मनोरंजन

मनोरंजन (5281)

मुंबई। बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेसेज में से एक सनी लियोनी इंडस्ट्री में न केवल अच्छी ऐक्ट्रेस और डांसर हैं बल्कि अच्छी पत्नी और मां भी हैं। बता दें कि सनी लियोनी के तीन बच्चे हैं और वह फिल्मों और गानों को करने के अलावा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह फैंस के लिए अपने फोटोज और विडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सनी लियोनी एक फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंची थी। इस दौरान वह काफी खूबसूरत लग रही थीं और पपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने से रोक नहीं पाए। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी विडियो शेयर किया है। बता दें ‎कि इस विडियो में वह अपने फैंस को गुड नाइट विश कर रही हैं। बता दें ‎कि उनकी इस पोस्ट पर उनके पति डेनियल वेबर कॉमेंट किया। ‎जिसमें उन्होंने रोमांटिक इमोजी के साथ "डर्टी 99" लिखा है। इसके अलावा सनी लियोनी के फैंस ने भी अपनी पसंदीदा ऐक्ट्रेस के विडियो पर कॉमेंट किया। वहीं वर्क फ्रंट पर सनी लियोनी हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी की फिल्म "चकनाचूर" के गाने "बत्तियां बुझा दूं" में नजर आई थीं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म "वीरमादेवी" से तमिल फिल्मों में भी डेब्यू करने जा रही हैं जिसमें उनके साथ नवदीप लीड रोल में होंगे। हालां‎कि उनकी यह फिल्म तमिल के अलावा हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म दबंग 3 का इंतजार सभी को बेसब्री से था. अब जब ये फिल्म रिलीज हो गई है, तो फैंस ने इसे मिक्स रिएक्शन दिए हैं. जहां कुछ लोगों को दबंग 3 ब्लॉकबस्टर हिट होती नजर आ रही है तो वहीं कुछ इसे बेकार बता रहे हैं.
बॉलीवुड के बहुत से क्रिटिक्स ने दबंग 3 को बढ़िया रिव्यू दिए हैं. फैंस इन्हीं रिव्यू के दम पर फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं. हालांकि कईयों का कहना है कि उन्हें सलमान खान की फिल्म देखने के लिए किसी खास कारण की जरूरत नहीं है. कुछ फैंस की मानें तो ये फिल्म एकदम बेकार है और इसमें कुछ भी अच्छा नहीं है. जबकि बाकी का कहना है कि ये पिछली दो दबंग फिल्मों से बेहतर है.
बता दें कि दबंग 3 की कहानी चुलबुल पांडे के अतीत के बारे में है. फिल्म में सलमान खान एक बार फिर चुलबुल पांडे का किरदार निभा रहे हैं. इस बार उन्हें पहले से यंग दिखाया गया है. सलमान के साथ इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने रोमांस किया है. साथ ही एक्ट्रेस सई मांजरेकर ने इस फिल्म से अपना डेब्यू किया है.

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म दबंग 3 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है. हालांकि फिल्म के प्रीमियर से खास प्रतिक्रियाएं सामने नहीं आ रही हैं. भारत में इस फिल्म की पहली स्क्रीनिंग आज पीवीआर मुंबई में रात 8 बजे होगी और इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचेंगे. इस फिल्म की इंटरनेशनल स्क्रीनिंग पहले ही दुबई में हो चुकी है और फिल्म रिव्यू करने वाले और बिग बॉस शो में नजर आ चुके कमाल आर खान का दावा है कि उन्होंने इस फिल्म को देखा है और इस फिल्म को लेकर काफी नेगेटिव रिव्यू दिया है.
केआरके ने अपने सिलसिलेवार ट्वीटस में लिखा, एक घंटे की फिल्म चली गई और मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इस फिल्म में आखिर हो क्या रहा है. ये एक टॉर्चर है. इंटरवल हो चुका है और सलमान और सई की लव स्टोरी खत्म हो चुकी है क्योंकि विलेन ने सई को मार दिया है. चुलबुल अब भी 25 साल का बेरोजगार युवा है. क्या आप सीरियस हैं सलमान साहेब? ये क्या मजाक है यार? 30 प्रतिशत फिल्म स्लो मोशन है ताकि भाई के रिक्शावाले फैंस सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में शोर मचा सकें और तालिया बजा सकें. ये फिल्म मरजावां जैसी ही है. अगर 90 के दशक में ये फिल्म रिलीज होती तो ब्लॉकबस्टर साबित होती.
 फैंस से भी मिली है सलमान की फिल्म को नेगेटिव प्रतिक्रियाएं
हालांकि दबंग 3 के इंटरनेशनल प्रीमियर से पहले ही कुछ लोगों ने इस फिल्म के रिव्यू शेयर किए थे और कई फैंस ने कहा था कि दबंग और दबंग 2 के स्तर पर सलमान की ये फिल्म नहीं पहुंच पाई है और कई लोगों ने इस फिल्म को इस फ्रेंचाइजी की सबसे खराब फिल्म बताया है. गौरतलब है कि इस फिल्म के साथ डायरेक्टर एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई मंजरेकर ने अपना डेब्यू किया है. ये फिल्म देश भर में कल रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं. प्रभुदेवा इसके अलावा सलमान की फिल्म राधे का डायरेक्शन भी कर रहे हैं.
 

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित रामपुर क्षेत्र में तेंदुआ को लेकर पिछले कई दिनों दहशत व्याप्त है, कुछ लोग इसे महज अफवाह बता रहे थे तो कुछ लोग हकीकत. लेकिन आज रामपुर के ठाकुरताल के समीप पहाड़ी पर दोपहर के वक्त तेंदुआ धूप में आकर बैठ गया. वहीं इस बात पर भी विराम लग गया कि यहां पर तेंदुआ की दस्तक महज अफवाह है. दोपहर में तेंदुआ क ो देखकर एक फिर इस क्षेत्र में दहशत व्याप्त है.

बताया जाता है कि रामपुर के समीप ठाकुरताल के समीप पहाड़ी में दोपहर के वक्त तेंदुआ पहाड़ी पर आकर बैठ गया, काफी देर से धूप में बैठे तेंदुआ पर कालोनी में रहने वाले डाक्टर नागपाल परिवार के सदस्यों ने देखा तो उसका वीडियो बना लिया. देखते ही देखते तेंदुआ के आने की खबर आग की तरह फैल गई, फिर क्या था कुछ लोग उत्सुकतावश पहुंच गए, जिन्होने तेंदुआ को देखा, इस घटना को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा, वहीं कालोनीवासियों में दहशत व्याप्त रही. क्योंकि पिछले कई दिनों यह बात हो रही है कि रामपुर क्षेत्र में तेंदुआं है, यहां तक कि वनविभाग की टीम को भी बुलाया गया.

उन्होने तेंदुआ के होने की बात को कोरी अफवाह बता दिया था, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी. लेकिन आज ठाकुरताल की पहाड़ी पर तेंदुआ का आकर बैठना यह बात साबित कर गया कि यह कोरी अफवाह नहीं है, इस क्षेत्र में वाकई में तेंदुआ है जो रामपुर क्षेत्र के जंगल में ही घूम रहा है, जिससे आसपास कालोनी में रहने वाले लोगों के लिए खतरे का विषय है, हालांकि तेंदुआ के होने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है. गौरतलब है कि रामपुर पहाड़ी एरिया होने के बाद रहवासी क्षेत्र भी है, जहां पर निजी घरों के अलावा एमपीईबी की कालोनी भी है. सुबह से देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में तेंदुआ की दस्तक आम लोगों के खतरे का संकेत है.

मुंबई । मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को एक-दूसरे से अलग हुए एक लंबा समय हो गया है। यहां तक की ये दोनों ही अपने-अपने जिंदगी में आगे भी बढ़ गए हैं, लेकिन इसके बाद भी दोनों ही अक्‍सर एक-दूसरे के चक्‍कर में सुर्खियों में आ ही जाते हैं। रिपोर्ट की मानें तो मलाइका अरोड़ा और उनके आने वाले मॉडलिंग शो की सुपर मॉडल उज्‍जवला राउत के बीच जमकर झगड़ा हो रहा है और उसकी वजह है मलाइका के एक्‍स हसबैंड अरबाज खान रहे। मलाइका एक बार फिर अपने शो 'एमटीवी सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' का अगला सीजन लेकर आ रही हैं। शो में मलाइका, मिलिंद सोमन और डिजाइनर मसाबा गुप्‍ता जज बने नजर आएंगे। वहीं शो में सुपर‍मॉडल उज्‍जवला राउत भी शो की कंटेस्‍टेंट की मेंटर बनी नजर आएंगी। इस शो की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। लेकिन रिपोर्ट की मानें तब मेकर्स को अभी से ही मलाइका और उज्‍जवला के बीच झगड़ों के चलते काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शो के सेट पर इन दोनों हीरोइनों में जमकर कैटफाइट हो रही है।
खबर दी है कि शो के मेकर्स इन दोनों को अलग-अलग रखकर शो की शूटिंग कर रहे हैं ताकि कोई झगड़ा न हो। खबर है कि उज्‍जवला अरबाज और उनके बीच के रिश्‍ते के बारे में शो पर दिखावा करती हैं। इसके साथ ही उज्‍जवला शूटिंग के दौरान की कई तस्‍वीरें भी अरबाज को लगातार भेजती रहती हैं। सूत्र के हवाले से दी गई रिपोर्ट के अनुसार उज्‍जवला हर कोशिश कर रही है कि इस शो पर उनकी सबसे ज्‍यादा बात हो। जबकि वहीं मलाइका इस सब से काफी परेशान हैं लेक‍िन फिर भी काफी धीरज से इस पूरे मामले को हैंडल कर रही हैं। बता दें कि इस शो में देशभर से आईं 10 लड़कियां मॉडलिंग की दुनिया में खुद को परखने का काम करेंगी।

मुंबई । दीपिका पादुकोण बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं। उन्होंने साल 2017 में अभिनेता विन डीजल संग उनकी फिल्म 3एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में दीपिका के काम को देशी और विदेशी सभी फैंस ने पसंद किया था। मूवी के प्रमोशन के दौरान हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने एक बड़ा हिंट देते हुए बताया है कि शायद दीपिका फिल्म एक्स-4 यानी जेंडर केज 4 में भी हो सकती हैं। अब फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रैंचाइजी के फेमस अभिनेता विन डीजल ने जेंडर केज 4 से एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में विन ब्लैक ऑउटफिट में हैं और उन्होंने बहुत बड़ा फर कोट पहना हुआ है। फोटो को पोस्ट करते हुए विन ने लिखा,क्रिएटिविटी को सराहो। ये कितना अजब है कि मैं एक जेंडर केज मीटिंग में गया था। हर फ्रैंचाइजी की अपनी खूबसूरत फैमिली होती है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं। इस फोटो की जिस बात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा वो थे इसके हैशटैग. विन ने बाकी एक्टर्स के साथ दीपिका को भी अपने इस पोस्ट में मेंशन किया है। अगर ये कैप्शन सही है,तब दीपिका जेंडर केज 4 में वापसी कर सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो दीपिका पादुकोण दो साल बाद हॉलीवुड में वापसी करेंगी और ये उनकी दूसरी फिल्म होगी।

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट के किरदारों से सजी फिल्म ब्रह्मास्त्र इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणबीर और आलिया पहली बार एस साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं और फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है। हाल ही में फिल्म के एक गाने की शूटिंग वाराणसी के राजघाट पर हुई जिसकी शूटिंग के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटोज में आलिया भट्ट सूट और डेनिम जैकेट पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं रणबीर कपूर जींस टीशर्ट और जैकेट कैरी किए हुए हैं। दोनों ही कलाकार नाव पर बैठे और घाटों पर घूमते नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप में होने की खबरें आम हुई हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन भी होंगे जो कि अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि फिल्म के किसी भी कलाकार का लुक और उससे जुड़ी डिटेल्स अब तक अयान ने साझा नहीं की हैं। आधिकारिक रूप से शेयर की गई जानकारियों की बात करें तो अब तक सिर्फ फिल्म का लोगो ही रिलीज किया गया है जिसे काफी भव्य तरीके से लॉन्च किया गया था। रणबीर कपूर की इस साल एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है और अगले साल उनकी कम से कम दो फिल्में रिलीज होने की खबर है। ब्रह्मास्त्र के अलावा रणबीर शमशेरा में भी नजर आएंगे। खास बात ये भी है कि रणबीर अब अपना ट्रैक थोड़ा चेंज कर रहे हैं और अगली दो फिल्मों में वह एक्शन मोड में नजर आएंगे।

 

मुन्नाभाई सीरीज ने संजय दत्त और अरशद वारसी के रूप में एक नई और सुपरहिट जोड़ी दी थी। दोनों स्टार्स ने सीरीज की दो फिल्मों मुन्नाभाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई में काम किया था। बाद में ऐसी भी खबरें थीं कि मुन्नाभाई 3 भी बन रही है और इसमें भी संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी दिखेगी। लेकिन यह फिल्म कहां है और कब बनेगी इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। लेकिन संजय सीरीज की इस तीसरी फिल्म में काम करने के लिए बेचैन हैं। सबसे ज्यादा बेचैनी उन्हें अरशद वारसी के साथ काम करने की है। एक इंटरव्यू में मुन्नाभाई 3 के बारे में बात करते हुए संजय ने कहा, हम दोनों ही मुन्नाभाई 3 का इंतजार कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि यह फिल्म कब बनेगी, लेकिन हम दोनों ही एक और मुन्नाभाई फिल्म करना चाहते हैं। राजू (मुन्नाभाई सीरीज के डायरेक्टर राजकुमार हीरानी) को जल्द ही एक अच्छा सा आइडिया ढूंढना चाहिए। यह बहुत ही स्पेशल फ्रेंचाइजी है।

फिल्म के टाइटल ट्रैक हुड़-हुड़ विवादों में फंस गया था. विवाद को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने गाने में से सभी विवादित सीन्स हटाने का फैसला लिया है.
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म के ट्रेलर और गानों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. लेकिन फिल्म का टाइटल ट्रैक 'हुड़-हुड़' विवादों में फंस गया था. विवाद को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने गाने में से सभी विवादित सीन्स हटाने का फैसला लिया है.

दरअसल, दबंग 3  (Dabangg 3) के गाने हुड़ हुड़ में साधु-संतों को डांस करते हुए, गिटार बजाते हुए दिखाया गया है. जिसको लेकर लोगों का कहना था कि इस गाने के जरिए हिंदू संतों का अपमान किया गया है. अब सलमान खान के प्रोडेक्शन हाउस सलमन खान फिल्म ने ट्वीट कर लिखा- 'सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हम हुड़-हुड़ दबंग दबंग में उन सभी सीन्स को स्वेच्छा से हटा रहे हैं.'
क्या कहा था कोरियोग्राफर ने?

गाने की कोरियोग्राफर ने शबिना खान ने इस मसले पर कहा था- गिटार के साथ नाचने वाले साधु असली साधु नहीं हैं बल्कि डांसर्स ने साधुओं जैसे कपड़े पहने हैं. हमने मध्य प्रदेश के महेश्वर में गाने की शूटिंग की, जहां कुछ असली साधु भी थे जो केवल शूटिंग देखने के लिए इकट्ठा हुए थे. असली साधुओं को गाने में बैकग्राउंड में खड़े देखा जा सकता हैं.'

बता दें कि हिंदू जन जागृति समिति ने इस फिल्म के गाने हुड़ हुड़ दबंग पर आपत्ति जताई थी और CBFC से इसे हटाने की मांग की थी. सोशल मीडिया पर #BoycottDabangg3 भी ट्रेंड करने लगा था.

फिल्म की बात करें तो, दबंग 3 को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और सई मांजरेकर हैं.

साल 2018 में फिल्म इरादा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री दिव्या दत्ता इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की मेजबानी करने जा रही हैं. पहले भी दो बार इस पुरस्कार समारोह की मेजबानी कर चुकी अभिनेत्री एक बार फिर प्रतिष्ठित कार्यक्रम का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं. लगातार दो सालों तक अभिनेता आशुतोष राणा और जावेद जाफरी के साथ पुरस्कार समारोह को होस्ट कर चुकी दिव्या इस साल अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के साथ को-होस्ट करेंगी.

समारोह को होस्ट करने को लेकर उत्साहित दिव्या दत्ता ने कहा, पिछले साल मेरा उत्साह अलग था क्योंकि तब मैं स्वयं अपना पुरस्कार लेने के लिए मंच पर गई थी. लेकिन इस साल मैं सभी विजेताओं की हौसला अफजाई करूंगी और उनके जश्न का हिस्सा बनूंगी. दिव्या ने यह भी बताया कि आखिर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह अन्य पुरस्कार समारोह से कैसे अलग है.

इस बारे में उन्होंने कहा, राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह अपने सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए जाना जाता है जिसके मान-सम्मान और शिष्टाचार को बनाए रखना जरूरी होता है. क्योंकि विजेताओं की घोषणा पहले से ही कर दी जाती है इसलिए इस मंच पर खुद को पुरस्कार के साथ देखना गौरव प्रदान करता है. जब मैंने पुरस्कार हासिल किया था तब मैं बेहद ही उत्साहित थी.

साल 2019 दिव्या दत्ता के लिए काफी बेहतरीन गया है. पिछली बार वह लघु फिल्म प्लस माइनस में नजर आई थी. इस फिल्म के लिए उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी. वहीं इन दिनों दिव्या अपनी आगामी फिल्म शीर कोरमा की तैयारी में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके अलावा स्वरा भास्कर और शबाना आजमी भी मुख्य किरदार में हैं. इसके साथ ही दिव्या ने ऑस्कर विजेता निर्माता, गुनीत मोंगा की फिल्म साइन की है, जिसमें वह संजय कपूर के साथ अभिनय करेंगी. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है.

 

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक