ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
चांपा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर बापट जी को किया याद
सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके साथ बिताए पलों को किया याद
चापा। कुष्ठ रोगियों की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले कर्मयोगी सेवाभावी पद्मश्री स्व दामोदर गणेश बापट की श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन रविवार को गनेशी मंगल भवन में चापा पत्रकार संघ व नागरिको के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित कर उनके कार्यो व उनके साथ बिताए पलो का याद किया गया।
श्रंद्धाजलि सभा में उपस्थित विधायक नारायण चंदेल ने कहा कि स्व बापट जी श्रद्धा के केंद्र बिन्दू थे। मानव सेवा ही उनके लिए सर्वोपरि था। उन्होंने कभी अपनी चिंता न करते हुए अपना पूरा जीवन समाज सेवा में न्यौछावर कर दिया ऐसे बिरले व्यक्ति होते है। कुष्ठ रोगियों की सेवा कर समाज मे फैले भ्रांतियों को उन्होंने दूर कर उन्हें सम्मान से जीने का अवसर दिया। वर्तमान युवा पीढ़ी सहित हम सबकों उनसे सीख लेते हुए समाज व देश के लिए कुछ करने की जरूरत है। तभी सबकी भलाई है। डाक्टर केआर सिंह ने कहा कि स्व बापट जी का स्नेह अंचल के सभी लोगो को मिला, जो भी उनके पास जाता था उनकी ओ पूरी मदद करते थे। आश्रम में रहकर कुष्ठ रोगियों की सेवा कर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम किया। उनके कार्यों को आत्मसात कर समाज के लिए कुछ करना होगा, तभी उन्हे सच्ची श्रंधजलि होगी। परमेश्वर स्वर्णकार ने कहा कि स्व बापट जी मानव नहीं महामानव थे उनका स्नेह सबको मिला। हरिहर तिवारी ने कहा कि 9 साल की उम्र में ही उनमें मानव सेवा का जज्बा था। जशपुर आश्रम में पढ़ाना छोड़कर वे सोंठी स्थित कुष्ठ आश्रम आ गए और उनकी सेवा में लीन हो गए। समाजसेवी कैलाश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि स्व बापट जी में परोपकार की भावना कूट कूट कर भरी थी। उन्होंने अपने लिए नहीं हमेशा दूसरो के लिए जीवन जीया है। वे हमेशा सबके दिलों में रहेंगे उनका काम हमेशा प्रसंशनीय रहा है। मीरा पत्की ने कहा कि स्व बापट जी देवतुल्य थे। मानव सेवा ही उनका प्रमुख ध्येय था। सबके प्रति उनका अपार स्नेह था। उनके जाने से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। वे हमेशा याद किए जाएंगे। नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि कुष्ठ रोगी न होते हुए भी उन्होंने कुष्ठ रोगियों के सेवा में अपना जीवन व्यतीत कर दिया जो अपने आप मे अनुकरणीय कार्य है । समाज उनके योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का पत्रकार संघ केे अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने वाचन किया। इस अवसर रामकिशोर शुक्ला, रविन्द्र द्विवेदी, रमेश देवांगन, सलीम मेमन, विवेका गोपाल, सूर्यकांत साहू, शैलेन्द्र अग्रवाल, अज्जू वीरानी, नारायण मित्तल, योगेश अग्रवाल, राजेश बंसल, अभय मित्तल, शुशील शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने उपस्थित थे।
अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई
पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि स्व बापट जी केवल दुसरो की चिंता करते थे। हमेशा दिन दुखियों के सेवा की बात करते थे अपने बारे में कभी चर्चा नही करते थे। ऐसे महान व्यक्ति हमेशा याद किए जाएंगे । भगवान उन्हें अपने चरणों मे स्थान दें। शास्स्वत दीवान ने कहा कि स्व बापट जी किसी परिचय के मोहताज नहीं थे बल्कि अपने कामो के बदौलत उन्होंने चांपा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
बापट जी ने छोड़ी छाप
श्रंद्धाजलि सभा का संचालन करते हुए पत्रकार अनंत थवाईत ने कहा कि बापट जी के सेवाकार्यो के अनेक उदाहरण है जो हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद में रहने के कारण रचनात्मक कार्यों के तहत उनका सानिध्य मिला जिसके कारण उनसे काफी आत्मीयता थी। मैंने कुछ लेख भी उनके बारे में लिखा है। एक बार एक कार्यक्रम में परिचय पत्र के आभाव में मुझे जाने नहीं दिया, तब बाहर बापट जी मुझे मिले और कागज में लिखकर मुझे जाने को कहा तब मैंने कहा कि आप मुझे तो नही जानते तो उन्होंने कहा तुम तो मुझे जानते हो उस दिन उन्होंने जो छाप छोड़ी वह आज भी याद है।
शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराजगी
जांजगीर-चांपा। जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के बाद हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने शिवसेना जिलाध्यक्ष ठा.ओंकार सिंह गहलौत के नेतृत्व में आंदोलन करते हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लिखा है कि जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत पिहरीद, आडिल, नौरंगपुर, औरदा, गोरखापाली, मोहंदीखुर्द, मोहंदीकला, डिक्सी, मन्द्रागोढी, सकर्रा, आमनडुला, सोनाडुला, कटारी, सुलौनी, बंदोरा, सकर्री, डिमानी, बुंदेली, पोता, मुक्ता में शौचालय निर्माण के बाद हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है, जिससे उनकी माली हालत बेहद चिंताजनक है। आंदोलन में शिवसेना जिला पदाधिकारी ठा.ओंकार सिंह गहलौत (जिलाध्यक्ष), चंदन धीवर (जिला सचिव), दिलेश्वर विश्वकर्मा (जिला सचिव), धनाराम साहू (किसान सेना जिलाध्यक्ष), राजेन्द्र चन्द्रा (जिला उपाध्यक्ष), कार्तिक साहू (चन्द्रपुर विधानसभा प्रभारी), बलभद्र पटेल ( ब्लॉक अध्यक्ष सक्ती), डॉ. वेदप्रकाश पटेल (ब्लॉक उपाध्यक्ष मालखरौदा), मोहन सारथी (आटो सेना अध्यक्ष), पवन मनहर (ब्लॉक प्रभारी अकलतरा), बसंत यादव (ब्लॉक प्रभारी मालखरौदा) आदि मौजूद थे।
लायनेस अध्यक्ष का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन
चांपा। हमारा देश पर्व एवं त्योहारो के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। इन पर्वों में तीज के पर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व में सभी महिलाएं निर्जला व्रत कर मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए भगवान शिव एवं पार्वती की पूरे भक्ति भाव से पूजा अर्चना करती है।
भारतीय संस्कृति के महान पर्व तीज के परिपेक्ष्य में लायनेस क्लब चांपा के द्वारा तीज मिलन कार्यक्रम लायनेस अध्यक्ष श्रीमती आरती देवांगन के निज निवास में आयोजित किया गया। इस अवसर पर लायनेस क्लब अध्यक्ष श्रीमती आरती देवांगन ने अपने जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए तीज मिलन कार्यक्रम में शिव पूजन आयोजित कर उपस्थित समस्त लायनेस बहनों को श्रृंगार सामग्री प्रदान की। तत्पश्चात लायनेस क्लब के सभी सदस्यों द्वारा श्रीमती आरती देवांगन के जन्मदिन अवसर पर केक काटकर खुशियां मनाई गई। कार्यक्रम में क्लब के आयोजित समस्त सेवा गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। तीज मिलन कार्यक्रम के अवसर पर डॉक्टर शरद बिरथरे, डॉ भारती शर्मा, श्रीमती आरती देवांगन, श्रीमती सतवंत कौर धनजल, श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी, श्रीमती विमला मोदी, श्रीमती पंच कुमारी सराफ, श्रीमती गोदावरी सोनी, श्रीमती कल्याणी केशरवानी, श्रीमती कविता सराफ, श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती संगीता अग्रवाल, श्रीमती मीरा अग्रवाल, श्रीमती वीणा, श्रीमती किरण अग्रवाल, श्रीमती शांता सोमानी, श्रीमती शांता गुप्ता, श्रीमती गीता मोदी, श्रीमती निर्मला अग्रवाल, क्लब के सभी महिला सदस्य एवं लायनेस श्रीमती आरती देवांगन के परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।
भिलाई तीन। भिलाई चरोदा नगर निगम के ग्राम उमदा वार्ड क्रमांक 6 में महापौर चंद्रकांता मांडले ने सोमवार को लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई। जिसमें आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 2 जिसकी लागत 6.45 लाख रुपये, महापौर निधि से शमशान घाट में प्रतीक्षालय जिसकी लागत 5 लाख रुपये, पार्षद निधि से दो स्थानों पर बस स्टॉप जिसकी लागत 4 लाख रुपये, पार्षद निधि से आंगनवाड़ी अहाता निर्माण व शमशान घाट में सैड जीर्णोद्धार निर्माण जिसकी लागत 4 लाख रुपये से बने भवन,शेड आदि का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि रही महापौर ने आंगनवाड़ी भवन का उद्घाटन भी किया वही कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम सभापति विजय जैन ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमआईसी सदस्य तुलसी मरकाम, वार्ड पार्षद आशीष वर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ओमेश्वरी देवांगन, निर्मला साहू, सहायिका उषा देवांगन, रुक्मणी शिवारे, पुलिस महिला मित्र जामिनि देवांगन, ग्रामवासी त्रिवेदी देवांगन, चैतराम साहू, पुरुराम साहू, उदय देवांगन, डॉ केआर देवांगन, बहादुर बघेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज राजनांदगांव जिले के नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के नए भवन का लोकार्पण किया। यह भवन एक करोड़ 4 लाख रूपए की लागत से बना है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने मुख्य अतिथि की आसंदी से लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका के लिए नए भवन मिलने पर डोंगरगढ़ के निवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ. डहरिया ने स्थानीय जनता की मांग पर डोंगरगढ़ शहर की दो सड़कों के लिए एक करोड़ 82 लाख रूपए मंजूर करने की भी घोषणा की।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों के निवासियों के लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित करने अभी तक के छोटे से कार्यकाल में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। शहरों में रहने वाले गरीबों और आवासहीन परिवारों के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री ने नए भवन का लोकार्पण करने के बाद अन्य सभी अतिथियों के साथ भवन का अवलोकन भी किया।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि नगरी निकायों में सड़क, पेयजल, बिजली, नाली, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराने प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आवासीय पट्टों के नवीनीकरण के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले भूमिहीन परिवारों के पट्टे अंतरण को मान्य करने के साथ नियमितीकरण तथा भू-स्वामी अधिकार की सुविधा देने कार्रवाई चल रही है। डॉ. डहरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संदेश में मोर जमीन-मोर मकान के अंतर्गत नगरीय निकायों में रहने वाले ऐसे परिवारों जिनके पास जमीन है, लेकिन मकान नहीं है उन्हें आवास निर्माण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 लाख 29 हजार रूपए मंजूर करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि ऐसे परिवारों को आवास निर्माण के लिए और पैसे की जरूरत पडने पर बैंक से ऋण स्वीकृत कराने के लिए भी राज्य शासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश के सभी 168 नगरीय निकायों में जन सामान्य एवं बेरोजगार स्थानीय नवयुवक एवं नवयुवतियों को आजीविका के साधन उपलब्ध कराने के लिए श्पौनी पसारीश् योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।
डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों को कर्जा से उबारकर नया जीवन दिया है। कर्जा माफी, धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी, घरेलू बिजली बिल हाफ और कृषि पंप बिजली बिल माफ जैसे निर्णय किसान परिवारों किसान परिवारों के लिए वरदान साबित हुए हैं। राशन कार्डों के नवीनीकरण का अभियान प्रदेश में चल रहा है। प्रदेश के सभी परिवारों का राशन कार्ड बनेगा। गरीब परिवारों को प्रत्येक सदस्य प्रतिमाह 7 किलो के मान से सस्ते दर पर चावल दिया जाएगा। अन्य परिवारों को 10 रूपए किलो में चावल देने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है। ग्राम सुराजी योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी- नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना पर तेजी से काम चल रहा है।
डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में आम जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराने विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को इस बात का ध्यान रखने से विकास कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो। डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी नगरीय निकायों में विकास कराने पूरा सहयोग मिलेगा।
लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पाण्डेय तथा विधायक डोंगरगढ़ श्री भुनेश्वर बघेल ने की। इन्होंने नए नगर पालिका भवन के लिए डोंगरगढ़ के निवासियों और पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि नए भवन में बैठकर जनप्रतिनिधि डोंगरगढ़ के विकास के लिए फैसला लेंगे। श्री पाण्डेय और श्री बघेल ने कहा कि सब मिलजुलकर एकजुटता के साथ डोंगरगढ़ और क्षेत्र का विकास करेंगे। डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री तरूण हथेल ने अपने स्वागत उद्बोधन में पालिका के कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने कुछ मांगों की ओर भी नगरीय प्रशासन मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।
इस अवसर पर खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री नवाज खान, नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के अन्य पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित थे।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा है कि जनजाति समाज के लोगों को दलगत भावना से ऊपर उठकर समाज हित में कार्य करना चाहिए, जिससे जनजाति समाज का वांछित विकास हो सके। सुश्री उइके ने यह विचार कल आदिवासी सेवा मण्डल द्वारा भोपाल के शहीद भवन में उनके सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त की। इस अवसर पर आदिवासी सेवा मण्डल भोपाल द्वारा छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का सम्मान किया गया।
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि पहले राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए मैंने देश के जनजाति समाज की समस्याओं को सुलझाने का हर संभव प्रयास किया और शोषितों को न्याय भी दिलाया। मुझे छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया, यह मेरा ही नहीं बल्कि पूरे आदिवासी समाज का सम्मान है। उन्होंने कहा कि मुझे जिस विश्वास से छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, उस विश्वास को कायम रखने के लिए मैं हरसंभव प्रयास करूंगी। सुश्री उइके ने कहा कि जनजाति समाज के सदस्य होने के नाते जनजाति समाज के विकास के लिए मुझसे जो भी संभव होगा, उन्हें मैं पूरा करने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि जब तक मेरा जीवन है, तब तक मैं जनजाति समाज की सेवा करती रहुंगी।
सुश्री उइके ने कहा कि जनजाति समाज मान और सम्मान से जीता है। उन्होंने कहा कि मैंने जनजाति समाज की उपेक्षा देखी है और उसे दूर करने के लिए आवश्यक प्रयास करूंगी। सुश्री उइके ने कहा कि राज्यपाल के पद तक पहुंचने और सफलता का श्रेय जनजाति समाज को जाता है। उन्होंने आदिवासी सेवा मण्डल भोपाल द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित करने के प्रतिउत्तर में कहा कि सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। इस अवसर पर सांस्कृतिक दलों द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल सुश्री उइके ने इस अवसर पर मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी कलाकारों को बधाई दी।
इस अवसर पर श्री योगेन्द्र सिंह (बाबा) और आदिवासी सेवा मण्डल की प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभाग श्रीमती चन्द्रा सर्वटे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन भोपाल के अध्यक्ष श्री विपिन टोप्पो और बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे। अंत में आदिवासी सेवा मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 28 अगस्त को मुंगेली और महासमुन्द जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 28 अगस्त बुधवार को आयोजित होने वाला ‘जनचौपाल: भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम स्थगित रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉफ्टर द्वारा रवाना होकर 12 बजे मुंगेली पहुंचेंगे और वहां विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल अपरान्ह 3.15 बजे महासमुन्द पहुंचकर वहां विभिन्न विकास कार्याे के लोकार्पण और शिलान्यास तथा अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।
भिलाई। महापौर परिषद् की बैठक में उपस्थित एम.आई.सी सदस्य के साथ महापौर कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। वार्ड 7 विश्वबैंक कॉलोनी में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम के पुनरीक्षित व्यय 13.4 लाख, वार्ड 32 में निर्माणाधीन सी.सी.रोड एवं नाली पर पुरनीक्षित व्यय 6.67 लाख, वार्ड 02 में आर.सी.सी.नाली के निर्माण पर अतिरिक्त व्यय 1.87 लाख, वार्ड 37 आर.सी.सी.नाली पर अतिरिक्त व्यय 1.00 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। वार्ड 7 में राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत डॉ बी.आर.अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन लागत 3.00 करोड़ रूपये का प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने की स्वीकृति, वार्ड 38 सोमनी में एन.टी.पी.सी सेल निधि से सामुदायिक भवन हेतु प्राप्त निविदा से न्यूनतम दर 19.23 प्रतिशत कम पर राशि 27.34 लाख व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई। वार्ड 38 सोमनी स्थित डोंगिया एवं सद्भावना तालाब को मछली पालन हेतु एम.आई.सी की बैठक 28.04.2018 में लिये गये निर्णय को यथावत रखते हुए कार्यवाही करने की स्वीकृति। इसके साथ ही निगम क्षेत्र अंतर्गत भवनों में स्थाई डिजीटल कम्प्यूटराईज्ड नंबर प्लेट लगाने के लिये आमंत्रित रूचि की अभिव्यक्ति से प्राप्त दर पर कार्य करने के लिये सक्षम स्वीकृति हेतु सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया है। इस बैठक में श्रीमती चंद्रकांता माण्डले महापौर, एम.आई.सी सदस्य चंद्राप्रकाश पाण्डेय, राजु देवांगन, किशोर साहू, रोहित साहू, श्रीमती तुलसी मरकाम, श्रीमती आशा यादव, श्रीमती अर्पणादास गुप्ता साथ ही किर्तीमान सिंह राठौर आयुक्त, अश्वनी चंद्राकर निगम सचिव, आर.के.चंद्राकर ई.ई, प्रकाशचंद थवानी ए.ई, सी.बी.परगनिहा ए.ई, श्रीमती अरूणिमा दुबे आर.आई, अहमद अली, ंलिगेश्वर राव उपस्थित रहें।
भिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव समाज सेवी अरुण सिंह सिसोदिया के द्वारा दुर्ग जिले भिलाई और वैशाली नगर के सभी वार्डो की महिला कमांडो स्वयंसेविकाओं को टोर्च, लाठी और सिटी बांटा गया। इस वितरण में वार्ड 4,वार्ड 5, वार्ड 27, वार्ड 3,वार्ड 35, वार्ड 36, वार्ड 37, वार्ड 38, शामिल हुए। इसी कड़ी में अगले रविवार अन्य 10 वार्डो में वितरण किया जाएगा। विदित को महिला कमांडो बिना किसी मानदेय या वेतन के समाज मे व्याप्त बुराइयों शराबखोरी,नाश, जुआ,सट्टा रात में चोरी रोकने हेतु घण्टो अंधेरे में पेट्रोलिंग गश्त करती है और परिवार के साथ साथ समाज मे भी अहम योगदान देती है बरसात में सांप ,बिछु का भी डर रहता है और अंधेरे में डर बना रहता है इस कार्यक्रम में असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीतीश कश्यप, इंटुक के ब्लॉक अध्यक्ष राजू पाल, जन अधिकार परिषद के जावेद खान का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महिला कमांडो अध्यक्ष ममता तिवारी, किरण देवी, ललिता देवी, अर्चना भारती, श्रीमती संगीता, श्रीमती सरोज, माही, भवानी,व इनकी टीम सेकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।
भिलाई। सूर्य विहार रेसीडेन्स एसोसिएशन एवं ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक हृदयस्पर्शी झाँकी का आयोजन सूर्य विहार स्थित सेन्ट्रल पार्क में किया गया। जिसका उद्घाटन ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी, साधना सोनी, ब्रह्माकुमारी आशा दीदी, ओमकार महाजन, ब्रह्माकुमारी गीता दीदी एवं सूरी मैडम ने दीप प्रज्ज्वलन्न कर किया।
इस झाँकी में नारद मुनि जी दर्शकों को श्री कृष्ण की जन्म से उनकी बाल लीलाओं के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहते है कि एक बुढी माता फल बेचती थी , एक दिन श्री कृष्ण ने उनसे फल लेना चाहा तो उसने मोल-धन या धान देने की बात कही तो कान्हा ने कहा कि मेरी मैया तो मख्खन और बाकि चीजों का कोई मोल नही लेती है। ठीक आप कहती है तो मैं घर से धान लाता हँू कहकर कान्हा धान देकर बदले में मीठे फल लेता है और बुढी माता के गोद में बैठ जाता है, बुढी माता को आपार प्रेम,आनन्द की अनुभुति होती है। कान्हा के जाने के बाद बुढी माता फल की टोकरी देखती है तो उसमें हीरे जवाहरात एवं स्वर्ण आभुषण भरे होते है। इस मार्मिक दृश्य को देखते हुए दर्शक भावुक हो जाते है। तत्पशचात् नारद मुनि जी श्री कृष्ण की रास लीला का आध्यात्मिक अर्थ बताते हुए कहते है कि जीवन में हमें सर्व के साथ आनन्द और प्रेम शांति से ही कर्म व्यवहार में आना ही रास है। जिसे सुंदर नृत्य के माध्यम से दिखाया गया। इस अवसर पर तनावमुक्त जीवन के लिए प्रात: या संध्या समय पर 7 दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन किया गया है।
भिलाई। छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने दुर्ग से छपरा तक चलने वाली गाड़ी संख्या 15159 उप तथा छपरा से दुर्ग 15160 डाउन सारनाथ एक्सप्रेस के समय सारिणी में बदलाव की मांग की है। सारनाथ एक्सप्रेस जो दुर्ग से चलकर छपरा तक जाती है उसको दुर्ग से सुबह चलाया जाए ताकि अगले दिन ट्रेन सुबह छपरा पहुंच सके जिसके कारण यात्रियों को बिना असुविधा के अपने गंतव्य स्थान तक जाने में कोई दिक्कत न हो साथ ही छपरा से चलकर दुर्ग आने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को छपरा से शाम को चलाया जाए ताकि अगली रात को ट्रेन दुर्ग पहुंच सके। उत्तर भारत के लोगो के लिए सारनाथ एक्सप्रेस लाइफ लाइन मानी जाती है तथा उत्तर भारतीय द्वारा यह बहुत ही पुरानी मांग है कि इस ट्रेन का समय सारिणी बदला जाए ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस दुर्ग से रात 8:35 बजे छूटती है तथा अगली रात को 9:40 बजे छपरा पहुंची है जिसके कारण यात्रियों को 25 घंटे के सफर करके जाने के बाद उन क्षेत्रो में बसो का रात को न चलने के कारण व रात को सुरक्षित यात्रा न हो पाने के कारण 5-6 घंटे छपरा स्टेशन पर रात बिताना को विवश होना पड़ता है जिसके कारण उनकी यात्रा 31 घंटे की हो जाती है। अगर सारनाथ एक्सप्रेस को छपरा से रात 8:40 बजे चलाया जाएगा तो यात्रियों को बहुत ही सुविधा होगी। दूर दराज गावो से आने वाले यात्री आसानी से ट्रेन के समय मे छपरा पहुंच सकते है और जब अगली रात को ट्रेन दुर्ग पहुंचेगी तो आसानी से बस,टैक्सी मिल जाने के कारण रात को ही अपने घर पहुंच जाएंगे। छपरा से सुबह 7:20 बजे सारनाथ छूटने से दूर दराज के लोगो को रातभर छपरा स्टेशन पर आकर रुकना पड़ता है फिर सुबह को ट्रेन पकड़ते है जिसके कारण छपरा स्टेशन पर भी रात को बहुत भीड़ होता है। दोनों तरफ का समय सारिणी बदले से कई समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाएगा। ज्ञात जो कि उत्तर भारत के लिए चलने वाली ज्यादातर ट्रेन दुर्ग से रात को ही छूटती है। इस लिए भी सारनाथ एक्सप्रेस को दुर्ग से सुबह में प्रस्थान किया जाए।
श्री बैठा ने कहा कि जल्द ही वर्षो पुरानी इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी व दुर्ग संसद विजय बघेल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
भिलाई। भिलाई रिसाली नगर निगम बनने का रास्ता आज एमआईसी की बैठक में साफ हो गया है। आज प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। इसके बाद अगली सामान्य सभा में चर्चा कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया जावेगा। एमआईस सदस्य नीरज पाल ने बताया कि डूमरडीह को इसलिए लिया गया है कि कुछ जनसंख्या नगर निगम बनने में आड़े आ रही थी। नगर निगम बनाने के लिए नियमत: 1 लाख की जनसंख्या होनी चाहिए जो अब पूरी हो गई।
विधानसभा दुर्ग ग्रामीण के अंतर्गत नगर निगम भिलाई के रिसाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 12 वार्ड को नगर निगम भिलाई से पृथक कर स्वतंत्र नगर निगम गठन किए जाने के प्रस्ताव को महापौर परिषद के माध्यम से सामान्य सभा में लाया गया। इस पर महापौर परिषद ने संकल्प पारित किया है। महापौर परिषद ने नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभावित होने वाले हिस्से की जानकारी रिसाली जोन से प्राप्त करेगी। भिलाई की आय में होने वाली कमी संपत्तिकर रिसाली कालोनी की जानकारी आय के संसाधन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ प्रस्तावित नगर निगम रिसाली की सीमा को 12 वार्डों सहित स्पष्ट रुप से नक्शे में दर्शाते हुए प्रकरण को महापौर परिषद ने आगामी बैठक में रखे जाने के लिए सर्वसम्मति से संकल्प पारित किया है। इस संकल्प के संबंध में 11.7.2019 के नक्शे को चिन्हांकित कर प्रस्तुत किया गया है जिस पर चर्चा करते हुए आय एवं व्यय की जानकारी प्रस्तुत की गई। प्रस्तुत जानकारी पर चर्चा उपरांत पुन: बीएसपी के स्वामित्व वाले वार्डों को नक्शे में चिन्हांकित कर प्रस्तुत किया गया है। रिसाली जोन अंतर्गत 12 वार्डों में 40-41-42-43-44-60-61-63 एवं डूमरडीह को शामिल करते हुए जनसंख्या जनगणना 2010 के अनुसार 77 हजार 641 जिसमें पुरुष 39 हजार 872, महिला 37 हजार 769, अनुसूचित जनजाति 14 हजार 86, अनुसूचित जनजाति 4105 आवास की संख्या 19597, व्यवसाय 14 हजार 64, आवास सह व्यवसास 10 हजार 87, ध्वस्त रिक्त दुर्गम सहित अन्य मकान 4 हजार 974 हैं। राजस्व आय 650.98 लाख रुपए 2019 में हुई है।
महापौर परिषद की बैठक में महापौर देवेन्द्र यादव, लक्ष्मीपति राजू, नीरज पाल, केशव बंछोर, दुर्गा प्रसाद, सूर्यकांत सिन्हा, दिवाकर भारती, जोहन सिन्हा, श्रीमती सुभद्रा सिंह, शदरीन बानो, सोसन लोगन सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
भिलाई। यूथ खेल एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 9 हास्पिटल ग्राउंड में आयोजित हुआ। विधायक एवं महापौर देवेद्र यादव ने खिलाडिय़ों को चेंजिग रूम की सौगात दी तथा विजेता खिलाडिय़ों को प्रतीक चिन्ह के सम्मान से नवाजते हुए कहा कि प्रतियोगिता में टीम भावना से खेलना चाहिए, जीत हार जीवन का अंग है उन्होंने कहा कि वे खुद फुटबाल के अच्छे खिलाड़ी रहे है, खिलाडिय़ों से परिचय के दौरान उन्होने फुटबाल में अपना दमखम दिखाया और एक गोल भी किया।
यूथ खेल एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा राज्य स्तरीय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता आयोजन सेक्टर-9 फुटबाल ग्राउण्उ में किया गया। टूर्नामेंट के फायनल मैच व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव खेल मैदान पहुंचे थे जिन्होंने टूर्नामेंट के समापन समारोह के अवसर पर चेंजिंग रूम का लोकार्पण कर खिलाडिय़ों को सौगात दी। फुटबाल ग्राउंड में रोजाना विभिन्न खेल के प्रेक्टिस करने वाले खिलाडिय़ों के लिए चेंजिंग रूम का उद्घाटन होने से खिलाडिय़ों ने महापौर का आभार जताया। टूर्नामेंट में विजेता टीम को ट्राफी महापौर के हाथों प्रदान किया गया। आयोजक समिति के रमेश कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में 6 जिले और दुर्ग जिले से 6 टीमों ने हिस्सा लिया। श्री यादव द्वारा चेंजिंग रूम दिए जाने से खिलाडिय़ों का सहुलियत होने के साथ ही खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा। इसी स्थल पर यादव द्वारा विगत् माह विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया था जो कि खिलाडिय़ों के मांग पर खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था।