ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
महासमुंद. हैलो माई नेम इज बेंजामीन मैथ्यूज, आई एम एसपी फ्रॉम सेंट्रल क्राइम टीम। बेंजामीन जिस किसी से मिलता इसी नाम और पदनाम का उपयोग करता। झांसे में आई युवतियों का बेंजामीन फायदा उठाकर ठगी और दैहिक शोषण करता था। शिकायत पर बसना पुलिस ने बेंजामीन मैथ्यूज (34) को रायपुर के धनेली इलाके से गिरफ्तार किया है।
कई सिम कार्ड, फर्जी आईडी कार्ड, प्रेस कार्ड सहित तममा दस्तावेज मिले
दअरसल, कुछ दिनों पहले बसना पुलिस को केरल के एक गांव कंजीत्तूकारा, अय्यूर निवासी मैथ्यूज के खिलाफ एक महिला ने दैहिक शोषण और ठगी की शिकायत दर्ज कराई। साइबर टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी को रायपुर के धनेली इलाके में एक कंस्ट्रक्शन साइट से गिरफ्तार किया।
पुलिस को आरोपी के कमरे से 25-30 नग सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, पुलिस व अन्य विभागों के फर्जी पत्र, खुद के नाम के चार अलग-अलग प्रकार के प्रेस कार्ड, राजनैतिक पार्टी के फर्जी आई कार्ड, फर्जी मेडल्स, 5 एटीएम कार्ड, 8 बैंकों के पासबुक, वर्दी में ली हुई फोटो मिली है।
आरोपी के पास जब्त सिमकार्ड, एटीएम, मेडल सहित अन्य दस्तावेज।
जांच के दौरान बसना पुलिस के सब इंस्पेक्टर हेमलाल नाग ने बेंजामीन को फोन लगाया और पूछताछ की। इस पर वह भड़क गया और एसपी से बात कर ट्रांसफर करा देने की धमकी दी। आरोपी राजधानी रायपुर में ही रह रहा था और यहीं से कॉल कर लोगों को शिकार बनाता।
इंदौर, रायपुर केरल में भी की थी शादी
बेंजामीन ने इंदौर में शेफाली पांडेय नाम की युवती से शादी की है, उसके दो बच्चे भी हैं। उसने रायपुर और केरल में भी शादी की है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने कितने लोगों से ठगी की है, इसकी जांच की जा रही है। उसने पुलिस, सीआईएसएफ और नारकोटिक्स विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी भी की है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में भी अपराध दर्ज है।
मेरे अकाउंट में परेशानी है अपना दे दो, ऐसे करता था ठगी
बेंजामीन खुद को अफसर बताकर लड़कियों और महिलाओं से दोस्ती करता। झांसे में लेने के बाद कहता कि मेरे बैंक अकाउंट में परेशानी आ गई है, इसलिए अपना अकाउंट नंबर दे दो, जिसमें मैं अपनी सैलेरी डलवाउंगा। आरोपी इन सभी एकाउंट नंबर का उपयोग ठगी के पैसे मंगाने के लिए करता था।
रायपुर के स्टेशन रोड के गेस्ट हाउस में भी उधारी
साल 2016 में आरोपी बेंजामीन अहमदाबाद से रायपुर पहुंचा। उसने यहां के स्टेशन रोड स्थित पूजा गेस्ट हाउस के बैड नंबर 8 में वो रुकता था। यहां भी उसने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया और पैसे नहीं दिए। पैसे नहीं चुका पाने के कारण उसने अपना सामान यहीं छोड़कर गायब हो गया। कुछ दिन वो आश्रय गृह में रहा। फिलहाल वह जहां रहता था, वो एक कंस्ट्रक्शन साइट थी।
फेसबुक पर दोस्ती कर लड़कियों को दिया झांसा
प्रार्थिया रितिका (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की। खुद को रायपुर क्राइम ब्रांच का वरिष्ठ अधिकारी बताया था। उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल में भी साइबर एक्सपर्ट व पुलिस वर्दी में फोटो लगाकर रखा था।
आरोपी ने शादी का झांसा दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाया। उसने मेरा एटीएम कार्ड रखकर रकम भी निकाली। मुझे हैदराबाद, रायपुर, भिलाई, रांची, विशाखापट्टनम, उत्तर प्रदेश भी लेकर गया। जहां वो कई लोगों से मिलता, लेकिन मुझे उनसे अलग रखता।
इसके चलते मुझे और परिजनों, मित्रों को शक होने लगा। आरोपी के खिलाफ जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह कोई अफसर नहीं है। जब मैंने उसकी शिकायत की बात कही तो उसने अश्लील वीडियो एवं फोटोग्रॉफ्स सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
साइबर एक्सपर्ट भी है आरोपी
बेंजामीन ने एथिकल हैकिंग का कोर्स भी किया है। यही कारण है कि उसने प्रार्थिया के वाट्सएप अकाउंट का क्लोन तैयार कर लिया था। साथ ही उसके मोबाइल को भी हैक कर लिया था। प्रार्थिया किसे फोन लगाती थी, उसके पास किसके फोन आते थे, सभी जानकारी उस तक पहुंच जाती थी।
इंदौर. कमोडिटी कारोबारी संदीप सोहनलाल अग्रवाल उर्फ संदीप तेल की बुधवार शाम 7 बजे विजय नगर थाने से करीब 150 मीटर दूर तीन बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मामले में गुरुवार दोपहर तक पुलिस को आरोपियों का सुराग नहीं लग सका था। वहीं एमवाय अस्पताल में कारोबारी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने दावा किया है कि हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने 7 टीम गठित की है। वहीं आरोपियों पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। मामले में 30 से अधिक संदिग्ध लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई है। पुलिस के अनुसार बदमाश सफेद रंग की कार से मृतक कारोबारी के ऑफिस के बाहर रैकी कर रहे थे। जैसे ही संदीप मोबाइल चलाते हुए सीढ़ियों से उतरकर अपनी मर्सिडीज के पास पहुंचे, तभी बदमाशों ने एक के बाद एक 5 फायर किए। पुलिस को घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। अग्रवाल को गंभीर हालत में बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। 0:00 केबल में संदीप ने 20 करोड़ रु. लगाए थे एसपी पूर्व अवधेश गोस्वामी ने बताया कि हत्या जी. सच्चानंद शोरूम के सामने हुई। एक गोली संदीप के चेहरे पर, दूसरी गर्दन के पास, तीसरी पसली, चौथी व पांचवीं गोली पैर में लगी। गोली लगते ही वह ड्राइवर सीट वाले गेट के पास जमीन पर गिर गए। इसके बाद बदमाश कट्टे व पिस्टल लहराते हुए पहले सड़क की ओर भागे फिर वापस एक बदमाश लौटा और दो गोलियां और दागीं। वहीं पुलिस अधिकारी तीन गोली लगना बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि एसआर केबल में संदीप ने 20 करोड़ रु. लगाए थे। पार्टनरों से विवाद के बाद वे अलग हो गए थे। उनके इसमें करीब 19 करोड़ रुपए फंसे थे। दो माह पूर्व हटा दिए थे सुरक्षा गार्ड केबल विवाद के चलते परिवार के कहने पर संदीप ने दो बाउंसर साथ रखे थे। करीब दो माह पूर्व ही संदीप ने उन्हें हटा दिया था और अकेले ही घूमने लगे थे। एसआर केबल में 20 करोड़ का निवेश किया था संदीप का तेल, प्रॉपर्टी, ब्याज पर रुपए चलाने और कमोडिटी का कारोबार है। कम समय में ही एक युवा कारोबारी की पहचान बनाकर वह मीडिया लाइन में भी जुड़ गए थे। कुछ समय पूर्व उन्होंने एसआर केबल में रोहित सेठी और सुशील बजाज के साथ पार्टनशिप कर ली थी। बताते हैं इसमें 20 करोड़ का निवेश कर चुके थे, लेकिन कुछ माह पूर्व पार्टनरों से हुए विवाद के बाद वे केबल लाइन से अलग हो गए थे। बताते हैं उनका पार्टनरों से कागज पर सेटलमेंट हो गया था, लेकिन करीब 19 करोड़ नहीं मिले थे। इसे लेकर पार्टनरों से विवाद चल रहा था। ये बात पुलिस को परिजन ने बताई है। पुलिस पार्टनरों की भूमिका भी जांच रही है। शीर्ष पुलिस अफसर के फेयरवेल में साजिश की बात शहर के एक बड़े पुलिस अफसर के तबादले के बाद उनकी फेयरवेल पार्टी, जो होटल मेरियट में आयोजित हुई थी, उसमें संदीप के कुछ विरोधी भी पुलिस अफसरों के साथ मौजूद थे। बताते हैं इस पार्टी में ही कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग भी गोपनीय ढंग से पहुंचे थे और यहीं पर संदीप पर हमले की साजिश रच ली गई थी, लेकिन अफसरों को इसकी जानकारी थी या नहीं ये भी एक बड़ा सवाल है। कई भाजपा नेताओं के बड़े फाइनेंसर थे संदीप संदीप के बारे में कहा जाता है कि उसके कई भाजपा नेताओं से घनिष्ट संबंध थे। वह कई नेताओं के लिए चुनाव व अन्य कार्यक्रमों में फंडिंग भी करते रहे हैं। उनके भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े नेताओं से भी सीधे संपर्क थे।
दंतेवाड़ा. नक्सलियों ने बुधवार सुबह झीरम से छिंदनार जा रही स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित एक यात्री बस में आग लगा दी। नक्सलियों ने आगजनी से पहले बस में बैठे यात्रियों को नीचे उतार दिया। फिर उन्हें 100 मीटर अंदर जंगल में ले गए और सभी के मोबाइल छीन लिए। वारदात के बाद चालक और परिचालक सीआरपीएफ कैंप पहुंचे और सूचना दी।
स्वयं सहायता समूह नवा कसोली की ओर से संचालित जन सुविधा एक्सप्रेस बुधवार सुबह झीरम से 7 यात्रियों को लेकर छिंछनार जा रही थी। अभी बस सुबह करीब 8.45 बजे कसोली-छिंदनार के बीच पहुंची ही थी कि 12 की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने उसे रुकवा लिया।
नक्सलियों ने बस में सवार सभी यात्रियों के मोबाइल छीन लिए और उन्हें बंधक बनाकर जंगल में 100 मीटर अंदर ले गए। इस दौरान बाहर सड़क पर खड़े नक्सलियों ने साथ लाए पेट्रोल और लकड़ियां डालकर बस को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद इंद्रावती नदी की ओर भाग निकले।
जिस जगह पर नक्सलियों ने वारदात की वह सीआरपीएफ कैंप से महज 2 किमी की दूरी पर है। महज 5 मिनट में नक्सली वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। इसके बाद बस का चालक और परिचालक सीआरपीएफ कैंप पहुंचे और जवानों व पुलिस को सूचना दी।
यात्रियों ने पुलिस को बताया कि नक्सलियों में 2 महिलाएं भी शामिल थीं। सबके पास चाकू और अन्य छोटे हथियार थे। एक नक्सली पिस्टल लिए हुए था। वारदात स्थल से छिंदनार महज एक किमी की दूरी पर है। सभी यात्री नक्सलियों के जाने के बाद पैदल ही वहां चले गए।
नक्सली हमेशा इस तरह की वारदात को रात के अंधेरे में ही अंजाम देते आए हैं। ऐसे में सुबह-सुबह हुई इस वारदात ने आसपास के लोगों में दहशत फैला दी है। बीच सड़क पर सीआरपीएफ कैंप के पास ही नक्सलियों ने बस में आगजनी की है। बस का संचालन करने वाला स्वयं सहायता समूह जिला पंचायत सदस्य चैतराम अटामि का है।
रायपुर। सवर्ण वर्ग के गरीब लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके सामाजिक आर्थिक विकास के मकसद से केंद्र सरकार ने 10 फीसद आरक्षण की घोषणा की है। लोकसभा और राज्य सभा में इस बावत बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति ने भी इसे मंजूरी दे दी। अब आरक्षण नियमों में बदलाव कर इसे संवैधानिक रूप दिए जाने की तैयारी चल रही है। भाजपा शासित गुजरात देश का पहला राज्य बना है जहां यह व्यवस्था लागू कर दी गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ की नव गठित कांग्रेस सरकार ने अभी सवर्ण आरक्षण को ना कहा है। कांग्रेस सरकार इसे भाजपा का चुनावी हथकंडा बता रही है।
विधि विधायी और संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने इस मसले पर राज्य सरकार की नीति साफ करते हुए कहा कि सवर्णों को आरक्षण की घोषणा पूरी तरह से भाजपा का चुनावी हथकंडा है।
अभी लोकसभा चुनावों का समय नजदीक आ रहा है, ऐसे में भाजपा सवर्णों को आरक्षण का प्रलोभन देकर चुनाव जीतना चाहती है। राज्य में नई आरक्षण व्यवस्था को लागू करने से पहले सरकार सतही स्तर पर पड़ताल करेगी। यहां दूसरे राज्यों के मुकाबले सामान्य वर्ग के लोगों की जनसंख्या कम है और अन्य राज्यों से यहां अलग स्थिति थी।
आदिवासी बाहुल्य राज्य में नई आरक्षण व्यवस्था की वजह से दूसरे जाति वर्गों में असंतोष उपज सकता है। ऐसे में सभी तरह की स्थितियों का आंकलन करने के बाद ही आरक्षण की नई व्यवस्था को यहां लागू किया जाएगा। फिलहाल इसपर मंथन चल रहा है।
रविन्द्र चौबे का कहना है कि न्यायालय के मुताबिक 50 फीसद से अधिक आरक्षण की व्यवस्था लागू होने पर कई तरह की कानूनी बाधाएं भी उत्पन्न होंगी। ऐसे में हम दूसरे राज्यों में नई आरक्षण व्यवस्था के लागू होने के बाद उनके प्रभावों का अध्ययन करेंगे। इसके बाद राज्य में नई आरक्षण व्यवस्था पर विचार किया जा सकेगा।
राज्य में सवर्णों की आबादी सिर्फ 8 फीसद
राज्य में अनुसूचित जनजाति वर्ग की आबादी 32 फीसद, अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी 13 फीसद, अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी करीब 47 फीसद और सामान्य वर्ग की आबादी करीब 8 फीसद है। जाति वर्ग और आबादी के समीकरण के हिसाब से सरकार आरक्षण की धरातल पर स्थिति की पहले पड़ताल करेगी। इसके बाद ही इस संबंध में आगे की नीति तय करेगी।
उधर दूसरी तरफ भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस की सरकार केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना के चक्कर में सवर्ण वर्ग के गरीबों के हितों की अनदेखी कर रही है। नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि सवर्णों को आरक्षण किसी एक राज्य का मसला नहीं है।
पूरे देश में सवर्ण गरीबों की स्थिति एक जैसी है। उनकी स्थिति को बराबरी में लाने के लिए सभी राज्यों को यह व्यवस्था अपनानी चाहिए। राजनैति मुद्दा बनाने के बजाए नई आरक्षण नीति को कांग्रेस को सहृदयता के साथ स्वीकार करना चाहिए। इस बिल को संसद में पास कराने में कांग्रेस ने भी योगदान दिया है, फिर राज्य सरकार इस पर अलग से नीति कैसे बना सकती है।
इंटरनेट पर अपनी आंखों से बाण चला कर रातों रात स्टार बनी प्रिया प्रकाश वारियर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। प्रिया प्रकाश वारियर की आने वाली फिल्म हैं श्रीदेवी बंगलो। कहा जा रहा है कि ये फिल्म श्रीदेवी की जिंदगी पर बनाई जा रही हैं। श्रीदेवी ने कैसे अपनी अदाकारी से बॉलीवुड पर राज किया और क्या हुआ था दुबई की पार्टी में जहां से श्रीदेवी कभी वापस नहीं आई। श्रीदेवी की जब मौत हुई थी तो तमाम तरह की कहानियां सामने आई थी। कहीं छपा था कि श्रीदेवी की हत्या हुई है तो कहीं छपा था कि श्रीदेवी के पति बॉनी कपूर ने ही श्रीदेवी को मारा। ये तमाम तरह की चीजें सामने आ रही थी लेकिन दुबई पुलिस की जांच के बाद से साफ हो गया था कि श्रीदेवी की एक्सीडेंटल थी।
लेकिन अब लगभग एक साल होने वाला है श्रीदेवी की मौत को उनकी याद में फिल्म श्रीदेवी बंगलो को बनाया गया है फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया हैं। फिल्म का टीजर 1 मिनट 49 सेकेंड का है। टीजर में एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश अपने किरदार का नाम श्रीदेवी बताते हुए नजर आ रही हैं। पहले किरदार के कलाकार बनने की कहानी है। फिर एक्ट्रेस की बाथटब में डूबकर मौत का सीन दिखाया गया है। इस सीन को देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि ये श्रीदेवी की दुबई में बाथटब में डूबकर हुई मौत से जुड़ा हुआ है। वैसे टीजर में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि श्रीदेवी से फिल्म की कहानी का कोई जुड़ाव है। लेकिन टीजर में दिखाए गए दृश्य ये साफ इशारा कर रहे हैं कि फिल्म में श्रीदेवी की मौत को भुनाने की प्लानिंग की जा रही है।
इसे भी पढ़ें- पांच साल बाद इमरान हाशमी के बेटे अयान ने कैंसर से जंग जीती
यहां देखें फिल्म का पूरा टीजर
लीगल नोटिस मिलने के बाद फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत मैमबुली ने एक पोर्टल से बातचीत में कहा, हमें बोनी कपूर की तरफ से एक कानूनी नोटिस भेजा गया है। मैंने बोनी कपूर को बताया था कि हमारी फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है। इसमें एक्ट्रेस का नाम जरूर श्रीदेवी है। जो कि एक कॉमन नाम है, वो तो किसी का भी हो सकता है। इस कानूनी नोटिस का हम सामना करेंगे।
अब देखना होगा कि इस फिल्म के टीजर ने जब इतना कोहराम मचा दिया है तो फिल्म क्या करती हैं। क्या फिल्म रिलीज होगी या फिल्म उन बैन फिल्मों में शामिल होगी जो लंबे समय से रिलीज की अधर में अटकी हैं।
दीपिका पादुकोण ने अभी हाल ही में रणवीर सिंह के साथ शादी रचाई है, लेकिन अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लेने वाली दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद कोई फिल्म साथ नहीं कर रहे हैं। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म गली बॉय है जिसमें आलिया के साथ वो नजर आ रहे हैं, और अब खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण ने भी शादी के बाद अपना नया प्रोजेक्ट साइन कर दिया लिया है और इस फिल्म में वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। जी हां ये कंफर्म हो गया हैं कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं।
रणबीर कपूर से के साथ दीपिका पादुकोण इससे पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन जब से दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर से अलग हुई और रणवीर सिंह के साथ रिलेशन में आई, तब से दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के साथ केवल इम्तिआज़ अली की फिल्म तमाशा में काम किया था, और अब एक बार फिर से ये जोड़ी साथ काम करने जा रही हैं। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब सराहा है। अब दोनों 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के निर्देशक लव रंजन की अगली फिल्म में साथ दिखेंगे।
मुंबई। प्रख्यात गीतकार और फिल्मकार गुलजार का कहना है कि उनके फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में लौटने की जरूरत नहीं है क्योंकि नयी पीढ़ी के लोग उनके मुकाबले कहीं अधिक बेहतर फिल्में बना रहे हैं। गुलजार ने अपने फिल्मी कैरियर में ‘‘इजाजत’’, ‘‘आंधी, ’’ और अंगूर जैसी बेहतरीन फिल्में बनायी हैं। उनके निर्देशन में आयी अभी तक की आखिरी फिल्म 1999 की ‘‘हू तू तू ’’थी।
इसे भी पढ़ें- OMG! शादी के बाद एक्स बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस करने जा रही हैं दीपिका पादुकोण
निर्देशन की दुनिया में लौटने की अब उन्हें कोई जरूरत नजर नहीं आती। उन्हें लगता है कि जिन लोगों की उन्होंने उंगलियां थाम रखी है, वे उनसे काफी अच्छा कर रहे हैं जिनमें शिल्पा रानाडे , मेघना गुलजार और विशाल भारद्वाज हैं। ‘‘वे अच्छी फिल्में बना रहे हैं, विशाल ने बच्चों पर फिल्म बनायी, मेघना ने प्रासंगिक विषयों पर भी फिल्म बनायी।’’
इसे भी पढ़ें- श्रीदेवी की मौत पर बनी फिल्म का टीजर देख आगबबूला हुआ कपूर खानदान, भेजा लीगल नोटिस
गुलजार 84 साल के हो चुके हैं और अब किताबें लिखने और बच्चों के लिए कुछ खास रचने में लगे हैं। वह रानाडे द्वारा निर्देशित फिल्म ‘‘गोपी गवैया, बाघा बाजाइया’’ के ट्रेलर लांच के मौके पर बातचीत कर रहे थे। ‘‘गोपी गवैया, बाघा बाजाइया’’ महान फिल्मकार सत्यजीत रे के दादा उपेन्द्र किशोर रायचौधरी द्वारा रचित चरित्रों गोपी और बाघा पर आधारित है। यह फिल्म एक मार्च को रिलीज होगी।
पुणे। कर्नाटक के युवा युवा तैराक श्रीहरि नटराज ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 में मंगलवार को दो स्वर्ण पदक और जीतकर अपने पदकों की संख्या सात कर दी जबकि मेजबान महाराष्ट्र ने पदक तालिका में दबदबा बनाये रखा। महाराष्ट्र इन खेलों में अभी तक कुल 177 पदकों के साथ पहले स्थान पर है जिसमें से 64 स्वर्ण, 51 रजत और 62 कांस्य पदक शामिल हैं। दिल्ली कुल 121 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है और उसके हिस्से 47 स्वर्ण, 31 रजत और 43 कांस्य पदक शामिल हैं। हरियाणा के 110 पदक हैं जिसमें से 37 स्वर्ण, 35 रजत और 38 कांस्य पदक शामिल हैं। नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक और 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अंडर-21 के 50 मीटर बैकस्ट्रोक में 26.16 सेकेंड का समय निकाला। नटराज ने इसके बाद 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 52.37 सेकेंड का समय निकाल स्वर्ण अपने नाम किया।
नयी दिल्ली। बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) के अध्यक्ष अजीत जोगी से मुलाकात की। जोगी ने मायावती को उनके जन्मदिन की बधाई दी। सूत्रों के अनुसार इस दौरान दोनों नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी रणनीति पर चर्चा भी की। उल्लेखनीय है कि बसपा और जेसीसी के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन हुआ था। इसे दोनों दल लोकसभा चुनाव में भी जारी रखते हुये राज्य की 11 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को कहा कि सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को सरकारी नौकरियों तथा शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण देने के बारे में उनकी सरकार सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद निर्णय करेगी। जब उनसे यह पूछा गया कि उनकी सरकार सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को सरकारी नौकरियों तथा शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण कब से देगी, तो इस पर कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं को बताया कि इस मुद्दे पर कोई फैसला लेने से पहले मध्य प्रदेश सरकार समाज के सभी तबकों के हितों पर विचार करेगी।