छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21107)

रायपुर- पुलवामा आतंकी हमला मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है. बघेल ने कहा कि मुंबई हमले के दौरान तत्कालीन गृहमंत्री को बार-बार सूट बदलने की वजह से इस्तीफा देना पड़ गया था. पुलवामा की घटना में चालीस जवानों की शहादत के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम कार्बेट में फोटो शूट करा रहे थे. ऐसे में बीजेपी आखिर इस्तीफा क्यों नहीं मांगती? मुंबई हमले की तरह से आज भी इस्तीफा मांगा जाना चाहिए.
 गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी के बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों में हुए एयर स्ट्राइक पर भी जमकर सियासत चल रही है. अंतरराष्ट्रीय मीडिया की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक दल केंद्र सरकार से हमले के सबूत मांग रहे हैं. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या फिर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजनीतिक मंचों से एयर स्ट्राइक को वाजिब करार देते हुए सबूत मांगने वाले दलों की देशभक्ति पर सवाल उठा रहे हैं.
 
आतंकी हमला और एयर स्ट्राइक के बाद मचे सियासी घमासान के बीच भूपेश बघेल का बयान बेहद दिलचस्प है, हालांकि इस पर अभी विरोधी दलों की ओर से प्रतिक्रिया आना बाकी है.

रायपुर– शहीद महेंद्र कर्मा के बेटे आशीष शर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाए जाने पर भाजपा नेताओं की आपत्ति को बेहद असंवेदनशील और क्रूर करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा ने पहले भी शहीदों के अपमान करने की अपनी प्रवृत्ति बार-बार उजागर की है. शहादत का सम्मान करना भाजपा के चरित्र में ही नहीं है. 2013 में जीरम की शहादत के बाद शहीदों के परिवारजनों को भाजपा की रमन सिंह सरकार ने चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव भेजकर शहादत का जो अपमान किया था, उसे शहीदों के परिवारजन और छत्तीसगढ़ की जनता अभी भूली नहीं है.

माओवादियों से मुठभेड़ के बाद शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के शव दंतेवाड़ा में भाजपा की सरकार के कार्यकाल में कचरा गाड़ी में ढोए गए थे और शहीदों का फिर अपमान किया गया था. माओवादियों से मुठभेड़ की घटना में बड़े पैमाने पर केंद्रीय पुलिस बलों के जवानों की शहादत के बाद शव परीक्षण के लिए जवानों के शव लाए जाने पर मेकाहारा अस्पताल में शहीद जवानों की वर्दियां बेल्ट और अवशेष कूड़ेदान में फेंक कर शहादत का एक बार फिर भाजपा सरकार ने अपमान किया था. शहादत का अपमान और शहीदों के परिजनों की भावनाओं का निरादर भाजपा का वास्तविक चरित्र है. अपने ही नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की शोक सभा में भाजपा के अट्टहास करते नेताओं के वीडियो और फोटोग्राफ पूरे छत्तीसगढ़ ने देखे हैं. छत्तीसगढ़ की नदियों में विसर्जन के लिए आए हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के अवशेषों को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में बेहद अपमानजनक परिस्थितियों में रखा गया था.

इसकी सूचना मिलने पर अटल बिहारी बाजपेई की भतीजी करुणा शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस के नेता वहां गए तो आनन-फानन में भाजपा नेताओं ने अवशेषों को विसर्जित किया. जीरम के शहीदों के परिजन जब जीरम मामले की साजिश की जांच की मांग को लेकर तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष और वर्तमान मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ मुख्यमंत्री रमन सिंह से मिले थे तो रमन सिंह जी केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से शहीदों के परिजनों को मिलाने की बात कही थी. बरसों बीत गए. अनेक बार राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ आए लेकिन भाजपा सरकार के मुखिया रमन सिंह ने शहीदों के परिजनों को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से नहीं मिलवाया.

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है आज ओपी चौधरी जैसे भाजपा नेता शहीदों के परिजनों को डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किए जाने पर जितना ओछा और स्तरहीन बयान दे रहे हैं वह बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है. जीरम के शहीद नंद कुमार पटेल के बेटे और शहीद दिनेश पटेल के भाई वर्तमान मंत्री उमेश पटेल को हराने के लिए ओपी चौधरी ने खरसिया के विधानसभा चुनाव में जिस तरीके से पैसा खर्च किया मतदाताओं को कहर बरपाने की धमकियां दी और असामाजिक तत्व गुंडों की फौज लगाकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं पर जो हमला किया , लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ किया उसे खरसिया के मतदाता और छत्तीसगढ़ की जनता अभी भूले नहीं हैं. असल मे ओपी चौधरी ने नियुक्ति पर सवाल खड़ा कर भाजपा के वास्तविक चरित्र और सोच को ही आगे बढ़ाया है. भाजपा का चरित्र ही शहादत विरोधी है. कांग्रेस की सरकार शहादत का मर्म जानती है. हमने आतंकवाद, नक्सलवाद के कारण अपने नेताओं को खोया है.

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने सन्देश में कहा है कि भगवान शिव की आराधना का यह पर्व पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा- भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है.

भगवान शिव दुःखों को हरने वाले और सभी का कल्याण करने वाले देवता हैं. उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के सुख -समृद्धि और खुशहाली की कामना की है.

कवर्धा- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के डोंगरिया में आयोजित किसान सम्मेलन व सम्मान समारोह में केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश से काला धन लाने का वादा किया था और सरकार बनी तो सभी के खाते में 15 लाख रुपए देने की बात कही थी, लेकिन वहीं चुनाव आने वाला है किसी के खाते में एक रुपए नहीं आए है, इससे अच्छा तो कांग्रेस की सरकार है वादा करके 2 घंटे में किसानों का कर्ज माफ किया है.

भूपेश ने स्वच्छता अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांधी जी का 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. गांधी जी पहले गुजरात से आते हैं, उन्होंने कभी नहीं कहा कि झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करो, लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात से आते हैं, लेकिन ये सभी को झाड़ू लगवा रहे हैं.

मोदी की सरकार आई है तो सभी को झाड़ू पकड़ा दिया. सचिन तेंदुलकर, हेमा मालिनी और कुछ बड़े लोगों को झाड़ू पकड़ा दिया है. पाकिस्तान हमले पर शंका हो रही है. पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हो गए और प्रधानमंत्री फोटो शूट करा रहे थे.

कांग्रेस की सरकार में कई हमले हुए तथा मुंबई हमले भी हुआ, जिसके बाद गृह मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था लेकिन पुलवामा हमले को 20 दिन हो रही है एक भी मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है. भाजपा की सरकार जुमलेबाजी की सरकार से बचके रहने की जरूरत है. कांग्रेस सरकार बनते ही 2 घंटे में किसानों का कर्ज माफ किया है और बचत पैसे 1 अप्रैल को किसानों की खाते में आएगा. और तेंदूपत्ता की खरीदी 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल खरीदी करेगी.

कांग्रेस की सरकार गरीबों की सरकार है. गौ माता के नाम से वोट मांगते हैं और भाजपा की सरकार सेवा नहीं करती. राम मंदिर के नाम से वोट मांगते हैं लेकिन आज तक राम मंदिर नहीं बना पाए है. भाजपा गौ माता की नाम से वोट भी लेते हैं और नोट भी लेता है.

10 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफी किया- मंत्री अकबर

खाद्य एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनाव में कवर्धा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की सबसे ज्यादा मतों से जीत हुई. साथ ही जिले के दोनों विधानसभा सीट में कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलाने पर लोगों को बधाई दी.

राहुल गांधी ने कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 10 दिनों के भीतर ही किसानों का कर्जा माफी करेंगे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 घंटे के भीतर 10 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफी किया है और 25 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रहा है, इसलिए मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिम्मतवाला कहता हूं, और हमने जो वादा किया था कि वो हम पूरा कर रहे हैं. अब बिजली बिल हाफ की योजना बन गई है. सभी गरीब परिवारों राशन कॉर्ड में 35 किलो चावल मिलेगा.

जिले में पहले बोर खनन में प्रतिबंध लगाई गई थी. प्रतिबंध के कारण लोग चोरी छिपे बोर खनन करा रहे थे. हमारी सरकार बनने के बाद बोर खनन का प्रतिबंध हटा दिया है, जब चाहे आप बोर खनन करा सकते हैं.

नरवा, घुरवा, गरवा और बारी की योजना की शुरुआत हो गई है. जिसके जिले के ग्राम बिरकोना से गौठान योजना का शुभारंभ किया गया है.

अकबर ने कहा हमको 5 साल में वादा को पूरा करना था लेकिन भूपेश बघेल ने पहले ही वादा को पूरा कर दिया है और आगे भी वादा पूरा करेंगे. हमारी प्राथमिकता घोषणा पत्र को पूरा करने की है. एक साल में कुछ छोटा मोटा काम नहीं हो तो परेशान मत होना और आने वाले साल में बहुत विकास का काम होगा.

रायपुर. कांग्रेस सरकार के 60 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश के युवाओं से अपनी दिल की बात साझा की है. उन्होंने कहा कि सरकार के इन 60 दिनों के कार्यकाल में मैंने अपना हर एक पल छत्तीसगढ़ की जनता के लिए उपलब्ध रहने और ‘नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ने के संकल्प को पूरा करने की प्रक्रिया में समर्पित करने का प्रयास किया है.

बघेल ने कहा कि मैं भी आप सभी की तरह एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखता हूं. एक किसान का बेटा होने के कारण मैंने भी युवा अवस्था में कई तरह की चुनौतियों का सामना किया है. कॉलेज में दाखिले से लेकर अच्छे अंक प्राप्त करने तक, किसी भी प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर उसमें सफलता प्राप्ति के प्रयास तक एवं अध्ययन उपरांत अपनी रोजी-रोटी के लिए संघर्ष से लेकर, पारिवारिक जिम्मेदारी को सम्भालने तक, लगभग हर स्तर पर संघर्ष से मेरी मुलाकात होती रही है. इसलिए आप सबके दर्द और संघर्ष को मैं बखूबी समझता हूँ और मुझे ऐसा लगता है कि बदलते सामाजिक परिवेश के चलते आपका संघर्ष और समर्पण मेरी उस समय की परिस्थितियों की तुलना में और भी कठिन होगा.

कांग्रेस ही पूरी कर सकती है छत्तीसगढ़ की आकांक्षाएं

वर्ष 2018 प्रदेश में बदलाव की एक नई उम्मीद लेकर आया. यह वो वक्त था जब हमारा नवजात शिशु रुपी प्रदेश 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर वयस्क अवस्था में आ रहा था. वयस्क होने के साथ साथ जिस प्रकार से हर मनुष्य की नई आशाएं, नये सपने, नई आकांक्षाएं होतीं हैं, ठीक उसी प्रकार से हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश को भी नये बदलाव की आवश्यकता थी. इस बार पुनः उसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने वयस्क छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी के कन्धों पर दी. जनादेश इतना प्रचंड था कि मानों छत्तीसगढ़ महतारी का संदेश स्पष्ट हो कि इस नये छत्तीसगढ़ की आकांक्षाएं, आशाएं एवं सपने केवल कांग्रेस पार्टी ही पूरा कर सकती है.

नवा छत्तीसगढ़ के सपने को सब मिलकर करें साकार

उन्होंने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की चुनौती बहुत बड़ी है और यह मैं अकेले आप सबके सहयोग के बिना नहीं कर सकता. मैं छत्तीसगढ़ के युवाओं से आह्वाहन करता हूं कि वे आरोप-प्रत्यारोप छोड़ कर आगे आएं और नवा छत्तीसगढ़ के सपने को हम सब मिलकर साकार करें. किसी भी प्रदेश के विकास के लिए वहां के युवाओं में एक फौलादी जिगर, दृढ इच्छा शक्ति, पराक्रम, धैर्य और संयम की सख्त जरूरत होती है. कृपया आप मुझे अपना धैर्य और संयम प्रदान करें. मैं विश्वास दिलाता हूं कि सरकार संविधान के अनुरूप सबको समान अधिकार देकर सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की दिशा में कार्य करना जारी रखेगी.

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डी एम अवस्थी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शुक्रवार को शुरू किये गये संवेदना अभियान के तहत राज्य पुलिस ऐसे अपराधों की जांच के उपायों पर विचार-विमर्श करेगी। 


साथ ही, महिलाओं और बच्चों को उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा, कि पुलिस अधिकारियों को किसी शिकायत पर फौरन कार्रवाई करने और ऐसे मामलों से संवेदनशीलता के साथ निपटने को कहा है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वर्षा मिश्रा को अभियान का राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिन्हें कोई भी फोन या ईमेल कर शिकायत दे सकता है।

सभी पुलिस अधीक्षकों को जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने और सभी थानों में महिला एवं बच्चों की शिकायतों की सुनवाई के लिए एक प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश दिया गया है। इन प्रकोष्ठों में कम से कम एक महिला अधिकारी नियुक्त की जाएं। 

रायपुर। भाजपा धर्म से धर्म और भाई से भाई को लड़ाने की साजिश कर रही है। यह कहना है कांग्रेस का। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी कहना है कि हिंदू संगठनों की जानकारियां तो पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में भी पुलिस जुटाती रही है।

विभिन्न संगठनों के बारे में जानकारी एकत्र करना, तो पुलिस की कार्यप्रणाली का सामान्य हिस्सा है, लेकिन भाजपा शांत छत्तीसगढ़ में नफरत के बीज बाने की चाल चल रही है, जो कि अब बेनकाब हो गई है।

कांग्रेस ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में 26 फरवरी 2015 को जारी पत्र की प्रति भी जारी की है, जिसमें भी हिंदू संगठनों की जानकारी सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से मांगी गई थी। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री त्रिवेदी का कहना है कि पुलिस की सामान्य प्रक्रिया के पत्र को भाजपा के लोगों ने जानबूझकर सोशल मीडिया में वायरल किया, ताकि साम्प्रदायिकता फैलाई जा सके। यह दो माह पहले प्रदेश में बनी कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की साजिश थी।

भाजपा ने सोशल मीडिया पर पुलिस मुख्यालय की गुप्तावार्ता शाखा से पुलिस अधीक्षकों को जारी पत्र वायरल किया और कांग्रेस सरकार पर कई तरह के सवाल उठाए। त्रिवेदी का कहना है कि जब पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में पुलिस ने हिंदू संगठनों की जानकारी एकत्र की, तब कोई आपत्ति नहीं थी।

कांग्रेस सरकार में पुलिस उसी प्रक्रिया का पालन कर रही है, तो वह हिंदू विरोधी कैसी हो गई? जिस तरह के बयान और ट्वीट कांग्रेस सरकार के लिए किए जा रहे हैं, क्या वे पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर लागू नहीं होते?

 

क्या रमन सरकार भी नक्सलियों और इस्लामी आतंकियों को डाटा बेचना चाहती थी? त्रिवेदी का कहना है कि भाजपा के डीएनए में ही साम्प्रदायिक सद्भावना बिगाड़ना है। उसकी हर सोच और उसका हर कदम देश की समरसता पर प्रहार करने वाला होता है।

देश और प्रदेश की जनता भाजपा के नापाक मंसूबों को समझ चुकी है। यही वजह है कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकार दिया था।

 

सीएम के पिता के मौखिक आदेश पर काम तो नहीं कर रहे एसपी

प्रदेश में जाति के आधार पर संगठनों की जानकारी मांगने के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पिता पर निशाना साधा है। भाजपा ने गरियाबंद इसमें पूछा है-इस पत्र को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देखें। अगर शासन के अधिकृत आदेश के बिना हिंदू संगठनों की जानकारी इकठ्ठा की जा रही थी, तब तो और गंभीर मामला बनता है। जिलों में एसपी ने सीएम के पिता के मौखिक आदेश पर तो यह कार्रवाई नहीं की थी।

भाजपा इस मामले में एसआइटी जांच की मांग करती है। भाजपा ने एक और ट्वीट किया। इसमें लिखा-यह सवाल इसलिए है क्योंकि सीएम के रिश्तेदारों का दखल बढ़ने संबंधी खबरें मीडिया में आयी हैं और सीनियर बघेल लगातार हिंदू विरोधी कृत्य में सक्रिय रहते हैं। क्या इस पर सरकार एसआइटी का गठन करेगी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का आरोप भी लगाया था।

 

मुस्लिम व दूसरे संगठनों की भी जानकारी मांगी

पुलिस मुख्यालय की गुप्तवार्ता शाखा ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों से केवल हिंदू ही नहीं, मुस्लिम, कर्मचारी, सामाजिक संगठनों की भी जानकारी मांगी है। सभी संगठनों के पदाधिकारियों का नाम व पता, राजनीतिक पार्टी से उनकी सम्बद्धता, समाज में उनका प्रभाव, संगठन का उद्देश्य व गतिविधियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मांगी गई है।

 

हर वर्ष जुटाई जाती है जानकारी: एडीजी

गुप्तवार्ता शाखा के एडीजी संजय पिल्ले का कहना है कि पुलिस तो हर साल विभिन्न् संगठनों की जानकारी अपडेट करती है। इससे वर्तमान पदाधिकारियों का पता चल जाता है और नए संगठन बने हों, तो उनके बारे में भी जानकारी मिल जाती है। यह पुलिस की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।

बेमेतरा। साजा तहसीलदार के शासकीय खाते से अज्ञात आरोपित ने 960700 का आहरण किए जाने की शिकायत सामने आया है। तहसीलदार साजा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। तहसीलदार की रिपोर्ट पर थाना साजा में अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार उक्त राशि चेक से आहरण किए जाने की बात कही जा रही है। चेक कोलकाता में लगाने की बात भी साजा थाना द्वारा कही जा रही है।

हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम किसने दिया है। वहीं इधर जो चेक क्रमांक तहसीलदार साजा को बैंक द्वारा आवंटित किया गया है उसी चेक नंबर से राशि की आहरण होने की बात कही जा रही है। जिस चेक से भुगतान किया जाना बैंक बता रही है वह चेक आज भी तहसीलदार साजा के पास सुरक्षित रखा हुआ है।

राशि दो चेक लगाकर आहरित किया गया है। फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब तहसीलदार साजा ने बैंक से भुगतान लेने के लिए चेक लगाया गया। तब खाते में राशि नहीं होने की जानकारी दी गई। राशि नहीं होने की बात के बाद जब स्टेटमेंट बैंक से निकाला गया। तब इसकी भनक मिल पाई।

रायपुर. राजधानी के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है. यह समारोह पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम में आयोजित हुआ है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छात्रों को उनकी डिग्री दे रहे हैं.

वहीं दोपहर 3 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर का दीक्षांत समारोह शुरू होगा. जिसमें राज्यपाल के साथ उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, रायपुर ग्रामीण के विधायक शसत्यनारायण शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी और महापौर नगर पालिक निगम रायपुर प्रमोद दुबे भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

रायपुर। एसीबी और ईओडब्ल्यू के प्रमुख रहे IPS अधिकारी मुकेश गुप्ता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. भाजपा विधायक ननकी राम कंवर के बाद अब पूर्व विधायक और भाजपा सरकार में वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे वीरेन्द्र पाण्डेय ने गुप्ता के खिलाफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत की है. उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मुकेश गुप्ता अभियुक्तों को बचाने, गवाहों पर दबाव डालने व सरकारी दस्तावेजों को नष्ट कर निर्दोषों को झूठे मामलों में फंसाते थे और उनका साथ एसपी रजनेश सिंह दिया करते थे. उन्होंने सीएम से की गई शिकायत में जांच की मांग की है.

 

पाण्डेय ने अपनी शिकायत में कई मामलों का जिक्र किया. उन्होने शिकायत में कहा है कि ईओडब्ल्यू में अपराध क्रमांक 53/2014 प्रथम इत्तिला पुस्तक में पृष्ठ क्रमांक 30, 31, 32, एवं 33 में दर्ज किया है. इसी तरह अपराध क्रमांक 54/2014 प्रथम इत्तिला पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 34, 35, 36 एवं 37 में दर्ज किया गया है. अपराध क्रमांक 55/2014 प्रथम इत्तिला पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 38, 39, 40 एवं 41 में दर्ज की गई है. अपराध क्रमांक 57/2014 प्रथम इत्तिला पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 42, 43, 44 एवं 45 में लेख किया गया है. उन्होंने लिखा है कि महत्वपूर्ण यह है कि अपराध क्रमांक 56/ 2014 को प्रथम इत्तिला पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 42, 43, 44, 45 में लेख किया जाना चाहिए था. किन्तु पूर्व में उसे अवैध रुप से विजय सिंह ठाकुर, गोविंद राम देवांगन, अबरार बेग, बीडीएस नरबरिया आदि से जिनके पास से करोड़ों रुपये संपत्ति जब्त किया गया था. उनके विरुद्ध कंप्यूटर से फर्जी एफआईआर दर्ज की गई (प्रथम इत्तिला पुस्तक की जगह) जब इन लोगों से रिश्वत प्राप्त हो गई तो वह कंप्यूटर की सादे कागज की फर्जी एफआईआर फाड़कर सादे कागज में फर्जी एफआईआर आलोक अग्रवाल के विरुद्ध कंप्यूटर से दर्ज की गई. यह ईओडब्ल्यू के कम्प्यूटर की एफएसएल की जांच से प्रमाणित हो जाएगा.

वीरेन्द्र पाण्डेय ने अपनी शिकायत में लिखा है कि दोनों अधिकारियों को तत्कालीन सरकार से राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था. वर्ष 2015 में ईओडब्ल्यू में संघारित प्रथम इत्तिला पुस्तक क्रमांक 1 से शुरु होनी चाहिए पूर्व में पृष्ठ क्रमांक 1 से 5 में एक झूठा मुकदमा मुकेश गुप्ता एवं रजनेश सिंंह ने कायम करवाया. कथित अभियुक्त से रिश्वत प्राप्त कर एफआईआर बुक को फाड़ दिया गया और दिनांक 1 जनवरी 2015 को अपराध क्रमांक 1/2015 प्रथम इत्तिला पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 6, 7, 8, 9 एवं 10. अपराध क्रमांक 2/15 प्रथम इत्तिला पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 12, 13, 14 एवं 15. अपराध क्रमांक 3/2015 प्रथम इत्तिला पुस्तक क्रमांक 16, 17 एवं 18. अपराध क्रमांक 4/2015 इत्तिला पुस्तक क्रमांक 19, 20, 21 एवं 22. अपराध क्रमांक 6/2015 प्रथम इत्तिला पुस्तक क्रमांक 23, 24, 25.

वहीं अपराध क्रमांक 5/2015 प्रथम इत्तिला पुस्तक में दर्ज नहीं है. इसे कंप्यूटर में सादे कागज में दर्ज किया गया है. आलोक अग्रवाल से रिश्वत की मांग की गई जिसे उसने देने से इंकार कर दिया साथ ही अबरार बेग, गोविन्द राय, विजय सिंह ठाकुर, गोविन्द राम देवांगन, बीडीएस नरबरिया जिनके पास पास से करोड़ों रुपये बरामद हुए, रिश्वत प्राप्त कर कंप्यूटर में लेख की गई प्रथम सूचना पत्र को फाड़कर फेंक दिया गया और बाद में पुनः कम्प्यूटर से अपराध क्रमांक 5/2015 की एफआईआर सादे कागज में दर्ज किया गया.

वीरेन्द्र पाण्डेय ने सभी मामलों के दस्तावेजों को सौंपते हुए लिखा है कि इन दस्तावेजों से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मुकेश गुप्ता एवं रजनेश सिंह ने अधीनस्थ कर्मचारियों को डरा धमकाकर ईओडब्ल्यू थाने में संधारित प्रथम इत्तिला पुस्तिका में प्रथम सूचना दर्ज नहीं करायी. कूटरचित दस्तावेज तैयार कराये, यह जानते हुए कि वे कूटरचित हैं.

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक