छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21107)

रायपुर. एम्स में एक्सपायरी दवा देने से फेफड़े की बीमारी से ग्रसित व्यक्ति की हालत बिगड़ना नई बात नहीं है। एम्स में पिछले साल अप्रैल में मोतियाबिंद सर्जरी के बाद पांच लोगों की आंखों में संक्रमण हो गया था। आनन-फानन में सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। लैब की जांच में सर्जरी में उपयोग होने वाली आई ड्राप में बैक्टीरिया की पुष्टि हुई थी। यह ड्राप अमृत स्टोर से खरीदी गई थी।
ये भी पढ़ें
जोधपुर, पटना, भोपाल व रायपुर एम्स में भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तिथि बाद में की जाएगी घोषित
 
एम्स प्रशासन ने एक्सपायरी दवा देने के मामले की जांच कर रिपोर्ट डायरेक्टर को सौंप दिया है। रिपोर्ट के बाद एम्स प्रशासन ने एक्सपायरी दवा लगाने वाले दो नर्सों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। उनके जवाब आने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं अमृत केंद्र सरकार से संचालित है। इसलिए इस पर कार्रवाई के लिए केंद्र को पत्र लिखा गया है। एम्स में लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद पांच मरीजों की आखों में संक्रमण की जांच के लिए बनी कमेटी ने नेत्र सर्जन डॉ. लिपि चक्रवर्ती को जिम्मेदार ठहराया था।
डायरेक्टर डॉ. नितिन एम. नागरकर ने कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से नेत्र सर्जन पर कार्रवाई की अनुशंसा भी कर दी थी। हालांकि केंद्रीय मंत्रालय की कार्रवाई संबंधी आदेश आने के पहले डॉ. लिपि ने एम्स की नौकरी छोड़ दी थी। डॉ. नागरकर का कहना था कि ऑपरेशन के दौरान सर्जन ने तय प्रोटोकाल का पालन नहीं किया, इसलिए लोगों की आंखों में संक्रमण फैला। ओटी में कोई बैक्टीरिया नहीं मिला। हालांकि दवा में कुछ बैक्टीरिया मिला था।
डॉ. लिपि के ऑपरेशन करने पर भी रोक लगा दी गई थी। डॉ. लिपि ने आरोप लगाया था कि ऑपरेशन थियेटर में कई खामियां हैं। इससे ऑपरेशन के दौरान संक्रमण की आशंका बनी रहती है। उन्होंने एचओडी से लेकर यूनिट हेड को इस बारे में जानकारी दे दी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ओटी सही है तो अभी तक सील क्यों किया गया है? उन्होंने कहा जूनियर होने के कारण उन पर कार्रवाई की गई।

नगर आयुक्त ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई का रिकमंडेशन लेटर भेजा, ब्लैकलिस्टेड करने की अनुशंसा
भिलाई. डस्टबिन सप्लाई में बड़ी धांधली सामने आ रही है। नगर निगम भिलाई को जो डस्टबिन सप्लाई की गई है, उसकी क्वॉलिटी घटिया है। शहर में बांटे गए हर दूसरे डस्टबिन के ढक्कन कभी लगे नहीं। डस्टबिन मुड़ गए हैं या फिर टूट रहे हैं। घटिया क्वालिटी के डस्टबिन सप्लाई होने की वजह से नगर निगम भिलाई ने कंपनी को ब्लैकलिस्टेड करने की अनुशंसा की है। घटिया डस्टबिन सप्लाई कर खुलासा भी भिलाई निगम ने किया। जब निगम आयुक्त एसके सुंदरानी ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के डायरेक्टर को कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिकमंडेशन लेटर भेजा। निगम ने एजेंसी का भुगतान रोक दिया है।
डस्टबिन सप्लाई में धांधली कैसे, उसे आप ऐसे समझें
डस्टबिन में ढक्कन ही नहीं लगे: निगम ने जो रिपोर्ट नगरीय प्रशासन एवं विकास के डायरेक्टर को भेजी है। उसमें इस बात का उल्लेख है कि हर दूसरे डस्टबिन का ढक्कन लग ही नहीं रहा है। क्योंकि ढक्कन और डस्टबिन की साइज अलग-अलग है।
सप्लाई में भी देरी: डस्टबिन की सप्लाई जनवरी 2018 से शुरू हुई। जो मार्च-अप्रैल तक होती रही। यहां तक कई खेप तो अगस्त-सितंबर तक हुई। इसे लेकर भी निगम की आपत्ति है।
डस्टबिन की क्वालिटी पर सवाल: डस्टबिन की क्वालिटी पर सवाल शुरू से ही उठ रहे थे। एक-एक घर में गीले और सूखे कचरे काे इकट्ठा करने के लिए दो-दो डस्टबिन बांटे गए। तभी से लोगों ने इसकी क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े करने शुरू किए।
एक नजर शहर में सप्लाई हुई डस्टबिन पर
2.78 लाख डस्टबिन का वितरण निगम क्षेत्र में किया गया।
29 हजार घर टाउनशिप में है, जहां डस्टबिन दिया गया।
04 करोड़ रु. से निगम ने डस्टबिन की खरीदी की है।
66 लाख रु. टाउनशिप में बांटे गए डस्टबिन पर खर्च हुए।
70% घरों में बांटे गए डस्टबिन की क्वालिटी घटिया।
खुलासा कैसे: हरेक जोन से आयुक्त ने मांगी रिपोर्ट तो सबमें मिली गड़बड़ी
सालभर पहले भिलाई निगम क्षेत्र में डस्टबिन वितरण किया गया था। इसके बाद लोगों ने निगम में इसकी कंप्लेन की। इस कंप्लेन के बाद निगम आयुक्त ने सभी छह जोन के स्वच्छता निरीक्षकों से मामले की जांच करवाई। सभी जोन में घटिया डस्टबिन सप्लाई सामने आई।
काम में क्वालिटी से समझौता बिल्कुल नहीं
लोगों की मांग पर डस्टबिन की क्वालिटी की जांच करवाई थी। सभी जोन से इसकी रिपोर्ट मंगवाई तो क्वालिटी ठीक नहीं आई। हमने कंपनी को ब्लैकलिस्टेड करने के लिए सरकार को पत्र भेजा है। कंपनी का 10% भुगातन रोक दिए हैं। किसी भी काम में क्वालिटी से समझौता नहीं होगा।
एसके सुंदरानी, आयुक्त, नगर निगम भिलाई

दो सड़कों पर काम जारी, 22 वार्ड एरिया बेस्ड डेवलपमेंट में शामिल, 1041 एकड़ होगा विकसित, 3966 करोड़ के कार्य
बिलासपुर. स्मार्ट सिटी के नाम पर बिलासपुर को अब तक 108 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। केंद्रीय अनुदान के लिए आयोजित तीसरे राउंड की स्पर्धा में अपना शहर तीसरी बार में जून 2017 में पास हुआ। दो साल में प्रोजेक्ट का नाम 'बने बिलासपुर सिटी स्मार्ट' बदल कर 'हमर बिलासपुर' कर दिया गया, पर इस बीच शहर को एक अदद रोड की सहूलियत भी नहीं मिल सकी है।
30 करोड़ की लागत से बन रही हैं दोनों स्मार्ट सड़क
भक्त कंवरराम नगर द्वार से गणेश चौक, नेहरू नगर जिसे मिट्टी तेल गली के नाम से जाना जाता है, को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाना है। इस पर काम चलते हुए दो साल से भी अधिक का  समय बीत चुका है। दो हिस्सों में पूर्व में बनी कांक्रीट और डामरीकृत सड़क निर्माण के नाम पर अब गड्ढे और धूल के गुबार में डूब चुकी है। कुछ ऐसी ही हालत व्यापार विहार रोड की है। दोनों स्मार्ट रोड की लागत 30 करोड़ है।
वर्क आर्डर में निर्धारित अवधि बीत गई
मिट्टी तेल गली की लंबाई 770 मीटर है। लागत 770 मीटर है। सड़क के दोनों ओर डक्ट, डिवाइडर, सोलर लाइट, सीसी कैमरे, लैंड स्केपिंग कई तरह की सहूलियतों के साथ इसे स्मार्ट रोड का नाम दिया गया है। ईई सुरेश बरुआ का दावा कि बारिश के पहले पूरी रोड का डामरीकरण कर दिया जाएगा। हालत यह है कि एक भी दोपहिया वाहन गुजर जाए तो धूल उड़ने लगती है। रहवासियों को श्वास रोग की शिकायत शुरू हो गई है।
किन कार्यों के लिए अभी और कितना इंतजार
25 करोड़ की लागत वाले व्यापार विहार रोड के पहले चरण का काम तारबाहर से महिमा चौक तक शुरू, कांक्रीटीकरण में छह महीने और लगेंगे।
6.72 करोड़ की लागत से व्यापार विहार में निर्माणाधीन प्लेनेटोरियम का काम डोम की ढलाई तक पहुंचा। इसी साल पूरा होने नोडल अधिकारी का दावा।
 20 करोड़ की आईटीएमएस बिल्डिंग का नक्शा संयुक्त संचालक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, रायपुर से पारित होने की स्थिति में। पूरी तरह ग्रीन बिल्डिंग। अगले छह महीने में टेंडर व निर्माण शुरू कराने का दावा।
 चीफ ऑपरेशन मैनेजर, जीएम, लीगल एडवाइजर, रिसेप्शनिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्यून, सिक्योरिटी गार्ड सहित 25 पदों की भर्ती के लिए टेंडर महीने भर के अंदर खुलेगा। कंसल्टेंट के माध्यम से होगी भर्ती।
देरी पर नोडल अफसर ने सफाई दी
नोडल अफसर पीके पंचायती के मुताबिक 73 कार्यों के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए तीन बार टेंडर कराने पड़े। प्राइस वाटर हाउस कूपर और ट्रेक्टाबेल के ज्वाइंट वेंचर को 6 अक्टूबर 2018 को 4 वर्षों के लिए नियुक्त किया गया। 46 कार्यों के लिए कंपनी से सुझाव मिल चुके हैं कि किस तरह विश्वस्तरीय सहूलियतें उपलब्ध कराई जाना है।

बिलासपुर. अटल यूनिवर्सिटी ने अब छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने का निर्णय लिया है। इसके लिए यूजीसी द्वारा बजट भी दिया जाता है। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को पत्र भी लिखा है, पर वहां से उन्हें बजट नहीं मिलेगा। इसका कारण यूनिवर्सिटी का 12 बी में पंजीयन नहीं है। अब ऐसे में खुद के बजट से ही छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग यूनिवर्सिटी को देनी होगी।
नैक के लिए यूनिवर्सिटी ने पीएचडी प्रक्रिया भी शुरू की
अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी नैक की तैयारी में जुट गई है। नैक की तैयारी के लिए यूटीडी के सभी विभागों के साथ-साथ परीक्षा, वित्त, खेल सहित अन्य विभागों को जिम्मेदारी दे दी गई है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी नैक कराने की दृष्टि से पीएचडी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वहीं लाइब्रेरी तैयार करने और उसके लिए किताबों का भी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो रही है। अब ऐसे में यूजीसी की गाइड लाइन के अनुसार यूनिवर्सिटी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ नेट, सेट की कोचिंग नए सत्र से देना चाहती है।
इसके लिए यूनिवर्सिटी की कार्यपरिषद ने निर्णय लिया है। वहीं ऐसी कोचिंग के लिए यूजीसी पैसा देती है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी, रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी को यूजीसी से पैसा मिल रहा है। ऐसे में अटल यूनिवर्सिटी ने भी यूजीसी से मांग करने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन 12बी में पंजीयन नहीं होने के कारण यूजीसी पैसा नहीं देगी। अब यूनिवर्सिटी खुद के पैसे से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने निर्णय लिया है।
इधर मान्यता नहीं मिल रही
अटल यूनिवर्सिटी यूटीडी में 5 नए कोर्स शुरू करना चाहती है। अब ऐसे में कोर्स की मान्यता के लिए यूनिवर्सिटी को यूजीसी और एनसीटीई को जमीन, लाइब्रेरी, खेल मैदान दिखाना है। जो यूनिवर्सिटी के पास नहीं है। इस कारण कोर्स की मान्यता नहीं मिल रही है। यूनिवर्सिटी में खेल मैदान, क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी सिर्फ विकल्प के तौर पर चलाए जा रहे हैं। वहीं यूजीसी के मापदंड पूरा नहीं होने के कारण अनुदान भी नहीं मिल पा रहा है।
10 साल बाद भी नहीं हो पाई 18 पदों पर भर्ती
10 साल बाद भी टीचिंग के 18 पदों पर भर्ती नहीं हो पाई है। यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक के 35 पदों में से 17 पदों पर भर्ती हो पाई थी जबकि बचे 18 खाली पदों पर भर्ती के लिए यूनिवर्सिटी ने राज्य शासन से मंजूरी का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने मंजूरी तो दे दी थी, लेकिन अप्रूवल नहीं मिला है। 12बी नहीं होने से यूनिवर्सिटी को रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए अनुदान भी नहीं मिल पा रहे हैं। शैक्षणिक पदों में प्रोफेसर के पांच पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 8 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के पांच पद हैं।
क्या है 12 बी : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के तय मापदंडों के अनुसार संबद्ध विश्वविद्यालय को शैक्षणिक पदों पर भर्ती करना होता है तभी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से 12 बी की मान्यता मिलती है। मान्यता मिलने के बाद संबद्ध विश्वविद्यालय को यूजीसी से रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय सहायता मिलने का रास्ता साफ हो जाता है

