ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
पांच जनवरी 2020 को 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन होगा. आयोजन के पहले अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन जारी हो गए हैं. सोमवार को हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट लॉरेन्जो सोरिया और बैरी एडलमैन ने 2020 के नॉमिनीज की फेसबुक लाइव पर घोषणा की गई. बता दें कि इस बार नेटफ्लिक्स ने टीवी और फिल्म वर्गों में 17 नॉमिनेशन हासिल किए हैं. ऐसा करके नेटफ्लिक्स ने इतिहास रच दिया है.
बेस्ट मोशन पिक्चर - ड्रामा
द आयरिशमैन
जोकर
मैरिज स्टोरी
द टू पोप्स
1917
बेस्ट मोशन पिक्चर- म्यूजिकल और कॉमेडी
डॉलमाइट इज माय नेम
जोजो रैबिट
नाईव्स आउट
वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड
रॉकेटमैन
बेस्ट पर्फोरमेंस इन मोशन पिक्चर - ड्रामा (एक्ट्रेस)
सिंथिया इरीवो
स्कारलेट जॉनसन
साओर्स रोनेन
चार्लीज थेरोन
रिनी जेलवेगर
बेस्ट पर्फोरमेंस इन मोशन पिक्चर - ड्रामा (एक्टर)
क्रिश्चियन बेल,
एंटोनियो बैंड्रियास,
एडम ड्रायवर,
जोकिन फीनिक्स,
जोनाथन प्राइस
बेस्ट पर्फोरमेंस इन मोशन पिक्चर- म्यूजिकल और कॉमेडी (एक्ट्रेस)
एना डे आर्मस
ऑक्वाफीना
केट ब्लेंशेट
बीनी फेल्डस्टीन
बेस्ट पर्फोरमेंस इन मोशन पिक्चर- म्यूजिकल और कॉमेडी (एक्टर)
डैनियल क्रैग
रोमन ग्रिफिन डेविस
लियोनार्डो डी कैपरियो
टैरोन ईगर्टन
एडी मर्फी
बेस्ट पर्फोरमेंस इन सपोर्टिंग रोल इन मोशन पिक्चर (एक्ट्रेस)
एनेट बेनिंग
लॉरा डर्न
जैनिफर लोपेज
मार्गोट रॉबी
कैथी बेट्स
बेस्ट पर्फोरमेंस इन सपोर्टिंग रोल इन मोशन पिक्चर (एक्टर)
टॉम हैंक्स
एंथनी हॉपकिन्स
अल पचीनो
जो पेस्की
ब्रैड पिट
बेस्ट डायरेक्टर- मोशन पिक्चर
बॉन्ग जून हू (पैरासाइट)
सैम मैंडस (1917)
टॉड फिलिप्स (जोकर)
मार्टिन स्कोरसेस (द आयरिशमैन)
क्वेंटिन टैरेंटीनो (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- मोशन पिक्चर
बॉन्ग जून हू, हा जी वॉन (पैरासाइट)
एंथनी मैकॉर्टन (द टू पोप्स)
क्वेंटिन टैरेंटीनो (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड)
स्टीवन जिलियन (द आयरिशमैन)
नोआह बॉमबाश (मैरिज स्टोरी)
बेस्ट मोशन पिक्चर- एनिमेटेड
फ्रोजन 2
हाऊ टू ट्रेन योर ड्रेगन: हिडन वर्ल्ड
द लॉयन किंग
मिसिंग लिंक
टॉय स्टोरी 4
बेस्ट मोशन पिक्चर- फॉरेन लैंग्वेज
लेस मिजरेबल्स (फ्रांस)
पेन एंड ग्लोरी (स्पेन)
पैरासाइट (दक्षिण अफ्रीका)
पोट्रेट ऑफ ए लेटी ऑन फायर (फ्रांस)
द फेयरवेल (यूएसए)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी ग्लैमरस अदाओं के साथ-साथ सादगी के लिए भी जानी जाती हैं. कटरीना कैफ सफलता के इस मुकाम पर पहुंचकर भी जमीन से जुड़ी हुई हैं. मंगलवार दोपहर को कटरीना कैफ धार (मध्य प्रदेश) पहुंचीं.
दरअसल, कटरीना कैफ एजुकेट गर्ल्स संस्था के प्रोग्राम के लिए मंगलवार दोपहर धार के मियापुरा गांव पहुंची थीं. कटरीना इस संस्था की ब्रांड एंबेसडर हैं. वो संस्था के काम को देखने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए के लिए पहुंची थीं.
यहां कटरीना करीब एक घंटे तक रहीं. कैटरीना कैफ ने बच्चों और गांव के लोगों से बातचीत की. बच्चों संग कटरीना की बॉन्डिंग देखने को मिली. बच्चे भी कैटरीना को देखकर खुश नजर आए. कटरीना ने वहां बच्चों से पूछा कि क्या बनना है, तो बच्चों ने बताया कि डॉक्टर, इंजीनियर तो इस पर कटरीना ने कहा इसके लिए बहुत पढ़ना पड़ता है. वहीं कैटरीना कैफ ने मीडिया से दूरी बनाए रखी. वो संस्था के अधिकारी, जिला प्रशासन और बच्चों के साथ फोटो खिंचाती नजर आईं.
पॉपुलर फिल्ममेकर इम्तियाज अली पंजाबी लोक गायक अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जो पंजाब के एल्विस नाम से मशहूर हैं. इरिपोर्ट्स की मानें तो इम्तियाज ने चमकीला के परिवार से उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने की इजाजत ले ली है और इसकी स्क्रिप्टिंग पर काम शुरू कर दिया है. उन्होंने फिल्म के टाइटल रोल के लिए कार्तिक आर्यन और आयुष्मान खुराना को अप्रोच किया है. उन्हें लगता है कि दोनों ही अभिनेता लोकगायक के सिंगर में एकदम फिट बैठ सकते हैं
इम्तियाज फिलहाल रोमांटिक ड्रामा 'आज कल' की फाइनल एडिटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन और सारा अली खान लीड रोल में होंगे. यह फिल्म 2020 में वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी. इसके पूरा होते ही वे अमर सिंह चमकीला की बायोपिक फ्लोर पर लेकर आएंगे.
27 की उम्र में हुई थी चमकीला की हत्या
अमर सिंह चमकीला के गानों में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स, ड्रग अब्यूज, और पंजाब के पुरुषों की पितृसत्तात्मक मानसिकता जैसी सामाजिक कुरीतियों की झलक देखने को मिलती थी. वे बेखौफ होकर समाज की सच्चाई सामने रखते थे. यही वजह है कि वे कम समय में ही काफी लोकप्रिय हो गए थे. तब वे महज 27 साल के थे, जब एक मोटर साइकिल गिरोह ने कई राउंड फाइरिंग कर उनकी और उनकी पत्नी अमरजोत की हत्या कर दी थी.
हालांकि, न इस मामले में कोई गिरफ्तारी हुई और न ही आज तक यह केस सॉल्व हो पायाअमरजोत चमकीला की को-सिंगर थीं, जो बाद में दूसरी पत्नी बनीं. दोनों का एक बेटा (जयमन चमकीला) है. चमकीला की पहली शादी परिवार की मर्जी से गुरमेल कौर से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां अमनदीप और कमलदीप हैं.
सलमान खान के साथ दबंग 3 में बतौर विलेन नजर आने जा रहे किच्चा सुदीप का कहना है कि एक वक्त था, जब वे ऋतिक रोशन से नफरत करने लगे थे. हालांकि, इसके पीछे की वजह बेहद दिलचस्प है. वे फिल्म के प्रमोशनल इंटरव्यू में बॉलीवुड हंगामा से बात कर रहे थे. इस दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या कभी वे ऋतिक रोशन के साथ वॉर जैसी कोई एक्शन पैक्ड फिल्म करेंगे?
कहो न प्यार है के लिए पत्नी धमकी देती थी
जवाब में सुदीप ने कहा कि अगर कभी ऐसा हुआ तो उनकी पत्नी सबसे पहले सेट पर पहुंचेंगी. क्योंकि वे ऋतिक की बहुत बड़ी फैन हैं. सुदीप बताते हैं, उसकी वजह से मैंने कहो न प्यार है 10-11 बार थिएटर में देखी थी. क्योंकि वह मुझे धमकी देती थी कि अगर मैं उसे फिल्म दिखाने नहीं ले गया तो वही किसी और के साथ चली जाएगी और वह कोई लड़की नहीं होगी.
इस वजह से हो गई थी ऋतिक से नफरत!
सुदीप आगे कहते हैं, मैं हर बार पत्नी के साथ जाता, सिनेमा हॉल में बैठता, फिल्म देखता और वापस घर आ जाता. जब मैंने पहली बार फिल्म देखी तो मुझे बहुत पसंद आई. ये इंसान (ऋतिक) बहुत अच्छा लगा. इसके डांस समेत हर चीज से प्यार हो गया. लेकिन इसके बाद मैंने इतनी ज्यादा नफरत किसी और से नहीं की. जब भी वह (ऋतिक) स्क्रीन पर डांस करता, पत्नी मेरे हाथ में पिंच करती थी. मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उससे कहा कि मैं भी एक एक्टर हूं.
जिंदगी का एक दौर है कही न प्यार है
सुदीप आगे कहते हैं, कहो न प्यार है मेरी जिंदगी का एक दौर है. फिल्म की सफलता में हमने बहुत बड़ा योगदान दिया है. हालांकि, कभी उन्होंने इस बारे में ऋतिक से बात नहीं की. सुदीप ने इस दौरान ऋतिक की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा, अगर उनेक डेडिकेशन की बात करें तो ऐसे कम ही लोग होते हैं, जो अपना 100 फीसदी दे पाते हैं. ऋतिक में वह क्वालिटी है.
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की कई डायरेक्टर्स संग काम करने की खबरें चर्चा में हैं. लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी नई फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. माना जा रहा था कि वे तमिल सिनेमा के सुपरस्टार डायरेक्टर एटली के साथ काम कर सकते हैं. एटली की फिल्म बिजिल ने महज 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई की थी. इसके अलावा उनकी पिछली फिल्मों ने भी जबरदस्त कारोबार किया है.
फैंस मान रहे थे कि साउथ और बॉलीवुड का ये कॉम्बिनेशन शाहरुख के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है और शाहरुख इस फिल्म के जरिए अपना शानदार कमबैक कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख इस फिल्म में एक गर्म दिमाग और गुस्सैल शख्स का किरदार निभा सकते हैं और इसलिए ये टाइटल फिल्म को सूट करता है. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है. शाहरुख ने इससे पहले दिसंबर 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में काम किया था लेकिन जबरदस्त स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कामयाब नहीं रही थी.
ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान का कैमियो रोल
इसके अलावा ये भी खबरें थीं कि फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे शाहरुख, इम्तियाज अली और आनंद एल राय जैसे डायरेक्टर्स के बाद राजकुमार हिरानी के साथ भी काम कर सकते हैं. हिरानी इससे पहले रणबीर और संजय दत्त के करियर को जबरदस्त उछाल दे चुके हैं लेकिन इस खबर की भी पुष्टि नहीं हुई है हालांकि ये कंफर्म हो चुका है कि शाहरुख रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो प्ले कर सकते हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख 2020 में किसी फिल्म में लीड स्टार के तौर पर अपनी धमाकेदार एंट्री करते हैं या 2020 में भी फैंस को किंग खान की फिल्म के लिए तरसना होगा
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और करीना कपूर जल्द ही पर्दे पर फिर साथ दिखने वाले हैं। बता दें कि जल्द ही दोनों की फिल्म "गुड न्यूज" रिलीज होने वाली है। दरअसल उनकी फिल्म रिलीज के लिये तैयार हो गई है। दरअसल अक्षय कुमार और करीना कपूर इससे पहले भी ओमकारा, टशन जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन अब अक्षय कुमार ने करीना कपूर को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वह करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर के साथ फिल्मों की शूटिंग करते थे तब करीना कपूर छोटी थीं और वह उन्हें गोद में उठाकर खेलते थे। अक्षय ने बताया कि आज वह उनकी हिरोइन हैं। बता दें कि उन्होंने यह बातें एचटी लीडरशिप समिट में कहीं है। वह और करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन के सिलसिले में यहां पहुंचे थे। इस दौरान करीना कपूर ने बताया कि जब अक्षय कुमार फिल्म के लिए पहला शॉट दे रहे थे, उस समय मैं कैमरे के पीछे थी। वहीं गोद में उठाकर खेलने की अक्षय कुमार की बात पर करीना कपूर ने कहा, "अक्षय अभी भी ऐसा करते हैं। वह अपनी सारी एक्ट्रेस के साथ ऐसा करते हैं। मेरे लिए अक्षय के साथ काम करना मतलब घर आने जैसा है। वह परिवार की तरह हैं। अक्षय के साथ काम करने के दौरान मैं बिलकुल सहज महसूस करती हूं।"
मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान जैसलमेर शूटिंग करने के लिये पहुंचे हैं। बता दें कि वह बॉलीवुड फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" की शूटिंग के सिलसिले में आए हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान जिले की जोगा और सम के आसपास के इलाके के ग्रामीण क्षेत्रों में लाल सिंह चड्ढा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त दिखाई दिए। वहीं शूटिंग के दौरान आमिर खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो लाल सिंह चड्ढा के रोल में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह लंबे बाल और लंबी दाढ़ी में अलग ही नजर आ रहे हैं। बता दें कि जैसलमेर में दिन भर चली शूटिंग के दौरान बड़ी संख्या में आमिर खान के प्रशंसक वहां उमड़े, जिन्हें किसी तरह नियंत्रित कर शूटिंग की गई। बता दें कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर सुपरस्टार आमिर खान अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए जयपुर से आने वाली फ्लाइट से जैसलमेर पहुंचे और और यहां थोड़ी देर होटल में रुकने के तुरंत बाद बड़ा बाग में शूटिंग स्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आमिर खान अपनी फिल्म की शूटिंग समाप्त करने के बाद मुंबई जाऐंगे। बता दें कि इस फिल्म में सिख लाल सिंह चड्ढा का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म आमिर खान की होम प्रोडक्शन की है। जिसका निर्देशन सीक्रेट सुपरस्टार बनाने वाले निर्देशक अद्वैत चंदन ने किया है। यह फिल्म 1994 की अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गम्प की हिंदी रीमेक है। बता दें कि फिल्म 2020 में क्रिसमस पर रिलीज होगी। वहीं आमिर खान से मिलने के लिए होटल के अंदर उनके प्रशंसकों की भीड़ जमा है। इस दौरान आमिर खान ने छोटे बच्चों के साथ बड़ी खुशी के साथ सेल्फी ली।
नई दिल्ली । देश में महिलाओं के खिलाफ हो रही यौन हिंसा से सभी वर्गों में चिंता प्रकट की जा रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। शिल्पा ने कहा बेटी बचाओ को महज एक अभियान तक सीमित नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब निर्णायक पहल करने की जरूरत है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि इसे तुरंत अमल लाए जाने की आवश्यकता है। इंस्टाग्राम पर शिल्पा ने कई रपटों की झलकियां साझा की हैं, जिनमें से एक खबर उन्नाव पीड़िता की भी है, जिसे दुष्कर्म के आरोपियों ने आग के हवाले कर दिया था और दूसरी खबर पश्चिम बंगाल के मालदा में एक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या को लेकर है।
इन खबरों के माध्यम से शिल्पा शेट्टी ने देश में महिलाओं की स्थिति के बारे में अपनी चिंताओं का जिक्र किया। शिल्पा शेट्टी ने लिखा, हमारे देश में महिलाओं की स्थिति और गरिमा संकट में है। स्थिति यह है कि उनका अकेले बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। एक महिला के तौर पर मैं शायद यह बयां भी नहीं कर सकती कि दुष्कर्म पीड़िताओं और उनके परिवारों के प्रति उदासीन व निर्मम रवैये को अपनाते हुए देखना भी कितना घृणित और परेशान कर देने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने पोस्ट में टैग करते हुए शिल्पा शेट्टी ने आगे लिखा, हैशटैगबेटीबचाओ को मात्र एक अभियान तक सीमित नहीं रखा जा सकता। मैं प्रशासन से सख्त कानून लागू करने का आग्रह करती हूं, जिससे भविष्य के अपराधियों पर न केवल रोक लगेगी, बल्कि ट्रायल से गुजर रहे अपराधियों को भी सजा देगी। ऐसे मामलों में तेज- न्याय की आवश्यकता है। शिल्पा शेट्टी ने कहा कि न्याय में देरी न्याय न होने के बराबर है।
कोलकाता । बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने यहां एक आयोजन में फिल्मों में हीरो को मिलने वाली तवज्जो पर सवाल उठाया है। पिछले दिनों आई फिल्म बदला में तापसी अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल में थीं। लेकिन मूवी की सफलता के लिए अमिताभ बच्चन को तापसी से ज्यादा क्रेडिट दिया गया। इस विवाद पर बोलते हुए तापसी ने कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। एक वेबसाइट ने लिखा था कि बिग बी की फिल्म बदला ने इतना कलेक्शन किया। इस पर मैंने रिप्लाई करते हुए कहा- शायद आप भूल गए हैं कि ये मेरी फिल्म भी थी। आप मेरा नाम मेंशन करना भूल गए हैं। ये हम दोनों के लिए बराबर की फिल्म थी। मैंने ये नहीं कहा कि उनका क्रेडिट क्यों है। मेरा कहना ये रहा है कि मेरा क्रेडिट क्यों गायब है।
तापसी ने कहा- अगर मैं अपना क्रेडिट मांग रही हूं तो इसका ये मतलब नहीं है कि मैं दूसरे का क्रेडिट छीन रही हूं। क्या एक फीमेल होने की वजह से मुझे क्रेडिट नहीं दिया जाएगा। क्यों हीरो का नाम ही आगे लिखा जाता है। हर बार एक्टर की फिल्म क्यों होती है? बदला की कहानी ऐसी थी कि मैंने अमिताभ बच्चन से ज्यादा शूटिंग की थी। शूटिंग के दिन मेरे ज्यादा थे। तो मेल एक्टर का नाम लिखा जाना मुझे समझ नहीं आया। मैं वो लॉजिक समझना चाहती थी। बता दें, फिल्म बदला को सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया था। सस्पेंस थ्रिलर में अमिताभ बच्चन-तापसी पन्नू की एक्टिंग को सराहा गया। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।
मुंबई । बॉलीवुड की असाधारण अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी के लिए पूरी शिद्दत तैयारी कर रही हैं। यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व सीएम जयललिता कि जिंदगी पर आधारित होगी। इसके लिए कंगना काफी मेहनत कर रही हैं। वह तमिल भाषा सीखने से लेकर भारतनाट्यम तक का अभ्यास कर रही हैं। कंगना रनौत ने गुरुवार यानी 5 दिसंबर को दिवंगत जयललिता की पुण्यतिथि पर फिल्म के सेट पर श्रंद्धाजलि दी। इस दौरान कंगना रनौत ने ब्लू फ्लोरल प्रिंट का चेकर्ड टॉप और सेम डिजाइन की प्रिंट पैंट पहन रखी थी। बताते चलें कि 1991 से 2016 के बीच चौदह साल तक जयललिता तमिलनाडु की सीएम रहीं। सितंबर, 2016 में बीमार पड़ी जयललिता 75 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहीं। 5 दिसंबर, 2016 को उनका निधन हो गया। एक इंटरव्यू में जयललिता के ऊपर बनने वाली फिल्म (रीजनल) करने के बारे में पूछ जाने पर कंगना रनौत ने कहा था कि वह काम करने के लिए एक अच्छे मौके का इंतजार कर रही थीं और यह फिल्म उनके काम आई। कंगना रनौत ने कहा कि जयललिता की कहानी और उनकी कहानी काफी मिलती-जुलती है। कंगना ने बताया कि जब उन्होंने इस फिल्म के बारे में सुना तो उनके और जयललिता की बीच काफी समानताएं मिलीं और फिल्म करने का फैसला किया।
"पानीपत" में कृति सैनन और अर्जुन कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देने वाले हैं। बता दें कि इन दोनों सितारों के बीच की ट्यूनिंग काफी शानदार रही है। जिस वजह से फिल्म की शूटिंग भी काफी स्मूदली पूरी हो गई। इस दौरान कृति ने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए एक इंसिडेंट के बारे में भी बताया जब उनका डायलॉग सुन अर्जुन कपूर की हंसी छूट गई थी। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक सीन है जिसमें अर्जुन का किरदार उनके कैरेक्टर से प्यार का इजहार करता है, लेकिन जब ऐक्ट्रेस ने अपना डायलॉग बोला तो अर्जुन हंसी नहीं रोक सके। आगे कहा कि "मैं और अर्जुन एक रोमांटिक सीन शूट कर रहे थे जिसमें अर्जुन का कैरेक्टर सदाशिव भाऊ पार्वती बाई के लिए प्यार का इजहार करता है, इस सीन में मुझे मराठी शब्द खरच बोलते हुए रिस्पॉन्ड करना होता है, जिसका मतलब होता है सच्ची। मेरे लिए मराठी बिल्कुल नई भाषा थी और मैं हमेशा डायलॉग को पर्सनल टच देते हुए उन्हें बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं। ऐसे में जब अर्जुन ने अपना डायलॉग बोला तो मैंने डायलॉग को बेहतर बनाने के बारे में सोचते हुए खरच की जगह झाला शब्द का उपयोग कर दिया जिसका मतलब खत्म होता है। जैसे ही मैंने यह शब्द बोला अर्जुन जोर से हंसने लगे और फिर मुझे शब्द का मतलब समझाया। सेट पर हुआ यह सबसे फनी इंसिडेंट था।" बता दें कि, फिल्म "पानीपत" की कहानी पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है। बता दें कि इसमें अर्जुन कपूर और कृति सैनन के साथ संजय दत्त अहम भूमिका में नजर आएंगे।
मुंबई। साई मांजरेकर फिल्म "दबंग 3" से सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि साई मांजरेकर का डेब्यू चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद लोग उन्हें सलमान खान के साथ पर्दे पर देखने के लिए इतंजार करने लगे। बता दें कि "दबंग 3" में साई मांजरेकर का नाम फाइनल होते ही लोग उनको इंटरनेट पर सर्च करने लगे। वहीं, साई मांजरेकर के बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह सलमान खान के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। हालांकि अब वह सलमान खान की फिल्म में उनके ऑपोजिट अपना बॉलिवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसकी जानकारी देते हुए साई ने बताया कि वायरल हो रही तस्वीर मेरे बचपन की है और मुझे याद है कि मैं अपने पापा के साथ सलमान सर के घर गई थी, तब यह तस्वीर क्लिक की गई थी। ऐक्ट्रेस ने बताया कि मैं भूखी थी तो सलमान सर ने चॉकलेट से भरी एक ट्रे दी और मैंने उन चॉकलेट्स के रैपर कुछ साल पहले रखे थे और यह तस्वीर पहले मेरे इंस्टाग्राम से शेयर की गई थी। शायद यह तस्वीर वहीं से वायरल हई है। बता दें कि प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म "दबंग 3" इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, प्रीति जिंटा, साउथ फिल्मों के स्टार किच्चा सुदीप, टीनू आनंद, अरबाज खान और माही गिल भी नजर आने वाले हैं।
मुंबई । मिलिंद सोमन भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हों लेकिन लड़कियां अभी भी उनकी दीवानी हैं। मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के के लिए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीर को देखकर उनकी पत्नी अंकिता को शायद उनसे दोबारा प्यार हो गया है। एक प्राइवेट सेरिमनी में शादी कर चुके मिलिंद और अंकिता कई वैसे तो कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं। उनके रीसेंट पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा। मिलिंद ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर 2003 की है उस वक्त वह 38 साल के थे। अंकिता ने इस तस्वीर पर कॉमेंट किया है, क्या हमें दोबारा शादी कर लेनी चाहिए? इस पर मिलिंद का जवाब आया है, किसी भी दिन, कहीं भी। मिलिंद और अंकिता अपने फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी प्यारभरी बातें सबको काफी एंटरटेनिंग लगती हैं।
मुंबई । कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अपनी केमिस्ट्री से बॉलीवुड के फेवरिट कपल के रूप में सुर्खियां बटोर चुके हैं। हालांकि खबरों की मानें तो उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। दोनों इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का टाइटल अभी आज कल है। एक पब्लिकेशन की मानें तो आज कल में थोड़ा सा काम बचा है लेकिन कार्तिक ने इम्तियाज से इसे करने से मना कर दिया क्योंकि यह इतना अहम नहीं था। अगर यह रिपोर्ट सच है तो यह माना जा सकता है कि कार्तिक और सारा एक-दूसरे से बात भी नहीं कर रहे।