली।

 

बागपत। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह ने रविवार को बागपत में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महान गायक लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज हम सबके बीच स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी नहीं रही। आज उनका निधन हो गया। आज पूरा देश लता जी को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी रहा है। मैं भी पूरे मंच और भाजपा की ओर से लता जी को श्रद्धांजलि देता हूं। 

उन्होंने कहा कि ये चुनाव निश्चित करने वाला है कि आने वाले दिनों में फिर से एक बार यहां माफियाओं का राज चलेगा या क़ानून का राज चलेगा। उत्तर फिर से एक बार दंगों की आग में झुलसेगा या यहां विकास का रास्ता प्रशस्त होगा, ये निश्चित करने का चुनाव है। इसी बीच उन्होंने कहा कि भाजपा को एक मौका दे दीजिए, 5 साल में देश में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक नंबर की हो जाएगी।

गृह मंत्री ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-बसपा विकास की बात करते हैं, उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने की बात करते हैं। 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली, इसमें सपा-बसपा का भी समर्थन भी था। एक हिसाब से कांग्रेस-सपा-बसपा की सरकार चली। लेकिन साल 2013-14 के बजट में उत्तर प्रदेश का कितना बजट दिया गया ? अखिलेश यादव आंकड़े की बात ही नहीं करते हैं लेकिन आंकड़ों की बात आती है तो सिर्फ और सिर्फ इत्र वाले की याद आती है।

गृह मंत्री ने कहा कि सपा इत्र वाले के यहां से 250 करोड़ रुपए पकड़े गए। उनके (अखिलेश) पेट में दर्द होने लगता है और कहते हैं कि मोदी जी बदला ले रहे हैं। अरे अखिलेश जी आपको क्या तकलीफ है रेड से? ये इत्र वाला आपका कौन है जनता को बताओं जरा? उन्होंने कहा कि सोनिया-मनमोहन की सरकार ने 2013-14 में उत्तर प्रदेश को 66,623 करोड़ रुपये दिया था। अभी-अभी मोदी जी बजट लेकर आए, 2022-23 के बजट में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मोदी जी ने 1 लाख 46 हजार 500 करोड़ रुपये देने का कार्य किया। 

गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव को कुछ लोग विधायक बनने का, मंत्री बनने की सीढ़ी का और कुछ लोग इस चुनाव को अपने राजनीतिक भविष्य के साथ जोड़ते हैं। मगर ये चुनाव उत्तर प्रदेश का भविष्य निश्चित करने का चुनाव है, प्रदेश को आगे ले जाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 1.82 करोड़ गरीबों के घर में 70 साल तक बिजली नहीं आई थी, वहां बिजली पहुंचाने का काम हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में आज उम्मीद है कि राहुल गांधी कांग्रेस की तरह से पंजाब के मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत चिन्नी के नाम में किसी एक की घोषणा की जा सकती है।

 

पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में आज उम्मीद है कि राहुल गांधी कांग्रेस की तरह से पंजाब के मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए  नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत चिन्नी के नाम में किसी एक की घोषणा की जा सकती है। कांग्रेस आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को पंजाब के लुधियाना में इसकी घोषणा करेंगे। घोषणा से पहले, मुख्य दावेदारों में से एक, पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार सुबह ट्विटर पर कहा कि हर कोई राहुल गांधी के फैसले का “अग्रणी प्रकाश” का पालन करेगा। उन्होंने राहुल गांधी का "गर्मजोशी से स्वागत" किया, उन्होंने कहा कि वह "पंजाब को स्पष्टता देगें। निर्णय के एक अधिनियम के बिना कभी भी कुछ भी महान हासिल नहीं किया गया था।

आखिरी सांस तक कांग्रेस पार्टी के साथ रहूंगा: सिद्धू

शनिवार को इंडिया टुडे से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मामले पर कहा था, ''मैंने राजनीति में पद के लिए नहीं बल्कि चीजों को बदलने के लिए कदम रखा। पार्टी आलाकमान की इच्छा मेरी कमान है। उन्होंने कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक कांग्रेस पार्टी के साथ रहेंगे, भले ही उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए या नहीं। 

 

पंजाब के मुख्यमंत्री का चेहरा कौन ?

इस हफ्ते की शुरुआत में, कांग्रेस नेता हरीश चौधरी ने कहा था कि राहुल गांधी रविवार, 6 फरवरी को पंजाब के लुधियाना का दौरा करेंगे और पंजाब चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद की घोषणा करेंगे।

 

कांग्रेस करेगी सीएम फेस की घोषणा

पार्टी इस संबंध में अपने शक्ति ऐप के माध्यम से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रतिक्रिया मांग रही है। पार्टी ने इस मुद्दे पर लोगों की राय भी मांगी है। पिछले कई हफ्तों में, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खुद को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित करने का दावा किया है।

 

पंजाब चुनाव

विपक्षी आम आदमी पार्टी पहले ही भगवंत मान को अपना सीएम चेहरा घोषित कर चुकी है, जबकि शिरोमणि अकाली दल ने अपने प्रमुख सुखबीर बादल को उसी पद के लिए उतारा है। पंजाब विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 20 फरवरी को होंगे। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह छपरौली से 1937 में पहली बार विधायक चुने गए और फिर 1977 तक छह बार विधायक रहे। इसके बाद उन्होंने केंद्र की राजनीति की तरफ अपना रुख किया। इसी सीट से जीतकर चौधरी चरण सिंह मुख्यमंत्री बने और फिर बागपत से लोकसभा चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बने।

 

बागपत। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए होने वाले मतदान से पहले राजनैतिक दलों ने अपनी पूरी ताक़त झोंक रखी है। ऐसे में सियासी दलों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना कैंप लगा लिया है, जहां पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले की छपरौली सीट पर चौधरी चरण सिंह के परिवार का कब्ज़ा है। आपको बता दें कि अंग्रेजों के ज़माने से चौधरी चरण सिंह का यहां पर वर्चस्व शुरू हुआ था जो आज भी क़ायम है। छपरौली सीट ने देश को ना सिर्फ़ प्रधानमंत्री दिया बल्कि मुख्यमंत्री भी दिया और अब यह चौधरी चरण सिंह के परिवार का अभेद क़िला माना जाता है। इस चुनाव में चौधरी चरणसिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का ज़िम्मा जयंत चौधरी ने कंधों पर है। जयंत चौधरी ने पहली बार अपने पिता की गैरमौजूदगी में चुनावी रणनीति तैयार की है। 

मोदी लहर में रालोद का किला रहा सलामत

पिछले विधानसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 71 सीटों में से भाजपा ने 51 सीटों पर कब्जा किया था। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के एकमात्र विधायक सहेंदर सिंह रमाला बाद में भाजपा में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी (सपा) को 16, कांग्रेस को 2 और बसपा को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा था। मोदी लहर के बावजूद साल 2017 में रालोद के सभी उम्मीदवार चुनाव हार गए थे लेकिन सहेंदर सिंह रमाला ने जीत दर्ज की थी।

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह छपरौली से 1937 में पहली बार विधायक चुने गए और फिर 1977 तक छह बार विधायक रहे। इसके बाद उन्होंने केंद्र की राजनीति की तरफ अपना रुख किया। इसी सीट से जीतकर चौधरी चरण सिंह मुख्यमंत्री बने और फिर बागपत से लोकसभा चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बने। करीब 84 साल से इस सीट पर रालोद का कब्जा है। 

छपरौली में सेंधमारी कर पाना आसान नहीं ?

चौधरी चरण सिंह के केंद्र की राजनीति में जाने के बाद 1985 में उनकी बेटी सरोज वर्मा और फिर 1991 में उनके बेटे अजीत सिंह ने छपरौली से चुनावी ताल ठोकी और जीत भी दर्ज की। इसके बाद रालोद के उम्मीदवार एडवोकेट नरेंद्र सिंह इस सीट से पांच बार विधायक चुने गए। चौधरी चरण सिंह की मौत के बाद भी छपरौली की जनता ने रालोद का साथ नहीं छोड़ा। साल 2002 से लेकर 2017 तक के चुनावों में पार्टी ने लगातार जीत दर्ज की। ऐसे में अब यह देखना है कि इस बार के चुनावों में क्या जयंत चौधरी अपने दादा की विरासत को संभाल पाने में कामयाब होते हैं या नहीं ?

राजनाथ ने कहा कि मैं योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूँ कि उन्होंने उत्तर परेश में बहुत अच्छी क़ानून और व्यवस्था दी है। गुंडे और माफिया आजकल जेल में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार शुरू कर दिए हैं। पहले और दूसरे चरण के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रचार अपने चरम पर है। इन सबके बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में थे जहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने योगी आदित्यनाथ के कामकाज को गिनाया और लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। राजनाथ सिंह ने कहा कि विकास की दरख़्त होती है क़ानून-व्यवस्था का दुरुस्त होना। 'जब होगा क़ानून का शासन तभी विकास करेगा योगासन'...84 प्रकार के योगासन होते हैं और UP में विकास 83 तरह के योगासन कर रहा है। एक योगासन को हमने विपक्ष के लिए छोड़ा है, जिसका नाम है शीर्षासन।

राजनाथ ने कहा कि मैं योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूँ कि उन्होंने उत्तर परेश में बहुत अच्छी क़ानून और व्यवस्था दी है। गुंडे और माफिया आजकल जेल में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं होनी चाहिए बल्कि समाज बनाने के लिए होनी चाहिए। मज़हब और जाति की राजनीति भाजपा को स्वीकार नहीं है। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता हमारी सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवालिया निशान लगते हैं। इसे क़तई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि नए भारत का निर्माण तभी होगा जब नए उत्तर प्रदेश का निर्माण होगा। यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है।

 

राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने गलवान की घटना को लेकर सवालिया निशान लगाये। जबकि आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र में साफ़ लिखा है की गलवान में चीन के 38 से लेकर 50 सैनिक मारे गए। कांग्रेस ने जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हमारी नीतियों से पाकिस्तान और चीन में दोस्ती हो गई है। लेकिन जब पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी चीन को सौंप दी थी तब नेहरूजी देश के प्रधानमंत्री थे। PoK में जब कराकोरम हाइवे बना तो इंदिराजी प्रधानमंत्री थीं। जब CPEC का निर्माण शुरू हुआ तब भी कांग्रेस सरकार थी। 

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में 2-4 मेडिकल कॉलेज थे। आज हम लोगों ने फैसला किया है कि यूपी के हर जिले में मेडिकल कॉलेज होगा। 59 मेडिकल कॉलेज या तो बन गए हैं या तो निर्माणाधीन हैं। प्रदेश में एक भी ऐसा ज़िला नहीं शेष रहेगा जहां मेडीकल कालेज न खुला हो। उन्होंने कहा कि आज अंतराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज जब भारत बोलता है तो दुनिया ध्यान से सुनती है। कोरोना काल में भी हमारी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। जितनी तेज़ी से टीकाकरण इस देश में हुआ है वह कहीं और नहीं हुआ है। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का है। दिल्ली में नई लोकसभा बना रहे हैं, भाजपा सरकार में आ गई तो हो सकता है कि ये लोग संविधान ही बदल दें। इंडिया गेट में अमर जवान ज्योति को बदल दिया, ये हर चीज बदलना चाहते हैं।

 

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले प्रचार और झांसा देने में बहुत आगे हैं, भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है वो उतना बड़ा झूठ बोलता है। अगर छोटा नेता है तो वो छोटा झूठ बोलेगा और अगर बड़ा नेता है तो वो बड़ा झूठ बोलेगा। 

संविधान बचाने है चुनाव 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सपा प्रमुख ने कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का है। दिल्ली में नई लोकसभा बना रहे हैं, भाजपा सरकार में आ गई तो हो सकता है कि ये लोग संविधान ही बदल दें। इंडिया गेट में अमर जवान ज्योति को बदल दिया, ये हर चीज बदलना चाहते हैं और जनता इस बार इनके बाबा मुख्यमंत्री को बदलना चाहती है। 

इसी बीच उन्होंने हाथरस मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हाथरस की बेटी को न्याय नहीं मिला। इतना जघन्य अपराध। भाजपा सरकार ने परिवार को अंतिम संस्कार तक नहीं करने दिया। अगर सही से इलाज मिलता तो बेटी की जान बच जाती। सपा प्रमुख ने कहा कि जनता साइकिल के निशान को पहचानती है। साइकिल का एक पहिया लोहिया जी का है, दूसरा अंबेडकर जी का है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को समर्पित है। ये सरकार पीड़ितों को समर्पित है। ये सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को, दलितों को, युवाओं को, महिला शक्ति को, किसानों को समर्पित है। हमारी सभी योजनाओं ने देश की तस्वीर बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

 

हापुड़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज बसंत पंचमी है। आप सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं। हम खुशहाली के साथ आगे बढ़ें, ये मैं कामना करता हूं। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को समर्पित है। ये सरकार पीड़ितों को समर्पित है। ये सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को, दलितों को, युवाओं को, महिला शक्ति को, किसानों को समर्पित है। हमारी सभी योजनाओं ने देश की तस्वीर बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यक्रमों ने भारत की तस्वीर और तकदीर बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऐसा ही हाल उत्तर प्रदेश का है।

उन्होंने कहा कि साल 1971 से 2014 तक बैंक में खाता खुलवाने वालों की संख्या करीब पौने तीन करोड़ थी। आज करीब 45 करोड़ लोगों के जनधन योजना के तहत बैंक खाते खोले गए हैं। कोरोना संकट के समय इन्हीं जनधन खातों से महिलाओं को आर्थिक मदद दी गई। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत देश भर में करीब 10 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन मुफ्त बांटे गए हैं। उत्तर प्रदेश में करीब 1.50 करोड़ कनेक्शन बांटे गए हैं। ये महिलाओं का सशक्तिकरण है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80 करोड़ गरीब जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन उपलब्ध कराया और उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को लाभ मिला रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 में उत्तर प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज थे, आज उत्तर प्रदेश में देश में सबसे ज्यादा 59 मेडिकल कॉलेज हैं। आज उत्तर प्रदेश में 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हो गए हैं। जेवर एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया के पांचवें नंबर का एयरपोर्ट बन रहा है। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बजट में प्रावधान किया गया है कि एक साल में करीब 25,000 किमी की सड़कें बनेंगी, जिसमें 20,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। हर घर जल पहुंचे इसके लिए 60,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 48,000 करोड़ रुपए का प्रावधान गरीबों के लिए नए घर बनाने के लिए किया गया है।

Ads

फेसबुक