मंदिर हसौद क्षेत्र के कया बांधा के पास मिला खून से लथपथ शव
महिला की पहचान नहीं, ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को दी सूचना
रायपुर. नया रायपुर (अटल नगर) में रविवार सुबह एक महिला का खून से लथपथ शव मिला है। कया बांधा के पास मैदान में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने मंदिर हसौद थाना पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि पत्थर से सिर कुचलकर महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, कया बांध के पास रविवार सुबह एक महिला का शव मिला है। क्षेत्र से गुजर रहे कुछ लोगों ने मैदान में शव देखा।  शव से खून बह रहा था। इस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला के सिर रक्त रंजित था और पास में ही एक पत्थर पड़ा था। जिससे कि माना जा रहा है कि पत्थर से ही कुचलकर महिला की हत्या की गई होगी।

भिलाई। शाही दशहरा महिला उत्सव समिति द्वारा संरक्षिका चारूलता पाण्डेय के मार्गदर्शन में मां बम्लेश्वरी मंदिर सेक्टर-6, सेक्टर 10 सड़क 33-ए, ए.एन. पाढ़ी का निवास और सेक्टर-5 सड़क 16 दूरदर्शन कलाकार कृष्ण कुमार पाटिल के निवास में शनिवार को चिडिय़ा एवं अन्य पशु-पक्षियों के लिए दाना पानी कटोरे (सकोरे) एवं जल कुण्डा वितरित किया गया। भीषण गर्मी में पशु-पक्षी को इस जल पात्र से पानी प्राप्त हो सकेगा। समिति ने भिलाईवासियों से अपील की है कि अपने-अपने घरों के छत पर, बाल्कनी में व अन्य स्थानों में पशु-पक्षी के लिए पानी अवश्य रखें। कार्यक्रम में बाबी दास, मंजूसा साहू, स्वाति साहू, नूतन किरण,  ए.एन. पाढ़ी, कृष्ण कुमार पाटिल, गायत्री वर्मा, रंजीत सिंह यादव, रमा साहू, चंदन शर्मा, पंडित दीपक जैजाडकर, ओंकार सिंह, बैजनाथ झा, अमिता वर्मा, संजय दुबे, कल्पना पाटिल आदि उपस्थित थे।

भिलाई. नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त एस.के. सुंदरानी के निर्देशन पर वाटर हार्वेस्टिंग बनाने का कार्य प्रगति पर है इसी प्रकार निगम के मुख्य कार्यालय से लेकर समस्त जोन कार्यालयों सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी वाटर हार्वेस्टिंग बनाने एवं आधुनिकीकरण कार्य किया जा रहा है साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य में प्रगति लाने के लिए नोडल अधिकारी सहित सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है!
नोडल अधिकारी वाटर हार्वेस्टिंग डी.के. वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत समस्त आवासीय,व्यवसायिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के भवनों व विकसित भूखंडों में अनिवार्यत: रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य किया जाना है!
नगर पालिक निगम अधिनियम में भू स्वामी द्वारा इस विधि-निर्देश का अनुपालन किए जाने का प्रावधान है जिसके लिए इन भवनों मे निर्देश का अनुपालन सभी संबंधित को किया जाना है!
रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए जागरूकता का कार्य, तकनीकी सहयोग एवं निर्माण कार्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है तथा जो व्यक्ति,संस्थान एवं प्रतिष्ठान आदि निगम क्षेत्र अंतर्गत वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराना चाहते हैं वे गगन स्वयं सहायता समूह दूरभाष क्रमांक 72408 10398, आस्था स्व सहायता समूह दूरभाष क्रमांक 78692 27918, अंबिका स्व सहायता समूह दूरभाष क्रमांक 78797 49163, जय मां देवी स्व सहायता समूह दूरभाष क्रमांक  93039 16448,  डी.एस.जी. स्व सहायता समूह दूरभाष क्रमांक 78984 88449,  यमुना स्व सहायता समूह दूरभाष क्रमांक 78048 87364 ,स्वाभिमान स्व सहायता समूह दूरभाष क्रमांक 89820 07969, जय बजरंग स्व सहायता समूह दूरभाष क्रमांक 90398 89164, शिव शक्ति स्व सहायता समूह दूरभाष क्रमांक 6266592053, मां शताक्षी स्व सहायता समूह दूरभाष क्रमांक 8839753847, कनक स्व सहायता समूह  दूरभाष क्रमांक 883 992 6823, सूर्य स्व सहायता समूह दूरभाष क्रमांक 93994 53332, वैष्णवी स्व सहायता समूह के दूरभाष क्रमांक 831 903 0117 पर संपर्क  कर सकते हैं !
निगम आयुक्त श्री सुंदरानी ने जल संरक्षण एवं संचयन के दिशा में निगम द्वारा किए जा रहे कार्य एवं जन जागरूकता में सभी से सहयोग की अपील की है!

भिलाई.  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के पीस ऑडिटोरियम, सेक्टर-7 में अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस बडे ही हर्षोलास के साथ मनाया गया। आज का दिन जगत माता का है। सच्ची त्याग तपस्या से जगत माता बन विश्व कल्याणी बनना है। सभी को आशिर्वाद , दुआंए देते हुए शक्ति स्वरूपा माँ के स्वरूप में स्थित हो कर सभी ने ऐसा वरदान हमें दो माँ तथा धरती पे शिव शक्तियाँ आ गई गीतों पर राजयोग मेडिटेशन का गहन अभ्यास किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभा में उपस्थित सभी माताओं पर पुष्पों क ी वर्षा कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया।
    भिलाई सेवा केन्द्रोंं की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने कहा कि हमें हद की कामनाओं से परे रह स्नेह और शक्ति द्वारा विश्व परिवर्तन के कार्य को जगत माता बन कर सम्पन्न करना है। हमें सर्व के प्रति रहम की, वरदानी किरणें फैलाना है जैसे सुर्य जितना ऊंचा होता है उसकी किरणें स्वत: ही चारों ओर फैलती है। ऐसे ही हमारा जीवन हो। अभी हमें वाणी से परे रह विश्व के आगे सैम्पल बनना है। हमें इच्छा मात्रम अविद्या के लक्ष्य को पाना है तब ही हम जगत अम्बा बन कर सबको सुख शांति की अंचली दे सकेगें। समय भी हमार सहयोगी होगा। भगवान और देवी देवताओं से भी ऊंची है माँ।
    हर सण्डे को चलने वाले डिवाईन ग्रुप के क्लास में बच्चों से सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनवाया गया जिसे वह अपनी माँ को गिफ्ट करेगें और आज उन्हे प्यार से अपने हाथों से निंबू पानी या शरबत देगें। इस अवसर पर बच्चों को माँ के  बारे में बताते हुए  ब्रह्माकुमारी इंदू ने कहा कि माँ कैसी भी परिस्थिति में चाहे वो बिमार भी क्यों न हो पर हमे पहले निस्वार्थ पालना देती है। माँ जीवन दायानी है जो कि धरती पर पहला भगवान है। जिसे हम इन नैनो से देखते है। माँ का कर्ज हम किसी भी जन्म में नही उतार सकते है। बच्चों को मदर्स डे पर माँ की ममता से जुडे प्रेरणादायी विडियों प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाये गये। 

बांग्लादेशी एयरलाइंस को 50 से ज्यादा ई-मेल किया गया फिर भी कोई जवाब नहीं
विमान उड़ान भरने की हालत में फिर भी बांग्लादेश नहीं ले रहा जे जाने में रुचि   
रायपुर. ढाका से मस्कट जा रहे बांग्लादेशी एयरलाइंस के विमान की 7 अगस्त 2015 को रायपुर एयरपोर्ट में आपात लैंडिंग कराई गई थी। करीब चार साल बाद भी यह विमान अभी भी रायपुर में ही खड़ा है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय और एयरलाइंस कंपनी को 50 से ज्यादा ई-मेल किए गए, लेकिन कंपनी ने किसी का भी जवाब नहीं दिया।

उड़ान भरने के काबिल है विमान
रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसी हफ्ते फिर से नई चिट्‌ठी एयरलाइंस के जिम्मेदार लोगों को लिखी है और कहा है कि जब विमान उड़ान भरने के काबिल है तो इसे रायपुर से हटाया क्यों नहीं जा रहा है।

एक इंजन गिर जाने पर कराई थी इमर्जेंसी लैंडिंग
बांग्लादेशी एयरलाइंस के इस विमान से एक इंजन गिर गया था, जिसकी वजह से इसकी इमरजेंसी लैंडिंग 7 अगस्त 2015 को रायपुर एयरपोर्ट में कराई गई थी। बाद में एयरलाइंस ने दूसरा नया इंजन भी लगा दिया और विमान को रनवे पर दौड़ाकर भी देखा गया। सबकुछ ठीक होने के बाद इसे रनवे से काफी दूर खड़ा कर दिया गया है।

पहले रन-वे के करीब था विमान
पहले रनवे के काफी खड़ा होने से कई बार वहां गाड़ियों को आने-जाने में दिक्कत होती थी। इसलिए विमान के ठीक होने के बाद उसे काफी दूर किया गया। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी एयरलाइंस का एक और विमान 14 साल से एक और देश में खड़ा है। इसे भी आपातकालीन लैंडिंग के बाद अभी तक वहां से नहीं हटया गया है।

बालौदाबाजार. घर में शादी कार्यक्रम के बीच एक 6 साल की बालक को गांव के ही युवक ने चॉकलेट दिलाने के नाम पर खेत की ओर ले गया। वहां आरोपी ने अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश की। बच्चा रोने लगा तो आरोपी ने घबराकर छोड़ दिया। परिजनों को पता चला तो रात 1 बजे के करीब थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को खेत की ओर से गिरफ्तार कर लिया।
थाना गिधौरी इलाके के टुंड्रा गांव में रविवार को एक घर में शादी की रस्में हो रही थीं। चूल-माटी का कार्यक्रम था और डीजे बजाकर लोग सेलिब्रेट कर रहे थे। यहीं गांव का ही 6 साल का बच्चा दूसरे बच्चों के साथ डीजे में डांस कर रहा था। इसी दौरान गांव का मंटू उर्फ नरेश पटेल बच्चे को चॉकलेट दिलाने का कहकर खेत की ओर ले गया।

बच्चा आरोपी के चंगुल से छूटकर भागा
यहां उसने अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश की। बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। ये देखकर आरोपी उसे छोड़ दिया। बच्चा वहां से वापस आया। उसे रोता देख दूसरे बच्चे उससे पूछने लगे कि क्या हो गया। इसी दौरान बच्चे का पिता उसे घर ले जाने के लिए खोजते हुए वहां पहुंचे। बच्चे ने उनसे पूरी आपबीती बताई। फिर नाबालिग के पिता उसे लेकर उसी रात करीब 1 बजे थाने पहुंचे।

भागने की फिराक में था आरोपी पकड़ा गया
इधर आरोपी सुबह 4.30 बजे के करीब अपना सामान लेकर भागने के लिए गिधौरी की ओर जा रहा था तभी खेत की ओर से निकलकर भागते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मंटू उर्फ नरेश पटेल पिता रामायण प्रसाद पटेल (20 साल) को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक