ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
पटना। केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने मंगलवार को दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद फिर से अपार बहुमत के साथ राजग सत्ता में वापस आएगा और नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री होंगे। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल दौरान देश की अर्थव्यवस्था की अच्छी प्रगति हुई है। सरकार की विदेश नीति और कूटनीति काफी सफल रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक दृष्टि से सरकार ने समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा है और अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं उच्च वर्ग के लोग एक मंच पर साथ आए हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में पासवान ने कहा, ‘पहले उनकी पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में अपना खाता खोल ले।’
उन्होंने कहा कि जिसे सांसदों का समर्थन प्राप्त होगा वहीं प्रधानमंत्री बन सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके पुत्र और लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान के नोटबंदी के दौरान लोगों को हुई कठिनाई को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली को लिखे गए पत्र का कोई जवाब उन्हें मिला या नहीं, रामविलास ने कहा कि वह पत्र उन्होंने नोटबंदी के शुरूआती दौर में लोगों की कठिनाईयों के मद्देनजर लिखा था पर (मीडिया और विपक्ष ने) इसे सीट साझा से जोडकर पेश किया।
उन्होंने कहा कि राजग ने बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है पर विपक्षी दलों का महागठबंधन अभी आकार भी नहीं ले सका है और घटक दलों के बीच सीट साझा तो दूर बिहार में उसके गठबंधन में कौन कौन दल शामिल हैं यह भी अभी स्पष्ट नहीं। रामविलास ने कहा कि कांग्रेस बिहार में महागठबंधन शामिल है पर उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन से उसे बाहर रखा गया।
पुणे। आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस, वाम और ‘‘दो तीन जज’’ उन गुनहगारों में हैं जो न्याय में देरी कर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में अड़चन डाल रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि आरएसएस की मांग है कि मंदिर के निर्माण के लिए सरकार अध्यादेश लाए। आरएसएस नेता ने कहा, ‘‘हम सरकार से संसद में चर्चा कराने की अपील करते हैं। हमारा मानना है कि जल्द से जल्द न्याय होना चाहिए।’’ समूचे देश की भावना है कि जितनी जल्दी हो सके भगवान राम के मंदिर का निर्माण होना चाहिए।
गोरखपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि सपा-बसपा गठबंधन अराजकता और असुरक्षा को बढ़ावा देगा। गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के बाद संवाददाताओं से कहा कि ये गठबंधन भय वश किया गया है और जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने यहां एक अदालत के समक्ष दावा किया है कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व नेता कन्हैया कुमार ने सरकार के खिलाफ नफरत और असंतोष भड़काने के लिए 2016 में भारत विरोधी नारे लगाए थे। अदालत इस मामले में दाखिल आरोपपत्र पर 19 जनवरी को विचार करेगी। पुलिस ने आरोपपत्र में कई गवाहों के बयानों का हवाला देते हुए कहा है कि नौ फरवरी 2016 को विश्वविद्यालय परिसर में कन्हैया प्रदर्शनकारियों के साथ चल रहे थे और काफी संख्या में अज्ञात लोग नारेबाजी कर रहे थे।
जमुई (बिहार)। जिले में चकाई थाना क्षेत्र के गुरूरबाद गांव में कथित माओवादियों के एक दस्ते ने पुलिस मुखबिरी के संदेह में मंगलवार देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में एक महिला घायल हुई है। चकाई के थानाप्रभारी चंदेश्वर पासवान ने बुधवार को बताया कि कल देर रात करीब आठ हथियारबंद माओवादियों के दस्ते ने घर में घुस कर बरमोरिया पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव मोहम्मद उस्मान (40) और उनके पड़ोसी मोहम्मद गुलाम (38) की गोली मारकर हत्या कर दी।
नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एक ईसाई संगठन के कार्यक्रम में कहा कि ‘‘हम जीतें या हारें, हम लोगों के बीच भेदभाव नहीं करेंगे’’। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में सामूहिक धर्मांतरण रुकना चाहिए। सिंह ने कहा कि वह किसी भी धर्म के अनुसरण की आजादी का समर्थन करते हैं लेकिन उनकी राय है कि सामूहिक धर्मांतरण किसी भी देश के लिए चिंता की बात है और इसलिए इस विषय पर बहस जरूरी है। उन्होंने कहा कि जहां तक सरकार की बात है तो किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। राष्ट्रीय ईसाई महासंघ द्वारा आयोजित समारोह में गृह मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने कभी अपने जीवन में जाति, वर्ण और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया है। हमें वोट मिलें या नहीं मिलें। हम सरकार बनाएं या नहीं बनाएं। हम जीतें या हारें। लेकिन हम लोगों के बीच भेदभाव नहीं करेंगे। यही हमारे प्रधानमंत्री का कहना है।’’
नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय सीबीआई के अंतरिम निदेशक के तौर पर आईपीएस अधिकारी एम नागेश्वर राव की नियुक्ति को चुनौती देने वाली एनजीओ की याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एन एल राव और न्यायमूर्ति एस के कौल की पीठ के समक्ष बुधवार को इस मामले का तत्काल सुनवाई के लिए उल्लेख किया गया था। याचिकाकर्ता गैर सरकारी संगठन ‘कॉमन कॉज’ और आरटीआई कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने पीठ मामले की सुनवाई शुक्रवार को करने का अनुरोध किया।
नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने देशद्रोह से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए को खत्म करने की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि वर्तमन में इस औपनिवेशिक कानून की जरूरत नहीं है।
कलर्स चैनल का बहुचर्चित शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का सीजन 9 शुरू हो गया है। 5 जनवरी को इस शो का पहला एपिसोड दिखाया गया। सीजन 9 दक्षिण अमेरिका के आर्जेंटीना हो रहा है। स्टंट बेस्ड रिएलिटी खतरों के खिलाड़ी को पिछले कुछ सीजन की तरह इस सीजन में भी रोहित शेट्टी ही होस्ट कर रहे है।
इस बार ये सीजन एंटरटेनमेंट और कॉमेडी से भरपुर होने वाला है। क्योकि टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी आए है। बता दें की इस बार के सीजन में 10 कंटेस्टेंट्स है जिसमे भारती सिंह, उनके पति हर्ष लिंबाचिया, श्रीसंत, विकास गुप्ता, आदित्य नारायण, जैसमिन भसीन, रिद्धिमा पंडित, जैन इमाम, पुनीत पाठक, अविका गौर हिस्सा लिया हैं।
शो के होस्ट रोहित शेट्टी का कहना है कि यह शो बेहद मुश्किल भरा है और इसके स्टंट्स को तैयार करने के लिये काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। निर्देशक ने कहा कि शो की सफलता का श्रेय इसकी तकनीकी टीम को जाता है। उन्होंने कहा, ‘खतरों के खिलाड़ी' बेहद ही मुश्किल शो है।
इसके स्टंट्स के लिये खाका तैयारी की योजना बनानी पड़ती है। शो के शुरू होने से पहले कम से कम तीन से छह महीने पहले ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। सबसे पहले हमें शो के सीजन के हिसाब से जगह चुनना होता है। जिसके स्टंट्स की योजना और इसे अंजाम दिया जाता है। हम दिन में तीन स्टंट करते हैं। पूरे सीजन के दौरान कुल 100 स्टंट किये जाते हैं।''
कोरबा: जिले के कुसमुड़ा इलाके में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला ने शादी के एक महीने पहले बच्चे को जन्म दिया है। युवती की फरवरी में शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही वह गर्भवती हो गई और आज उसने जिला अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। इस घटना के बाद से पूरे परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया है।
मामला कुसमुड़ा गांव का है। यहां रहने वाली युवती और गांव के ही एक युवक के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने प्यार की बात परिजनों को बताई, तो दोनों पक्ष के परिवार के सदस्यों ने मिलकर शादी करने का फैसला किया। फरवरी में दोनों की शादी होनी थी। लेकिन शादी तय होने के बाद भी दोनों का मिलना जुलना चालु रहा और इसी बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई और एक बच्चे को जन्म दिया।
इस विवाह को लेकर दोनों पक्ष राजी थी लेकिन वह यह नहीं जानते थे कि दोनों अपनी सीमा रेखा लांघ गए हैं। हालांकि शिशु के जन्म के बाद दोनों पक्षों ने विवाह के लिए सहमति जता दी है। युवती ने भी माना कि वह जज्बात पर काबू नहीं कर पाए पर अगले माह विधिवत रूप से वे सात फेरे लेंगे दोनों के परिवार को इस पर आपत्ति नहीं है। अपने ही माँ-बाप की शादी का गवाह बनने वाले शिशु विरले होते होंगे।