खास खबर

खास खबर (1096)

भारत में लोकप्रियता के मामले में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं। सर्वे एजेंसी YouGov ने पुरुषों और महिलाओं के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों में 41 देशों के 42 हजार लोगों का एक सर्वेक्षण किया। जिसमें पुरुषों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष पर काबिज हैं। वहीं महिलाओं में मैरीकॉम टॉप पर हैं।
 
सर्वे में पीएम मोदी को 15.66 फीसदी जबकि बॉक्सर मैरीकॉम को 10.36 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी को 8.58 फीसदी अंक मिला है। पुरुषों की सूची में रतन टाटा को तीसरा जबकि बराक ओबामा को चौथा स्थान मिला है।

पांचवे स्थान पर बिल गेट्स और छठवें पर अमिताभ बच्चन काबिज हैं। सातवां स्थान सचिन तेंदुलकर और आठवां स्थान विराट कोहली को मिला है।

महिलाओं की सूची में मैरीकॉम के बाद दूसरा स्थान किरण बेदी को मिला है जबकि तीसरे नंबर पर लता मंगेशकर काबिज हैं।

 

स्थान हस्ती अंक (फीसदी में)
1 नरेंद्र मोदी 15.66
2 महेंद्र सिंह धोनी 8.58
3 रतन टाटा 8.02
4 बराक ओबामा 7.36
5 बिल गेट्स 6.96
6 अमिताभ बच्चन 6.55
7 सचिन तेंदुलक 5.81
8 विराट कोहली 4.46
9 शाहरुख खान 3.63
10 जैकी चेन 3.44

 

दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया है जिसे देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. अस्पताल के कर्मचारी से लेकर आसपास के लोग उस बच्चे को देखने के लिए अस्पताल में जुट गए जिसकी वजह से डॉक्टरों को बच्चे को उसके माता-पिता के साथ घर भेजना पड़ा.
दरअसल ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर में एक महिला ने एक बच्चे (लड़के) को जन्म दिया लेकिन उस बच्चे की पीठ के निटले हिस्से पर 'पूंछ' की तरह एक हिस्सा उभरा हुआ था. इसे देखकर डॉक्टर ही नहीं उसके परिजन भी हैरान रह गए.
यह बात जैसे ही अस्पताल में फैली कर्मचारी भी उस बच्चे को देखने पहुंच गए. 'पूंछ' के साथ जन्म इस बच्चे को लोग आश्चर्यचकित होकर देखते रहे.
वहीं 'पूंछ' जैसे अंग के साथ पैदा हुए इस बच्चे को लेकर डॉक्टर ने बताया कि कंजेनाइटल नॉर्मलिटी की वजह से ऐसा हुआ है और यह सिर्फ 1 या दो फीसदी लोगों में ही पाया जाता है जिसकी वजह से बाल ज्यादा होना, कान में कोई प्रॉब्लम या फिर किसी और अंग में ऐसी चीजें हो जाती है.
इस मामले को लेकर सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने कहा कि फिलहाल बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और मां का दूध पी रहा है. ये एक तरीके का सैकोकोकीगल टेराटोमा प्रोविजनल डाइग्नोसिस होती है जो 1 या 2 फीसदी बच्चों में हो जाती है. इससे कोई खतरा नहीं होता है. जल्द ही बच्चे को अस्पताल में लाकर एमआरआई कराने के बाद इस मांस के टुकड़े को अलग कर दिया जाएगा. इससे बच्चे के जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

नई दिल्ली: मॉडल-अभिनेत्री ब्रूना अब्दुल्ला ने हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। ब्रूना एक हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन 'मिसिंगआई' को भी अपना समर्थन दे रही हैं। उनका कहना है कि उनमें आयोडीन की कमी नहीं है और इस वजह से वह अपनी बेटी को अच्छे से ब्रेस्ट फीडिग करा पाती हैं। ब्रूना हैशटैगमिसिंगआई कैम्पेन की हिस्सेदार हैं जो महिलाओं के शरीर में आयोडीन की कमी और इसके कारणों पर बात करती है।
इसके जवाब में उन्होंने आईएएनएस को बताया, "नहीं, बिल्कुल नहीं। इसी वजह से मैं अच्छे से ब्रेस्ट फीडिंग करा रही हूं।" ब्रूना ने 31 अगस्त को अपनी बेटी इजाबेला का इस दुनिया में स्वागत किया। ब्रूना का मानना है कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पहले से काफी बेहतर हो गई है।
उन्होंने कहा, "सब कुछ अच्छे के लिए है। मैं उससे बहुत प्यार करती हूं और मैं वाकई में अपनी जिंदगी में इतना ज्यादा प्यार किसी और से नहीं कर सकती।" खबरों के मुताबिक, ब्रूना ने इस साल मई में अपने बॉयफ्रेंड एलन फ्रेस से शादी की थी। पेशेवर जिंदगी की बात करें तो ब्रूना 'ग्रैंड मस्ती', 'जय हो' और 'आई हेट लव स्टोरी' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह 'डांसिंग क्वीन', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'नच बलिए' जैसे शोज में भी दिख चुकी हैं। इसके जवाब में ब्रूना ने कहा, "मैं अपने लाइव शोज में वापसी के लिए तैयार हूं जो मुझे बेहद पसंद हैं। फिल्मों के बारे में कुछ नहीं कह सकती..खर, मैं काम कर रही हूं, लेकिन देखते हैं कि मैं उससे (अपनी बेटी) लंबे समय तक के लिए दूर रह पाती भी हूं या नहीं।"

चुकंदर आपके हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। डॉक्टर से लेकर घर में बूढ़े दादा-दादी का भी मानना है कि चुकंदर का जूस, या इसे सलाद के रूप में खाने आप हमेशा जवां महसूस करते हैं। आज हम आपको चुकंदर के ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बाद आपको किसी भी तरह बीमारियां छू भी नहीं सकती। अगर आप रेगुलर अपनी डाइट में चुकंदर को शामिल करते हैं तो आपको खून की कमी नहीं होगी साथ ही आपका बीपी, शुगर लेवल हमेशा ठीक रहेगा। बता दें कि चुकंदर में आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फास्फोरस आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करती है है साथ ही यह आपको सभी तरह की बीमारियों से दूर रखती है।
चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है साथ ही साथ चुकंदर के ऊपर कई तरह के रिसर्च भी किये गए हैं जिसमें शोधकर्ताओं ने पाया कि रोजाना चुकंदर के जूस का सेवन करने से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। वहीं एक 2011 की रिपोर्ट के मुताबिक चुकंदर का जूस पीने से डिमेंशिया का खतरा भी काफी कम हो जाता है। दरअसल, चुकंदर के जूस में भारी मात्रा में नाइट्रेट होता है जिसके कारण बढ़ती उम्र में चुकंदर हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह दिमाग में ब्लड फ्लो को तेज करता है। जिससे उनको भूलने की बीमारी नहीं होती है।
आयरन के साथ- साथ चुकंदर में पोटैशियम भी पाया जाता है। चुकंदर से शरीर में मौजूद हर चीज अच्छे ढंग से काम करती हैं। साथ ही साथ शरीर में पोटैशियम की कमी के कारण कमजोरी, ऐंठन और थकान महसूस होती है। एनीमिया से परेशान लोगों के लिए चुकंदर एक वरदान की तरह है। इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करने के साथ-साथ ब्लड को प्यूरीफाई भी करती है।

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में तनाव और सिरदर्द जैसी समस्या आम हो चुकी है। जिससे निजात पाने के लिए हम कोई पेनकिलर झट से लेते है। लेकिन आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया कि आपको सिरदर्द अधिकतर तो नहीं रहता है। आखिर क्यों सिर में दर्द बार-बार हो रहा है? ऐसे ही कुछ लक्षण ब्रेन ट्यूमर के होते है। अगर इन छोटे-छोटे संकेतों को समझ लिया तो आपक ब्रेन ट्यूमर जैसी जानलेवा बीमारी से आसानी से बच सकते है। जानें आखिर क्या है ब्रेन ट्यूमर और इसके लक्षण।
क्या है ब्रेन ट्यूमर?
ब्रेन ट्यूमर को आमतौर पर कैंसर से ही जोड़ कर देखा जाता है, हालांकि ट्यूमर कैंसर के लिए जिम्मेदार नहीं होता है। जब मस्तिष्क में कोशिकाओं के असामान्य रूप से बढ़ने वाली गांठ बन जाती है तो इसे ही ब्रेन ट्यूमर कहा जाता है। इस रोग में मस्तिष्क के खास हिस्से में कोशिकाओं का गुच्छा बन जाता है। ब्रेन ट्यूमर किसी को भी हो सकता है।
ब्रेन ट्यूमर के कारण
अभी तक इसकी असली वजह सामने नहीं आ पाई है कि आखिर ब्रेन ट्यूमर क्यों होता है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल, केमिल और प्रदूषण, रेडिएशन, आनुवांशिक कारण इसके जिम्मेदार माने जाते है।
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण
मिर्गी के दौरे पड़ना।
याददाश्त का काम हो जाना।
सुबह उठने पर अधिकतर उल्टी होना, खासतौर पर जब आप दूसरी जगह पर है।
सुनने की क्षमता में कमी आना
बैलेंस में समस्या होना।
प्रभावित जगह की मांसपेशियों में कमजोरी
प्रभावित कान में हमेशा कुछ बजने की आवाज आना
चेहरे का सुन्न हो जाना
सिर चकराना

केंद्र की नरेंद्र मोदी सराकर ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन के नियमों में बदलाव किया है। अब सात साल से कम के सेवाकाल में सरकारी कर्मचारी की मृत्यु पर उसके परिवार के सदस्य अब बढ़ी हुई पेंशन पाने के हकदार होंगे। इसके लिए सरकार ने पेंशन नियमों में संशोधनों को अधिसूचित कर दिया है।
पहले ये था पेंशन का नियम
इससे पहले यदि किसी कर्मचारी की मृत्यु सात साल से कम के सेवाकाल में होती थी, तो उसके परिजनों को आखिरी वेतन के 50 फीसदी के हिसाब से बढ़ी हुई पेंशन मिलती थी। लेकिन अब सात साल से कम के सेवाकाल में मृत्यु होने पर कर्मचारी के परिजन बढ़ी हुई पेंशन पाने के पात्र होंगे।
एक अक्तूबर से लागू होगा नियम
अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम,1972 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। ये नियम केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) दूसरा संशोधन नियम, 2019 एक अक्तूबर, 2019 से लागू होंगे। इसका लाभ केंद्रीय सशस्त पुलिस बल के जवानों की विधवाओं को मिलेगा।
पूरी करने होंगी पारिवारिक पेंशन पाने की शर्तें
सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि ऐसे सरकारी कर्मचारी जिनकी मृत्यु एक अक्टूबर, 2019 तक दस साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले हो जाती है और उन्होंने लगातार सात साल तक का सेवाकाल पूरा नहीं किया है, तो उनके परिजनों को एक अक्तूबर, 2019 से उप नियम (3) के तहत बढ़ी हुई दर पर पेंशन मिलेगी। इसके लिए पारिवारिक पेंशन पाने की अन्य शर्तों को पूरा करना होगा।
इसमें कहा गया है कि मृत्यु पर ग्रेच्युटी के संदर्भ में ग्रेच्युटी की राशि कार्यालय के प्रमुख द्वारा उसके पूरे सेवाकाल के बारे में जानकारी और सत्यापन के बाद तय की जाएगी। कार्यालय प्रमुख अस्थायी मृत्यु ग्रेच्युटी के भुगतान की तारीख से छह माह के भीतर इस राशि को तय करेगा।
मंत्रालय ने दिया बयान
कार्मिक एवं लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने बयान में कहा कि सरकार का मानना है कि पारिवारिक पेंशन की बढ़ी दर किसी सरकारी कर्मचारी के अपने करियर की शुरुआत में मृत्यु होने की स्थिति अधिक जरूरी है क्योंकि शुरुआत में उसका वेतन भी कम होगा।

एक ही मोहल्ले में रहने वाला एक शख्स, मृतक की मां और बहन पर बुरी नजर रखता था. मृतक ने जब इसका व‍िरोध क‍िया तो उस शख्स ने उसकी नृशंस हत्या कर दी. पहले उसका स‍िर काटा और फ‍िर टुकड़ों में लाश को काटकर बोरे में भरकर एक नाले में फेंक द‍िया. द‍िल दहलाने वाली यह वारदात पंजाब के गुरदासपुर ज‍िले की है.
गुरदासपुर ज‍िले में बटाला के हसली नाले में बीते दिन एक नौजवान की सिर कटी लाश मिली थी. पुलिस ने  कत्ल का मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी थी. सोमवार को बटाला पुल‍िस ने कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए बटाला के ही एक युवक अशोक कुमार के कत्ल के आरोप में  ग‍िरफ्तार क‍िया.
पुलिस ने बताया की मरने वाला युवक रजिंदर,  गांधी कैम्प का था और उसका कत्ल उसके मोहल्ला में रहने वाले अशोक कुमार ने किया था. वह 19 सितंबर  की रात को उसकी लाश एक बोरे में डाल नाले में फेंक गया था. जांच में सामने आया क‍ि अशोक कुमार, मृतक रजिंदर की मां और बहन पर बुरी नजर रखता था और रजिंदर अक्सर  इस बात का विरोध जताता था. इसी रंजिश के चलते अशोक कुमार ने रजिंदर का बड़ी बेरहमी से कत्ल कर डाला. रजिंदर की पहचान न हो इस लिए सिर काट डाला और अपना जुर्म छिपाने के चलते रजिंदर की लाश के टुकड़े कर बोरे में डाल कर 19 सितंबर की रात को उसे नाले में फेंक दिया.

देश भर में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं. देश के तमाम शहरों में प्याज की कीमत को लेकर एक जैसा हाल है. कभी प्याज 15 रुपए बिकता था, अब वही प्याज 80 रूपए तक पहुंच गया है. मुंबई में आज प्याज 75 से 80 रुपए प्रति किलो बिक रहा है. अभी कुछ ही दिन पहले दिल्ली में प्याज 30 रुपये से 40 रूपये किलो के बीच बिक रही थी. लेकिन चंद दिन में ही वो भाव 80 तक पहुंच चुका है. प्याज की कीमत में अचानक आई तेजी से हर कोई हैरान है. दिल्ली ही नहीं देश के तमाम शहरों में भाव बढ़ गया है.
दिल्ली में 80 रुपये किलो, मुंबई में भी 80 रुपये, गुरुग्राम में भी 80 रुपये किलो, पटना में करीब 70 रुपये, कोलकाता में 70 से 75 रुपये और चेन्नई में ये भाव 60 रुपये किलो के उपर ही है. नासिक के व्यापारियों की माने तो फिलहाल प्याज की कीमत गिरने नहीं जा रही है. यहां थोक भाव 4400 प्रति क्विंटल है.
जानकार बताते हैं कि पिछले साल के सूखे ने और इस बार मॉनसून की देरी ने मुश्किलें बढ़ा दीं. इस बार कई जगहों पर मूसलाधार बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर प्याज की फसल भी बर्बाद हो गई. नतीजा मंडियों में सप्लाई कम हो गया और कीमतें खरीदारों को रुलाने लगीं. प्याज की बढ़ी कीमतों से दिल्ली सरकार लोगों को राहत देने की तैयारी में हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि 80 रुपए बिकने वाला प्याज वो 24 रुपए में मुहैया कराएंगे.

खास बातें

  • विक्रम लैंडर के चांद पर उतरे 14 दिन पूरे
  • चंद्रयान-2 के लैंडर, ऑर्बिटर के बारे में इसरो प्रमुख ने दी जरूरी जानकारी
  • इसरो के अगले बड़े मिशन के बारे में भी बताया
 
चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर (Chandrayaan-2 Vikram Lander) के चांद पर उतरने के 14 दिन पूरे हो चुके हैं। शनिवार, 21 सितंबर 2019 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO - Indian Space Research Organisation) के प्रमुख के. सिवन (K Sivan) ने मीडिया से इस बारे में बात की।
 
