छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21107)

चांपा में यादव समाज ने झांकी के साथ निकाली शोभायात्रा
गांधी भवन में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
जांजगीर-चांपा। कोसा, कांसा व कंचन की नगरी चांपा में यादव महासभा के तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्ठमी धूमधाम से मनाई गइ। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की वेशभूषा में बच्चों को रथ पर सवार कर रैली निकाली गई। इसके बाद गांधी भवन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट श्रीमती ममता यादव थी अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री छोटेलाल यादव, जिलाध्यक्ष महिला सुश्री मंजू यादव, सकुंतला यादव, तहसील अध्यक्ष श्रीमती शैलाना यादव, केंद्राध्य्क्ष मदन यादव, ब्यास यादव, मनमोहन यादव मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान यादव के छात्रों को श्यामा फाउंडेशन पूछेली ने प्रोत्साहन राशि दी। इसमें अंकित यादव 12वीं को 10 हजार 51 रुपए, कामिनी यादव 10वीं को 5 हजार 51 रुपए तथा अंकित यादव 8वीं को 3 हजार 51 रुपए तथा सांत्वना पुरुस्कार यश यादव 8वी को 1 हजार 51, अनिकेत यादव 10वीं को 1 हजार 51 और टॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मटका फोड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। आभार प्रदर्शन चांपा नगर अध्यक्ष भागीरथी यादव ने किया।
शबरी स्कूल के मनी जन्माष्टमी
शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी स्थित शबरी पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इसमें करण और संजना ग्रुप ने मटका फोड़ा। इस दौरान आंख में पट्टी लगाकर मटका फोड़ा जिसमें प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया था। शबरी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर नरेंद्र तिवारी, प्राचार्य कविता तिवारी, आरके साहू, अजय पटेल, किशोर सर, भोलाराम सर, डोली शारदा मैम, अफसाना मेम, रोहिताश, रुकमणी मैम, कुमारी साहू, संतोषी यादव, प्रीति साहू, मुकेश चौहान, राकेश साहू, प्रमिल कौशिक, वीरेंद्र कश्यप पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कारागार में हुआ था कृष्ण जन्म
जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ग्राम ओडे़केरा एवं नंदेली में कृष्णा जनष्टमी के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी होती है। क्योंकि यह दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिवस माना जाता है। इसी तिथि की घनघोर अंधेरी आधी रात को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में वासुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया था। यह तिथि उसी शुभ घड़ी की याद दिलाती है और सारे देश में बड़ी धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाती है। यह जानकारी विधायक मीडिया प्रभारी रमेश साहू ने दी।

सरगना पत्नि एवं साथी सहित चढ़ा पुलिस के हत्थे
दुर्ग।  लोगों का शौक भी बेहद अजीब-अजीब होते हैं, अनेकों तरह के शौक में किसी को एंटीक चीजों को इक_ा करने का शौक रहता है तो किसी को घूमने, फि रने, गाने, पढऩे इत्यादि का शौक रहता है। लेकिन  इन सबसे अलग अजीबो गरीब शौक में एक नामी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले एक व्यक्ति का शौक चोरी करना था। इसी शौक ने एक छात्र को अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का सरगना बना दिया। दुर्ग पुलिस के हत्थे अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के सरगना सहित तीन सदस्य लगे हैं। ् इनमें उत्तरप्रदेश के चंदौरी जिले का रहने वाले  गिरिजेश सिंह उर्फ  मंटू नाम का भी युवक है,ा् जो कि पकड़े गए चोर गिरोह का सरगना है। उसके चोरी के इस अजीबो-गरीब शौक में उसकी पत्नी श्यामली भी हाथ बंटाती है। गिरोह का तीसरा सदस्य बनारस का रहने वाला है,ा् बताया जा रहा है कि तीनों ने साथ मिलकर यूपी में और छत्तीसगढ़ में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दुर्ग के सुभाष नगर में किराये पर  मकान लिया था, जिसके बाद श्यामली आसपास के बंद घरों की रेकी किया करती थी।् जिस घर मे ताला लगा हुआ या खाली मकान मिलता इसकी सूचना अपने पति व उसके दोस्त को देती थी।  जिसके बाद ये गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था।
    बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में ये रहते थे उसके आसपास ही चोरी की घटना को अंजाम देते थे, इस तरह दुर्ग के पद्मनाभपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में इन्होंने 5 चोरी के वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की वारदातों को अंजाम देकर भागते समय आरोपियों के हुलिये पर क्षेत्रवासियों की नजऱ पड़ी। संदिग्धों की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। तब जाकर इस गिरोह के कारनामों का पुलिस के सामने खुलासा हुआ, बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी रायपुर में चोरियों के मामले में जेल जा चुका है। क्षेत्र में हुई चोरियों के अन्य मामले में भी पुलिस को इन पर शक है, मामले की विवेचना जारी है।
बनारस में जाकर खपाते थे चोरी का माल
पकड़े गए आरोपी इतने शातिर हैं, कि वे चोरी करने के बाद सोने, चांदी के माल को ठिकाने लगाने बनारस जाते थे और यहां स्थित ज्वेलरी दुकानों में बेच दिया करते थे। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, पुलिस पूछताछ और जांच के बाद चोरी के और भी मामलों का खुलासा हो सकता है।

दुर्ग। अजीज पब्लिक स्कूल इंदामारा के प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विद्यालय द्वारा दही हांडी प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन शाला द्वारा निर्धारित चारों सदनों के बीच हुआ शाला के चारों सदनों के छात्रों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के चार सदन क्रमश: रूबी एमरेड टोपाज और सफ ायर है, इस अवसर पर शाला के शिक्षक निर्देशिका श्रीमती अंजू आहूजा, कार्यकारिणी निर्देशिका श्रीमती तनाज निशान अजीज  ने जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं शाला परिवार को दी।

शिवसेना के जिला प्रमुख के नेतृत्व में कराया ध्यान आकृष्ट
जांजगीर-चांपा। शिवसेना जिला प्रमुख ठा.ओंकार सिंह गहलौत के नेतृत्व में शहर से मवेशियों को हटाने के लिए जांजगीर-नैला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ठा. ओंकार सिंह गहलौत ने ज्ञापन में लिखा है कि नगर पालिका की सभी सडकों व कालोनियों की सडकों पर मवेशी बीच रोड पर बैठ जाते हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होते रहती है। जबकि नगर पालिका के द्वारा पशुओं को उठाने का काम किया जा रहा था वो भी बंद है। ऐसे में रोड पर बैठे हुए मवेशी भारी वाहनों की चपेट में आकर अपनी जान गवां बैठते हैं। जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पडता है। गहलौत ने आगे लिखा है कि आए-दिन शहर में इसी प्रकार की घटनाएं होती रहती है। मवेशी को बचाने के चक्कर में आम इंसान भी दुर्घटना का शिकार होता है। शिवसेना की मांग है कि इस विषय में तुरंत संज्ञान लेते हुए सडकों पर बैठे मवेशियों को अपनी गाडी में भरकर कांजी हाऊस या गौशाला पहुंचाएं और उसके मालिकों पर अपने मापदंड के अनुसार जुर्माना लगाया जाए तथा दंडित किया जाए। इसी तरह शहर में आवारा कुत्तों का आतंक है, जिसके शिकार आए दिन सभी हो रहे हैं। उन्होंने अभियान चलाकर कुत्तों की नसबंदी कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में ठा.ओंकार सिंह गहलौत (जिलाध्यक्ष), चंदन धीवर (जिला सचिव), शुभम राजपूत (जिला कार्यकारिणी), राजेन्द्र चन्द्रा (जिला उपाध्यक्ष), कार्तिक साहू (चन्द्रपुर विधान सभा प्रभारी), बलभद्र पटेल ( ब्लॉक अध्यक्ष सक्ती), पवन मनहर (ब्लॉक प्रभारी अकलतरा), सूरज दास (कार्यालय प्रभारी), डॉ. वेद प्रकाश पटेल (ब्लॉक उपाध्यक्ष मालखरौदा) सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित थे।  

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पांचवे स्थापना दिवस पर साहित्यकार-पत्रकार सम्मान, काव्य गोष्ठी व पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन गांधी भवन चांपा में हुआ। इसमे जिलेभर सहित पांच राज्यों के साहित्यकारों व पत्रकारों का सम्मान किया गया।
इसमें बम्हनीडीह ब्लाक के बिर्रा पत्रकार जितेन्द्र तिवारी का भी शाल, श्रीफल, प्रशस्ति प्रमाण पत्र, मोमेंटो तथा सुयश अभियान में सर्वाधिक सहयोग के लिए सिलिंग फैन प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मी दुनिया के जाने माने हस्ती मोहन सुंदरानी, क्षेत्रीय विधायक नारायण चंदेल, साहित्यकार हरियरप्रसाद तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विजय पांडेय, संपादक राजेशसिंह क्षत्री, श्रीमती यशवंत रानी सिंह क्षत्री, प्रयास युवा मंच से जेपी यादव, कवि सुरेश पैगवार ने मंच से सम्मानित किया।

आपदा के 67 प्रकरण में 2 करोड़ 68 लाख मंजूर
जांजगीर-चांपा। प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत दी रही आर्थिक सहायता उन्हें सम्बल प्रदान कर रहा है। कलेक्टर जेपी पाठक ने 10 जून से जिले में कलेक्टर का कमान संभाला है, तब से उन्होंने 67 मृतकों के आश्रितों एवं निकटतम वारिसों के लिए 2 करोड़ 68 लाख रुपए आर्थिक सहायता स्वीकृत किया है।
जिला कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राकृतिक आपदा में तहसील नवागढ़ के ग्राम कटौद के मृतक श्रीमती सकुनी बाई के निकटतम वारिस भरतलाल, तहसील पामगढ़ के ग्राम जरहापारा के मृतक श्रीमती नीरा बाई के निकटतम वारिस राजू, तहसील मालखरौदा के ग्राम मिरौनी के मृतक संजय उर्फ तनक के निकटतम वारिस रामलाल, तहसील जांजगीर के ग्राम पाली के मृतक श्रीमती कौशिल्या बाई के निकटतम वारिस श्रीमती नोनी बाई, ग्राम पेण्ड्री के मृतक दाउराम के निकटतम वारिस राजेश कुर्रे, ग्राम कोसिर के मृतक अजय कुमार के निकटतम वारिस श्रीमती रजनी बाई, तहसील पामगढ़ के ग्राम झिलमिली के मृतक लखराम के निकटतम वारिस श्रीमती रजनी बंजारे, तहसील जांजगीर के ग्राम पिसौद के मृतक सुखराम के निकटतम वारिस श्रीमती श्याम बाई, ग्राम सरखों के मृतक श्रीमती कौशिल्या बाई के निकटतम वारिस विरेन्द्र कुमार, ग्राम पिसौद कीे मृतक कुमारी अंजू साहू के निकटतम वारिस श्रीमती साहू, तहसील चांपा के ग्राम बसंतपुर के मृतक मनबोधी के निकटतम वारिस श्रीमती राधाबाई, ग्राम चोरियों के मृतक कुमारी प्रियंका के निकटतम वारिस छोटेलाल, ग्राम कोटाडबरी के मृतक कुमारी मीना बाई के निकटतम वारिस रामलाल कुर्रे, तहसील पामगढ़ के ग्राम सेमरिया के मृतक कुमारी दिलेश्वरी के निकटतम वारिस बुधराम, तहसील अकलतरा के ग्राम तनौद के मृतक श्रीमती सुनीता गडोरी के निकटतम वारिस कलाराम, तहसील जैजैपुर के ग्राम खजुरानी के मृतक रितुराज के निकटतम वारिस ज्योतिलाल, तहसील पामगढ़ के ग्राम कोसला के मृतक श्रीमती गरूआरी बाई के निकटतम वारिस ललित कुमार, तहसील अकलतरा के ग्राम परसाहीबाना के मृतक बालाराम के निकटतम वारिस पीलाराम, ग्राम अकलतरी के मृतक गनपती के निकटतम वारिस उदयराम और ग्राम नरियरा के मृतक श्रीमती सहोद्रा बाई के निकटतम वारिस दुजीराम भारते को क्रमशः चार-चार लाख स्वीकृति प्रदान की गई है।
-----------

डाइट में कविता लेखन पर हुआ कार्यशाला का आयोजन
जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय कवि संगम के संयोजन में डाइट में कविता लेखन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वक्ता के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार ईश्वरी यादव, राष्ट्रीय कवि संगम के संभागीय संयोजक विजय राठौर एवं प्रांतीय मंत्री दिनेश रोहित चतुर्वेदी उपस्थित थे।
कविता केवल कविता होती है और सभी कवि मानवता के पक्ष में ही कविता लिखते हैं। मानवीय भाव के इतर कविता नहीं हो सकती। यह बात वरिष्ठ कवि ईश्वरी यादव ने कही। संभागीय संयोजक विजय राठौर ने कहा भक्त कबीर की तरह सरल भाषा और जयशंकर प्रसाद की आंसू कविता सी सहजता वाली कविता, मन पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। शब्दों को संवेदनाओं में पिरो लेना ही कविता है, जिसमें सहृदयता नहीं है। संवेदना की अनुभूति नहीं है वह कभी कविता नहीं लिख सकता। प्रांतीय मंत्री दिनेश रोहित चतुर्वेदी ने कहा कि अधिक पढ़ें एवं कम लिखें। कविता लिखने के लिए अध्ययन, अभ्यास, कल्पना और अंतरदृष्टि आवश्यक है। अपने आस पास के परिदृश्य को देखने में जिज्ञासा, प्रतिभा और अभ्यास से अच्छी कविताएं उपजती हैं। कविता का शिल्प, कला और कौशल सीखने की भी जरूरत है। इस कार्यशाला में छात्राध्यापकों ने स्वरचित कविता का भी वाचन किया, जिन्हें वक्ताओं के द्वारा प्रोत्साहित का मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला का संचालन डाइट के उपप्राचार्य लक्ष्मी पांडेय ने एवं आभार प्रदर्शन व्याख्याता गोपेश साहू ने किया। इस अवसर पर डीएलएड के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के समस्त छात्राध्यापक उपस्थित थे।

चांपा एसडीएम की कुर्सी महीने भर से थी खाली, पक्षकारों को मिल रही थी सिर्फ तारीख
शहर के कुछ लोगों ने नए एसडीएम से मुलाकात कर किया स्वागत
जांजगीर-चांपा। चांपा के तत्कालीन एसडीएम राहुल देव का कोरबा तबादला के बाद एसडीएम की कुर्सी महीने भर से खाली थी। इस आशय की खबर हमनें जब 21 अगस्त के अंक में प्रकाशित की, तब कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए तत्काल चांपा एसडीएम के रूप में डिप्टी कलेक्टर बजरंग दुबे को पदस्थ किया।
आपकों बता दें कि महीने भर से एसडीएम की कुर्सी खाली रहने से पेंडेंसी बढ़ रही थी तो वहीं विभिन्न कामों के लिए आए पक्षकारों को तारीख पर तारीख मिल रही थी। तत्कालीन एसडीएम राहुल देव पर निष्क्रियता का गंभीर आरोप लगा। वहीं उनके कार्यकाल में चांपा में अनेक समस्याएं रही जिस पर उन्होंने कभी नजरें इनायत नहीं की। हालांकि लोग उन्हें कई समस्या से अवगत कराते थे और वो सबको कार्रवाई का भरोसा भी देते थे लेकिन कभी कोई ठोस कार्रवाई करने रुचि नहीं लेते थे। यही वजह है कि उनकी कार्यप्रणाली से त्रस्त होकर लोग उनके स्थानंातरण का इंतजार कर रहे थे। जब उनका कोरबा तबादला हुआ तो शहर के ज्यादा लोगों में खुशी देखी गई। इधर, नए एसडीएम के रूप में बजरंग दुबे ने कमान संभाल लिया है। उनसे शहर के लोगों में काफी उम्मीदें है। इसी विश्वास के साथ कुरदा निवासी सुखसागर माथुर ने साथियों के साथ नए एसडीएम से मुलाकात कर उनका बुके भेंटकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें शहर की विभिन्न समस्या से अवगत कराते हुए उनके निराकरण की मांग की। इस पर एसडीएम ने उन्हें भरोसा जताया। इस मौके पर कीर्तन पटेल, ओमप्रकाश बरेठ, लोरीक रात्रे, कुशल खूंटे, राजेन्द्र सिन्हा, लखन यादव, संतोष कर्ष, रिंकू महंत, बबलू महंत, मोतीलाल, दीनू महंत, कोमल बंजारे, इंद्रजीत, बबलू मिरी, किशून दास, अनिल पाटले सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

जांजगीर-चांपा। युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) विधानसभा पामगढ़ की विधानसभा स्तरीय बैठक विश्राम गृह पामगढ़ में हुई, जिसमें यूथ विंग के जांजगीर चांपा लोकसभा प्रभारी कमल भार्गव उपस्थित थे।
उन्होंने पार्टी सदस्यता अभियान, युवा जनता कांग्रेस संगठन को विस्तार करने की बात कही। वहीं निकट भविष्य में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के लिए आवश्यक तैयारी करने का निर्देश भी दिया। साथ में उपस्थित यूथ विंग जांजगीर चांपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सूर्यकांत केशी ने क्षेत्रीय मुद्दों पर पुरजोर आंदोलन करनें के विषय में चर्चा की। साथ ही पार्टी विचारधारा से अवगत भी कराया व संगठन को मजबूत करते हुए सबकों साथ लेकर चलने की बात कही। सभी युवाओं को पार्टी में अनुशासित रहने की भी बात कही। इस अवसर पर युवा जनता कांग्रेस विधानसभा पामगढ़ के अध्यक्ष वीरेंद्र जांगडे ने भी बैठक को संबोधित किया और कहा आने वाले समय मे पामगढ़ विधानसभा के युवाओं को और ज्यादा सक्रियता से संगठित करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में ओम प्रकाश कश्यप, ओमप्रकाश कैवर्त्य, धीरज सोनवानी, ओंकार बंजारे, सतवंत सिंह, शैलेन्द्र बंजारे, प्रीतम साहू, विजय आदित्य, भूपेंद्र वर्मा, राजू गोड़, दीपक श्रीवास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री कृष्ण और राधा रानी के वेशभूषा में नजर आए नन्हें बच्चे
जांजगीर-चांपा। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में आज कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल, श्रीमती प्रणिता अग्रवाल व श्रीमती सोनू अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के शिक्षकांे ने श्री कृष्ण (लडडू गोपाल) की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना की। प्री-प्राइमरी को-ऑर्डिनेटर श्रीमती अंजू चर्तुर्वेदी ने श्री कृष्ण जन्म एवं उनके किए गए कर्म का उपदेश देते हुए उन्होने बच्चों को कहा कि जिंदगी में कभी अपने हुनर पर घमंड मत करना। क्योकि पत्थर जब पानी में गिरता है तो अपने ही वजन से डूब जाता है। विद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। संस्कार शिक्षा के अतंगर्त नन्हें-मुन्हें बच्चों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने के लिए विभिन्न वेशभूषा में राधा कृष्ण का स्वरूप धारण कर उनकी महत्ता से अवगतत कराया। साथ ही उन नन्हें मून्हें बच्चों ने श्री कृष्ण व राधा रानी का स्वरूप लेकर अपने छोटे-छोटे कदमों से कृष्ण भजन पर नृत्य किया। उस नृत्य से ऐसा लगा की स्वंय श्री कृष्ण व राधा रानी अपने स्वरूप की छटा बिखेरने धरती पर आ गए हो। इसके बाद प्री-प्राइमरी बच्चो ने मटकी फोडने का कार्यक्रम रखा। इसमें राधा कृष्ण वेश धारण किए हुए बाल गोपाल ने मटकी फोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में हाउस के अनुसार छात्र- छात्राओं ने नृत्य गान की प्रस्तुति प्रदान की। आदित्य हाउस की छात्रा अनुष्का शुक्ला, अभय हाउस की छात्रा दर्शना पाण्डेय, अजय हाउस की छात्रा साक्षी अग्रवाल, अन्नत हाउस की छात्रा ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्यालय के संगीत शिक्षिका सुश्री संध्या साहू और नृत्य शिक्षिका नम्रता बरेठ ने भजन की प्रस्तुति दी। आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में हाउस के अनुसार छात्रो के द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का कर्यक्रम रखा गया जिसमें अजय हाउस (ग्रीन) ने 7.25 मिनट में मटकी फोडकर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं अनंत हाउस (ब्लू) ने 7.35 मिनट में मटकी फोड़कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आदित्य हाउस (रेड) ने 9.33 मिनट में मटकी फोडकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अभय हाउस को एक मिनट से अधिक समय लगा। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को प्रसाद एवं मिष्ठान का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजू चर्तुर्वेदी व सुश्री प्रियंका शर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन व समापन एकेडमिक कोआडिनेटर व परीक्षा नियंत्रक शांतनु जाना ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ का सहयोग सकारात्मक रहा।

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक