मनोरंजन

मनोरंजन (5281)

मुंबई। दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म "छपाक" का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है, जिसमें ऐक्ट्रेस काफी प्रॉमिसिंग नजर आ रही हैं। बता दें ‎कि दीपिका अपने इस स्क्रीन अपीयरेंस से दर्शकों का दिल जीतने के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रही हैं। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्‍मी अग्रवाल की कहानी है, जिसके रोल में दीपिका नजर आ रही हैं। बता दें ‎कि ट्रेलर देखकर साफ लग रहा है कि यह फिल्म दीपिका की शानदार ऐक्ट में से एक साबित होने वाली है। इसके ट्रेलर की शुरुआत होती है निर्भया केस की भारी भीड़ के आक्रोश से और फिर शुरू होती है एसिड अटैक सर्वाइवर मालती की कहानी पर, दरअसल मालती के किरदार में दीपिका का यह लुक दर्शकों को अंदर तक झकझोरने का दम रखता है। बता दें ‎कि जब इस फिल्म से दीपिका ने अपना पहला लुक शेयर किया था, तभी से दर्शक इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। बता दें ‎कि अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि यह रोल उनके लिए कितना कठिन था। इसे अपना अब तक का सबसे कठिन रोल बताते हुए दीपिका ने कहा कि यह उनके लिए इमोशनली और कठिन किरदार था क्‍योंकि फिल्‍म सिर्फ सर्वाइवल से ज्‍यादा बात करती है। दरअसल उन्हें अपने कैरक्‍टर और लक्ष्‍मी को न्‍याय देने के लिए काफी हार्ड वर्क करना पड़ा है। हालां‎कि इस फिल्‍म में दीपिका के अलावा विक्रांत मेसी भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। बता दें ‎कि ‎फिल्म "छपाक" अगले साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका डायरेक्‍टर कबीर खान की फिल्‍म "83" में भी दिखेंगी।

हालीवुड मॉडल डेमी रोज इन दिनों हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं. डेमी के वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं. मॉडल की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.सामने आईं इन तस्वीरों में डेमी बिकिनी में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में डेमी अपनी किलर बॉडी फ्लान्ट कर रही हैं. 

24 साल की मॉडल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं. डेमी कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने पोज  दे रही हैं. फैंस डेमी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें कि बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद डेमी का यह फोटोशूट काफी चचार् में हैं. डेमी का बॉयफ्रेंड डीजे क्रिस मार्टिनेज से रिश्ता खत्म हो गया है.

हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी ने थारा भरतार नामक गाने पर जमकर डांस किया हैं. इस गाने पर वह जोरदार ठुमका लगाते नजर आ रहीं हैं और उनके डांस को देखकर लोग दीवाने होते देखें जा सकते है. अब यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में सपना चौधरी मंच पर जमकर ठुमके लगाते नजर आ रही हैं.

उनके ठुमको पर वहां पर मौजूद जनता भी खूब तालियां और सीटियां बजाती नजर आ रही है. सपना चौधरी हरियाणा की लोक कला गायिका हैं और वह स्थानीय तौर पर बहुत लोकप्रिय हैं. उनके गाने और डांस सुनने लोग अक्सर दूर-दूर से आते हैं. इतना ही नहीं, उनके गाने और डांस को देखने आए लोगों को कंट्रोल करने के लिए बड़ी संख्या में बॉडीगार्ड तैनात किए जाते है. सपना चौधरी ने हरियाणा में हुए एक कार्यक्रम में जमकर ठुमके लगाए हैं.

इसके बाद यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब भी लोग उसे पसंद कर रहे हैं. सपना चौधरी बिग बॉस में भी जा चुकी हैं और वहां से भी उनकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई है. वह कई हफ्तों तक बिग बॉस के घर में बनी रही. इसके चलते इसका लाभ भी उन्हें फैन फॉलोइंग के तौर पर मिला. सपना चौधरी के इसके पहले कई वीडियो वायरल हो चुके हैं और इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपना देसी अंदाज बनाए रखा है और वह इसी अवतार में अक्सर लोगों के सामने नजर आती हैं.

सपना चौधरी ने हाल ही में एक-दो फिल्मों में काम भी किया. जिसे भी दर्शकों ने पसंद किया था. सपना चौधरी के टिक-टॉक वीडियो भी खूब वायरल होते हैं. सपना चौधरी भी इस बात को जानती हैं और वह इस प्रकार के वीडियो अक्सर बनाती नजर आती हैं. सपना चौधरी के चाहनेवाले सोशल मीडिया पर भी खूब हैं.

देखें वीडियो :

 

 

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर ने सिनेमा की दुनिया में एक जूनियर आर्टिस्ट के रूप में कदम रखा, उन्हें महीने के 50 रुपये सैलरी मिलती थी और अगले चार साल तक शम्मी कपूर अपने पिता के पृथ्वी थिएटर के पास ही रहते करते थे और साल 1952 में अपनी आखिरी सैलरी 300 रुपये ली थी। 1953 से 1955 के बीच शम्मी कपूर जब श्रीलंका में छुट्टी मनाने गए हुए थे तो उनकी मुलाकात विदेशी बैली डांसर और इजिप्टियन एक्ट्रेस 'नादिया गमाल' से हुई और दोनों रिलेशनशिप में आ गए लेकिन कुछ समय बाद नादिया के वापस जाने पर वह रिश्ता टूट गया।
शम्मी कपूर को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का 'एल्विस प्रेस्ली' कहा जाता था। उन्हें 'तुमसा नहीं देखा', 'दिल देकर देखो', 'सिंगापुर', 'जंगली', 'कॉलेज गर्ल', 'प्रोफेसर', 'चाइना टाउन', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'कश्मीर की कली', 'जानवर', 'तीसरी मंजिल', 'अंदाज' और 'सच्चाई' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है।
पत्नी गीता की मौत के बाद शम्मी कपूर काफी टूट गए थे और उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया था।
पहली पत्नी गीता से शम्मी की मुलाकात साल 1955 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म में शम्मी कपूर लीड रोल में थे लेकिन गीता का इस फिल्म में कैमियो था। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और इसके 4 महीने बाद दोनों ने शादी कर ली। शम्मी कपूर का असली नाम शमशेर राज कपूर था। बाद में वो शम्मी कपूर के नाम से बॉलीवुड में मशहूर हुए।

अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई हैं। इंडस्ट्री में वह प्रोड्यूसर और इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर मशहूर हैं। फिल्मी दुनिया के सबसे सफल सितारों में से एक शाहरुख खान की प्रेम कहानी कम फिल्मी नहीं है। पहले प्यार फिर शादी और 26 साल का साथ, बॉलीवुड में जहां कुछ महीनों में ही रिश्ते टूट जाते हैं वहां शाहरुख और गौरी की जोड़ी एक मिसाल है।
शाहरुख ने गौरी को 1984 में एक पार्टी में पहली बार देखा था तब वह महज 18 साल के थे। गौरी को देखते ही शाहरुख को उनसे प्यार हो गया था। उस वक्त गौरी केवल 14 साल की थीं। शुरू में अपने शर्मीले स्वभाव के कारण शाहरुख कुछ कह नहीं सके, लेकिन वह हर उस पार्टी में जाते जहां गौरी के आने की उम्मीद होती। कुछ समय बाद शाहरुख ने हिम्मत जुटाकर गौरी का नंबर लिया और फिर दोनों की बातचीत शुरू हो गई
शाहरुख को शुरुआत में गौरी को दूसरों से बात करना, बाल खुले रखना तक पसंद नहीं था। वह छोटी-छोटी बात में गौरी से लड़ने लगते थे। गौरी इन बातों से बेहद परेशान हो चुकी थीं। रिश्ता खत्म करने के लिए उन्होंने शाहरुख से बात करनी बंद कर दी और उन्हें दिल्ली में छोड़ अपने दोस्तों के साथ वह मुंबई चली आईं। जब शाहरुख को यह पता चला तो वह भी मुंबई पहुंचे और अपने दोस्तों के साथ गौरी की तलाश शुरू की। अंतत:  वह उन्हें मुंबई के अक्सा बीच पर मिलीं जहां एक दूसरे को देखते ही दोनों रोने लगे और तभी शादी करने का फैसला कर लिया।
गौरी और शाहरुख अलग-अलग धर्म के हैं। दोनों के पता था कि गौरी के माता-पिता उनकी शादी के लिए तैयार नहीं होंगे इसलिए करीब पांच साल तक दोनों ने अपने रिश्ते को लोगों से छिपा कर रखा। जब गौरी के परिजनों को इस रिश्ते का पता चला तो वे बेहद नाराज हुए। पहले तो धर्म आड़े आया, उसके बाद उन्हें लगता था कि शाहरुख सैटल्ड नहीं हैं और एक ऐसी जगह पर काम करते हैं जहां कब क्या हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं होता। इसके अलावा उनका कहना था कि अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला करने के लिए गौरी मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं लेकिन दोनों डटे रहे और आखिरकार उन्हें शादी के लिए तैयार कर ही लिया।
शाहरुख ने गौरी से 25 अक्टूबर, 1991 को शादी की थी। जोड़ी के बड़े बेटे आर्यन का जन्म 1997 में हुआ। 2000 में शाहरुख-गौरी ने बेटी सुहाना का स्वागत किया। शाहरुख ने जुलाई 2013 में सरोगेसी के जरिए बेटे अबराम के पैदा होने की घोषणा की थी। गौरी के साथ अपने रिश्ते के बारे में शाहरुख कहते हैं कि एक दोनों बिलकुल अलग हैं।

मुंबई। डायरेक्‍टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्‍म "पानीपत" को क्रिटिक्‍स के साथ-साथ दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, इस पीरियड ड्रामा को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है और इस पर ऐक्‍टर रणदीप हुड्डा ने अपने विचार रखे हैं। दरअसल, फिल्‍म को लेकर राजस्‍थान के भरतपुर के जाटों को आपत्ति है। वहीं स्‍थानीय लोग आशुतोष के पुतले जला रहे हैं। दरअसल उन्‍हें लगता है कि फिल्‍म में महाराजा सूरजमल को गलत तरीके से पेश किया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि फिल्‍म में महान मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ महाराजा सूरजमल से अफगानों के खिलाफ मदद करने के लिए कहते हैं लेकिन सूरजमल बदले में कुछ चीज चाहते हैं। मगर, जब उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वह सदाशिव को युद्ध में साथ देने से इनकार कर देते हैं। लोगों ने बताया ‎‎कि सच इससे परे है। कई लोग इस तथ्‍य पर भी प्रदर्शन कर रहे हैं कि फिल्‍म में जिन स्‍थानीय लोगों को दिखाया गया है, वे राजस्‍थानी और हरियाणवी बोल रहे हैं जबकि वे पूरी तरह से ब्रज भाषा बोलते हैं। इस पूरे मामले पर अब रणदीप हुड्डा का रिऐक्‍शन आया है जो खुद भी एक जाट हैं। इस दौरान उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा ‎कि "किसी एक समुदाय का महिमामंडन करने के लिए जरूरी नहीं है कि दूसरे को नीचा दिखाया जाए। इससे ज्‍यादातर गलत प्रभाव ही पड़ता है। भविष्य में ज्‍यादा मच्‍योरिटी की उम्मीद करता हूं।" यही नहीं, ऐक्‍टर ने ट्वीट में आगे उन लोगों के लिए भी मेसेज लिखा जो नाराज हो जाते हैं। रणदीप ने लिखा, "आहत होने वालों के लिए- यह सिर्फ एक फिल्‍म है, इससे अपने पूर्वजों को मत जोड़ें।" बता दें, यह फिल्‍म से जुड़ी पहली कॉन्‍ट्रोवर्सी नहीं है। इससे पहले कृति सैनन जो कि फिल्‍म में सदाशिव राव भाऊ की पत्‍नी पार्वतीबाई का किरदार निभा रही हैं, के एक डायलॉग को लेकर भी विवाद हो चुका है।

मुंबई। पर्दे पर इंटीमेट सीन को परफॉर्म करने वाले एक्टर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि आज-कल तो ऐसे सीन्स सिर्फ फिल्मों ही नहीं टीवी और वेब सीरीज में भी आम सी बात हो गए हैं। हाल ही में मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी ऐसा ही एक सीन अपनी आने वाली वेब सीरीज में दिया है। बता दें ‎कि उन्होंने अपने पूरे करियर में पहली बार इंटीमेट सीन और किसिंग सीन करने जा रही हैं। वहीं अब उन्होंने बताया कि ऐसे सीन करने में उन्हें कैसी-कैसी दिक्कतें उठानी पड़ीं, वहीं जब उन्होंने इसका ट्रेलर देखा तो डर ही गईं। ‎फिलहाल वह  एकता की ही एक नई वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।"हम तुम एंड देम" नाम की इस सीरीज में श्वेता, अभिनेता अक्षय ओबेरॉय के साथ जबरदस्त इंटीमेट और किसींग सीन देती दिखाई देंगी।
हाल ही में इसे लेकर श्वेता ने अपने पहले इंटीमेट सीन का एक्सपीरिएंट शेयर किया है। श्वेता ने बताया कि "जब इस सीरीज का प्रोमो लाइव हुआ तो मैं थोड़ी डर गई थी।  मैंने मेकर्स को बुलाया और पूछा ये क्या है? मुझे ट्रेलर पसंद नहीं आया।" उन्होंने आगे कहा ‎कि "मुझे नहीं समझ आ रहा था कि ये ट्रेलर मैं अपनी मां, परिवार और अपने दोस्तों को कैसे दिखाउंगी. फिर मैंने अपनी बेटी को ये ट्रेलर भेजा और उसे ईमानदारी से इस ट्रेलर पर राय देने के लिए कहा है।" वहीं श्वेता की बेटी पलक ने जो रिएक्शन दिया वो उनके लिए वाकई सरप्राइज था। इसके साथ ही श्वेता ने बताया कि "मेरी बेटी ने कहा वाह मां ट्रेलर बहुत ही शानदार है। इसके बाद मैंने ट्रेलर शेयर किया और मेकर्स को भी फोन कर उन पर चिल्लाने के लिए माफी मांगी।" श्वेता मानती हैं कि एक्टर्स के लिए ये समय काफी रोमांचक है क्योंकि उनके पास आज काम के लिए कई तरह की वैराइटीज हैं। ले‎किन बता दें कि अक्षय ओबेरॉय के साथ "हम तुम और देम" सीरीज के अलावा वह एक टीवी सीरियल भी कर रही हैं। जो इन दिनों काफी सुर्खियों में है। ‎जिसका नाम "मेरे डैड की दुल्हन" है, जिसमें वो गुनीत का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों ही प्रोजेक्ट्स में वह अलग-अलग तरह के किरदार निभा रही हैं।
 

रजनीकांत आज जिस मुकाम पर हैं यहां तक आने और इतनी इज्ज़त कमाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। गरीबी से लेकर थलाईवा बनने तक का रजनीकांत का सफर काफी कठिन रहा है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।
 रजनीकांत फिल्मी दुनिया के वो स्टार हैं जिनके आगे दशकों से सुरपस्टार लगा हुआ हैं। सुपरस्टार रजनीकांत फिल्मों में अपने अलग स्टाइल के कारण मशहूर है। इन अलग अंदाज के स्टाइल ने रजनीकांत की लोकप्रियता दिनपर दिन बढ़ाई और आज माहौल यह है कि रजनीकांत को दक्षिण भारत में खासकर तमिलनाडु मे भगवान की तरह पूजा जाता है। आज रजनीकांत अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। उसके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं। आज ट्वीटर पर #HappyBirthdaySuperstar का हैशटेग टॉप पर है। रजनीकांत के जन्मदिन पर आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बाते बताएंगे जो आपको काफी मोटिवेट करेगी। रजनीकांत ने को आज लोग जिस तरह प्यार करते हैं ये प्यार और इज्जत  उन्होंने अपने दम पर कमाई है। रजनीकांत ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है गरीबी में गुजारे से लेकर आज साउथ का थलाईवा बनने तक का रजनीकांत का सफर काफी कठिन रहा है।
रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950  में हुआ। रजनीकांत का पूरा नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। आपको बता दे कि रजनीकांत ने अपनी शुरूआत में बस कंडक्टर के रूप में बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विस में काम करते हुए नाटकों में अभिनय करना शुरू किया। 1973 में, उन्होंने अभिनय में डिप्लोमा करने के लिए मद्रास फिल्म संस्थान में प्रवेश लिया और फिर उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 1975 में रजनीकांत ने के. बालाचंदर के तमिल नाटक अपूर्व रवांगल से अपने एक्टिंग की शुरुआत की। धीरे-धीरे उन्होंने अपने आप को दक्षिण फिल्मों का एक्टर बनाया फिर हीरो और उसके बाद सुपरस्टार... और अब रजनीकांत ने अपनी राजनीतिक पारी भी शुरू कर दी है।
रजनीकांत ने फिल्म शिवाजी (2007) में अपनी भूमिका के लिए 26 करोड़ फीस ली थीष उस समय जैकी चैन के बाद रजनीकांत एशिया में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेता बन गए। उन्होंने भारत के अन्य क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों में काम किया है और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अन्य देशों के सिनेमाघरों में भी काम किया है। 2019 तक, रजनीकांत ने छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार-चार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दो विशेष पुरस्कार और एक फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेता पुरस्कार जीते हैं। अभिनय के अलावा, उन्होंने एक निर्माता और पटकथा लेखक के रूप में भी काम किया है। अपने फिल्मी करियर के अलावा, वह एक परोपकारी, अध्यात्मवादी भी हैं और द्रविड़ राजनीति में एक प्रभाव के रूप में कार्य करते हैं।

अमेरिकन फिल्म क्रिटिक टॉड मैकार्थी ने साल 2010 में आई कार्लोस को इस दशक की सबसे बहतरीन फिल्म बताया है. अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट के लिए लिखने वाले टॉड ने दशक की टॉप हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट जारी की है. उनकी इस लिस्ट में द सोशल मीडिया और ब्रूक्लिन सहित कई बड़े नाम शामिल हैं.

साल 2010 में आई क्राइम ड्रामा मूवी वेनेजुएला के क्रांतिकारी इलिच रामीरेज सांचेज के जीवन पर आधारित है. इलिच ने एक आतंकवादी संगठन की शुरुआत की थी, जिसने साल 1975 में आयोजित ओपेक मीटिंग पर हमला किया था. 5 घंटे 34 मिनट लंबी इस फिल्म ने एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सहित 16 अन्य पुरस्कार अपने नाम किए थे. अपनी दमदार कहानी और प्लाट के साथ यह फिल्म इस दशक की टॉड लिस्ट की सबसे बेहतरीन फिल्म बन गई है.

फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग के जीवन और सोशल मीडिया जायंट फेसबुक की सफर से प्रेरित इस कहानी ने तीन ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे. फिल्म में मार्क का मुख्य किरदार जैस ईसनबर्ग ने निभाया था, जबकि उनके साथी रहे एड्वार्डो सेवरिन के रोल में एंड्रयु गार्फील्ड थे. फिल्म ने दुनियाभर में 224 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था.

साल 1961 में सेट यह फिल्म एक ऐसे लोकगायक की कहानी है जो संगीत की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहता है. सिंगर गिटार हाथ में लिए सड़कों पर भटक रहा है, लेकिन कहीं भी उसे सफलता नहीं मिल रही है. फिल्म में मुख्य किरदार ऑस्कर आईजेक ने निभाया है. इसका निर्देशन ईथन कोएन और जोएल कोएन ने किया है. करीब 2 घंटे की इस मूवी ने दो ऑस्कर अवॉर्ड कैटेगरीज में नॉमिनेशन भी मिला था.

25 दिसंबर 2013 को रिलीज हुइ इस फिल्म में नार्निया में विच का किरदार निभा चुकी टिल्डा स्विंटन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी. उनके साथ टॉम हिडल्सट्न फिल्म में अहम भूमिका में थे. फिल्म सदियों पुराने दो वेंपायर्स की कहानी है जो मॉडर्न सोसायटी में ढलने का प्रयास करते हैं. जिम जार्मुश द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने विश्वभर में करीब 7 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था.

साल 2016 में आई कोरियन और जापानीस मूवीज ने कई फिल्म क्रिटिक्स का ध्यान अपनी ओर खींचा. रोमांस, ड्रामा और थ्रिलर जोनर की इस फिल्म ने एक बाफ्ता सहित 62 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे. फिल्म का निर्देशन चान वू पार्क ने किया था, जबकि मिन सिक चोई, जी ताय यू ने अहम रोल्स में थे. फिल्म की कहनी एक ब्रिटिश नॉवेल से प्रेरित थी और फिल्म क्रिटिक टॉड द्वारा इसे दशक की सबसे बेहतरीन इरॉटिक थ्रिलर फिल्म का दर्जा भी दिया है.

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और दुनिया के सबसे खूबसूरत मर्दों में से एक ऋतिक रोशन अक्सर अपने विनम्र स्वभाव के लिए चर्चाओं में रहते हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनकी नेकदिली का एक और वाक्या सामने आया है. हाल ही में ऋतिक  ने एक समारोह में शिरकत की. उनके पहुंचने के दौरान ही गायिका कनिका कपूर पहले से ही रेडकारपेट पर मौजूद कैमरे के सामने पोज दे रही थीं जिसके चलते ऋतिक को इंतजार करना पड़ा.

इस दौरान ऋतिक बाहर बने ठने शांति से खड़े रहे और इवेंट मैनेजमेंट उनसे लगातार माफी मांगता रहा. लेकिन, 'सुपर 30' के एक्टर ने बात यह कहकर टाल दी, 'आप माफी क्यों मांग रहे हो? आपको माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है. आप तो अपना काम कर रहे हो.' इसके साथ ही इवेंट आयोजित कर रही मैनेजर के चेहरे पर मुस्कान फूट पड़ी. इसके बाद वह शांति से कैमरे के सामने पोज देकर इवेंट में गए. 

यह पहली बार नहीं हुआ है जब ऋतिक  ने अपने नम्र व्यवहार से लोगों का दिल जीत हो. अपनी फिल्म सुपर 30 के प्रमोशन के दौरान ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर गरीबी से जूझ रहे बच्चों के एक एनजीओ में गए थे. वहां बच्चों ने एक्टर्स के सामने कई कार्यक्रम पेश किए. उस इवेंट के एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ऋतिक  बच्चों द्वारा पेश किए गए प्रोग्राम्स के मजे जमीन पर बैठकर ले रहे थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. 

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक