Google Analytics —— Meta Pixel
स्पोर्ट्स

स्पोर्ट्स (4549)

Allah Ghazanfar: पाकिस्तान और यूएई में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा है. 18 साल के जादूगर अल्लाह ग़ज़नफ़र चोटिल होने के चलते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. अल्लाह ग़ज़नफ़र लगभग चार महीने के लिए एक्शन से दूर हैं. ऐसे में यह मुंबई इंडियंस के लिए भी झटका है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को ऐलान किया कि टूर्नामेंट के लिए अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में गजनफर की जगह नांग्याल खरोती को शामिल किया गया है. अल्लाह ग़ज़नफ़र को लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मिस्ट्री स्पिनर को एल4 वर्टिब्रा में इंजरी हुई है. उन्हें यह चोट अफगानिस्तान के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान लगी थी.

चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर
अफगानिस्तान बोर्ड के मुताबिक, "अफगानिस्तान के युवा स्पिन-गेंदबाजी सनसनी, अल्लाह ग़ज़नफ़र, एल4 वर्टिब्रा, विशेष रूप से बाएं पार्स इंटरआर्टिकुलरिस में फ्रैक्चर के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. उन्हें अफगानिस्तान के हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान चोट लगी थी, और वह कम से कम चार महीने के लिए बाहर रहेंगे और इस अवधि के दौरान उनका ट्रीटमेंट होगा." अफगानिस्तान बोर्ड ने आगे लिखा, "नांग्याल खरोती, जो रिजर्व पूल का हिस्सा थे, को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मुख्य टीम में शामिल किया गया है. इसके अतिरिक्त, मुजीब उर रहमान पूरी तरह से ठीक होने तक वनडे मैच से बाहर रहेंगे."

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने 4.8 करोड़ में खरीदा
IPL 2025 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अल्लाह ग़ज़नफ़र को 4.8 करोड़ में खरीदा था. पांच बार की IPL चैंपियंस मुंबई इंडियंस को उम्मीद थी कि यह गेंदबाज आगामी सीजन में सनसनी मचाएगा. पिछले साल इमर्जिंग टीम्स टूर्नामेंट में श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल में अल्लाह ग़ज़नफ़र को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. उन्होंने दो विकेट लेकर अपनी टीम को पहली बार ट्रॉफी जिताने में मदद की थी. 18 वर्षीय ग़ज़नफ़र 2024 में IPL खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थी. उन्हें घायल मुजीब उर रहमान के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए एक भी मैच नहीं खेला था.

 

Haris Rauf: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इसमें हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के स्क्वाड में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसमें एक नाम मेजबान पाकिस्तान का भी जुड़ सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जनवरी महीने के आखिर में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम का ऐलान किया था। जो इस समय चल रही ट्राई सीरीज में भी खेल रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में बॉलिंग के दौरान छाती के निचले हिस्से की मांसपेशियों में मोच की समस्या से जूझते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद वह मुकाबले को बीच में ही छोड़कर मैदान से बाहर चले गए थे। अब चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनकी फिटनेस पर PCB और टीम मैनेजमेंट की नजरें पूरी तरह से टिकी हुई हैं। जिसमें उनको लेकर बोर्ड की तरफ से बयान भी जारी किया गया है।

PCB ने ट्राई सीरीज के लिए उनके रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का किया ऐलान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से हारिस रऊफ की फिटनेस को लेकर जो बयान जारी किया गया है। उसमें उन्होंने साफ कर दिया वह अब इस ट्राई सीरीज में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। PCB साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले ट्राई सीरीज के मुकाबले के लिए हारिस रऊफ की जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिफ जावेद को शामिल किया है। यदि पाकिस्तान इस मुकाबले को जीत लेती तो वह फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लेगी क्योंकि उन्हें और अफ्रीका दोनों को अपने पहले मुकाबले में इस ट्राई सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हारिस के फिट होने की उम्मीद
PCB ने अपने इस बयान में ये भी बताया कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले हारिस रऊफ के पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है। इसी वजह से उन्होंने सिर्फ ट्राई सीरीज के लिए रऊफ के रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान किया है। पाकिस्तान की टीम को आगामी मेगा टूर्नामेंट में पहला मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में 19 फरवरी को न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेलना है। इसके बाद वह 23 फरवरी को भारत के खिलाफ दुबई के मैदान पर मैच खेलने उतरेगी। ग्रुप-ए में पाकिस्तान की टीम अपना आखिरी मुकाबला 27 फरवरी को रावलपिंडी के मैदान पर बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलेगी।

 

IND vs ENG चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत और इंग्लैंड की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपनी तैयारियों को परख रही हैं। भारतीय टीम ने सीरीज के पहले दो मैच जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की नजर जहां सीरीज में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने पर है, वहीं इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीतकर अपनी इज्जत बचाना चाहती है। सीरीज के पहले दो मैचों में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। दोनों ही मैचों में टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था। आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम है, तो आइए जानते हैं कि मैच में किसने टॉस जीता।

किसने जीता टॉस?

इंग्लैंड के कप्तान ने तीसरे वनडे मैच में भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कहाँ खेला जाएगा (IND vs ENG 3rd ODI स्थल)
- नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे के लिए संभावित प्लेइंग-11:

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11: बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), टॉम बैंडन, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, बॉयडेन कार्स, साकिब महमूद/जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

IND vs ENG 3rd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कर रही है। इस मैच में टॉस जीता इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतार दिया। टॉस के वक्त टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ी खबर दी। रोहित ने बताया कि इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव हैं, जिनमें एक नाम था स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का।

दोनों टीमों में बड़े बदलाव
तीसरे वनडे के लिए इंग्लैंड टीम में जैमी ओवरटन की जगह टॉम बेंटोन को शामिल किया गया है। भारत के लिए कुलदीप यादव , वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती की जगह उतारा गया है। जडेजा और शमी को आराम दिया गया है जबकि वरुण को चोट लगी है।

वरुण चक्रवर्ती को क्या हुआ?
BCCI अपडेट में कहा गया, 'वरुण चक्रवर्ती दाएं काफ में दर्द के कारण तीसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।' दूसरी ओर, इंग्लैंड को एक बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि दूसरे वनडे में बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण जैकब बेथेल चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए। बेथेल की जगह टॉम बैंटन को टीम में शामिल किया गया है और वे प्लेइंग इलेवन में जेमी ओवरटन की जगह लेंगे।

रोहित शर्मा ने क्या कहा?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'मैं पहले बल्लेबाजी करना चाहता था और बोर्ड पर रन बनाना चाहता था, क्योंकि हमने पिछले दो मैचों में पहले गेंदबाजी की थी। हमारे लिए पिछले मैच में जीत हासिल करना महत्वपूर्ण था। पिछले दो मैचों में फील्डरों ने खुद को अच्छी तरह से पेश किया, बहुत सारे युवा खिलाड़ी थे। हम फील्ड में अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखना चाहते हैं। रोहित ने कहा, 'हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती अपने करियर में काफी नए हैं, इसलिए हम उन पर दबाव नहीं डालना चाहते। उन्हें अपना काम करने देना चाहते हैं और उनमें बहुत क्षमता है। हमने कुछ बदलाव किए हैं- 'जडेजा और शमी को आराम दिया गया है। दुर्भाग्य से वरुण की काफ में दर्द है। इसलिए वाशी, कुलदीप और अर्शदीप टीम में आए हैं।'

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह.
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), टॉम बैंटन, लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद.

Rohit Sharma: कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम कुछ खास हासिल करने की कोशिश नहीं करना चाहती। लेकिन जितना हो सके सभी चीजें सही करना चाहेंगे जैसा कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में किया। भारतीय टीम 249 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट पर 221 रन के स्कोर से छह विकेट पर 235 रन पर पहुंच गई। एक छोटी सी बाधा को छोड़कर भारत ने लगभग सही प्रदर्शन किया और चार विकेट की जीत से सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।

हम यथासंभव सही चीजें करते रहें
रोहित ने मैच के बाद कहा, 'कुछ खास नहीं। कुल मिलाकर एक टीम के तौर पर, मैं बस यही चाहता हूं कि हम यह सुनिश्चित करते रहें कि हम यथासंभव सही चीजें करते रहें। ऐसा कुछ खास नहीं है जिसे हम हासिल करने की कोशिश करना चाहते हैं। हम गेंदबाजी, बल्लेबाजी और इस तरह की चीजों के मामले में हर संभव कोशिश करना चाहते हैं। इसलिए हम ऐसा करने में काफी हद तक सफल रहे। हालांकि मुझे लगा कि हमें अंत में वे विकेट नहीं गंवाने चाहिए थे।'

ऐसी चीजें गलत भी हो सकती हैं'
उन्होंने कहा, 'खिलाड़ी गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा करते समय ऐसी चीजें गलत भी हो सकती हैं।' भारतीय कप्तान ने कहा कि वह भारत के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं क्योंकि टीम लगभग छह महीने के बाद वनडे मैच खेल रही थी। रोहित ने कहा, 'मैं काफी खुश हूं क्योंकि हम सभी जानते थे कि हम इस प्रारूप में लंबे समय बाद खेल रहे हैं। इसलिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण था कि हम जल्द से जल्द फिर से एकजुट हों और समझें कि क्या करना है।'


Steve Smith: श्रीलंका और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच इन दिनों दूसरा टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन ही स्‍टीव स्मिथ ने इतिहास रच दिया। उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वह अब टॉप पर आ गए हैं। श्रीलंका की पहली पारी के दौरान स्‍टीव स्मिथ ने 2 कैच लिए। इसके साथ ही वह टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा कैच विकेटकीपर को छोड़कर लेने वाले ऑस्‍ट्रेलियाई प्‍लेयर बन गए।

116वां टेस्‍ट खेल रहे हैं स्मिथ
स्‍टीव स्मिथ अपने करियर का 116वां टेस्‍ट मैच खेल रहे हैं। इस दौरान 220 पारियों में उन्‍होंने 197 कैच लिए हैं। वहीं रिकी पोंटिंग ने अपने करियर में खेले 168 टेस्‍ट की 328 पारियों में 196 कैच लिए थे। इस लिस्‍ट में तीसरे पर मार्क वॉ, चौथे पर मार्क टेलर और 5वें पर एलन बॉर्डर हैं। टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा कैच राहुल द्रविड़ ने लिए हैं। भारतीय दिग्‍गज ने 164 टेस्‍ट में 210 कैच लिए थे।

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम होने वाली है। इस सीरीज में टीम इंडिया अपनी तैयारियों को काफी मजबूत करना चाहेगी। सीरीज का पहला मैच 06 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में पिच का रोल काफी अहम होने वाला है, ऐसे में आइए इस मैच से पहले विदर्भ की पिच पर एक नजर डालें।

45,000 दर्शकों की क्षमता
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में कुल अब तक 09 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इस वेन्यू में एक समय में 45,000 दर्शक बैठ सकते हैं। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए उपयुक्त माना जाती है। हालांकि, सफेद गेंद क्रिकेट में इस मैदान पर दरारों वाले विकेट पर उच्च स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। जो टीम मिडिल ओवरों में अच्छे रन बनाती है, उसे इसका फायदा मिलेगा। टॉस जीतने वाली टीम इस विकेट पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी।

साल 2019 में खेला गया था आखिरी वनडे
इस वेन्यू पर आखिरी वनडे मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2019 में खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 9 रनों से हराया था। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने उस मुकाबले में शानदार शतक भी जड़ा था। ऐसे में फैंस को कोहली से इस मुकाबले में भी एक शानदार पारी की उम्मीद होगी। विराट उस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। विराट कोहली ही वो बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस वेन्यू पर अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम इस वेन्यू पर 5 पारियों में 81.25 की औसत और 105.17 की स्ट्राइक रेट से 325 रन दर्ज हैं।

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।
इग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।


Varun Chakraborty: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई T20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे. वरुण ने T20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था. अब T20 सीरीज में कमाल करने वाले वरुण चक्रवर्ती को बड़ा इनाम दिया गया. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बना लिया गया है. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया का हिस्सा बनाया जाना कहीं ना कहीं संकेत दे रहा है कि वह भारत के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के स्क्वॉड में भी शामिल हो सकते हैं. बता दें कि सभी टीमें 12 फरवरी तक चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में बदलाव कर सकती हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी में जगह पर फैसला
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी से होगी. वहीं सीरीज का आखिरी मैच 12 फरवरी को खेला जाएगा. इस तरह तीन मैचों की वनडे सीरीज में वरुण का प्रदर्शन देखकर उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वरुण को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना जाता है या नहीं. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि अब तक वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया के लिए एक भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए सिर्फ 18 T20 इंटरनेशल मैच खेले हैं, जिसमें 14.57 की औसत से 33 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट फिगर 5/17 का रहा.

इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में था कहर
वनडे सीरीज से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज खेली गई थी. इस T20 सीरीज में वरुण चक्रवर्ती सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे थे. वरुण ने 5 मैचों में 9.86 की शानदार औसत से 14 विकेट चटकाए थे, जिसके लिए वह 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए थे.


Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा. भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज में भारत के दिग्गज विराट कोहली इतिहास रचने के करीब हैं. वनडे सीरीज में कोहली, महान सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं. बता दें कि कोहली ने वनडे में अबतक 295 मैच में 13906 रन बनाए हैं. कोहली के नाम 283 पारियों में 13906 रन दर्ज हैं. अब कोहली के पास 14000 वनडे रन पूरा करने का मौका है. इसके लिए कोहली को 94 रन और बनाने हैं. 94 रन बनाते ही कोहली वनडे में 14000 रन पूरा कर लेंगे.

14000 रन रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
बता दें कि वनडे में सबसे तेज 14000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं. तेंदुलकर ने 350 पारी खेलकर 14000 वनडे रन पूरा किया था. यानी कोहली यदि आने वाले वनडे सीरीज में 94 रन बना पाने में सफल रहे तो वो वनडे में सबसे तेज 14000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

वनडे में सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज


IND vs ENG 3r T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया ने शानदार आगाज किया था। लेकिन राजकोट में खेल गए तीसरे T20I मैच में भारतीय खिलाड़ी फेल हो गए। इस तरह टीम इंडिया ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने का शानदार मौका गंवा दिया। भारत को अब सीरीज में जीत के लिए इंतजार करना होगा। राजकोट में भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही। हार्दिक पांड्या को छोड़कर किसी ने भी क्रीज पर टिकने की जहमत नहीं उठाई। गेंदबाजी में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट चटकाने का कमाल किया। लेकिन बाकी गेंदबाजों ने निराश किया। रवि बिश्नोई एक बार फिर संघर्ष करते नजर आए। वहीं, मोहम्मद शमी भी 14 महीने बाद वापसी करते हुए कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 3 ओवर गेंदबाजी की और 8 से ज्यादा की इकॉनमी रेट से रन लुटाए। वह एक भी विकट नहीं ले सके। पहले दोनों मैचों में टीम इंडिया की कमी नजर नहीं आई, लेकिन तीसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते ही हार का मुंह देखना पड़ा। अब सवाल उठता है कि क्या कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव करेंगे या फिर इसी टीम के साथ सीरीज जीतने के लिए जाएंगे।

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक