खास खबर

खास खबर (1096)

 अधिकारी ने बताया कि 66 निजी शराब की दुकानों ने सरकारी आदेशों का अनुपालन किया है। इन्हें सुबह नौ बजे से शाम छह बजकर 30 मिनट तक खोले जाने की अनुमति है। सरकार के आदेश के अनुसार, हालांकि जो शराब की दुकानें मॉल मे हैं, वे अभी बंद रहेंगी।

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के 66 निजी शराब दुकानों को खोले जाने की मंजूरी दे दी लेकिन इन दुकानों के मालिकों से सम-विषम नियम का पालन करने के लिए कहा है। अधिकारी ने बताया कि 66 निजी शराब की दुकानों ने सरकारी आदेशों का अनुपालन किया है।

इन्हें सुबह नौ बजे से शाम छह बजकर 30 मिनट तक खोले जाने की अनुमति है। सरकार के आदेश के अनुसार, हालांकि जो शराब की दुकानें मॉल मे हैं, वे अभी बंद रहेंगी।दिल्ली में 864 शराब की दुकानें हैं, जिनमें से 475 सरकारी हैं। वहीं 389 निजी दुकानें हैं, इनमें से 150 मॉल में स्थित हैं और उन्हें 31 मई तक खोले जाने की अनुमति नहीं है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ‘‘केंद्रीय टीम के दौरे समेत कई अन्य चीजों में अगर केंद्रीय मंत्रियों की तरफ से बयान दिए जाएंगे और अखबारों को सूचनाएं लीक की जाएंगी तो राज्यों का नाराज होना उचित है।’’

नयी दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाने वाली ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार के कदमों के बारे में राज्यों को सूचित करने से पहले इनकी सूचना लीक करना और मीडिया को बताना प्रदेश सरकारों के अधिकारों को कमजोर करने के समान है। उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने भी प्रवासी श्रमिकों को लेकर ट्रेन भेजने से पहले राज्यों के साथ समन्यवय नहीं करने और सूचित नहीं करने को लेकर चिंता जताई थी। बघेल ने कहा, ‘‘केंद्रीय टीम के दौरे समेत कई अन्य चीजों में अगर केंद्रीय मंत्रियों की तरफ से बयान दिए जाएंगे और अखबारों को सूचनाएं लीक की जाएंगी तो राज्यों का नाराज होना उचित है।’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार संकट के इस समय राजनीति कर रही है। पलानीस्वामी ने 31 मई से पहले रेल एवं विमानन सेवाओं की बहाली का विरोध किया था। बघेल ने कहा कि कोई कदम उठाने से पहले राज्यों को विश्वास में लिया जाना चाहिए और अगर केंद्र ने समय पर प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श किया होता तो कई मुश्किलों को टाला जा सकता था। उनके मुताबिक अगर केंद्र सरकार ने 24 मार्च से पहले प्रवासी कामगारों के लिए रेल सेवा की बहाली का निर्णय लिया होता तो श्रमिकों की परेशानी को कम किया जा सकता था। छत्तीसगढ़ में कामगारों के लौटने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में 16,000 से अधिक पृथक-वास केंद्र बनाए गए हैं और इन प्रवासी कामगारों को 14 दिनों के लिए वहां रखा जाएगा।

नई दिल्‍ली। कोविड‑19 की महामारी और देशव्‍यापी लॉकडाउन के बीच सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का सालाना रिटर्न दाखिल करने की तारीख को बढ़ा दिया है। सरकार ने करोबारियों को राहत देते हुए जीएसटी का सालाना रिटर्न दाखिल करने की तारीख 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है। अब कारोबारी वित्‍त वर्ष 2018–19 के लिए जीएसटी रिटर्न 30 सितम्बर तक भर कर सकते हैं।

कैट ने बुधवार को सरकार के इस कदम का स्‍वागत किया है। साथ ही व्‍यापारियों के लिए राहत पैकेज देने की अपनी मांग को एक बार फिर दोहराया। कैट राष्‍ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि सरकार खुदरा करोबारियों के लिए राहत देने पर विचार करे। गौरतलब है कि इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मार्च महीने का जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मई तक बढ़ाई थी।

गौरतलब है कि 5 मई को जारी की गई अधिसूचना में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क (सीबीआईसी) ने पंजीकृत व्यक्तियों को 21 अप्रैल से लेकर 30 जून के बीच इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन कोड के माध्यम से सत्यापित जीएसटीआर-3बी को प्रस्तुत करने की अनुमति दी है।

उल्‍लेखनीय है कि सरकार ने व्‍यापारियों की मांग को देखते हुए जीएसटी भरने की आख़िरी तारीख आगे बढ़ाया है। सरकार के सूत्रों के मुताबिक किसी सेक्टर को पूरा टैक्स माफ करने से क्रेडिट चेन में दिक्कत आएगी और समस्याएं भी बढ़ेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन से प्रभावित सेक्टर्स को राहत पैकेज देने की मांग पर केंद्र सरकार विचार कर रही है। 

  • कई देश जुटे हैं महामारी को मिटाने में
  • इजराइल, इटली और फ्रांस के बाद
  • चीन छोडऩे वाली कंपनियों के लिए भारत तैयार

नई दिल्ली। विदेश में जहां इजराइल, इटली और फ्रांस से कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर आई है तो वहीं देश में भी वैक्सीन पर तेजी से काम चल रहा है। लगभग 5 वैक्सीन ट्रायल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत में कोरोना के 30 से अधिक वैक्सीन रिसर्च का काम अलग-अलग चरणों में चल रहा है। इनमें से कुछ वैक्सीन ट्रायल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं कुछ अगले महीने तैयारी के चरण में पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद इस पर निगरानी रखे हुए हैं। उन्होंने टॉस्क फोर्स की बैठक ली थी, जिसमें कहा था कि वैज्ञानिकों को वैक्सीन तैयार करने के लिए केन्द्र सरकार जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएगी। वर्तमान में उन्होंने कहा कि दवा, टीका और जांच से जुड़े मसलों पर हैकाथान का आयोजन होना चाहिए। इसके लिए स्टार्टअप कंपनी को भी आगे आना चाहिए।


चीन छोडऩे वाली कंपनियों के लिए भारत तैयार
कोरोना वायरस की जन्मस्थली चीन को छोडऩे वाली सभी कंपनियों के लिए भारत ने बांहें फैला दी हैं। तैयारी के तौर पर भारत इन कंपनियों के लिए 4 लाख 61 हजार हेक्टेयर जमीन मुहैया कराएगा। यह जमीन राजधानी दिल्ली से 3 गुना बड़ी है। इनमें से 1 लाख 15 हजार 161 हेक्टेयर जमीन गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों में दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं इस पर नजर रखे हुए हैं और इसको लेकर राज्य सरकारों से लगातार सम्पर्क कर रहे हैं।

नई दिल्ली। भारतीय सेना के बड़े अस्पतालों में से एक दिल्ली का रिसर्च एंड रेफरल यानि आरएंडआर हॉस्पिटल भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। यहां के डॉक्टर, नर्स और मरीजों सहित कुल 25 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अब इनके संपर्क में आए करीब 100 लोगों की तलाश कर जांच की जा रही है। यहां के मरीजों को दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल स्टाफ कोभी क्वारन्टीन किया गया है।

सेना के आरएंडआर हॉस्पिटल में भारतीय सेना के एक अधिकारी की 28 वर्षीय बेटीकोरोना से संक्रमित होकर कुछ दिनों पहले आयी थी। उसके संपर्क में आने के बाद यहां का एक डॉक्टर कोरोनासंक्रमित हुआ।फिर उसके संपर्क में आने के बाद अब तक 25 लोग पॉज़िटिव हो चुके हैं। अब इनके संपर्क में आए करीब 100 लोगों की तलाश कर जांच की जा रही है।

संक्रमित हुए लोगों में अस्पताल के दो मेडिकल अधिकारी, 3 नर्सिंग अधिकारी, 2 नर्सिंग असिस्टेंट शामिल हैं। इसके अलावा संबंधित वार्ड के कई मरीज भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अस्पताल के मरीजों को दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल भेजा गया है और मेडिकल स्टाफ को क्वारन्टीन किया गया है।

नई दिल्ली । कोविड‑19 (कोरोना वायरस) महामारी वजह से देश में जारी लॉकडाउन का तीसरा चरण आज (सोमवार से) शुरू हो रहा है। इस क्रम में केंद्र सरकार ने लोगों को राहत पहुंचाते हुए थोड़ी छूट भी दी है। इसमें सबसे अहम है शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति मिलना। सरकारी निर्देशों में शराब की दुकानें तीनों जोन (रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन) में खुल सकेंगी।

लॉकडाउन‑3 के लागू होते ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। हालांकि इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन भी किया जा रहा है। नियत दूरी पर बने गोल घेरे में ही लोग खड़े हैं। यह जरूर है कि बने गोलों की संख्या दुकानों के आगे लाइन में खड़ें लोगों से काफी कम है। स्थिति यह कि शराब की बोतल खरीदने को लेकर करीब एक किलोमीटर की दूरी तक कतारबद्ध हैं।

पूर्वी दिल्ली के दो इलाकों कृष्णा नगर और लक्ष्मी नगर में शराब की दुकानों के पास लोगों की लंबी लाइनें लगी हैं। वैसे तो शराब की ये दुकानें सुबह दस बजे खुलीं लेकिन दुकानों के बाहर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोग सुबह आठ बजे से ही खड़े रहे। इस दौरान पुलिसकर्मी भी काफी संख्या में मौजूद हैं ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो।

लक्ष्मी नगर क्षेत्र में दुकान के बाहर खड़े लोगों ने बताया कि करीब 50 दिनों के बाद दुकानें खुली हैं, ऐसे में वह शराब खरीदने को कतार में खड़े हैं। एक व्यक्ति सुदीप्त ने कहा कि दुकानों से हैंड सैनेटाइजर गायब हैं, इस स्थिति में शराब सैनेटाइजर का काम करेगी। जबकि दुकान के बाहर खड़े एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि वह यहां कुछ खरीदने नहीं दुकान खोलने के लिए आया है। उस शख्स ने नाम बताए बिना कहा कि दुकानों के लंबे समय तक बंद होने से उनकी आमदनी प्रभावित हुई थी। उन्हें काफी समय से इंतजार था कि सरकार जल्द दुकानों को खोलने का निर्णय ले।

इसके इतर लक्ष्मी नगर के मंगलबाजार इलाके सब्जी मार्केट तथा अन्य दुकानें भी खुली हैं। इनमें सब्जी-फल आदि के ही ठेले और खोमचे हैं। परच्यून एवं डेयरी शॉप पर भी लोग सामाजिक दूरी के साथ सामान खरीदने में लगे हैं। हालांकि कपड़ों एवं बर्तन आदि की दुकानों पर अब भी ताला लगा हुआ है। लॉकडाउन के तीसर चरण की शुरुआत में सड़कें अब भी सूनी ही हैं। ना तो चौराहों पर ऑटो या रिक्शा की कतार है और ना ही बिजली व हार्डवेयर आदि की दुकान तथा ढाबे आदि खुले हैं। बीते दिन लक्ष्मी नगर में भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस ने सब्जी व फल मार्केट को बंद करा दिया था। साथ ही फल एवं सब्जी विक्रेताओं को ठेले से गलियों-कॉलोनियों में बिक्री करने की हिदायत दी थी। हालांकि आज फिर से मंगलबाजार का इलाका गुलजार दिखा।

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दिनों में अब घरों में रहने वाले लोग अपना समय इंटरनेट सर्फिंग में गुजार रहे हैं। जिसकी वजह अचानक से इंटरनेट पर लोगों की निर्भरता बढ़ गई है। इसे आप इस तरह भी समझ सकते है कि बंदी के वक्त अब इंटरनेट ही लोगों का सहारा बन गया है। लॉकडाउन की वजह से घरों में कैद लोग अपना ज्यादातर समय टीवी या इंटरनेट पर गुजार रहे हैं। इंटरनेट का मजा लेने वाले लोग अपना ज्यादातर समय वीडियो देखने में या फिर ऑनलाइन गेम खेलने में गुजार रहे हैं। जिसकी वजह से इंटरनेट पर खासा दबाव बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि भारत में हर माह औसतन 11 करोड़ जीबी डाटा का इस्तेमाल किया जाता है, जो दुनिया में सबसे अधिक है।
दरअसल, इंटरनेट की बैंडविथ पर असर न पड़े इस पर ध्यान देते हुए केंद्र सरकार ने वीडियो प्लेटफॉर्म की क्वालिटी को एसडी पर डिफॉल्ट करने का फैसला किया है और रामायण तथा महाभारत जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों को फिर से प्रसारण शुरू कर दिया है। लॉकडाउन के बाद ज्यादातर लोग अपने घरों में पर इंटरनेट पर समय गुजार रहे हैं। चीन के लगभग 85 करोड़ लोग इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल करते हैं, जबकि भारत में 56 करोड़ के आस-पास लोग डाटा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक डेटा का इस्तेमाल पहले दिनों की तुलना में डबल हो गया है। सीओएआई की रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन में कुछ सर्किल में डाटा की मांग में 100 प्रतिशत का भारी उछाल देखा गया है। पहले की तुलना में डाटा की मांग में 30 फीसदी से लेकर 100 फीसदी तक का इजाफा देखा गया है। यहां तक की एक एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी हैं। जिसमें कहा गया है कि सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक और शाम में 4 बजे से लेकर 10 बजे तक लोग हैवी फाइल डाउनलोड न करें। साथ ही साथ वीडियो कॉल भी न करने की हिदायद दी है।

एक वीडियो भी खूब वायरल हुई थी जिसमें झुग्गियों में घोषणा करवाई जा रही है कि आनंद विहार और दिल्ली से बाहर जाने के लिए बसें चलाई जा रही हैं। हालांकि यह घोषणा किसने करवाई थी और क्यों करवाई गई थी इस पर अभी कोई स्पष्टीकरण कहीं से भी नहीं आया है।

भले ही कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन की स्थिति में केजरीवाल बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं लेकिन उन पर अब सवाल उठने लगे है। दरअसल मामला प्रवासियों को दिल्ली से बाहर भेजने का है। दिल्ली की सरकार और यहां के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लग रहे है कि उन्होंने बकायदा जान-बूझकर प्रवासियों को दिल्ली के बाहर भिजवाया। आपको बता दें कि देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद ही दिल्ली से हजारों की तादाद में प्रवासी मजदूर अपने राज्य के लिए लौटने लगे। इन मजदूरों के पलायन को रोकना केंद्र की सरकार और राज्य सरकारों के लिए मुश्किल हो गया। दिल्ली में स्थिति इतनी बिगड़ी कि लॉकडाउन के बावजूद भी सड़कों पर हजारों मजदूर पैदल चलते दिखाई दे रहे थे। यह मजदूर रिक्शा चालक, फैक्ट्री कर्मचारी आदि थे जो अपने गांव जाने के लिए निकल पड़े थे।
 
अब यह दावा किया जा रहा है कि भले ही दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल पलायन कर रहे मजदूरों को रोकने के लिए तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं पर सच यही है कि दिल्ली सरकार की ही वजह से मजदूरों का पलायन हुआ। दरअसल यह कहा जा रहा है कि लॉक डाउन की स्थिति में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के 300 बस ड्राइवरों से बात की थी और उन्हें दिल्ली से बाहर जाने का परमिशन दिया था। उन बस ड्राइवरों से कहा गया था कि पलायन कर रहे मजदूरों को उनके गांव तक आपको छोड़ कर आना है। दिल्ली बस एसोसिएशन का दावा है कि 28 मार्च को दिल्ली सरकार ने यह बैठक रात के 12 बजे से 2 बजे के बीच की थी। इस बैठक में दिल्ली सरकार ने मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए 300 बसों के इंतजाम करने की बात कही थी। लगभग 2:30 बजे रात को सभी बस ड्राइवर को यह सूचित कर दिया गया था कि उन्हें बस को लेकर यूपी के अलग-अलग हिस्सों में जाना होगा।
 
सुबह 8:00 बजे तक कई बसें रवाना हो चुकी थी। यह बसें मेरठ, लखनऊ और कानपुर की तरफ जा रही थी लेकिन जैसे यह भनक दिल्ली पुलिस को लगी तो कार्रवाई की शुरुआत की गई। बसों को खाली करवाया गया। मजदूरों से ना जाने की बात कही गई और बसों को जप्त भी कर लिया गया। इससे पहले भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर दावा किया था कि केजरीवाल सरकार जगह-जगह से आनंद विहार के लिए डीटीसी बस चलवा रही है। इन्हीं बसों से लाखों की भीड़ आनंद विहार में इकट्ठा हो रही है। साफ-साफ यह तमाशा जानबूझकर किया जा रहा है और उन्होंने पूछा था केजरीवाल जी आप क्या चाहते हो? आपको बता दें कि आनंद विहार बस अड्डे के पास मजदूरों का ऐसा रेला लगा था जैसे मानो कि उन्हें यहां से भगाया जा रहा है।
 
एक वीडियो भी खूब वायरल हुई थी जिसमें झुग्गियों में घोषणा करवाई जा रही है कि आनंद विहार और दिल्ली से बाहर जाने के लिए बसें चलाई जा रही हैं। हालांकि यह घोषणा किसने करवाई थी और क्यों करवाई गई थी इस पर अभी कोई स्पष्टीकरण कहीं से भी नहीं आया है। भले ही अरविंद केजरीवाल यह दावा कर रहे हैं कि वे 6 लाख लोगों को दो वक्त का खाना दे रहे हैं, उन्हें रहने की सुविधा मुहैया करा रहे हैं लेकिन सच तो यही है कि उनकी यह कोशिश अब तक गरीब मजदूरों तक नहीं पहुंच पा रही है। वह एक तरफ जहां मजदूरों को पलायन रोकने के लिए कहते हैं तो दूसरी तरफ उनके ही राज्य से बसे चलवाई जाती है और मजदूरों को दिल्ली से बाहर निकलवाया जाता है। एक मुख्यमंत्री के नाते उन्हें इसकी जिम्मेदारी तो लेनी पड़ेगी आखिर दिल्ली से बसें चली तो चली कैसे और चली भी तो क्यों चलाई गई जबकि देशव्यापी लॉक डाउन की घोषणा की गई थी।

डीडी नेशनल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी पहले ही दर्शकों को दे दी थी। डीडी नेशनल ने ट्वीट किया था कि दोस्तों, आज सुबह रामायण 9 बजे शुरू न होकर थोड़ी देर से शुरू होगी। रामायण पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो मैसेज के खत्म होने के तुरंत बाद ही शुरू हो जाएगी।

1987 में प्रसारित हुई रामानंद सागर की रामायण लॉकडाउन के चलते फिर से दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हो रही है। सालों पहले भी रामायण दर्शकों की पहली पसंद थी और आज जब इसे दोबारा से री-टेलीकास्ट किया जा रहा है तो इस शो ने टीआरपी में रिकॉर्ड कायम किया है। रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण सुबह 9 और रात को 9 बजे दूरदर्शन पर हो रहा है।

लेकिन आज के दिन यानी शुक्रवार को फैंस को रामायण के देश के प्रधानमंत्री और लिए रामभक्त नरेंद्र मोदी की वजह से थोड़ा इंतजार करना पड़ा। दरअसल, शुक्रवार सुबह 9 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो मैसेज रिलीज किया गया, जिसके कारण रामायण का समय बदला गया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना को लेकर सही जानकारी शेयर करना अपराध नहीं, जानें डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट का सरल भाषा में पूरा निचोड़
डीडी नेशनल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी पहले ही दर्शकों को दे दी थी। डीडी नेशनल ने ट्वीट किया था कि दोस्तों, आज सुबह रामायण 9 बजे शुरू न होकर थोड़ी देर से शुरू होगी। रामायण पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो मैसेज के खत्म होने के तुरंत बाद ही शुरू हो जाएगी।
बता दें कि कोरोना संकट काल में प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश की जनता से मुखातिब हुए। उन्होंने सुबह 9 बजे देशवासियों को वीडियो संदेश में कहा कि रविवार को रात नौ बजे 9 मिनट तक घर की लाइट बंद कर दीप जलाने की अपील की। पीएम ने सोशल डिस्टेंनसिंग की लक्ष्मण रेखा को कभी भी लांघना नहीं है और इसे किसी भी हालत में तोड़ना नहीं है। कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाण इलाज है। जहां तक बात रामायण की करें तो इस टीवी सीरीज को 82% व्यूअरशिप मिल थी,  ये किसी भी टीवी सीरीज के लिए रिकॉर्ड है।

नईदिल्ली। खुद को हाइड्रेटेड और तरोताजा रखने के लिए रोज एक तरबूज खाना काफी फायदेमंद है। तरबूज न केवल हेल्दी होता है बल्कि इससे शरीर में पानी की कमी भी दूर होती है। तरबूज के सेवन से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है, इसलिए गर्मियों में तरबूज जरूर खाएं। एनर्जी देने के अलावा भी तरबूज हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद है. तरबूज में हाई लाइकोपीन होता है जो आपकी त्वचा की चमक को बनाए रखता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हों तो तरबूज से बेहतर ऑप्शन कुछ और नहीं हो सकता है क्योंकि इसमें फाइबर और पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है और कैलरी बिलकुल नहीं होती। दिल के मामले में भी तरबूज एक औषधी की तरह काम करता है। इससे आपका हार्ट कई रोगों से दूर रहता है। साथ-साथ आपकी किडनी भी हेल्दी बनी रहती है। तरबूज के सेवन से आपका बीपी भी कंट्रोल में रहता है। तरबूज में शूगर न के बराबर होती है इसलिए शूगर के मरीज भी बेफिक्र होकर तरबूज खा सकते हैं। तरबूज में विटमिन-सी और ए काफी तादाद में पाया जाता है। विटमिन-सी हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत बनाता है, फ्लू होने से भी बचाता है और स्किन भी हेल्दी रहती है। 

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक