ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
अपनी हालिया रिलीज फिल्म सेक्शन 375 में दमदार अभिनय के बाद अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपने अगले फिल्म प्रोजेक्ट अभी तो पार्टी शुरू हुई है के साथ आने की तैयारी कर रही हैं. अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक ब्लैक कॉमेडी है, जिसमें ऋचा एक कमर्शियल सेक्स वर्कर के किरदार में नजर आएंगी.
अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए ऋचा ने कहा, फिलहाल मैं हर तरह के रोल कर रही हूं. इनसे मैं अपने व्यक्तित्व के सभी पहलुओं का पता लगाने जा रही हूं. अनुभव सिन्हा के साथ एक फिल्म के लिए मैं कॉमेडी कर रही हूं. मैं सोफी नामक एक लड़की का किरदार निभा रही हूं जो तुतलाती है.
ऋचा चड्ढा ने आगे कहा, सेक्शन 375 के बाद, मुझे इस बात की खुशी है कि अगली फिल्म में लोग मुझे एक और अलग किरदार में देखेंगे. अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म अभी तो पार्टी शुरू हुई है में मैं सोफी नामक एक क्रेजी किरदार निभा रही हूं. कॉमेडी मेरी पसंदीदा शैली है और मैं इसका भरपूर आनंद लेती हूं बल्कि यूं कहूं कि मैं इस शैली में सक्रिय रूप से काम करने की कोशिश करती रही हूं और यही वजह है कि एक स्पेशल शो के लिए मैंने स्टैंड अप भी किया.
आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा आने वाले समय में अश्विनी अय्यर तिवारी की स्पोर्ट्स ड्रामा पंगा में भी नजर आएंगी.
००
सलमान खान का मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 का ग्रैंड आगाज़ हो चुका है. शो में एक एक कर कई सितारे एंट्री कर चुके हैं. इस बार इस शो में साकी साकी गर्ल यानी अपनी बोल्डनेस को लेकर मशहूर रहीं अभिनेत्री कोएना मित्रा भी शामिल हुई हैं. कोएना ने सलमान के शो धमाकेदार एंट्री की. आपको बता दें कि शो में उन्हें लिविंग एरिया संभालने की जि़म्मेदारी सौंपी गई है.
कोएना मित्रा ने घर में काले रंग की ड्रेस में एंट्री ली. बिग बॉस के इंस्टाग्राम पेज पर कोएना की एंट्री पर लिखा गया, इनके आने पर सबके दिल में बजी गिटार! बोंग बोम्बशेल कोएना मित्रा ने किया है बिग बॉस 13 के घर में प्रवेश.
35 साल की कोएना मित्रा मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. कोएना ने एक्टिंग की बारीकियां विदेश से सीखी हैं. इसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की. कई ब्यूटी अवॉर्ड जीत चुकीं कोएना कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
कोएना मित्रा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा की फिल्म रोड में स्पेशन एपिएरेंस से की थी. इस फिल्म में उन्होंने एक आइटम नंबर किया था. बता दें कि ये फिल्म साल 2004 में आई थी. इसके बाद कोएना अनिल कपूर, आदित्य पंचोली और समीरा रेड्डी स्टारर फिल्म मुसाफिर में नजऱ आईं. इसके बाद कोएना ने एक खिलाड़ी एक हसीना और अपना सपना मनी-मनी जैसी सफल फिल्मों में भी काम किया.
००
मुम्बई। सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने नई पीढ़ी के साथ कदमताल करते हुए इंस्टाग्राम पर भी अपना अकाउंट बना लिया है। गायिका ने सोमवार रात दो तस्वीरें साझा कर अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम से जुड़ने की जानकारी दी। लता ने उनके जीवन पर आधारित किताब ‘दीदी और मैं’के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘नमस्कार, आज पहली बार आप सबसे इंस्टाग्राम पर जुड़ रही हूं।’’
नयी दिल्ली। अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि एक्शन हीरो कहलाना एक वरदान की तरह है और यह उनके लिए रूढ़िवादिता नहीं है। उनका यह भी मानना है कि उनकी शैली ने उन्हें पहचान दी है। ‘‘बागी’’ फिल्म को लेकर चर्चा में आए श्रॉफ आगामी फिल्म ‘‘वार’’ में एक और एक्शन हीरो रितिक रोशन के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘तथ्य यह है कि लोग मुझे एक्शन हीरो कहते हैं जो उन्हें अच्छा लगता है। यह उपाधि... ऐसा वरदान है। इतनी प्रतिस्पर्धा है कि ऐसे में कोई कैसे खड़ा हो पाता है? आप लोगों से खुद को अलग करने के लिए क्या करते हैं?’’ श्रॉफ ने पीटीआई के साथ टेलीफोन पर हुयी बातचीत में कहा, ‘‘आपको एक पहचान की जरूरत है। हम सभी अभिनेता अपने लिए वह जगह और पहचान बनाने के लिए कठोर मेहनत करते हैं।’’ सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘‘वार एक भारतीय सैनिक खालिद (टाइगर) की कहानी है जिसे एक वरिष्ठ एजेंट और उसके संरक्षक कबीर (रितिक) को खत्म करने का काम सौंपा जाता है। सिद्धार्थ ने इससे पहले एक साक्षात्कार में पीटीआई से कहा था कि अगर टाइगर तैयार नहीं होते तो वह इस फिल्म को छोड़ देते।
29 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि यह निर्देशक की ओर से बहुत बड़ी प्रशंसा थी। श्रॉफ ने कहा, ‘‘उन्होंने फिल्म में हर पहलू से मेरी मदद की है। अगर वह नहीं होते तो मैं रितिक सर के सामने खड़ा नहीं हो पाता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘... मैं निर्माता आदित्य चोपड़ा का भी आभारी हूं जिन्होंने मुझे एक अलग रूप में पेश किया। रितिक सर के लिए भी बहुत बहुत धन्यवाद। वह मेरे लिए ऑफ स्क्रीन भी एक तरह से मेंटर रहे हैं। यह फिल्म दो अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है।
नई दिल्ली. अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता है, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एक खास मुकाम हासिल किया है. अक्षय ने अपने फिल्मी करियर में रोमांटिक, एक्शन, कॉमेडी, देशभक्ति के जज्बातों से भरी हर तरह की फिल्में की हैं. अपनी फिल्म के किरदारों को अक्षय सिर्फ बखूबी निभाते ही नहीं हैं, बल्कि उन्हें जीते भी हैं. यही वजह है कि आज अक्षय का नाम बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार किया जाता है.
कम ही लोग जानते हैं करियर की शुरुआत में अक्षय को एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी. एक नए इंटरव्यू में अक्षय ने अपने करियर के मुश्किल दिनों के बारे में बात की. अक्षय ने बताया कि एक समय ऐसा आया था जब उनकी 14 फिल्में फ्लॉप हुईं और इसके बाद उन्हें लगा कि एक एक्टर के रूप में उनका करियर खत्म हो गया है.
अक्षय ने कहा, 'मैं हारा हुआ महसूस करता था. लेकिन उस समय मेरी मार्शयल आर्ट की ट्रेनिंग मेरे काम आई. ये आपको डिसिप्लिन में रहना सिखाती है. अक्षय ने बताया कि 14 फ्लॉप फिल्में देकर उन्होंने बहुत कुछ सीखा है.' बता दें कि इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 4 के प्रमोशन में बिजी हैं. अक्षय ने अपनी इस फिल्म का मजाक उड़ाते हुए कहा, 'जब भी मुझे ब्रेक चाहिए होता है तो मैं एक हाउसफुल फिल्म कर लेता हूं. ये एक फन फिल्म है. मैंने सेट पर बहुत मस्ती की.'
बता दें कि हाउसफुल 4, 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज हो रही है. इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. अक्षय कुमार की बात करें तो वे हाउसफुल 4 के अलावा फिल्म सूर्यवंशी, गुड न्यूज, बच्चन पांडे, लक्ष्मी बॉम्ब और पृथ्वीराज में काम कर रहे हैं.
नई दिल्ली. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशूहर एक्टर राणा दग्गुबाती पिछले कुछ समय से अपनी सेहत के चलते चर्चा में बने हुए हैं. इससे पहले रिपोर्ट्स थीं कि एक्टर राणा और उनका परिवार अमेरिका में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए मौजूद था. हालांकि राणा ने इन सभी खबरों को अफवाह बताया था लेकिन उनके हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने एक बार उनकी सेहत को लेकर सवाल खड़े किए हैं.
राणा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है. एक ब्रांड के लिए प्रमोशन करते दिख रहे राणा इस तस्वीर में बेहद लीन लुक में नज़र आ रहे हैं. कुछ समय पहले उन्होंने भारत छोड़ा था और वे उस समय भी अपने लीन लुक के कारण चर्चा में थे लेकिन इस तस्वीर में वे कुछ ज्यादा ही पतले नजर आ रहे थे जिसके चलते कई फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जताते हुए दिखे. कई फैंस ने उनके इस लुक को देखकर उन्हें ज्यादा खाने की सलाह दी. वही कई लोगों ने कहा कि राणा काफी सूख गए हैं. कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि ये वही एक्टर है जिसने बाहुबली में भल्लाल देव का बलशाली किरदार निभाया था.
इससे पहले एक बयान में राणा ने कहा था कि वे ठीक हैं और स्वस्थ हैं. उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि मेरी सेहत को लेकर लोग काफी परेशान हो रहे हैं और मैं कई बार कह चुका हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं तो मुझे लगता है कि मेरी सेहत को लेकर लोग कुछ ज्यादा ही चिंतित हो रहे हैं.
उन्होंने ये भी बताया कि वे फिलहाल फिल्म हिरण्कश्यप के प्री प्रोडक्शन के लिए अमेरिका पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि 'ये एक बड़े बजट की फिल्म है और मैं इस समय अमेरिका आया हूं इस फिल्म के प्री विजुएलाइजेशन कंसेप्ट्स के लिए और कई वीएफएक्स कंपनियों के साथ कॉन्टेक्ट में हूं.'
वेब सीरीज़ के दौर में बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी वेब की दुनिया में कदम रख दिया है। अमेज़ॉन प्राइम की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज़ 'द फैमिली मैन' रिलीज हो चुकी है। इस वेब सीरीज के 10 एपिसोड हैं, जिसे एक साथ ही रिलीज किया गया है। वेब सीरीज़ का नाम 'द फैमिली मैन' है नाम से लगता है ये फैमिली टाइप कहानी है लेकिन अपने नाम का कहानी में कुछ ही अंश नजर आता है। आइये जानते है आखिर क्यों देखने लायक है मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज़ द फैमिली मैन-
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में गायिका को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह कामना करते हैं कि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे। उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। उन्होंने बताया कि शुभकामनाएं देने और प्रणाम करने के लिए उन्होंने अमेरिका जाने से पहले ही गायिका को फोन कर दिया था।
रणबीर कपूर ने मुंबई में अपने जन्मदिन पर शानदार पार्टी दी थी। यह पार्टी उन्होंने बांद्रा में स्थित अपने घर पर रखी थी। इसकी मेजबानी आलिया ने नीतू कपूर के साथ मिलकर की। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं जिसमें शाहरुख खान से लेकर आमिर खान का नाम शामिल है। पार्टी में रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण भी पहुंची थीं लेकिन एक वजह के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल ट्रोल होने के वजह दीपिका पादुकोण की वायरल हो रही कुछ तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में दीपिका कार में बैठी नजर आ रही हैं। मीडिया के कैमरों को देखकर दीपिका हाथ हिलाती हैं। इस दौरान वो कुछ मदहोश दिख रही हैं। इसी के चलते उन्हें लोग सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
आखिरी बार फिल्म 'जीरोÓ में नजर आए माधवन इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकेट्री : द नम्बी इफेक्टÓ में व्यस्त हैं। भारतीय वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नम्बी नारायणन की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म में माधवन लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे। इसके अलावा, वे इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं।
अभिनेता आर. माधवन के बेटे वेदांत ने द एशियन ऐज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मैडल जीता है। माधवन ने सेरेमनी का एक कोलाज शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, भारत को एशियन गेम्स में सिल्वर मैडल मिला। भगवान की कृपा है... वेदांत का यह पहला मैडल है, जो भारत का प्रतिनिधित्व करता है।
माधवन की पोस्ट।
रोहत रॉय, राज कुंद्रा ने दी बधाई
अभिनेता रोहित रॉय ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए लिखा है, अतुल्य उपलब्धि। अभिनंदन वेदांत और टीम इंडिया। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा का कमेंट है, क्या रॉकस्टार है। माधवन के कई फैन्स ने भी उन्हें और उनके बेटे को बधाई दी है।
सारा अली खान ने 2018 में अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत थे। इसके एक महीने बाद ही वे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आईं थीं। केदारनाथ के लिए सारा के अभिनय की काफी सराहना हुई वही सिम्बा ने बॉक्स आफिस पर बहुत अच्छी कमाई की थी।
ट्रेड एक्सपर्ट्स कहते है,- "सारा बेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक है। उनके दो फिल्मों के बाद ही उनकी ब्रांड वैल्यू अच्छी खासी बढ़ गई है। उनके पास फिल्मों के कई ऑफर्स के साथ ही कुछ बड़ी ब्रांड डील्स भी हैं। इस वजह वे इन-डिमांड न्यू एक्ट्रेस कहलाती हैं। वे साल भर में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं।
डेब्यू ईयर में ही कमाए 30 करोड़ : सारा अली खान ने अपने डेब्यू ईयर में ही करीब 30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि इस फिगर के बारे में कभी उन्होंने आधिकारिक तौर पर बातचीत नहीं की है। अगले साल सारा वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' और कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आज कल' के सीक्वल में नजर आएंगी।
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान आज यानी 21 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. करीना का बर्थडे सेलिब्रेशन जोरों पर चल रहा है. डांस इडिया डांस के मंच पर सरोज खान और शो के दूसरे लोगों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद करीना ने अपनी फैमिली संग अपने जन्मदिन का जश्न मनाया.
करीना कपूर खान की बड़ी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा करपूर ने करीना के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं.
करीना के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में जो चीज सबसे ध्यान अपनी ओर खींच रही है वो है करीना और सैफ के आउटफिट. जी हां, करीना और सैफ फोटो में व्हाइट कलर के सिमिलर आउटफिट में नजर आ रहे हैं. वहीं करीना के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर में करीना और सैफ लिप लॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों के बीच का प्यार, बॉन्डिंग और केमिस्ट्री फैन्स को कपल गोल्स दे रही है.
बता दें कि इससे पहले करीना कपूर खान ने डांस इंडिया डांस के मंच पर शो में गेस्ट जज के तौर पर आई सरोज खान समेत शो के सभी लोगों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था. डांस इंडिया डांस के मंच पर करीना की बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
करीना की बात करें तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में करीना ने अपना अलग नाम कमाया है. भले ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' जैसी फिल्मों से की, लेकिन 'चमेली' के बाद हम सभी को उनका एक बेहद अलग अवतार देखने को मिला.