मनोरंजन

मनोरंजन (5281)

मुंबई। फिल्म "पानीपत" के ट्रेलर में अर्जुन कपूर और संजय दत्त के ऐतिहासिक किरदारों के हिसाब से दिए गए लुक को ऑडियंस ने काफी पसंद किया। इन दोनों ऐक्टर्स के लुक को कैसे तैयार किया गया इससे जुड़े बिहाइन्ड द सीन विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। बता दें ‎कि "पानीपत" में संजय अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इसके लिए न सिर्फ उन्होंने अपनी बॉडी पर स्पेशल ध्यान दिया बल्कि किरदार में ढलने के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। बता दें ‎कि उनकी यह मेहनत ट्रेलर और बीटीएस विडियो में साफ देखी जा सकती है। कैमरे के सामने संजय जिस तरह से अपने रोल को प्ले करते थे उसे देख अर्जुन कपूर और कृति सैनन भी उनके फैन हो गए। वही फिल्म में अर्जुन कपूर सदाशिवा राव भाऊ के रोल में नजर आएंगे। इस बिहाइन्ड द सीन विडियो में अर्जुन बताते दिखते हैं कि शूटिंग के बीच में एक महीने का गैप आया था जिसमें उनके बाल और दाढ़ी फिर से उग आए थे, लेकिन शूटिंग के कारण उन्हें फिर से इन्हें शेव करवाना पड़ा। ‎फिलहाल ये ‎फिल्म ‎रिलीज के ‎लिये पूरी तैया हो गई है।

मुंबई । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्‍टन मिताली राज का आज यानी 3 दिसंबर को जन्‍मदिन है। बालीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी अगली फिल्‍म की घोषणा इस खास मौके पर की। अभिनेत्री ने बर्थडे गर्ल के साथ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तस्‍वीरें शेयर कीं। उन्‍होंने बताया कि वह अगली फिल्‍म 'शाबास मितु' में मिताली के रोल में नजर आएंगी। तापसी ने ट्वीट किया, 'हैपी हैपी बर्थडे कैप्‍टन मिताली राज! आपने हमें कई तरीकों से प्राउड फील कराया है और यह मेरे लिए सम्‍मान की बात है कि मुझे आपकी जर्नी को स्‍क्रीन पर दिखाने के लिए चुना गया है।' ऐक्‍ट्रेस ने लिखा, 'आपके इस बर्थडे पर मुझे नहीं मालूम कि आपको क्‍या गिफ्ट दूं लेकिन यह वादा कर सकती हूं कि आप जब खुद को पर्दे पर देखेंगी तो आपको प्राउड फील होगा।' तापसी ने आगे लिखा कि 'कवर ड्राइव' सीखने के लिए तैयार हूं। बता दें, तापसी आखिरी बार भूमि पेडनेकर के साथ फिल्‍म 'सांड की आंख' में नजर आई थीं। फिल्‍म में तापसी के काम की काफी प्रशंसा हुई थी। अब वह 'रश्मि रॉकेट' और 'थप्‍पड़' जैसी फिल्‍मों में भी नजर आएंगी। मालूम हो कि ऐक्‍ट्रेस तापसी पन्‍नू फिल्‍मों में अपनी पावरहाउस परफॉर्मेंस से हमेशा लोगों को इम्‍प्रेस करती हैं। 'पिंक', 'नाम शबाना', 'मुल्‍क', 'बदला' और 'गेम ओवर' जैसी फिल्‍मों में अपनी ऐक्‍टिंग से उन्‍होंने इंडस्‍ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। 

मुंबई। अक्षय कुमार की नागरिकता पर अकसर सवाल उठते रहे हैं। कुछ साल पहले यह बात सामने आई थी कि उनके पास कनाडा की नागरिकता है। इसके बाद से लोगों ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया और ट्रोल करने लगे। हालांकि अब अक्षय ने कहा है कि उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षय ने यह बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय पासपोर्ट जल्द ही मिल जाएगा। बता दें कि इस साल की शुरुआत में अक्षय की नागरिकता को लेकर उस वक्त विवाद खड़ा हो गया था जब उन्होंने लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डाला। वोट न डालने पर उन्हें ट्रोल किया गया। उस वक्त अक्षय को अपनी सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा और तब उन्होंने बताया कि उनके पास कनाडा का पासपोर्ट है भारत का नहीं, इसलिए वह वोट नहीं दे पाए।

मुंबई। हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और धड़क के निर्देशक शशांक खेतान इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। शशांक की इस फिल्म का टाइटल अब तक फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म की मुख्य कास्टिंग कन्फर्म हो गई हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन में बनने वाली यह फिल्म रोमांटिक फैमिली ड्रामा है। फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवानी और भूमि पेडनेकर को फाइनल कर लिया गया है। कियारा के साथ धर्मा प्रोडक्शन ने लगातार 3 फिल्मों की डील की है, जिसमें पहली फिल्म गुड न्यूज है, दूसरी फिल्म शशांक खेतान की है। खबर है कि शशांक ने सबसे पहले वह कहानी वरुण को सुनाई, वरुण के साथ वह आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर से बनाना चाहते थे, लेकिन आलिया के पास डेट्स नहीं थे।

नई दिल्ली: यह जानकर आपको हैरानी होगी कि अभी हाल ही में सनी लियोनी (Sunny Leone) ने सरेआम सनी देओल (Sunny Deol) से माफी मांगी है. जी हां 400 लोगों के क्राउड के बीच सनी लियोनी ने सनी देओल से माफी मांगी है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्यों सनी ने देओल से यह माफी मांगी है. तो चलिए आपको बताते हैं क्या है इसके पीछे की वजह. दरअसल, सिंगापुर में आईबीएफए यानी कि इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स हो रहे हैं. इसमें शिरकत करने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे हैं, जिनमें सनी लियोनी, सनी देओल और जरीन खान जैसे कुछ नाम हैं. 
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ से लेकर भी कई भोजपुरी स्टार्स यहां मौजूद थे. कम से कम 400 लोगों के बीच  सनी द्वारा देओल से माफी मांगने की वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. सनी लियोनी ने सनी देओल से कहा कि मैं आपसे माफी मांगती हूं. मैं आपको सॉरी कहती हूं कि क्योंकि आपका और मेरा नाम सनी है और यही वजह है की ढेर सारी मीम्स और जोक्स बनते हैं. 
आपको बता दें ऑनस्टेज सनी लियोनी के इस माफी नामे पर सनी देओल ने मुस्कुराकर सर हिला दिया. फिर क्या था ऑडियंस में मौजूद सभी लोगों ने जोरों से तालियां बजा दी. इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स इस वर्ष सिंगापुर में आयोजित किया गया है. जहां पर भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े हुए सारे कलाकार मौजूद हैं. ऐसे में सनी लियोनी और सनी देओल, जरीन खान जैसे कई सितारे मौजूद थे. 

टीवी के सबसे विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 को खुद मेकर्स ने अब तक का सबसे सफल सीजन घोषित कर दिया है. हो भी क्यों ना.. इस शो पर आए दिन कोई न कोई घमासान या फिर ट्विस्ट देखने को मिल ही जाता है. इसके साथ ही बिग बॉस के मेकर्स ने शो की सफलता को देखते हुए इस शो को पांच हफ्ते आगे बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया. वहीं इस ऐलान के बाद से ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म मेकर फराह खान इस शो सलमान खान को रिप्लेस कर होस्ट करेंगी. वहीं अब इन खबरों पर खुद फराह ने प्रतिक्रिया दी है.

फराह खान ने ऐसी खबरों को पूरी तरह नकार दिया है. वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक फराह खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि बिग बॉस 13 में सलमान को रिप्लेस करके मुझे होस्टिंग दिए जाने की खबर महज अफवाह है. उन्होंने कहा कि वो सलमान खान की जगह नहीं ले रही हैं और ना ही बिग बॉस 13 के निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया है.

बता दें कि फराह खान ने बिग बॉस के सीजन 8 को होस्ट किया है. इसके अलावा वो कई और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं. फराह खान इंडियन आइडल 7, इंडियाज गॉट टैलेंट, कॉमेडी नाइट विद कपिल जैसे बड़े-बड़े शोज में कभी जज तो कभी होस्ट के दौर पर नजर आ चुकी हैं.

 

मशहूर मॉडल और टॉप शेफ की होस्ट पद्मा लक्ष्मी इन दिनों अपनी एक बोल्ड फोटो को लेकर चर्चा में बनी हुई है. 49 वर्षीय पद्मा लक्ष्मी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह टॉपलेस होकर हॉट पोज देती दिखाई दे रही हैं. वहीं पद्मा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं. तस्वीर के कैप्शन नें पद्मा ने लिखा है- जब आप 6 महीने तक सड़कों पर रहें और फाइनली आपको सिर्फ 1 मिनट का टाइम अपने लिए मिले. पद्मा आम तौर पर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

बीते दिनों पद्मा ने अपने एक खुलासे के चलते खबरों में रही थीं. उन्होंने बताया था कि टीनएज में उनके साथ बॉयफ्रेंड ने दुष्कर्म किया था. पद्मा ने कहा था कि वो उस वक्त डर गई थीं इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं करा सकी थीं. उन्होंने उन महिलाओं को सपोर्ट किया था जो ऐसे दौर से गुजर चुकी हैं.

बात करें वर्क फ्रंट की तो पद्मा ने मॉडलिंग की शुरुआत 18 साल की उम्र से कर दी थी. पद्मा ने फिल्म बूम से साल 2003 में बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उन्होंने जमकर बोल्ड सीन दिए थे. पद्मा ने 2004 में 28 की उम्र में 51 साल के उपन्यासकार सलमान रुश्दी से शादी कर ली थी. वहीं जुलाई 2007 में दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया.

नई दिल्‍ली. फिल्‍म कबीर सिंह में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली कियारा आडवाणी  को फिल्‍मों में आजकल बेहद अच्‍छे ऑफर्स मिल रहे हैं. वह 27 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्‍म गुड न्‍यूज  में अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ नजर आने वाली हैं. लेकिन इन सबके इतर कियारा आडवाणी की निजी जिंदगी भी बेहद दिलचस्‍प है. एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने इस बात का खुलासा किया है कि वह फिल्‍मों में आने पहले क्‍या काम करती थीं.

कियारा आडवाणी ने बांबे टाइम्‍स को दिए एक इंटरव्‍यू में बताया है कि वह फिल्‍मी दुनिया में आने से पहले बच्‍चे संभालने का काम करती थीं. उन्‍होंने बताया, मेरी मां का एक प्री स्‍कूल था. बॉलीवुड में आने से पहले मेरी पहली जॉब मां के प्री-स्कूल में लगी थी. मैं वहां सुबह 7 बजे पहुंच जाती थी. इसके बाद वहां बच्चों की देखभाल करती थी.  कियारा आडवाणी ने बताया, मैंने बच्चों को संभालने से संबंधित सभी काम किए हैं. मैं नर्सरी की पोयम गाती थी, उन्हें अल्फाबेट्स और नंबर्स याद करवाती थी.

मैंने बच्‍चों के डायरपर भी चेंज किए हैं. मैं बच्चों से बहुत प्यार करती हूं. उन्‍होंने बताया कि किसी दिन मैं भी अपना बच्चा चाहूंगी क्योंकि मेरा मानना है कि यह जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास है . बता दें कि कियारा आडवाणी की फिल्‍म गुड न्‍यूज 27 दिसंबर को रिलीज हो रही है. करण जौहर की इस फिल्‍म में उनके साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ अभिनय कर रहे हैं.

मुंबई । बॉलीवुड में महिला प्रधान फिल्मों में अपने किरदार का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 2' के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। किशोरों द्वारा अंजाम दिए जा रहे अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रानी मुखर्जी इस फिल्म में एक समाचार चैनल पर एंकर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह उनकी आगामी फिल्म 'मर्दानी-2' के प्रचार अभियान का एक हिस्सा है। वैसे रानी का कहना है, फिल्म 'मर्दानी 2' का उद्देश्य भारत में किशोरों द्वारा महिलाओं के साथ होने वाले जघन्य अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसके पीछे मेरा मकसद किशोरों में तेजी से बढ़ रहीं हिंसक अपराधों की प्रवृत्ति के गंभीर सामाजिक खतरे को सामने लाने के लिए अपनी ओर से थोड़ा प्रयास करना है। मैं देश भर में घटित हो रहे किशोर अपराधों के चौंकाने वाले मामलों पर लोगों से बात करने के लिए देश के सबसे बड़े चैनल में से एक में एंकर के तौर पर ये शुरुआत कर रही हूं। गोपी पुथ्रान द्वारा निर्देशित 'मर्दानी 2' भारत में किशोरों द्वारा हिंसक अपराधों में हो रही वृद्धि पर केंद्रित फिल्म है। 'मर्दानी 2' को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म को रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि जिश्नू भट्टाचार्जी इसके डायरेक्ट ऑफ फोटोग्राफी हैं। रानी मुखर्जी की यह धमाकेदार फिल्म अगले महीने 13 दिसंबर को रिलीज होगी।

मुंबई । बालीवुड कलाकार एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी जावेद जाफरी ने अपने पिता जगदीप जाफरी के नाम का इस्तेमाल कभी नहीं किया। जगदीप हिन्दी फिल्मों में मशहूर कॉमेडियन थे, लेकिन उनकी शराब और जुआ खेलने की आदत ने उन्हें जावेद से दूर किया। आज (4 दिसंबर) जावेद जाफरी का जन्मदिन है,चलिए उनके जीवन की रोचक बातें जानते हैं- जावेद ने फिल्मों में अनिल कपूर के साथ 'मेरी जंग' से शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने निगेटिव रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके डांस से हर कोई प्रभावित हुआ था। इस फिल्म का गाना था- बोल बेबी बोल रॉक एंड रोल। इसमें उनकी परफॉर्मेंस ने सबका ध्यान खींचा। जावेद ने 'जजंतरम, ममंतरम', 'तारा रम पम', 'धमाल', '100 डेज', 'सिंह इज किंग', 'बैंग बैंग' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया। जावेद की पत्नी का नाम हबीबा जाफरी हैं। इन दोनों के तीन बच्‍चे हैं- मिज़ान जाफरी, अलाविया जाफरी और अब्‍बास जाफरी। मिज़ान बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली की 'मलाल' फिल्म से शुरुआत कर चुके हैं। मिजान के पास कई नई फिल्मों के ऑफर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- जावेद जाफरी अच्छे डांसर हैं, लेकिन उन्होंने मिथुन के साथ 'डिस्को डांसर' में काम करने से मना कर दिया था, क्योंकि वह रोल हीरो के नीचे काम करने वाले डांसर का था। वह माइकल जैक्सन के साथ भी स्टेज शेयर कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी से प्रभावित होकर जावेद जाफरी ने लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। जावेद जाफरी ने अपने फैंस को शर्टलेस तस्वीर शेयर करके चौंका दिया था। इस तस्वीर में जावेद के एब्स साफ देखे जा सकते हैं। जावेद ने एब्स के लिए काफी मेहनत की है। महाराष्ट्र में सरकार बनने से पहले चल रही उथल-पुथल पर जावेद जाफरी ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने हॉलीवुड स्टार मॉर्गन फ्रीमैन की फोटो शेयर की थी, जिस पर लिखा था कि अगर हम नेताओं को कम और टीचरों को ज्यादा पैसा दें तो हो सकता है, भविष्य में ज्यादा स्मार्ट लोग होंगे और कम बेतुके कानून। हालांकि यह सैमुअल जैक्सन के कोट को अलग ढंग से पेश किया गया था। उनके ट्वीट ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बता दें कि जावेद ने 'बूगी वूगी' से डांस को घर-घर तक पहुंचाया। 'बूगी-वूगी' में एकरिंग और जज की भूमिका में थे जावेद जाफरी और उनके भाई नावेद जाफरी के साथ रवि बहल। उन्होंने डांस के शौकीनों को एक प्लेट फार्म दिया, ताकि वो नाम कमा सकें।

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक