छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21107)

बसपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में फैसला, निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार का असर, बसपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- जोगी कांग्रेस से गठबंधन का फायदा नहीं
रायपुर. लोकसभा चुनाव में बसपा को मिली करारी हार का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। उत्तरप्रदेश में सपा से गठबंधन तोड़ने के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी बसपा ने छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस (जेसीसीजे) से किनारा कर लिया है। बसपा ने प्रदेश में होने वाले निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अकेले उतरने का फैसला किया है। सोमवार को बसपा की प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद इस पर निर्णय लिया गया। पार्टी का कहना है कि जोगी कांग्रेस से गठबंधन का उन्हें प्रदेश में कोई फायदा नहीं मिला है।
आठ माह बाद नेता बोले- पार्टी को जमीनी स्तर पर करेंगे मजबूत
बसपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम का कहना है कि पार्टी अब जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करेगी। इसके लिए नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव अकेले ही लड़ने का फैसला किया गया है। गठबंधन से कोई लाभ नहीं मिलने के कारण बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष पोयाम ने कहा कि अजीत जोगी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। दरअसल, लोकसभा में मिली हार के बाद पार्टी की ओर से समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
विधानसभा चुनाव से पहले हुआ था गठबंधन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 से पहले सितंबर में अजीत जोगी की पार्टी ने बसपा के साथ गठबंधन किया था। इस चुनाव में प्रदेश की 90 में से 35 सीटों पर बसपा और 55 सीटों पर गठबंधन में अजीत जोगी की पार्टी ने चुनाव लड़ा। दोनों के गठबंधन को सात सीटें मिली थीं, जिनमें दो बसपा की थीं। इसके बाद लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटों पर बसपा ने अकेले चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली।

ओडिशा के कांटाभाजी मुरीबहल रहेनाभाटा में किया जाना है विकास कार्य
मंगलवार तक दो दिन प्रभावित रहेगा रेल यातायात, टिटलागढ़ पैसेंजर भी रहेगी रद्द
रायपुर. संबलपुर मंडल में  कांटाभाजी मुरीबहल रहेनाभाटा मे डेवलपमेंट कार्य किया जाना है। जिसके चलते दो दिन (सोमवार और मंगलवार को) रायपुर-विशाखापट्नम सहित छह ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके साथ ही टिटलागढ़ रूट भी प्रभावित रहेगा।
रायपुर से 10 जून को छूटने वाली 58527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर रद्द रहेगी।
10 जून को विशाखापट्टनम से छूटने वाली 58528 विशाखापट्टनम रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
जून को दुर्ग से छूटने वाली 58529 दुर्ग-विशाखापट्टनम पैसेंजर रद्द रहेगी।
विशाखापट्टनम से 10 जून को छूटने वाली 58530 विशाखापट्टनम -दुर्ग पैसेंजर रद्द रहेगी।
10 जून को टिटलागढ़ से छूटने वाली 58217 टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
11 जून को रायपुर से छूटने वाली 58218 रायपुर टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी।

15 दिनों में प्रक्रिया शुरू करने का दावा, 6 माह में भर्ती नहीं तो होगी कार्रवाई
देशभर के विवि व कॉलेजों में रिक्त 5 लाख पदों को भरने यूजीसी ने जारी किया आदेश
भिलाई. सालों से फैकल्टी की कमी से जूझ रहे राज्य के सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी की समस्या अगले 6 माह में खत्म हो जाएगी। कॉलेज और यूनिवर्सिटी में खाली सभी पदों को यूजीसी ने 6 माह में भरने का आदेश जारी कर दिया है। जिसके अनुसार राज्य के शासकीय कॉलेज में खाली 2033 पद और विश्वविद्यालय के खाली 399 पदों पर भर्ती होगी। इनके अलावा राज्य के टेक्निकल, आयुष, कामधेनु, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और उनसे संबद्ध कॉलेजों में सभी खाली पदों को भरा जाएगा।
बदलेगी तस्वीर : दुर्ग विवि में भर्ती नहीं हुई, सारे पद खाली के खाली
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से यह सख्त आदेश सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को भेजा गया है। कॉलेजों और विश्चविद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए यूजीसी ने स्पष्ट आदेश जारी कर कहा है कि किसी भी हालत में 6 माह में भर्ती करें। वहीं यूजीसी आदेश का पालन नहीं करने पर और दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर कार्यवाही भी करेगा। अनुदानों को वापस लेने की कार्रवाई भी की जा सकती है। यूजीसी ने इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
अगले 4 महीने में खत्म करनी होगी भर्ती की पूरी प्रकिया
यूजीसी ने देशभर में भर्तियां करने के लिए 4 जून को आदेश में कहा है कि सभी खाली पदों की जानकारी 20 जून तक भेजनी होगी। खाली पदों के हिसाब से राज्य स्तर पर विज्ञापन जारी करना होगा। 30 दिनों के अंदर सभी संस्थानों के सक्षम प्राधिकारी को इसकी स्वीकृति देनी होगी। चयन समितियों और उनकी बैठक के बाद चार माह के अंदर प्रकिया पूरी करनी होगी।
भर्ती के लिए ये होंगे योग्य
भर्ती के लिए योग्यता के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। जिसमें सहायक प्राध्यापक के लिए संबंधित विषय स्नातकोत्तर में 55 प्रतिशत से ज्यादा अंक के साथ स्नातक में भी 50 प्रतिशत से ज्यादा अंक जरूरी है। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और राज्य पात्रता परीक्षा सेट या स्लेट में उम्मीदवार का क्वालिफाई होना भी जरूरी है। पीएचडी वालों को इन पात्रता परीक्षाओं की छूट मिलेगी।
प्रदेश के टेक्निकल, मेडिकल व आयुष विवि में भी होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ में 8 नाॅन टेक्निकल यूनिवर्सिटी के अलावा बाकी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भी रिक्त सभी पदों को भरा जाएगा। सीएसवीटीयू, कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग, आयुष विश्वविद्यालय रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में खाली पद और इन यूनिवर्सिटी सं संबद्ध सभी कॉलेजों के खाली पदों पर भी 6 माह में भर्ती होगी।
हैरानी की बात छत्तीसगढ़ में नहीं है एक भी प्रोफेसर
राज्य के सरकारी कॉलेजों में 525 प्रोफेसरों के पद स्वीकृत है। लेकिन आज की स्थिति में छत्तीसगढ़ में एक भी प्रोफेसर के पद नहीं भरे गए है। पूरे छत्तीसगढ़ में सिर्फ एक ही पीजी प्राचार्य है। 46 पीजी प्राचार्यों के पद खाली है। राज्य में 18 रजिस्ट्रार के पद की स्वीकृति होने के बाद भी सिर्फ 9 पद ही भरे गए है। 9 रजिस्ट्रार के पद भी छत्तीसगढ़ में खाली है।

रामनगर इलाके में देर रात की घटना, एक घायल युवक को मशक्कत से निकाला गया बाहर
सुबह प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, दोनों शवों को बाहर निकालने का काम जारी
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामनगर में रविवार देर रात दम घुटने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों युवक कुएं में गिरे मवेशी को बचाने के लिए उतरे थे। सूचना पर सोमवार सुबह प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल दोनों युवकों के शवों को कुएं से बाहर निकालने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि कुएं में पानी भरा हुआ था, लेकिन कई सालों से उसका उपयोग नहीं किया जा रहा था।
कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से मौत का अंदेशा
जानकारी के मुताबिक, बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में पतरापारा गांव के तीनों युवक बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 11 बजे एक ग्रामीण युवक का मवेशी कुएं में गिर गया था। इस पर मवेशी मालिक ने अपने साथ दो अन्य युवकों को लिया और मवेशी को बचाने के लिए कुएं में उतर गए। इसी दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने लगा और तीनों उसकी चपेट में आ गए। गैस रिसाव के कारण दम घुटने से दो युवकों की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तीसरे युवक को बचाने का प्रयास शुरू किया। किसी तरह बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। हालांकि उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर सुबह डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। जिनकी मौत हुई है उनमें गनपत सिंह और रामनारायण सिंह हैं।  फिलहाल कुएं से शव को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घटना के बाद मौके पर जवानों को देखकर नक्सली फरार हो गए   
दोरनापाल. जगरगुंडा मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण में लगे दो वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। शनिवार दोपहर तीन बजे हुई इस घटना को नक्सलियों ने तेमेलवाड़ा घाट के नजदीक अंजाम दिया। घटना के कुछ देर के बाद मौके पर जवानों को देख नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। घटना की पुष्टि करते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि इस सड़क का निर्माण आंध्रप्रदेश के ठेकेदार के द्वारा करवाया जा रहा है। यह ठेकेदार पेटी कांट्रेक्टर है जिसके द्वारा सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। जिस समय यह घटना हुई उस समय करीब आधा दर्जन नक्सली घटना स्थल पर मौजूद थे।

ट्रक का गियर बॉक्स खराब होने से पिछले 24 घंटे से खड़ा था, ड्राइवर भी नहीं था
बंदरों में लदे आम बंदरों ने निकालकर खाना शुरू किया तब ग्रामीणों की नजर पड़ी   
बिलासपुर. आंध्र प्रदेश के का एक ट्रक चिरमिरी के गेल्हापानी और डोमनहील एरिया के बीच गुरुवार से ही खड़ा था। ट्रक का गियर बॉक्स खराब हो गया था। ट्रक के पास कोई नहीं था। उसमें आमों के बीच गांजे के पैकेट लोड थे जिनका वजन करीब 800 किलो था। इसकी कीमत 70 लाख रुपए से भी ज्यादा है। पुलिस ने ट्रक और गांजा जब्त कर लिया है और ट्रक ओनर की खोज के लिए टीम आंध्र प्रदेश रवाना हो गई है। गुरुवार से खड़े ट्रक एपी 07 वाई 4347 से जब शुक्रवार सुबह बंदर आम निकालकर खाने लगे तब ग्रामीणों की उस ओर नजर गई। ग्रामीणों ने देखा कि वहां कोई नहीं है। फिर तो ट्रक से लूटपाट शुरू हो गई। आम लूटते समय गांजे का पैकेट दिखा तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को क्रेन के जरिए टो करके कोरिया चौकी ले गए। वहां जब गांजे का पैकेट निकालकर वेट किया गया तो करीब 800 किलो निकला। पुलिस ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की खोज में लगी और ट्रक ओपर की तलाश में एक टीम आंध्र प्रदेश रवाना की जा रही है।

स्काई वॉक पूरा बने या टूटे, अब पीडब्ल्यूडी ने मांगे लोगों से सुझाव
रायपुर . स्काई वॉक प्रोजेक्ट को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने जल्द फैसला करने की बात कही है। शनिवार को सीएम बघेल ने कहा कि तपती गर्मी में स्काई वॉक पर चलना लोगों के लिए मुश्किल है। फाइबर रूफ शेड व एल्युमीनियम रेलिंग तपिश और बढ़ाएगी। इस संबंध में जल्द ही ठोस निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो सीएम प्रोजेक्ट की उपयोगिता को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। दूसरी ओर प्रोजेक्ट को लेकर पीडब्ल्यूडी लोगों से डाक, ई-मेल व सुझाव पेटी के जरिए रायशुमारी कर रहा है। सात दिन में करीब 75 मेल विभाग को मिले हैं। विभाग वही सवाल लोगों से पूछ रहा है जो ‘भास्कर’ ने लोगों से पूछे थे। सुझाव 15 जून तक दिए जा सकते हैं। पीडब्ल्यूडी को आप This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर अपना सुझाव दे सकते हैं।

धमतरी के केरेगांव रेंज के मोहलई गांव की घटना
धमतरी . जिले की केरेगांव रेंज के मोहलई गांव में शनिवार सुबह 12 हिरणों के शव मिले। यह गांव के बाहर बनी मुरुम खदान में एक गड्ढे के पास पड़े थे। गड्‌ढे में पानी भरा था इसमें यूरिया मिला दिया गया था, जिसे पीने से हिरणों की मौत हुई। डॉग स्क्वाड की मदद से 9 घंटे में आरोपी दबोच लिया गया। मृत हिरण 3 साल तक के हैं। वन विभाग के मुताबिक जंगल में हिरणों के झुंड हैं। पानी पीने के लिए ये किसी झुंड से अलग हुए। लेकिन पानी पीते ही उनकी मौत हो गई। हिरणों के मुंह से खून गिर रहा था।

शनिवार सुबह 6.30 बजे मुरुम खदान के पास ग्रामीणों ने मृत हिरण देखे और इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंज आॅफिसर आरके साहू मय टीम के मौके पर पहुंचे। इसी दौरान रायपुर सीसीएसएफ संजीता गुप्ता व धमतरी डीएफओ अमिताभ बाजपेयी भी मौके पर गए। पंचनामा बना हिरणों के शव टैक्टर-ट्राली में भरकर पीएम के लिए भेजे गए। पीएम रिपोर्ट में हिरणों के पेट में यूरिया होने की बात सामने आई। इसके बाद वन अमले की शिकार की आशंका यकीन में बदल गई। शिकारी को पकड़ने की कार्रवाई शुरू हुई।
शाम 4 बजे बिलासपुर अचानकमार से डॉग स्क्वाड आया। 2 स्नीफर डॉग घटना स्थल पर ले जाए गए। डॉग ने भीड़ में मौजूद रिखीराम पिता देवीसिंग मंडावी पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद उसके पास से पहले शिकार किए गए िहरणों के सींग सहित अन्य सामग्री मिली। कपड़ों पर खून के निशान भी मिले। आरोपी मोहलई गांव का ही है। इसे वारादात की सूचना मिलने के 9 घंटे बाद ही पकड़ लिया गया।
गड्ढे के पानी में यूरिया मिलाया  : डीएफओ अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि शिकारी को पता था कि हिरणों का झुंड क्षेत्र में आता है, इसलिए पूरी प्लानिंग के साथ मोहलई की मुरुम खदान के एक गड्ढे के पानी में यूरिया मिलाया गया। यहीं 12 हिरणों के शव बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। पूछताछ में अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं।
आरोपी से जब्त सामान
हाल में शिकार किए गए हिरणों के दो सींग
चीतल की हड्डी
13 फंदा
2 फरसानुमा कुल्हाड़ी
यूरिया, पोटाश

ट्रक का गियर बॉक्स खराब होने से पिछले 24 घंटे से खड़ा था, ड्राइवर भी नहीं था
बंदरों में लदे आम बंदरों ने निकालकर खाना शुरू किया तब ग्रामीणों की नजर पड़ी   
बिलासपुर. आंध्र प्रदेश के का एक ट्रक चिरमिरी के गेल्हापानी और डोमनहील एरिया के बीच गुरुवार से ही खड़ा था। ट्रक का गियर बॉक्स खराब हो गया था। ट्रक के पास कोई नहीं था। उसमें आमों के बीच गांजे के पैकेट लोड थे जिनका वजन करीब 800 किलो था। इसकी कीमत 70 लाख रुपए से भी ज्यादा है। पुलिस ने ट्रक और गांजा जब्त कर लिया है और ट्रक ओनर की खोज के लिए टीम आंध्र प्रदेश रवाना हो गई है। गुरुवार से खड़े ट्रक एपी 07 वाई 4347 से जब शुक्रवार सुबह बंदर आम निकालकर खाने लगे तब ग्रामीणों की उस ओर नजर गई। ग्रामीणों ने देखा कि वहां कोई नहीं है। फिर तो ट्रक से लूटपाट शुरू हो गई। आम लूटते समय गांजे का पैकेट दिखा तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को क्रेन के जरिए टो करके कोरिया चौकी ले गए। वहां जब गांजे का पैकेट निकालकर वेट किया गया तो करीब 800 किलो निकला। पुलिस ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की खोज में लगी और ट्रक ओपर की तलाश में एक टीम आंध्र प्रदेश रवाना की जा रही है।

भिलाई. वैशाली नगर स्थित किराए के मकान में पति रवि सिंह की हत्या करने के बाद पत्नी रूपा सिंह स्कूटी लेकर दुर्ग की ओर निकल गई थी। एक रात वहीं काटने के बाद अगले दिन रायपुर पहुंची। 
बुधवार को हत्याकांड के खुलासे के बाद सरेंडर करने के बाद आरोपी महिला ने अपने इकबालिया बयान में पुलिस को जानकारी दी है। इसके अलावा शुक्रवार को पीएम रिपोर्ट में रवि सिंह की मौत सिर पर भारी वस्तु के प्रहार से होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। 
सोमवार नहीं रविवार को हुआ था महिला का विवाद
सुपेला पुलिस ने बताया, आरोपी रूपा सिंह ने पूछताछ में बताया है उसका पति रवि सिंह से सोमवार को नहीं, बल्कि रविवार को विवाद हुआ था। महिला ने बताया, रवि सिंह हर छह महीने बाद कोई नया बिजनेस खोलने के लिए उसके पिता से लोन कराता और किश्त नहीं चुकाता था।
बहन की सलाह पर पुलिस में सरेंडर करने पहुंची पत्नी
पति का आक्रोश देखकर उसे लगा कि वो उसकी हत्या कर देगा। पत्नी ने घर में सिलबट्टे से उसके सिर पर वार कर दिया। खून देखकर वो घबरा गई। बाहर के दरवाजे को इंटर लॉक करके पिछले दरवाजे को बाहर से बंद कर स्कूटी से दुर्ग की ओर निकल गई। फिर रायपुर गई।
पत्नी ने की थी हत्या, सरेंडर कर कबूला अपना जुर्म
पीएम में रिपोर्ट में मृतक रवि सिंह की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई है। पत्नी के सरेंडर करके हत्या कबूल ली है। आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। -राजेंद्र सिंह कंवर, प्रभारी टीआई सुपेला थाना

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक