ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
अविवादित नामांतरण के प्रकरणों में लापरवाही पर भड़के कलेक्टर
अपर कलेक्टर व जिपं सीईओ की मौजूदगी में कलेक्टर ने ली बैठक
जांजगीर चांपा। कलेक्टर जेपी पाठक ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, अतिक्रमण और लोक सेवा केन्द्रों के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर के साथ अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम व जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल मौजूद थे।
बैठक में उन्हांेने कहा कि जमीन जायदातों की खरीदी बिक्री में रजिस्ट्री के बाद नामांतरण का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाता है। पंजीबद्ध होने के बाद नामांतरण के प्रकरणांे का निराकरण किया जाता है, लेकिन अब तक अविवादित नामांतरण के प्रकरण निराकरण नहीं होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और अविवादित नामांतरण के प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सक्ती और चांपा में लोगों को नजूल भूमि के पट्टे दिए गए है। पट्टों का नवीनीकरण नहीं होने पर अपना असंतोष व्यक्त किया और पट्टों के नवीनीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने 2 वर्ष से अधिक समय तक लंबित राजस्व प्रकरणों की भी जानकारी प्राप्त की और 2 वर्ष से अधिक समय तक लंबित राजस्व प्रकरणों को गंभीरता से लेकर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्हांेने उद्योगों को जारी आरसीसी के लंबित प्रकरणों की भी जानकारी प्राप्त की और प्रकरणों के निराकरण के लिए संबंधितों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने भू-अर्जन और मुआवजा वितरण, ऑनलाइन पंजीयन, गिरदावली, पर्यावरण उपकर, व्यपवर्तन के प्रकरणों आदि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक मंे उन्होंने कहा कि नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है और राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताआंे वाली योजना है। इन योजनाओं मंे किसी भी प्रकार लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पशुधन के संरक्षण और रखरखाव के लिए स्वीकृत, निर्मित और निर्माणाधीन गौठानों एवं लोक सेवा केन्द्रों में प्राप्त और निराकृत प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।
जांजगीर-चांपा। समाज सेवक स्व.हिंन्छाराम खरे, स्व.गणेशराम खरे एवं देहदानी स्व.मनोज कुमार खरे की स्मृति में निदेशक धर्मेंन्द्र कुमार खरे के मार्गदर्शन में कृषि वैज्ञानिक चंद्रशेखर खरे और उनकी पत्नी सुमन खरे द्वारा पिछले 8 वर्षों से लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को देखते हुए रायपुर में मिनिमाता सम्मान 2019 प्रदान किया गया।
आपकों बता दें कि मिनिमाता की 47वीं स्मृति दिवस पर रायपुर में चंन्द्रशेखर खरे व सुमन खरे को मिनीमाता सम्मान 2019 से मंत्री डॉ. शिव डहरिया, मंत्री अमरजीत भगत, विधायक चंन्द्रदेव राय और विधायक विनय भगत नेे नवाजा। उल्लेखनीय है कि कृषि वैज्ञानिक अपनी पत्नी के साथ मिलकर लोगों को जागरूकता अभियान के जरिए कृषकों को बीजों का बीज परीक्षण करने की वैज्ञानिक विधि, बीज का स्वस्थ्य परीक्षण करना सिखाया जा रहा है। स्वस्थ्य बीजों एवं बीजोपचार से होने वाले फायदों से किसानों को रूबरू कराते आ रहे हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार मिटाओ-नया भारत बनाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, भ्रष्टाचार का विरोध करने व भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने, नशामुक्ति एवं पर्यावरण समृद्धि के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने रक्तदान,नेत्रदान-अंगदान, शिक्षादान को बढ़ावा देने आदि की जानकारी दी जा रही है।
चांपा। शासकीय कन्या टाउन पूर्व माध्यमिक शाला चांपा के छात्र छात्राओं को नवाचार के रूप में निशुल्क परिचय पत्र एवं स्कूल टाई का वितरण हिरेंद्र बेहार ब्लॉक समन्वयक बीआरसी बम्हनीडीह, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्षकृष्ण कुमार देवांगन, वार्ड पार्षद पुरुषोत्तम देवांगन व परमेश्वर स्वर्णकार के हाथों हुआ।
यह परिचय पत्र एवं स्कूल टाई शासकीय कन्या टाउन पूर्व माध्यमिक शाला चांपा के प्रधान पाठक एवं संकुल प्रभारी श्रीमती अपरा दीवान के सौजन्य से प्राप्त हुआ। परिचय पत्र बनवाने के लिए राजेंद्र जायसवाल शिक्षक टाउन कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चांपा ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक की फोटो एवं डाटा संकलन कर बनवाया। प्राइवेट विद्यालय की तरह शासकीय विद्यालय टाउन कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चांपा को छह माह पहले सभी शिक्षक मिलकर शासकीय विद्यालयों की तस्वीर बदल दिए थे। अब फिर से एक नया आयाम सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक को भी परिचय पत्र व शिक्षक शिक्षिकाओं की ड्रेस कोड में आने पर एक नया नवाचार के रूप में शासकीय विद्यालय टाउन कन्या चांपा होंगे। संबोधन में वरिष्ठ शिक्षक शिवकुमार जायसवाल ने कहा कि हमारा शासकीय विद्यालय आदर्श विद्यालय से कोई कम नहीं है। आने वाले सत्र में जरूर दर्ज संख्यों में वृद्धि होगी और पढ़ाई का स्तर में निरंतर सुधार किया जा रहा है। श्रीमती अपरा दीवान ने कहा कि जल्द ही प्राथमिक शाला में भी आईडी कार्ड एवं टाई, जूता, मोजा लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रीमती अपरा दीवान, धीरज तम्बोली, शिवकुमार जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल, राजीवनयन शुक्ला, श्रीमती गीतांजलि परिहार, श्रीमती सत्यभामा जायसवाल, श्रीमती मिथिलेश पाण्डेय, श्रीमती रागिनी चतुर्वेदी, श्रीमती मेनका सोनी, श्रीमती सावित्री देवांगन, भूषण देवांगन, श्रीमती राधा देवांगन, नागेश देवांगन उपस्थित थे। आईडी कार्ड वितरण होने पर अन्य विद्यालय के दिनेश शर्मा, गोपेश्वर कहारा, श्रीमती शीला उईके, अर्चना तिवारी, अमिता सावरकर, रामकिशोर शुक्ला, विजय थवाईत, अभिषेक काल्विन, परमेश्वर स्वर्णकार, प्रदीप श्रीवास आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित किया है। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार जायसवाल ने एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती अपरा दीवान संकुल प्रभारी टाउन चांपा ने किया।
पहले चरण में 9 करोड़ की मिली स्वीकृति
दुर्ग। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय में 98.07 लाख की लागत से चाइल्ड एवं गायनिक वार्ड विंग का जीर्णोद्धार, 85.28 लाख की लागत से महिला एवं बर्न वार्ड विंग व 118.7 लाख की राशि से केजुअल्टी एवं आई वार्ड का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। जिले के 500 बिस्तरों वाले सबसे बड़े शासकीय चिकित्सालय में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने एवं मेडिकल कालेज का दर्जा दिलवाने के लिए विधायक अरुण वोरा बेहद गंभीर हैं। उनके लगातार प्रयासों से ही 16 करोड़ की लागत वाले 100 बिस्तर जच्चा- बच्चा अस्पताल में गर्भवती माताओं एवं शिशुओं को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है एवं सर्वसुविधायुक्त ट्रामा सेंटर जनस्वास्थ्य के लिए उपलब्ध है। अब पुराने भवन के कायाकल्प के लिए स्वास्थ्य विभाग से 4 करोड़ एवं डीएमएफ फंड से 5 करोड़ की राशि जारी की गई है। अस्पताल के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने भी 94 लाख की स्वीकृति दी गई है। खनिज संस्थान न्यास निधि की राशि से तीन मंजिला सर्जिकल विंग बनाने के लिए 15 करोड़ का प्रस्ताव दिया गया था, जिसमें वोरा के आग्रह पर कलेक्टर अंकित आनंद ने पहले चरण में 5 करोड़ की स्वीकृति तत्काल प्रदान कर दी है। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि जिला अस्पताल को सर्वसुविधायुक्त बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आम लोगों की सरकार है, जिनके लिए स्वास्थ्य पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सीजीएमएससी एवं पीडब्लूडी विभाग के द्वारा अतिशीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने को कहा है।
नवोदय टैलेंट सर्च कॉनटेस्ट परीक्षा का आयोजन
जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने नवोदय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया। यह परीक्षा नवोदय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के समन्वयक प्रांत पाठक व राहुल त्रिपाठी (मुम्बई) के मार्गदर्शन में हुई।
परीक्षा में गणित के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित तथा इस परीक्षा में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए जिसमें कुल 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। इस परीक्षा में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। छात्रों के परीक्षा प्रभारी के रूप में शांतनु जाना प्रमुख रहें एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में रही। इस परीक्षा में विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थी भी शामिल हुए। नवोदय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम 10 सितंबर 2019 को घोषित होगा, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। यह परीक्षा विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह एवं विद्यालय के निदेशक आलोक अग्रवाल के निर्देशन में हुआ।
ग्राम रामभांठा के ग्रामीणांे और मजदूरों ने बरगद पेड़ के नीचे बैठकर सुना लोकवाणी
जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को सुनने के लिएजांजगीर-चांपा जिले के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी सुनने के लिए लोगों ने निर्धारित अवधि के पूर्व ही रेडियो लेकर निर्धारित स्थानों मंे पहुंचे गए थे।
जिले के लोगों ने कहीं कार्यालयों में तो कहीं पेड़ों के नीचे बैठकर मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को सुना। इसी कड़ी मंे जिले के विकासखण्ड डभरा के ग्राम रामभांठा के ग्रामीणांे और मजदूरों ने एक साथ पेड़ के नीचे बैठकर मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को उत्साहपूर्वक सुना। इसी तरह जनपद पंचायत बलौदा के सभाकक्ष मंे मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला में डिप्टी कलेक्टर एवं नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी बजरंग दुबे, नगर पालिका परिषद अकलतरा और जनपद पंचायत अकलतरा क्षेत्र के लोगो ने रेडियो, टेलीविजन, कम्प्यूटर एवं मोबाइल के जरिए मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को सुना और शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। इसी कड़ी में जनपद पंचायत जैजैपुर एवं नगर पालिका परिषद चांपा के लोगों ने भी बड़ी उत्साह के साथ मुख्यमंत्री की मासिक लोकवाणी को सुना और मुख्यमंत्री द्वारा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को बधाई दी एवं कल्याणकारी योजनाओं को जनता के लिए सार्थक और उपयोगी बताया।
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मां मीनाक्षी देवी उर्फ मिनीमाता की पुण्यतिथि अकलतरा के सक्रिय समाजिक संगठन डॉ. अम्बेडकर विचार युवा संगठन के सदस्यों ने मनाई।
इस दौरान मिनीमाता को याद करते हुए उन्हें सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का निर्णय लिया। इस दौरान उनके किए उल्लेखनीय कार्यों को लोगो के बीच रखा गया। इस दौरान बीपी पाटले, व्यंकट रमन पाटले, भैरव प्रसाद रात्रे, संतोष बंजारे, सुरेश मिरचन्या, राजकिशोर धिरही, विकास भारद्वाज, सनीत बंजारे, निक्कु कुमार, छोटू सोनवानी, रामनाथ रात्रे, पुनीराम रात्रे, टोरेंश लहरे, खुशहाल धिरही, मोतीलाल कुर्रे, महेश्वर टंडन, केआर नोरगे, रामकुमार टंडन, वीरु पाटले, शिवकुमार टांडे, सत्यजीत कोसरिया, विक्की रात्रे, भीम सोनवानी, शनि सुर्यवंशी सहित संगठन के सदस्य एवं अन्य समाज व संगठन के लोग बडी़ संख्या मे उपस्थित रहे।
नदी में शव मिलने का हुआ खुलासा
जांजगीर-चांपा। हफ्ते भर पहले हसदेव नदी में लाश मिलने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। गांव के ही दो लोगों ने मिलकर हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, नदी में मिले शव की पहचान बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम सोठीं निवासी धनेश गोस्वामी पिता जवाहर उम्र 34 वर्ष के रूप में की गई थी, जो बीते 2 अगस्त से लापता था। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही थी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक धनेश गोस्वामी अक्सर गांव के रामेश्वर उर्फ भीम साहू की दुकान में आकर गाली गलौज करते हुए उसे धमकाता था। इससे त्रस्त होकर उसने मृतक को सबक सिखाने की योजना बनाई। रामेश्वर साहू ने गांव के ही धनंजय धनुहार के साथ मिलकर मृतक को नदी किनारे बुलाया और दोनों ने मिलकर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों ने उसकी लाश को मृतक की बाइक से जाकर नदी में फेंक दिया।
News Creation : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव स्थित जिला मुख्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
News Creation : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर कालीबाड़ी में विश्व कवि गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किया.
News Creation : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी,
News Creation : जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के केन्द्र सरकार के कदम पर छत्तीसगढ़ में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है.
News Creation : दंतेवाड़ा के पास ही स्थित जावंगा एजुकेशन हब में स्थित आस्था स्कूल की ख्याति बहुत ज्यादा है. बता दें कि जावंगा में संचालित आस्था स्कूल में बच्चों के प्रवेश के लिए अब सांसद-विधायक या मंत्री की सिफारिशों को भी महत्व नहीं मिला रहा है.
रायपुर : राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन 17 एवं 18 अगस्त को आयोजित समारोह में इस वर्ष का प्रथम अलंकरण रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष श्री दामू अम्बुडारे को प्रदान किया जाएगा.