इसरो प्रमुख के. सिवन ने बताया कि हम विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने में सफल नहीं हो पाए। लेकिन चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर बिल्कुल सही और अच्छा काम कर रहा है। इस ऑर्बिटर में कुल आठ उपकरण लगे हैं। हर उपकरण का अपना अलग-अलग काम निर्धारित है। ये सभी उस काम को बिल्कुल उसी तरह कर रहे हैं जैसा प्लान किया गया था। इसरो प्रमुख ने बताया कि चंद्रयान-2 मिशन 98 फीसदी सफल रहा है। इसका दो अहम कारण हैं। पहला है विज्ञान और दूसरा है तकनीकि सिद्धि। तकनीकि सिद्धि की बात करें तो हमने लगभग पूरी तरह से सफलता पाई है।

इसके बाद के. सिवन ने जानकारी दी कि अब इसरो का प्राथमिकता आने वाला गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) है।

क्या है गगनयान मिशन?
 
10 हजार करोड़ रुपये के बजट वाले इस मिशन की घोषणा पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। गगनयान मिशन के तहत, तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर इसरो का एक अंतरिक्ष यान 2021 में उड़ान भरेगा। इसरो और भारतीय वायुसेना इस प्रोजेक्ट में मिलकर काम कर रहे हैं। वायुसेना अपने पायलटों में से चयन करके तीन अंतरिक्षयात्री इसरो को देगी। इसके बाद इसरो उन्हें ट्रेनिंग देगा। भारत का यह महत्वकांक्षी मिशन है, जिसमें तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में सात दिन की यात्रा के लिए भेजा जाएगा।

गगनयान इसरो और भारत का पहना मानव मिशन है। इसे 2021 में लॉन्च करने की तैयारी है। इस मिशन के लिए पायलटों का चयन भी शुरू कर दिया है। पहली सूची में 25 पायलटों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। 

गगनयान के लिए जिन लोगों का चयन किया जा रहा है, उन्हें अंतरिक्षयात्री का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण रूस में कराया जाएगा।

पाकिस्तान में महिलाओं पर किस तरह के अत्याचार होते हैं इसके आए दिन उदाहरण सामने आते रहते हैं। इसी बीच पाकिस्तान से एक युवती भागकर अमेरिका पहुंच गई है। उसे पाकिस्तानी अधिकारियों ने छुपकर जीने पर मजबूर कर दिया था। वह अगस्त में भागकर अमेरिका पहुंच गई और उसने अमेरिका से राजनीतिक शरण देने को कहा है। इस युवती का नाम गुलालाई इस्माइल है।
इस्माइल को पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसलिए निशाने पर लिया है क्योंकि उन्होंने देश की सेना द्वारा किए जाने वाले अत्याचारों को उजागर किया था। उनपर पाकिस्तान ने राजद्रोह का आरोप लगाया गया था जिसके बाद वह भागकर अमेरिका आ गईं। रिपोर्ट के अनुसार वह वर्तमान में अपनी बहन के साथ ब्रूकलिन में रह रही हैं। उन्होंने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह कैसे पाकिस्तान से भागकर आईं क्योंकि उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी हवाई अड्डे से उड़ान नहीं भरी है।
इस्माइल ने कहा, 'मैं आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दूंगी। मेरी देश से भागने की कहानी बहुत से लोगों की जान को खतरे में डाल सकती है।' वहीं कोई भी राजनेता इसपर टिप्पणी ककरने से बच रहा है। न्यूयॉर्क में इस्माइल ने कुछ प्रमुख मानवाधिकार रक्षकों और कांग्रेस नेताओं के कर्मचारियों से मिलना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि उसके पीछे सुरक्षा अधिकारी थे लेकिन उसका पता नहीं लगाया जा सका।
इमरान खान से मांगी थी सुरक्षा
इस्माइस ने पाकिस्तानी सेना द्वारा यौन शोषण की घटनाओं को उजागर करने की कोशिश की थी। देश की महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से उनपर देशद्रोह का आरोप लगाया गया। महिला कार्यकर्ताओं के एक समूह ने प्रधानमंत्री इमरान खान को पत्र लिखकर इस्माइल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की थी। उन्होंने अपने ऊपर लगे देशद्रोह के मामले को गलत बताया है।

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक