ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
जनजातीय नायकों का साहस, संघर्ष और बलिदान हमारी राष्ट्रीय चेतना और गौरवशाली इतिहास का अमूल्य हिस्सा : मुख्यमंत्री
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण
जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के साथ सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा - नई पीढ़ी को जनजातीय वीर नायकों के गौरवशाली इतिहास और योगदान से परिचित कराना आवश्यक
रायपुर, 16 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए जनजातीय वीर नायकों का संघर्ष और बलिदान हमारी गौरवशाली विरासत का अमूल्य हिस्सा है। इन महानायकों ने न केवल मातृभूमि की आजादी के लिए संघर्ष किया, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपराओं, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए भी अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन हमें साहस, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री श्री साय आज बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 'स्वतंत्रता संघर्ष में जनजातीय नायकों का योगदान' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुँचाना भी हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने जनजातीय वीथिका का अवलोकन कर जनजातीय वीर नायकों के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित प्रदर्शनी की सराहना की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगोष्ठी की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने मात्र 25 वर्ष के जीवन में अंग्रेजी शासन के अन्याय और शोषण के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष किया। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने जनजातीय समाज को संगठित किया और उलगुलान आंदोलन के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी। उनका साहस, स्वाभिमान और बलिदान आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती जनजातीय वीरों के साहस और बलिदान की साक्षी रही है। शहीद वीर नारायण सिंह ने अकाल के समय भूखी जनता की सहायता के लिए संघर्ष किया और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई। इसी प्रकार अनेक जनजातीय नायकों ने देश की स्वतंत्रता और समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इन महानायकों की गौरवगाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाना आवश्यक है, ताकि हमारे युवा अपने इतिहास और संस्कृति पर गर्व कर सकें।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की पहल इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उनकी 151वीं जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों, महाविद्यालयों और विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को जनजातीय नायकों के जीवन और योगदान से परिचित कराया जा रहा है।
जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ विकास को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराएँ और जीवन मूल्य छत्तीसगढ़ की पहचान हैं। हमारी सरकार इन्हें सहेजने के साथ ही जनजातीय परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा संकल्प है।
कवर्धा में छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कॉन्फेडरेशन के सातवें प्रादेशिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
उप मुख्यमंत्री ने 'अनुभूति' पत्रिका का किया विमोचन
कवर्धा में 30 लाख रूपए की लागत से तैयार हो रहा सियान सदन, वरिष्ठजनों को मिलेगी विशेष सुविधा
रायपुर, 16 नवंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अनमोल धरोहर हैं। उनका अनुभव, मार्गदर्शन, आशीर्वाद और जीवनभर का अर्जित ज्ञान पूरे समाज को दिशा देने का काम करता है। आज तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश में वरिष्ठजनों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। उनके अनुभव और संस्कार समाज को संबल प्रदान करते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा आज कबीरधाम जिले के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कॉन्फेडरेशन के सातवें प्रादेशिक सम्मेलन-2026 को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 'अनुभूति' पत्रिका का विमोचन भी किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलता है, लेकिन यह ऐसा आयोजन है, जहां वे कुछ देने नहीं, बल्कि वरिष्ठजनों से आशीर्वाद, प्रेरणा और मार्गदर्शन लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के लंबे अनुभव के बाद वरिष्ठजन परिवार और समाज के लिए उस ब्याज के समान हैं, जो मूल से भी अधिक प्रिय हो जाता है। उन्होंने कहा कि पहले लोग एक साथ बैठकर समय बिताते थे, लेकिन आज मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से सामाजिक मेलजोल कम हुआ है। तेजी से बदलते इस दौर में वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज को संबल प्रदान कर सकते हैं।
30 लाख रुपए की लागत से तैयार हो रहा सियान सदन
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कवर्धा के वरिष्ठजनों की प्रेरणा और सुझाव पर शहर में सियान सदन का निर्माण प्रारंभ कराया गया है। इसके लिए लगभग 30 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि सियान सदन का निर्माण उसी स्थान पर कराया जा रहा है, जिसे वरिष्ठजनों ने स्वयं इसके लिए उपयुक्त बताया था। उन्होंने कहा कि सियान सदन वरिष्ठ नागरिकों के लिए समय बिताने, आपस में मिलने-जुलने और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का बेहतर केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि सियान सदन में वरिष्ठजन कैरम, शतरंज, अध्ययन और अन्य गतिविधियों के माध्यम से समय बिता सकेंगे। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए भविष्य में बैटरी चलित छोटे वाहन की व्यवस्था करने की योजना भी साझा की। इसके माध्यम से वरिष्ठजन फोन कर वाहन बुला सकेंगे और घर से सियान सदन आने-जाने की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
वरिष्ठजनों की यादों में हमेशा जीवित रहता है बचपन
उप मुख्यमंत्री ने परिवार के भावनात्मक रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि मां के लिए बेटा उम्र में कितना भी बड़ा हो जाए, वह हमेशा उसका छोटा बच्चा ही रहता है। उन्होंने वरिष्ठजनों से आग्रह किया कि बचपन की प्यारी यादों को संजोकर रखें, क्योंकि यही यादें जीवन में प्रसन्नता और आत्मिक सुकून देती हैं।
उन्होंने सम्मेलन के कवर्धा में आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजकों को बधाई दी और वरिष्ठजनों को सियान सदन के निर्माण के बाद वहां भी इसी तरह सम्मेलन आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत कबीरधाम के अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, कॉन्फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश देवरस, प्रांतीय महासचिव श्री धनेश सोलंकी, डॉ. अतुल जैन, श्री शुभंकर विश्वास और श्री लालचंद जैन, श्री आदित्य श्रीवास्तव सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने जनजातीय वीथिका का किया अवलोकन, जनजातीय वीर नायकों की गौरवगाथाओं से हुए रूबरू
जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
रायपुर 16 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में स्थापित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए देश की स्वतंत्रता, जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके महान संघर्ष एवं बलिदान का स्मरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित जनजातीय वीथिका का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उन्होंने अल्पायु में ही अंग्रेजी शासन के अन्याय और शोषण के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित कर ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष देश के इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। उनका जीवन हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों की रक्षा के साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी। यह प्रतिमा हमें जनजातीय नायकों के साहस, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज का देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमारी आने वाली पीढ़ियों को इस गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना आवश्यक है।
जनजातीय वीथिका में दिखी वीर नायकों के संघर्ष और बलिदान की गौरवगाथा
मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित जनजातीय वीथिका का अवलोकन किया। उन्होंने यहाँ प्रदर्शित जनजातीय महापुरुषों के जीवन, उनके संघर्ष, वीरता और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान से जुड़ी जानकारियों को देखा तथा इसकी सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय वीर नायकों का साहस और बलिदान हमारी गौरवशाली विरासत का अमूल्य हिस्सा है। जनजातीय वीथिका के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को अपने महान नायकों के इतिहास, संस्कृति और योगदान को जानने का अवसर मिलेगा। ऐसे प्रयास हमारी समृद्ध विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। हमारा संकल्प है कि जनजातीय समाज का हर परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े और खुशहाली एवं समृद्धि की दिशा में आगे बढ़े।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल एवं श्री सुशांत शुक्ला, विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आलोक चक्रवाल, क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, विद्वान, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
घुटकेल में ड्राइवर के घर छिपाकर रखे गए 147 बोरा और उमरगांव के गोदाम से 310 कट्टा धान जब्त
वास्तविक किसानों के हक की सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, अवैध भंडारण और धान खपाने की कोशिशों पर कड़ी निगरानी
रायपुर,16 नवंबर 2026/समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही धमतरी जिले में अवैध धान के भंडारण और उपार्जन केंद्रों में अनधिकृत धान खपाने की आशंका वाले मामलों पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। किसानों की मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने और धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संदिग्ध भंडारण स्थलों की लगातार जांच की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम घुटकेल और उमरगांव में कार्रवाई करते हुए कुल 457 बोरा-कट्टा धान जब्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप वास्तविक किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने और खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं संबंधित विभागों की टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रख रही हैं।
ड्राइवर के घर में रखा मिला 147 बोरा धान, दस्तावेज नहीं मिलने पर जब्ती
संयुक्त टीम ने ग्राम घुटकेल में जांच के दौरान एक मकान में संग्रहित धान का पता लगाया। जांच में सामने आया कि संतोष खंडेलवाल द्वारा अपने ड्राइवर के घर में 147 बोरा धान रखवाया गया था। प्रारंभिक जांच में इस धान को आगामी खरीदी के दौरान उपार्जन केंद्र में खपाने के उद्देश्य से संग्रहित किए जाने की आशंका व्यक्त की गई। मौके पर धान के भंडारण से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर टीम ने सभी 147 बोरा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसी प्रकार ग्राम उमरगांव में तोषण कुमार साहू के गोदाम की जांच के दौरान धान भंडारण से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत संयुक्त टीम ने गोदाम में रखे 310 कट्टा धान को जब्त किया। दोनों स्थानों पर हुई कार्रवाई से प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता की आशंका वाले मामलों की गंभीरता से जांच की जाएगी।
उपार्जन केंद्रों से लेकर गोदामों तक निगरानी, किसानों के हितों से समझौता नहीं
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए उपार्जन केंद्रों के साथ-साथ गोदामों, सीमावर्ती क्षेत्रों तथा संदिग्ध भंडारण स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। राजस्व, खाद्य, सहकारिता और मंडी विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अवैध परिवहन एवं भंडारण की शिकायतों पर तत्काल जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की समर्थन मूल्य धान खरीदी व्यवस्था का लाभ केवल पात्र एवं वास्तविक किसानों को मिले। किसी भी स्तर पर अनधिकृत धान को किसानों के नाम पर उपार्जन केंद्रों में बेचने की कोशिश पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों से भी अपील की है कि धान के संदिग्ध भंडारण, अवैध परिवहन अथवा खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के अधिकारों की सुरक्षा और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। वास्तविक किसानों के हितों को प्रभावित करने वाली किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोतरी उपार्जन केंद्र में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों को पुष्पमाला पहनाकर किया गया अभिनंदन
किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, खरीदी केंद्रों में पारदर्शी व्यवस्था और बिचौलियों पर सख्त निगरानी के निर्देश
रायपुर, 16 नवंबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। जिले के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की उपज की खरीदी शुरू होने के साथ ही खेती-किसानी की मेहनत को उचित मूल्य दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। धान खरीदी के पहले दिन किसानों के सम्मान और उनकी सुविधाओं को विशेष महत्व दिया गया।
जिले के सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोतरी स्थित धान उपार्जन केंद्र में कलेक्टर ने कांटा-बांट और धान की ढेरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर धान विक्रय के लिए पहुंचे किसानों का पुष्पमाला पहनाकर एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कलेक्टर ने किसानों को नवीन खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी प्रारंभ होने की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि उपार्जन केंद्रों में उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर धान खरीदी से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि किसानों को धान विक्रय के दौरान अनावश्यक प्रतीक्षा, तकनीकी परेशानी अथवा अन्य किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता, तौल मशीनों की सटीकता, नमी मापक यंत्रों की कार्यशीलता तथा किसानों के लिए पेयजल और छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि वास्तविक किसानों, विशेषकर छोटे किसानों को धान खरीदी व्यवस्था का समुचित लाभ दिलाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को धान के अवैध भंडारण, बिचौलियों की गतिविधियों तथा खरीदी प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी अथवा बिचौलियों की संलिप्तता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और संपूर्ण प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।
जमगला धान खरीदी केंद्र में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
जमगला धान खरीदी केंद्र में 1,439 पंजीकृत किसानों को मिलेगा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का लाभ, पारदर्शी खरीदी और किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर
रायपुर, 16 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला किसान हैं और उनकी खुशहाली एवं समृद्धि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने तथा धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सोमवार को सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत आदिमजाति सहकारी सेवा समिति जमगला के धान खरीदी केंद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने धान विक्रय के लिए पहुंचे किसानों का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा धान खरीदी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाताओं की मेहनत और परिश्रम से ही छत्तीसगढ़ को धान के कटोरे के रूप में विशिष्ट पहचान मिली है। किसानों की समृद्धि से ही गांव, प्रदेश और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान कर रही राज्य सरकार : मंत्री श्री अग्रवाल
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो।
उन्होंने कहा कि मेहनतकश किसान दिन-रात मेहनत कर खेतों में फसल तैयार करते हैं। उनकी मेहनत का सम्मान करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार का दायित्व है। इसी सोच के साथ प्रदेश में धान खरीदी की व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र किसान बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का विक्रय कर सके।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों की रक्षा, कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली आएगी और प्रदेश के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
जमगला केंद्र में 1,439 पंजीकृत किसानों को मिलेगा धान खरीदी का लाभ
जमगला धान खरीदी केंद्र में कुल लगभग 1,439 किसान पंजीकृत हैं। इन किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जाएगा। खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि धान लेकर पहुंचने वाले किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
मंत्री श्री अग्रवाल ने केंद्र में धान खरीदी की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं समिति प्रबंधन को निर्देश दिए कि किसानों के लिए खरीदी प्रक्रिया सहज और व्यवस्थित रखी जाए। केंद्र में आने वाले प्रत्येक किसान के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
मुख्यमंत्री ने मल्टीपर्पस हॉल, सांस्कृतिक भवन एवं छठ तालाब के कायाकल्प सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
आस्था के प्रमुख केंद्र छठ तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं के लिए विकसित होंगी बेहतर सुविधाएं
पाथ-वे, बच्चों के लिए खेल मैदान और योग स्थल सहित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा छठ तालाब परिसर
सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों को मिलेगा नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर, 16 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर कुनकुरी वासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत कुनकुरी में लगभग 15 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन निर्माण सहित छठ तालाब के विकास और कायाकल्प से जुड़े विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों से कुनकुरी में नागरिक सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। कुनकुरी में छठ तालाब के विकास और सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नगरों का विकास केवल बुनियादी अधोसंरचना के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना भी हमारी प्राथमिकता है। इन कार्यों के पूर्ण होने से कुनकुरी के नागरिकों को एक बेहतर वातावरण और आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।
छठ तालाब का होगा कायाकल्प, आस्था के साथ मनोरंजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी होगा विस्तार
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भूमिपूजन किए गए विकास कार्यों में छठ तालाब का कायाकल्प विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत 6 करोड़ 89 लाख 61 हजार रुपए की लागत से छठ तालाब का रिज्युविनेशन कार्य तथा 5 करोड़ 17 लाख 2 हजार रुपए की लागत से छठ तालाब विकास कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों के माध्यम से छठ तालाब परिसर को आकर्षक, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक स्वरूप दिया जाएगा। यहां नागरिकों के टहलने के लिए पाथ-वे, बच्चों के लिए खेल मैदान, योगाभ्यास के लिए निर्धारित स्थल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे छठ तालाब न केवल धार्मिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि नगरवासियों के लिए स्वास्थ्य, मनोरंजन और पारिवारिक गतिविधियों का भी एक सुंदर सार्वजनिक स्थल विकसित होगा।
3.65 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन
नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 01 में 3 करोड़ 65 लाख 3 हजार रुपए की लागत से मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस भवन के निर्माण से नगरवासियों को सामाजिक समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह भवन स्थानीय कला, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही नगर की सामुदायिक आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कुनकुरी के समग्र विकास को मिलेगी नई गति
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ ही नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कुनकुरी में इन विकास कार्यों से नगर की सुंदरता बढ़ेगी और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। छठ महापर्व के अवसर पर इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के भूमिपूजन से कुनकुरीवासियों में उत्साह का वातावरण रहा। धार्मिक आस्था के प्रमुख स्थल छठ तालाब के कायाकल्प तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए नई अधोसंरचना के निर्माण से नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ कुनकुरी के छठ घाट में की भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना
छठ महापर्व लोक आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं सहित समस्त प्रदेशवासियों को दी महापर्व की शुभकामनाएं
रायपुर 16 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छठ महापर्व के पावन अवसर पर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित छठ घाट में उगते सूर्यदेव को उषा अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, खुशहाली और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं सहित समस्त प्रदेशवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने छठ घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और प्रसन्नता का अवसर है कि उन्हें अपने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच छठ महापर्व में सम्मिलित होकर भगवान सूर्यदेव की आराधना करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी सनातन संस्कृति, अटूट लोक आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम संगम है। यह पर्व हमें जीवन के आधार सूर्य, जल और प्रकृति के प्रति श्रद्धा एवं आभार व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। छठ पूजा में निहित पवित्रता, अनुशासन, संयम, तप और समर्पण की भावना भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं को प्रतिबिंबित करती है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कुनकुरी सहित पूरे जशपुर अंचल में छठ महापर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। यहां यह पर्व पूरी श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। छठ महापर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध परंपराएं ही समाज को एकजुट रखने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनी रहे। छत्तीसगढ़ विकास, प्रगति और खुशहाली के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे तथा सभी प्रदेशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा, आशा और सकारात्मकता का संचार हो।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में छठ व्रती महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
688 किसानों ने बेची अपनी उपज, दूसरे दिन 1,015 किसानों ने कटाए टोकन, 3,670 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी की तैयारी
किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता, उपार्जन केंद्रों में सुगम और पारदर्शी खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम
रायपुर,16 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने और धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की उत्साहजनक शुरुआत हुई है। खरीदी के पहले ही दिन जिले के 688 किसानों से 2 हजार 629 मीट्रिक टन अर्थात 26 हजार 290 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया। किसानों की सक्रिय भागीदारी से उपार्जन केंद्रों में पहले दिन से ही चहल-पहल दिखाई दी।
राज्य सरकार की किसान हितैषी महत्वपूर्ण निर्णय से किसानों में खुशी है। अब निर्धारित अधिकतम मात्रा से कम धान बेचने वाले किसानों को भी प्रति एकड़ के मान से एकसमान 13 हजार 839 रुपए की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यदि कोई किसान प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल से कम मात्रा में धान उपार्जन के लिए उपलब्ध कराता है, तब भी उसे प्रति एकड़ के मान से आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा।
धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही किसानों में अपनी उपज बेचने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पहले दिन जिले के 102 उपार्जन केंद्रों में 688 किसानों ने टोकन के माध्यम से धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन किसानों से धान का उपार्जन किया गया। प्रशासन द्वारा किसानों को खरीदी केंद्रों में अनावश्यक प्रतीक्षा और परेशानियों से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
दूसरे दिन बढ़ी किसानों की भागीदारी, 36 हजार 707 क्विंटल से अधिक धान खरीदी प्रस्तावित
धान खरीदी के दूसरे दिन 16 नवंबर के लिए किसानों की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जिले में 1 हजार 15 किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए टोकन प्राप्त किए हैं। इन किसानों से कुल 3 हजार 670.78 मीट्रिक टन अर्थात 36 हजार 707.80 क्विंटल धान की खरीदी प्रस्तावित है। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन टोकन प्राप्त करने वाले किसानों की संख्या में लगभग 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि किसानों की बढ़ती भागीदारी और खरीदी प्रक्रिया के प्रति उत्साह को प्रदर्शित करती है।
1.31 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों को मिलेगा धान खरीदी व्यवस्था का लाभ
धमतरी जिले में इस खरीफ विपणन वर्ष के लिए कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसानों का पंजीयन किया गया है। इन किसानों की कुल पंजीकृत भूमि का रकबा 1 लाख 30 हजार 659 हेक्टेयर है, जबकि धान का पंजीकृत रकबा 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर है। इतनी बड़ी संख्या में किसानों की उपज का सुव्यवस्थित उपार्जन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों में आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
किसानों को असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन की सतत निगरानी
जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्रों में तौल व्यवस्था, पर्याप्त बारदाना, पेयजल, छाया और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही खरीदी प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जा रही है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने, वास्तविक किसानों को योजना का लाभ दिलाने तथा धान के सुचारु उपार्जन के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित टोकन और तिथि के अनुसार ही अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंचें तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करें।
धान खरीदी के पहले दिन उत्साहजनक उपार्जन और दूसरे दिन के लिए बड़ी संख्या में जारी टोकन यह संकेत दे रहे हैं कि जिले में खरीदी अभियान ने शुरुआती दौर में ही गति पकड़ ली है। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को उनकी मेहनत की उपज बेचने के लिए सहज, सुविधाजनक और भरोसेमंद व्यवस्था उपलब्ध हो तथा धान खरीदी का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे।
आलीराजपुर जिले को मिलेगा डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जोबट में "शुभ नीर स्वागतम् कार्यक्रम" को किया संबोधित
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर आलीराजपुर जिले के जोबट में हुआ जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम
भगवान बिरसा मुंडा का उद्घोष और संघर्ष आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की देता है प्रेरणा
जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और परम्पराओं की रक्षा करना हमारा दायित्व
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय गौरव दिवस पर बड़वानी जिले के निवाली के कार्यक्रम में वर्चुअली हुए शामिल
निवाली में हुआ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण
आज भारत अपने इतिहास, विरासत और जननायकों को स्वदेशी स्वाभिमान के साथ कर रहा है याद
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर देशभर में 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का हुआ भूमि-पूजन और लोकार्पण
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर देशभर में हुए कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित
जनजातीय समाज का सर्वांगीण विकास सरकार की विशेष प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातियों के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में संचालित हो रहीं अनेक योजनाएं
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव धार जिले के डही में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हुए शामिल
धार जिलेवासियों को दी 1570 करोड़ के 115 विकास कार्यों की बड़ी सौगात
डही माइक्रो सिंचाई उद्वहन परियोजना का किया लोकार्पण
1353.18 करोड़ के इरीगेशन प्रोजेक्ट से 2 जिलों के 126 गांवों में 47 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई, एक लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को दिये गए हितलाभ, प्रतिभाशाली लोगों का हुआ सम्मान
मुख्यमंत्री ने तपकरा में छठ घाट निर्माण की घोषणा की, दराखारिका में 4 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा छठ घाट
रायपुर नवंबर 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के तपकरा में छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने तपकरा में छठ घाट निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुनकुरी में 5 करोड़ रुपए की लागत से छठ घाट का सौंदर्यीकरण किया गया है, वहीं दराखारिका में 4 करोड़ रुपए की लागत से नए छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, तपस्या और समर्पण का अनुपम प्रतीक है, जो हमें प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमन्ती साय, श्री भरत साय सहित जनप्रतिनिधि, छठ व्रती महिलाएं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ से किया खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी का शुभारंभ, 3,095 उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए व्यापक व्यवस्था
21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी मिलेगी प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी आदान सहायता राशि, जनजातीय अंचलों के किसानों को बड़ी राहत
रायपुर, नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने धरमजयगढ़ पहुंचे और खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ किया। राज्य सरकार ने इस वर्ष किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करने की व्यवस्था की है। किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस निर्णय से विशेष रूप से कम उत्पादन वाले जनजातीय एवं वनांचल क्षेत्रों के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कई बार कम उत्पादन अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण किसान निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ के अनुपात में धान नहीं बेच पाते। ऐसी स्थिति में भी पात्र किसानों को उनके सत्यापित रकबे के आधार पर पूरी आदान सहायता राशि मिलेगी। उदाहरण के तौर पर यदि कोई पात्र किसान प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान बेचता है, तो शेष 6 क्विंटल के बराबर की आदान सहायता राशि भी उसे प्रदान की जाएगी। इस प्रकार किसानों को प्रति एकड़ 13 हज़ार 839 रुपये की पूरी निर्धारित सहायता मिलेगी। राज्य सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि और उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश के 3,095 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की व्यापक व्यवस्था
राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ विपणन वर्ष में प्रदेश के लगभग 27 लाख 50 हजार किसानों से धान खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के 33 जिलों में कुल 3,095 धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था की गई है। 15 नवंबर 2026 की स्थिति में इनमें से 2,805 केंद्रों में टोकन जारी किए जा चुके हैं, जबकि 1,606 केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक कुल 1,98,364.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें 1,10,979.20 क्विंटल मोटा धान, 80,489.60 क्विंटल पतला धान तथा 6,896 क्विंटल सरना धान शामिल है।
धान खरीदी में बालोद और राजनांदगांव जिले सबसे आगे
जिलेवार आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में धान खरीदी की गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। बालोद जिले में 161 उपार्जन केंद्रों में से सभी 161 केंद्रों में टोकन जारी किए जा चुके हैं तथा 123 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हो गई है। यहां अब तक सर्वाधिक 24,676 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। राजनांदगांव जिले के 122 उपार्जन केंद्रों में सभी केंद्रों में टोकन जारी किए गए हैं तथा 115 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 26,464.40 क्विंटल धान का उपार्जन दर्ज किया गया है। महासमुंद जिले में 202 केंद्रों में से 201 में टोकन जारी हुए तथा 176 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 20,444.80 क्विंटल धान खरीदा गया है। धमतरी जिले में 108 केंद्रों में सभी में टोकन जारी हुए तथा 99 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 19,829.20 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है।