ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
मॉडल के रूप में चर्चित होने के बाद वेश्यावृत्ति करने वाली एक 23 साल की मां लुईस पोर्टोन ने अपने दो बच्चों को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसे अपने कस्टमरों के पास जाना था. इस निर्दयी मां को उम्रकैद की सजा हुई.
मॉडल ने स्वीकारते हुए कहा कि शारीरिक भूख और सेक्स के व्यापार में उसके दोनों बच्चे बाधक बन रहे थे इसलिए तीन साल और 16 महीने के दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया. यह घटना ग्रेट ब्रिटेन के डर्बीशायर की है. लुईस को उम्रकैद के रूप में 32 साल की सजा हुई है. उसे वर्तमान में डर्बीशायर के फॉस्टन हाल निक के लॉकअप में रखा गया है. लुईस को सेक्स की इतनी लत लग गई थी कि जब उसका एक बच्चा हॉस्पिटल में मर रहा था, तब भी उसने अपने एक क्लाइंट को सेक्स के लिए ऑफर किया. जज ने सजा सुनाते हुए कहा कि जिस कारण से एक मां ने अपने दो बच्चों की हत्या की, वह एक बुरी आत्मा की निशानी है.
देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में शुमार ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है. डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने की आड़ में इस बैंक ने जीरो बैलेंस अकाउंट होल्डर्स पर ऐसा शुल्क लगा दिया है, जिससे ग्राहक परेशान हो जाएंगे. दरअसल, अगर आपका ICICI बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट है तो फिर आने वाले दिनों में आपको ब्रांच से कैश निकालने पर शुल्क अदा करना पड़ेगा. ICICI ने जीरो बैलेंस अकाउंट होल्डर्स को 16 अक्टूबर से बैंक के किसी भी ब्रांच से कैश निकालने पर 100-125 रुपये का शुल्क लगाने की घोषणा की है. ग्राहक को हर निकासी पर शुल्क यह देना पड़ेगा.
ICICI बैंक के मुताबिक कैश निकासी के अलावा अगर जीरो बैलेंक अकाउंट में ग्राहक मशीन के जरिए पैसा जमा करते हैं, तो इसके लिए भी शुल्क लगेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ICICI बैंक ने शुक्रवार रात को एक नोटिस जारी कर कहा है कि हम अपने ग्राहकों को बैंकिंग ट्रांजैक्शन डिजिटल मोड में करने के लिए उत्साहित करते हैं.
बैंक का तर्क है कि देश डिजिटल इंडिया की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए बैंक ने मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैकिंग के जरिए होने वाले NEFT, RTGS और UPI ट्रांजैक्शन पर लगने वाले सभी शुल्कों को खत्म कर दिया है.
नई दिल्ली. मशहूर लेखक पाउलो कोइल्हो ने 'सैक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के काम की सराहना की है. इसके जवाब में नवाजुद्दीन ने कहा है कि उनके जैसे किसी मशहूर लेखक के द्वारा उन्हें देखना और उनके बारे में कहना सही में सम्माननीय बात है. कोइल्हो ने 'सेक्रेड गेम्स' के लिंक को शेयर करते हुए लिखा, "बेहतरीन अभिनेता के साथ नेटफ्लिक्स की सबसे अच्छे सीरीज में से एक."
इसके जवाब में नवाजुद्दीन ने कहा, "पाउलो कोइल्हो सर, मैंने आपकी किताब 'द एलकेमिस्ट' पढ़ी है और आपके उपन्यास पर आधारित फिल्म 'वेरोनिका डिसाइड्स टु डाई' भी देखी है. मैं आपके लेखन का हमेशा से ही बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और आप जैसे इंसान के द्वारा मुझे नोटिस किया जाना और तारीफ करना मेरे लिए वाकई में सम्माननीय है. मेरे पास इस एहसास को बयां करने के लिए शब्द नहीं है. शुक्रिया."
बता दें कि सैक्रेड गेम्स, नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज है. इसकी कहानी विक्रम चंद्रा की किताब सैक्रेड गेम्स पर आधारित है. वेब सीरीज में मुंबई के बड़े गैंगस्टर गणेश गायतोंडे की कहानी को दिखाया गया है. इस वेब सीरीज में नवाजुद्दीन के साथ सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी और कल्कि केक्ला थे.
रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2019-20 के लिए परिसीमन वार्ड एवं क्षेत्र का निर्धारण एवं आरक्षण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए समय सारणी घोषित की गई है। पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल पूरा होने के पहले पंचायतों का आम निर्वाचन की कार्यवाही दिसम्बर 2019 व जनवरी 2020 में होना है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी समय सारणी के अनुसार ग्राम पंचायतों के परिसीमन के लिए प्रारंभिक तैयारी 11 से 15 सितम्बर तक, वर्ष 2011 की जनगणना को आधार मानकर प्रस्तावित ग्राम पंचायतों का प्रथम प्रकाशन 18 सितम्बर, ग्राम पंचायत परिसीमन के लिए दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 सितम्बर, प्रथम प्रकाशन के दावा आपत्तियों का निराकरण 28 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक, दावा आपत्ति के बाद नवीन परिसीमन का अंतिम प्रकाशन तथा ग्राम पंचायतों को नक्शा तैयार करने का कार्य 9 अक्टूबर तक किया जाएगा।
नवीन ग्राम पंचायतों की सूची राजपत्र में प्रकाशन हेतु भेजने की तारिख 14 अक्टूबर, नवीन ग्राम पंचायतों का सांख्यिकीय प्रतिवेदन तैयार करने का काम 18 अक्टूबर तक, राजस्व जिले के अनुसार जिला, जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्र एवं ग्राम पंचायतों के वार्डों का निर्धारण का प्रारंभिक प्रकाशन 10 अक्टूबर को किया जाना है। जिला, जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्र एवं ग्राम पंचायतों के वार्डों का निर्धारण प्रारंभिक प्रकाशन पर दावा आपत्ति प्राप्त कर निराकरण करने का कार्य 18 अक्टूबर तक, जिला, जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्र एवं ग्राम पंचायतों के वार्डों का निर्धारण का अंतिम प्रकाशन एवं नजरी-नक्शा तैयार करने का काम 20 अक्टूबर तक किया जाना है।
जिला पंचायत के अध्यक्ष पदों का आरक्षण कार्यवाही की सूचना का प्रकाशन 13 नवम्बर को, आरक्षण कार्यवाही एवं अधिसूचना का अंतिम प्रकाशन 18 नवम्बर को किया जाना है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत के सरपंच, वार्ड, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, निर्वाचन क्षेत्र एवं जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों का प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 19 से 23 नवम्बर तक और प्रवर्गवार आरक्षण अधिसूचना का अंतिम प्रकाशन 23 नवम्बर को किया जाएगा।
नई दिल्ली: इसरो प्रमुख के. सिवन (K. Sivan) ने शनिवार शाम मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) को लेकर अपने ताजा बयान में कहा कि लैंडर से 14 दिन में फिर से संपर्क करने की कोशिश की जाएगी. निश्चित तौर पर 135 करोड़ भारतीयों में छाई मायूसी के बीच इस तरह की कोशिश एक नई उम्मीद को जगा रही है. इसरो के वैज्ञानिक अब भी मिशन के काम में डटे हुए हैं. लैंडर से संपर्क टूटने के बाद भी उद्देश्य पूरे हुए.
सिवन ने कहा, "आज जो हुआ, उसका असर भविष्य पर नहीं. चंद्रयान-2 मिशन 95 फीसदी सफल रहा है. चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर 7.5 साल तक काम कर सकता है. गगनयान समेत इसरो के सारे मिशन तय समय पर पूरे होंगे."
इसरो चीफ ने कहा कि आखिर के 30 किमी से लेकर सॉफ्ट लैंडिंग तक में 4 फेज आते हैं. इनमें से तीन फेज लैंडर ने पूरे कर लिए, अंतिम में हमारा लिंक विक्रम लैंडर से टूट गया. हम अब तक उससे कम्युनिकेशन स्थापित नहीं कर सके हैं.
के. सिवन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए प्रेरणा और सपॉर्ट के स्रोत हैं और उनकी आज की स्पीच ने हमें प्रेरणा दी है. मैंने पीएम की स्पीच से एक स्पेशल बात नोट की है कि विज्ञान को परिणाम के लिए प्रयोग के लिए जाना चाहिए क्योंकि प्रयोग से ही परिणाम सामने आते हैं.
विभिन्न स्थलों पर एक सप्ताह तक चलेगा अभियान
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के प्रमुख मार्गो किनारे उग आए गाजर घास को निकालने आज कल्याण कालेजए और सांई कालेज के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने विधायक वोरा के आतिथ्य महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर के मार्गदर्शन, और आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के दिशा निर्देश पर शहर की स्वच्छता के लिए शहर वासियों को गाजर घांस उन्मूलन के लिए जागरुक करने गाजर घास उन्मूलन अभियान प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रभारी विजय जलकारे, पार्षद प्रकाश गीते, के अलावा कालेजों के उप कुल सचिव, समन्वय अधिकारी, जिला समन्वस अधिकारी, तथा विभिन्न महाविद्यालय के एनएसएस विद्यार्थीगण अधिक संख्या में उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि शहर में नगर पालिक निगम दुर्ग संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम जारी है। इसके अंतर्गत आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा शहर के मुख्य और प्रमुख मार्गो के किनारे से गाजर घांस उन्मूलन कार्यक्रम प्रारंभ करने शहर के कालेजों से संपर्क किये। उनके प्रस्ताव पर आज 120 कालेजों से जुड़े राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के करीब 200 छात्र-छात्राएॅ गाजर घांस उन्मूलन जागरुकता अभियान से जुड़े। सभी छात्र-छात्राओं ने मुख्य मार्ग जी0ई0 रोड, और मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा रोड पर उगे गाजर घांस की कटाई कर सफाई किये। छात्र-छात्राएॅ हाथ में ग्लोब्स, मुंह में मास्क पहन कर सुरक्षा के साथ सफाई कार्य प्रारंभ किये। इस दौरान विधायक अरुण वोरा, महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के अलावा उपकुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप, डॉ0 आर0पी0 अग्रवाल, डॉ0 विनय शर्मा एवं कालेजों के अधिकारी और विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
आयुक्त श्री बर्मन ने गाजर घांस की उत्पत्ति और उससे होने वाली हानि से अतिथियों और विद्याथियों का अवगत कराते हुये कहा यह अभियान आज से प्रारंभ होकर 11 सितंबर तक शहर के विभिन्न जगहों पर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। बारिश के दौरान शहर में गाजर घांस अधिक मात्रा में पैदा हो जाता है जिसे निकाला जाना आवश्यक है शहर की समस्त आम जनता इस अभियान से जुड़ें। शहर में संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम जारी है इसके अंतर्गत वार्ड नागरिक भी अपने घर, मोहल्ला, वार्ड स्तर पर गाजर घांस उन्मूलन अभियान चलाकर अपने क्षेत्र की साफ.सफाई अवश्य करायें।
०००००००००००००००००
Dr Umasankar, Director of Ahalya Hospital, Guntur: She approached our hospital last year for getting a baby through IVF method. Egg from a donor & sperm from her husband, were used. She conceived in January. She delivered twin girls today, both are healthy. Mother is in ICU.https://t.co/6zBBiHR1YP
— ANI (@ANI) September 5, 2019
सीएम सचिवालय की उप सचिव ने खेल व युवा कल्याण विभाग रायपुर को भेजा पत्र
मुक्केबाज खिलाड़ी के स्पर्धा में शामिल नहीं होने का मामला
जांजगीर-चांपा। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मेहरबानी से एक मुक्केबाज खिलाड़ी का पूरा साल बर्बाद हो रहा है। जिले के खेल कैलेंडर से बॉक्सिंग को हटा दिया गया है। इसके चलते यहां बाक्सिंग खेल के खिलाड़ी काफी मायूस है। इस आशय की खबर प्रकाशन के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय की उप सचिव सौम्या चौरसिया नेे खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के सचिव को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
आपकों बता दें कि मीडिया ने अपने 23 अगस्त के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबरों के माध्यम से हमनें बताया था कि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के खेल कैलेंडर में बाक्सिंग खेल शामिल है, जबकि इस जिले के खेल कैलेंडर में बाक्सिंग शामिल नहीं है। इस वजह से बाक्सिंग खिलाड़ी चांपा निवासी सिद्धार्थ श्रीवास मायूस है। खास बात यह है कि माली हालत खराब होने के बावजूद सिद्धार्थ खुद के खर्च से जिले की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है, लेकिन इसकी अनुमति कोई उसे नहीं दे रहा है। यह खबर प्र्रकाशन होने के बाद बीते 28 अगस्त को मुख्यमंत्री सचिवालय की उप सचिव ने पत्र लिखा है, लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
नहीं आया निर्देश
चांपा के बाक्सिंग खिलाड़ी सिद्धार्थ श्रीवास के संबंध में किसी तरह का निर्देश मुख्य कार्यालय रायपुर से नहीं आया है। किसी भी खेल को कैलेंडर में शामिल करने या हटाने का कार्य उच्चाधिकारियों के निर्देश पर होता है।
-हरिलाल पटेल, जिला खेल अधिकारी
-----------
शिक्षा जरूरी लेकिन नही पढऩा मजबूरी
छुरा। छुरा नगर पंचायत के अंदर एक दस वर्ष की बच्ची भीख मांगते हुए हमारे कैमरे में कैद हो गई जब उनसे पूछा गया कि तुम इतनी छोटी होकर भी भीख मांग रही हो, तो उन्होंने कहा कि मेरे पिता जेल में है औऱ हम लोग 4 भाई बहन है मैं बड़ी हु उसने ये भी कहा कि यदि मैं भीख न मांगू तो हमलोग भूख मर जायेंगे इस कारण मैं पढ़ाई नही कर रही हुं। इतना कहते हुए वह चली गयी जब हमारी टीम इसकी पड़ताल में लगी तो सच मे उनके पिता जिनका नाम सूरज देवार नाम का जो कि कानूनी दांवपेंच में फसकर जेल काट रहे हैं। उक्त लड़की के मां से बात करने पर पता चला कि उनके पास न रहने को घर न खाने के लिए कुछ चीज और न ही कोई मूलभूत चीजे जिसके कारण आजकल वो बहुत ही परेशानी का सामना कर रही है। पति सूरज देवार के जेल जाने के बाद उनकी स्तिथि दयनीय हो चुकी है जिसके कारण आज बच्ची को भीख मांगना पड़ रहा है । उक्त पीडि़ता ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है । ज्ञात हो छत्तीसगढ़ में भिखारियों का कुल आंकड़ा 10,198 है। इनमें 4995 पुरुष और 5203 महिलाएं हैं। आंकड़ों के हिसाब से भिखारियों की संख्या के लिहाज से पूर्वोत्तर के राज्यों की स्थिति काफी अच्छी है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भिखारियों की संख्या बहुत कम है। अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ 114 भिखारी हैं, नगालैंड में 124 और मिजोरम में सिर्फ 53 भिखारी ही हैं। संघ शासित प्रदेश दमन और दीव में 22 भिखारी हैं तो लक्षद्वीप में सिर्फ 2 ही भिखारी हैं।
नई दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि दिल्लीवासियों को बकाया पानी का बिल नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पानी बिल से एरियर हटा दिया गया है। जिन लोगों के घर में फंक्शनल मीटर हैं उन सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा। एरियर फ्री करने के पीछे की वजह बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि कई लोगों को महीनों तक बिल नहीं मिलता है। बिना रीडिंग के बिल आने की समस्या भी सामने आई है। हमने बिलिंग का नया सिस्टम शुरू कर दिया है।
टैब से मीटर रीडिंग ली जाती है। इसमें लोकेशन पर जाकर ही रीडिंग लेनी होती है। नई तकनीक से कई पुराने बिल सामने आने लगे हैं। इसलिए आज हम एरियर को मुक्त करने की घोषणा कर रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं ने 30 नवंबर से पहले मीटर लगवाएं हैं उन्हें ही इस स्कीम का लाभ मिलेगा। बता दें कि जिन उपभोक्ताओं के घर में फंक्शनल मीटर हैं उन सभी की लेट फीस भी माफ कर दी जाएगी। इसमें योजना में A, B कैटिगरी का 25% बिल माफ होगा, C कैटिगिरी का 50% बिल माफ होगा। वहीं E,F,G,H कैटिगरी के लोगों के 100% बिल, 31 मार्च तक के माफ कर दिए जाएंगे। केजरीवाल के मुताबिक, इससे 600 करोड़ की आमदनी होगी।
रायपुर दो दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन एवं गणेश शंकर विद्यार्थी अलंकरण समारोह का आयोजन आगामी अगस्त माह में राजधानी रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। पत्रकारिता को राष्ट्र का चतुर्थ स्तम्भ कहा जाता है, पत्रकारों के अधिकारों और उनकी क्षमताओं को प्रोत्साहित करनें के लिए इस तरह के आयोजन बहुत लाभकारी होते हैं। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पत्रकार हितों के लिए कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होंगे तथा अध्यक्षता आई.एफ.डब्लू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.वी. मल्लुकार्जुनया करेंगे।
इस भव्य समारोह में प्रतिवर्षानुसार प्रदेश के एक प्रतीभावान पत्रकार को 11000 रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र, शॉल, श्रीफल से सम्मान किया जाएगा। गणेश शंकर विद्यार्थी अलंकरण समारोह का आयोजन पिछले 3 वर्षों से किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों से डेलिगेशन प्रदेश की राजधानी में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पत्रकारों का बस्तर भ्रमण होगा जहां माता दंतेश्वरी, चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, कोटमसर गुफा आदि स्थलों का भ्रमण एवं बस्तर अंचल की राष्ट्रीय रिपोर्टिंग पर कार्य किया जाएगा। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे एवं कार्यक्रम आयोजन समिति के संयोजक गिरिशराज ने संयुक्त रूप से दी।