मनोरंजन

मनोरंजन (5281)

मुंबई । फ़िल्म "भंगड़ा पा ले" की मुख्य जोड़ी सनी कौशल और रुख्शार  ढिल्लन ने अपनी रिलीज से पहले ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है और दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते है, फ़िल्म में एक नहीं बल्कि दो लव स्टोरी के साथ आपका मनोरंजन किया जाएगा! सनी और रुख्शार अभिनीत फ़िल्म में एक साथ दो प्रेम कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें एक कहानी आजादी से पहले की होगी और दूसरी आज के ज़माने की होगी। एक तरफ़ फ़िल्म में बीते दौर का मासूमियत से भरपूर प्यार देखने मिलेगा, वही दूसरी तरफ़ आज के ज़माने का नोकझोंक वाले प्यार के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा। लेकिन दिलचस्प बात यह है। रुख्शार और सनी इस फ़िल्म में दोहरी भूमिका निभा रहे है जहाँ आज़ादी से पहले सनी एक फौजी के किरदार में नज़र आएंगे जो रुखसार को अपना दिल दे बैठते है और उसे पाने की हर मुमकिन कोशिश करते है। वही, आज के दौर में दोनों एक डांस क्रू का हिस्सा है और डांस में ही उनकी दीवानगी बसती है लेकिन उनकी इस नोकझोंक में भी प्यार छुपा है जो इनकी प्रेम कहानी को अधिक रोमांचक बनाता है।
तो, नए साल की एक खट्टी-मीठी शुरुआत करने के लियर तैयार हो जाइए, क्योंकि इस फ़िल्म में दो लव स्टोरी के साथ दर्शकों को प्यार का डबल डोज़ देखने मिलेगा जो निश्चित रूप से आपका दिल जीत लेगी। आरएसवीपी द्वारा निर्मित, 'भांगड़ा पा ले' स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित है जिसमें सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 3 जनवरी 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े के अलावा रश्मि देसाई और अरहान खान की प्रेम कहानी मुश्किल दौर से गुजर रही है बीते कुछ दिनों से बिग बॉस के घर में इन दोनों को अपने रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा रहा है अरहान खान ने शो के अंदर आरती से बात करने के दौरान कहा था कि उन्होंने रश्मि का साथ उस समय से दे रहे हैं जब वह रोड पर आ गई थीं और दिवालिया हो गई हैं अरहान की इस बात पर वीकेंड का वार में सलमान खान ने उनकी जमकर क्लास लगाई अब अरहान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड ने उनके बारे में ढेर सारे खुलासे किए हैं 

अरहान की पूर्व गर्लफ्रेंड का नाम अमृता धनोआ है अंग्रेजी वेेब साइट न्यूज 18 की खबर के अनुसार अमृता ने खुलासा किया है कि अरहान ने उनसे पैसे लिए और कभी वापस नहीं किया साथ भी अरहान ने अमृता से भी अपनी शादी का राज छुपाकर रखा था अमृता धनोआ ने कहा, मैं साल 2006 में पहली बार एक दोस्त की जरिए अरहान खान से पार्टी में मिली इस दौरान हम दोनों ने काफी बातें कीं और हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे इसके सात-आठ दिन बाद अरहान अपना पूरा सामान लेकर मेरे घर आ गए और बोले कि मेरे घर में कुछ परेशानी हो गई है क्या तुम मेरी मदद कर सकती हो ? इसके बाद हम दोनों ने किराये पर नया फ्लैट लिया और करीब पांच साल तक लीव इन में रहे 

अमृता धनोआ ने आगे कहा, इन पांच सालों में हम दोनों ने तीन बार घर बदला और इस दौरान मैं उसके लिए सब कुछ करके परेशान हो चुकी थी क्योंकि वह कुछ भी नहीं कमाता था वह घर रहने लगा था उसको सपोर्ट करने के लिए मैं सब कुछ करने लगी थी पांच साल के दौरान एक बार वह साल भर के लिए गायब हो गया, जिसके बाद हमारा रिश्ता खराब होने लगा मैं उसको हमेशा कहती थी कि वह सब कुछ दोबारा ठीक कर ले मैं उसको अपने पिता के बिजनेस में शामिल करने के लिए मदद करूंगी मैंने अरहान को शादी के लिए भी बोला, लेकिन वो बोला मैं को मजाक कर रहा था 

अरहान की शादी पर भी बात करते हुए अमृता धनोआ ने कहा कि, अरहान की शादी साल 2011 में हो गई थी वह इस तरह का इंसान है जो लड़कियों का इस्तेमाल अपने करियर और रुपयों के लिए करता है बिग बॉस में आने से पहले पांच महीने तक वह मेरे संपर्क में था उसने मुझसे पांच लाख रुपये लिए हैं और उन पांच सालों में मैंने पता नहीं कितने रुपये अरहान पर खर्च किए इतना ही नहीं अमृता धनोआ ने कहा कि उन्होंने अरहान के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाई थी और उससे कहा था कि मेरे रुपये वापस कर दे या फिर कोर्ट के बाहर फैसला कर ले अगर वह मेरे पैसे वापस नहीं करता है तो मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी मेरे घर पर अरहान के आने के सीसीटीवी फोटेज भी हैं

गौरतलब है कि बिग बॉस 13 में इस हफ्ते हुए वीकेंड का वार में एक बार से सलमान खान ने अरहान खान की क्लास लगाई सलमान खान ने शनिवार को हुए वीकेंड का वार में रश्मि से एक बार फिर अरहान के बारे में खुलासे किए उन्होंने रश्मि से कहा, तुमने अपने घर की चाबी किसे दी है? जवाब में रश्मि ने कहा, अपनी मैनेजर निधी को और एक चाबी अरहान के पास भी है सलमान ने, तुम्हारे घर पर इस वक्त कौन है? रश्मि ने कहा, मैं अकेले रहती हूं सलमान ने कहा, बीते कुछ दिनों से तुम्हारे घर पर चार पांच लोग हैं तुम्हारे भाई ने भी मुझे बताया और मैंने भी यह सुना है कि अरहान के परिवार वाले तुम्हारे घर पर रह रहे है सलमान ने अरहान से पूछा तो उन्होंने कहा, नहीं,

उनके घर पर कोई नहीं है इसके बाद विकास गुप्ता ने कहा,मैंने भी यही सुना है आने से पहले अगर अरहान ऐसा कुछ है तो साफ-साफ रश्मि को बता दो सलमान खान के इन सभी बातों को सुनकर अरहान रश्मि और विकास के सामने रोने लगते हैं वह कहते हैं- मुझसे गलती हो गई कि मैंने सड़क वाली बात घर पर की जो मैंने कहा वो लोगों ने सुना और जो आपने कहा वो नहीं सुना क्या इन लोगों ने? रश्मि ने कहा- कुछ तो हुआ है जो इस तरह से लोग कह रहे हैं?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग-3  का उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्‍म 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म के रिलीज होने से पहले सलमान खान फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं. इसी बीच सलमान खान अपने फैंस को एक खास सरप्राइज देने के लिए तैयार है. 

जी हां सलमान खान ने अपने सोशल साइट ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है, जिसके कैप्शन में  उन्होंने लिखा है कि एक छोटा सा सरप्राइड है आपक सब के लिए, मिलो कल 12 बजे हमारे इंस्टाग्राम पे! #Dabangg3SurpriseTomorrow. सलमान के इस ट्वीट के बाद फैंस काफी बेताब हो गए हैं.

आपकी जानकारी के लिए दबंग को अभिनव कश्यप ने डायरेक्ट किया था और यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी. इसके बाद अगला पार्ट दबंग 2 साल 2012 में रिलीज हुआ था. फिल्म को अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था और दबंग 3 को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म के जरिए ऐक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई डेब्यू कर रही हैं. वह फिल्म में सलमान की लव इंट्रेस्ट के रूप में दिखेंगी और उनका किरदार चुलबुल पांडे के कैरेक्टर में अहम ट्विस्ट लाएगा. दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा, प्रीति जिंटा, अरबाज खान, माही गिल और टीनू आनंद व अरबाज खान भी नजर आएंगे.

टॉम क्रूज की फिल्म टॉप गन: मेवरिक का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है. 34 साल के अंतराल के बाद आ रही इस फिल्म में कैप्टन मेवरिक वही जैकेटे पहने नजर आ रहे हैं. इस बात का खुलासा पिछले ट्रेलर से ही हो गया था.

टॉम क्रूज ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि ट्रेलर 16 दिसंबर को रिलीज होगा. इस पोस्टर में टॉम क्रूज आसमान में उड़ते दो फाइटर जेट्स को देख रहे हैं. तो वहीं कैप्टन मेवरिक यानी टॉम पुराने विमान के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं.

टॉप गन: मेवरिक की कहानी और डायरेक्शन तो जोरदार है ही, लेकिन हॉलीवुड फिल्मों के शौकीनों के लिए हैरतअंगेज एक्शन की भरपूर डोज इस फिल्म को खास बनाती है. वैसे भी टॉम क्रूज ने फिल्म के स्टंट खुद किए हैं. टॉम ने बताया कि पहले ट्रेलर में दिखाई गई पूरी फ्लाइंग रियल है और यह फिल्म एविएशन के लिए एक लव लेटर जैसी है.

बता दें इस बार कैप्टन मेवरिक के जैकेट पर आपको जापानी और ताइवानी झंडे के पैच देखने को नहीं मिलेंगे. इसके अलावा दो देशों के झंडों के मूल डिजाइन को बदल दिया गया है. रिपोट्स की मानें तो फिल्म का निर्माण कर रही पारामाउंट पिक्चर को एक चीनी कंपनी समर्थन कर रही है. इसी के बाद जैकेट में बदलाव करने का फैसला लिया गया. हालांकि इस फैसले से चीनी दर्शकों का एक अच्छा वर्ग तैयार होगा.

इस फिल्म को बनाने के लिए अमेरिकन नेवी के साथ नजदीकी से काम किया गया है. इस फिल्म का बजट 140 मिलियन डॉलर्स यानि 964 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. भारत में फिल्म के ड्रिस्टीब्यूशन की कमान वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के हाथ में है. फिल्म अगले साल रिलीज होने जा रही है. फिल्म टॉप गन 1983 में कैलिफोर्निया की एक पत्रिका में इसी नाम से छपे एक लेख पर आधारित है. 

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली से तलाक के बाद ब्रैड पिट का नाम लगातार किसी न किसी अभिनेत्री से जोड़ा जा रहा है. कभी खबरें आती हैं कि पिट अपनी पूर्व पत्नी जेनिफर एनिस्टन को डेट कर रहे हैं. तो कभी कहा जाता है कि किसी ज्वैलरी डिजाइनर के साथ उनका अफेयर है. लगातार अफेयर की खबरों से तंग आकर पिट ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

पिट ने कहा है कि मुझे नहीं पता पिछले दो-तीन सालों में मेरा नाम किस-किसके साथ जोड़ा गया. हालांकि मैं ऐसी खबरें पढ़ना पसंद नहीं करता. 

ब्रैड पिट को Once Upon a Time in Hollywood के लिए गोल्डन ग्लोब में नामांकन मिला है. पिट ने दो शादियां की हैं. पिट ने साल 2000 में एनिस्टन से शादी की थी और 2005 में दोनों अलग हो गए. एनिस्टन के बाद पिट ने एंजेलीना जोली से 2014 में शादी की. एंजेलिना जोली ने सितंबर 2016 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. दोनों छह बच्चों के माता-पिता हैं.

बैड पिट की तलाक पर बात करते हुए एंजेलिना ने कहा था- उन्होंने शराब की लत की वजह से हॉलीवुड में कई मौके खो दिए. उसे जलन होती थी क्योंकि मैं अपने काम को उसे प्रमोट नहीं करने देती. इसके अलावा एंजेलीना ने पिट पर यह आरोप भी लगाया था कि ब्रैड ने उनके बेटे मैडॉक्स के साथ दुर्व्यवहार किया था.

तलाक के बाद एंजेलिना जोली ने आरोप लगाया था कि अलग होने के बाद से पिट बच्चों के खर्च के लिए उचित धनराशि नहीं दे रहे हैं. बैड पिट पर अन्य महिलाओं को कथित तौर पर डेट करने की चर्चाएं भी सामने आती रही हैं. बताया जाता है कि ब्रैड पिट एमआईटी की एक प्रोफेसर नेरी ऑक्समन को डेट कर रहे हैं, हालांकि यह कभी कन्फर्म नहीं हुआ है. 

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ट्विटर पर लौट आए हैं। इसी साल अगस्त में अनुराग ने ये कहते हुए ट्विटर छोड़ दिया था कि अगर वह बिना डर के बोल नहीं सकते हैं, तो बोलूंगा ही नहीं। लेकिन अब देश के हालातों को देखकर एक बार फिर से ट्विटर पर वापस आ गए हैं। अनुराग ने वापसी करते हुए ट्विटर पर लिखा,अब बहुत हो चुका..और ज्यादा खामोश नहीं बैठ सकता। ये बहुत फासीवादी सरकार है... मुझे बहुत गुस्सा आता है इस बात पर कि वो लोग जो बदलाव ला सकते हैं,वहां खामोश बैठे हुए हैं। अनुराग कश्यप ने इस ट्वीट के बाद एक के बाद एक कई ट्वीट्स को रीट्वीट किया जिसमें देश में हो रहे घटनाक्रम के बारे में वीडियो पोस्ट किए गए हैं।
बात दे कि अनुराग ने अगस्त 2019 में ट्विटर छोड़ते हुए लिखा था कि आप सभी को खूब खुशियां और कामयाबी मिले। ये मेरा आखिरी ट्वीट होगा क्योंकि मैं ट्विटर छोड़ रहा हूं। यदि मैं बिना डरे अपने मन की बात नहीं कह सकता तो बेहतर है कि मैं बोलूंगा ही नहीं। गुड बाय सभी को।

हैरी पॉटर में एमा वॉटसन ने हैरी की बेस्ट फ्रेंड और एक समझदार स्टूडेंट का किरदार निभाया था. फिल्म में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी उन्हें पढ़ाई का बहुत शौक है. फिल्मी करियर में व्यस्त होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज नहीं किया बल्कि ज्यादा ध्यान दिया. एमा ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने जुनून को पहचान लिया था और इसके लिए वे खूब मेहनत भी करती रहीं. आखिर उन्हें एक बड़ा अवसर मिल ही गया जिसका फायदा उन्होंने अपनी काबिलियत को साबित करके उठाया. नतीजा ये हुआ कि आज वे दुनिया की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं. क्रिसमस पर फिल्म लिटिल वुमन रिलीज होगी.

एमा वॉटसन का जन्म फ्रांस की राजधानी पेरिस में 15 अप्रैल 1990 को हुआ था. उनके माता-पिता दोनों ही पेशे से वकील हैं. उनका एक छोटा भाई भी है. एमा जब केवल 5 साल की थीं तभी उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था और उनकी मां उन्हें और उनके भाई को लेकर इंग्लैंड चली गईं थीं. हालांकि वीकेंड्स के दौरान एमा अपने पिता से मिलने भी जाया करती थीं. एक्टिंग शेड्यूल के बाद भी एमा पढ़ाई के लिए वक्त निकाल लेती हैं

केवल छह साल की उम्र में ही उन्हें एक्टिंग में दिलचस्पी होने लगी थी. वे अभिनय को गंभीरता से लेने लगी थीं. इसके लिए उन्होंने एक थिएटर स्कूल में दाखिला भी ले लिया था. बचे हुए समय में उन्होंने अभिनय सीखना शुरू कर दिया. एमा जब केवल 7 साल की थीं तो एक पोएट्री प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के दौरान उन्होंने इतने सरल और सहज तरीके से अपनी कविता सुनाई कि वे उस पोएट्री प्रतियोगिता को आसानी से जीत गईं.

उन्होंने कई नाटकों में भी उम्दा अभिनय किया है. जिस थिएटर में वे एक्टिंग सीखती और करती थीं, एक दिन वहां की टीचर्स ने उन्हें बताया कि बेस्ट सेलिंग नॉवेल हैरी पॉटर की पहली किताब हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन पर फिल्म बन रही है जिसमें एक किरदार के लिए लगभग उन्हीं की उम्र की लड़की की तलाश की जा रही है. इसके बाद उन्होंने ऑडिशन लेने वाले लोगों से एमा का परिचय भी करवाया. इस किरदार के लिए लगभग आठ बार एमा का ऑडिशन हुआ था.

किताब की लेखिका जेके रोलिंग भी फिल्म में पूरी तरह से सक्रिय थीं. वो इस फिल्म में ऐसे पात्रों को लेना चाहती थीं, जो उनकी कहानी के लिए बिल्कुल सटीक हों. हालांकि उन्होंने हरमॉइनी के किरदार के लिए पहले स्क्रीन टेस्ट में ही एमा को पसंद कर लिया था. कई बार रिजेक्ट होने के बाद भी इस किरदार को पाने में एमा कामयाब रही थीं.

नवंबर 2001 में जब फिल्म रिलीज हुई तो बेहद सफल रही. फिल्म को तीन एकेडमी अवॉर्ड के लिए नामांकित भी किया गया था. एमा केवल 11 साल की उम्र में ही चाइल्ड सुपरस्टार बन गई थीं.

उन्होंने हैरी पॉटर सीरीज की बाकि फिल्मों में भी काम किया. जब थोड़ी बड़ी हुईं तो वे खुद को एक ही इमेज से बाहर निकालना चाहती थीं. इसलिए 2007 में उन्होंने एक फिल्म बैले शूज में लीड रोल निभाया जिसे खूब पसंद किया गया. अपनी शूटिंग में व्यस्त रहने के बावजूद भी वे हर रोज पांच घंटे ट्यूशन लिया करती थीं. हाईस्कूल परीक्षा में मेहनत करके उन्होंने सभी विषयों में अच्छे ग्रेड्स हासिल कर लिए थे. 2014 में उन्होंने अपनी ग्रैजुएशन भी पूरी कर ली थी. 

हैरी पॉटर सीरीज के खत्म होने के बाद भी उन्होंने कई फिल्में की, जिनमें ब्यूटी एंड द बीस्ट सबसे सफल रही. अपने फैशन सेंस के लिए भी एमा फैशन इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं. वे मॉडलिंग भी करती हैं और सोशल वर्कर भी हैं. आजकल वे जगह-जगह घूमकर महिलाओं के अधिकारों से लोगों को जागरूक करवाती हैंं. 2014 में वे यूएन वुमन गुडविल एंबेसेडर भी बनीं. वे शिक्षा के समान अधिकार के लिए भी काम करती हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स कब किसी को पसंद करना शुरू कर दें और कब किसी को ट्रोल कर दें. इस बारे में कुछ भी पुख्ता तौर पर कहना करीबन नाममुमकिन हैं. ऐसा ही कुछ हुआ कनाडाई ऐक्ट्रेस शे मिचल के साथ. एक तस्वीर के चलते कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने शे मिचल को ट्रोल करना शुरू कर दिया, लेकिन अभिनेत्री ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

दरअसल हाल ही में कनाडाई ऐक्ट्रेस शे मिचल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर अपने फैंस के साथ साझा की. एक तरफ जहां इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया तो वहीं कुछ लोगों ने तस्वीर के जरिए अभिनेत्री को ट्रोल करने की भी कोशिश की.

ऐसे ही एक ट्रोलर ने तस्वीर पर लिखा कि ये तस्वीर उन्होंने सिर्फ ध्यान खींचने के लिए क्लिक करवाई है क्योंकि स्तनपान कराते हुए वह बेटी की ओर देख भी नहीं रहीं. ट्रोलर के इस कमेंट पर शे मिचल ने करारा जवाब लिखा है.शे मिचल ने लिखा, 'पेरेंटिंग बुक्स में...यह हिस्सा मुझसे रह गया...आपका पेरेंटिंग मैनुअल कहां से डाउनलोड करूं?'  न सिर्फ शे मिचल की तस्वीर बल्कि उनका ये कमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है.

ऋतिक रोशन को फिल्म इंडस्ट्री में शानदार एक्टिंग के अलावा उनके दमदार डांस के लिए भी जाना जाता है. ऋतिक की फिल्म वॉर का गाना घुंघरू टूट गए साल 2019 के सुपरहिट गानों की फहरिश्त में शामिल हुआ. गानें पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज थिरकते नजर आए हैं. अब इस लिस्ट में और नाम जुड़ गए हैं. हाल ही में सानिया मिर्जा की बहन की शादी के मौके पर बी-टाउन से कई सारे कलाकार शामिल हुए. इस मौके पर कोरियोग्राफर फराह खान साउथ के स्टार राम चरण के साथ इस पॉपुलर गाने पर डांस करती नजर आईं.

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में सानिया मिर्जा के साथ फराह खान और राम चरण इस गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं. फराह खान और सानिया मिर्जा अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं. हैदराबाद में सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा की शादी के मौके पर फराह खान मस्ती में डांस करती नजर आईं. अपनी बेहद खास दोस्त की बहन की शादी के मौके पर वे काफी खुश भी नजर आ रही थीं. फराह इस दौरान पिंक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

एक्टर राम चरण की वाइफ ने गाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा- ''ऑन पॉपुलर डिमांड''. इसपर सानिया मिर्जा ने रिएक्ट भी किया. सानिया मिर्जा और फराह खान की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है. दोनों कई सारे इंटरव्यूज में अपनी खूबसूरत दोस्ती का जिक्र कर चुकी हैं. जब सानिया मिर्जा मां बनीं थीं तो इस बात की जानकारी फराह ने ही सोशल मीडिया के जरिए सबसे पहले प्रशंसकों से साझा की थी.

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म गुड न्यूज में बिजी हैं. अक्षय समेत फिल्म की पूरी कास्ट ने प्रमोशन शुरू कर दिया है. अक्षय के फैन्स फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं. गुड न्यूज के गाने भी डांस फ्लोर पर खूब सुनाई दे रहे हैं.

गानों की लिस्ट में अब एक और नए गाने का नाम जुड़ गया है. नए गाने का नाम है- लाल घाघरा. ये गाना कल यानी 16 दिसंबर को रिलीज हो रहा है. अक्षय कुमार स्टारर गाने का टीजर रिलीज हो गया है और एक्टर ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है. टीजर में अक्षय कुमार के साथ करनी कपूर खान लाल घाघरे में नजर आ रही हैं. टीजर में दोनों जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.

अक्षय ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, करलो घाघरा टाइट, बेबो और मैं आ रहे हैं! सॉन्ग लाल घाघरा कल रिलीज होगा.फिल्म गुड न्यूज की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदारों में हैं. ये फिल्म 27 दिसम्बर को रिलीज हो रही है. करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म गुड न्यूज IVF के विषय पर आधारित है. फिल्म में अक्षय-करीना और दिलजीत-कियारा पति-पत्नी बने हैं. फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था.

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक