ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की तारीख की घोषणा करने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद को बिजली का करंट लगा है। जिस समय उनको करंट लगा तब वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे थे। बिजली झटका लगते ही शेख रशीद डर गए और अपना भाषण रोक दिया। थोड़ी देर रुकने के बाद उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी उनके जलसे को नाकाम नहीं कर सकते।
बता दें कि शेख रशीद ने भारत-पाक के बीच युद्ध की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने दोनों देशों के बीच युद्ध की तारीख भी बताई थी। पाक मीडिया के अनुसार बुधवार को एक सेमिनार में पाक मंत्री शेख रशीद ने कहा था कि मैं अक्तूबर-नवंबर में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध होता देख रहा हूं, और आज यहां पर कौम को तैयार करने के लिए आया हूं।
शेख रशीद ने कहा था कि पाकिस्तानी सेना के पास जो हथियार हैं, वो दिखाने के लिए नहीं बल्कि इस्तेमाल करने के लिए हैं। हम संयुक्त राष्ट्र के सामने बार-बार इस मसले को उठाएंगे, वह एक बार फिर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का दौरा करेंगे। पाकिस्तान आखिरी दम तक कश्मीर के लिए लड़ता रहेगा।
इस्लामाबाद। भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के कुछ हफ्ते बाद पाकिस्तान सरकार एक बार फिर भारतीय उड़ानों के लिए देश के वायुक्षेत्र के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सोच रही है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में भारत के लिए वायुक्षेत्र बंद करने और अफगानिस्तान के साथ भारत के व्यापार के लिए पाकिस्तानी जमीनी मार्ग के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया गया।
उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री भारत के लिए वायु क्षेत्र को पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रहे हैं, अफगानिस्तान के लिए भारतीय व्यापार को लेकर पाकिस्तानी जमीनी मार्गों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोकने का भी सुझाव आया है। इन फैसलों की कानूनी औपचारिकताओं पर विचार हो रहा है, मोदी ने शुरू किया, हम उसे खत्म करेंगे।’’ पाकिस्तान ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकी कैंप पर भारतीय वायु सेना के हमले के बाद अपने वायुक्षेत्र को फरवरी में बंद कर दिया था। पाकिस्तान ने नयी दिल्ली, बैंकाक और कुआलालंपुर को छोड़कर सभी उड़ानों के लिए 27 मार्च को अपना वायुक्षेत्र खोल दिया था।
पाकिस्तान ने 15 मई को भारत के विमानों के लिए अपने वायुक्षेत्र पर प्रतिबंध को 30 मई तक बढ़ा दिया था। इसके बाद 16 जुलाई को सभी असैन्य उड़ानों के लिए उसने अपने वायुक्षेत्र को खोला था। भारत द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद पाकिस्तान, भारत के साथ अपने व्यापार को पहले ही बंद कर चुका है और ट्रेन तथा बस सेवा पर भी रोक लगा दी गयी थी।
News Creation : जम्मू और कश्मीर से भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है.
News Creation : Article 370 का शोर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी सुना जा सकता है। पाकिस्तान की संसद में इन दिनों भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 की चर्चा गरम है।
News Creation : शेयर बाजारों में नरमी की वजह से दुनिया के 500 सबसे धनी लोगों के नेटवर्थ में 2.1 फीसदी की गिरावट आई है. इनकी संपदा में कुल 117 अरब डॉलर की गिरावट हुई.
News Creation (बीजिंग): एशिया और प्रशांत क्षेत्र में मिसाइलें तैनात करने की अमेरिका की योजना पर चीन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। चीन ने मंगलवार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर अमेरिका ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें तैनात कीं तो वह चुप नहीं बैठेगा। इसका माकूल जवाब दिया जाएगा।
News Creation : नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर पर ऐतिहासिक फैसला करते हुए राज्य को विशेष अधिकार देने वाले अनुच्छेद-370 को खत्म करने का फैसला किया है। भारत के इस फैसले पर पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।
News Creation : पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में पुलिस नें एक भारतीय जासूस को गिरफ्तार करनें का दावा किया है. पुलिस नें जानकारी दी कि उन्होनें एक भारतीय नागरिक को पकड़ा है जिसनें जासूस होनें की बात को स्वीकारा है.Read
News Creation : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है. उन्होंने कहा है कि कश्मीर विवाद को सुलझाना भारत और पाकिस्तान पर निर्भर करता है
News Creation : एनडीटीवी इंडिया के मैनेजिंग एडिटर रवीश कुमार को वर्ष 2019 के 'रैमॉन मैगसेसे' पुरस्कार से सम्मानित किया गया. पुरस्कार संस्था ने ट्वीट कर बताया कि रवीश कुमार को यह सम्मानRead
News Creation : आतंकवादी संगठन अल-कायदा के सरगना ओसामा-बिन-लादेन के बेटे के हमजा-बिन-लादेन के मारे जानें की खबर सामनें आ रही है. हमजा को ओसामा का उत्तराधिकारी मन जाता था. हालाँकि अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक हमजा के मौत की पुष्टि नहीं हो सकी है. और ये भी साफ़ नहीं है कि हमजा की मौत कहाँ और कैसे हुई. हमजा की मौत में अमेरिका का हाथ है या नहीं ये भी अब तक साफ़ नहीं बताया गया है.
अमेरिका नें हमजा पर दस लाख डॉलर का इनाम रखा था. इसके अलावा सन 2018 के बाद से हमजा का कोई भी बयान सामनें नहीं आया है.
आतंक का पर्याय बनता अज़र, आखिर कौन है वो आतंकी और चीन नें संयुक्त राष्ट्र में उसके पक्ष में चार बार क्यों वीटो किया, पढ़िये इस रिपोर्ट में
भारत द्वारा इकट्ठा किए गए सबूत जिसे पाकिस्तान समेत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अन्य प्रमुख देशों के साथ साझा किया गया, इस बात का खुलासा करते हैं कि जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर का अल-कायदा और तालिबान समेत सुन्नी वैश्विक आतंकवादी समूहों के बीच संबंध है.

इस बात को साबित करने के लिए अब सबूत हैं कि अजहर के बड़े भाई इब्राहिम अजहर और छोटे भाई रऊफ असगर ने साल 1999 में भारतीय जेल से बंद हरकत-उल-अंसार के तत्कालीन महासचिव अजहर की रिहाई के लिए इंडियन एयरलाइंस की उड़ान IC-814 का अपहरण किया था, जिसमें कम से कम 150 यात्री सवार थे. इस काम को अंजाम देने में अल कायदा, तालिबान और आईएसआई ने उसकी मदद की थी.
अलकायदा के तत्कालीन प्रमुख ओसामा बिन लादेन और तालिबान के मुल्ला उमर के साथ मसूद अजहर के संबंधों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसे कंधार हवाई अड्डे से बाहर निकालने खुद मुल्ला अख्तर मंसूर पहुंचा था जो बाद में तालिबान का मुखिया बना. बाद में मुल्ला अख्तर मंसूर 21 मई 2016 को अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था.
वहीँ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने यह जानकारी दी. चीन चार बार लगातार वीटो लगाने के बाद आखिरकार दुनिया के दबाव में झुका और अपनी "तकनीकी बाधा को हटाया" जिससे अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किया जा सका. यह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है.
यहाँ क्लिक कर, हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें
नीचे दिए स्टार्स पर हमारी खबर को रेटिंग दें, और कमेंट बॉक्स में कमेंट करना न भूलें.
खबरों के साथ बनें रहे और ये भी पढ़े :
मुश्कील में पड़ी कंगना की "जजमेंटल है क्या" की एक फोटो, हंगेरियन फोटोग्राफर नें आपत्ति जताई
News Creation : अमेरिका के इंडियाना में एक शख्स ने अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ जो किया वो सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक नरभक्षी बन चुके एक शख्स ने पहले तो अपनी पूर्व प्रेमिका की बेरहमी से हत्या की और जब इससे भी उसका मन नहीं भरा तो इस दरिंदे ने शव के दो टुकड़े कर दिए. इसके बाद सिर से भेजा निकाल कर उसे फ्राई कर खा गया.
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2014 में टैमी नाम की महिला का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया था. घटना वाली जगह से जांच एजेंसी ने खाने की प्लेट को कब्जे में लेकर जब उसकी पड़ताल की तो सबके होश उड़ गए. उसमें इंसानी हड्डी मिली जो टैमी की ही थी. इतना ही नहीं पुलिस ने घर से टैमी की कटी हुई जीभ भी बरामद की थी.
पुलिस को टैमी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लीवर, किडनी समेत कई अंगों के गायब होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने टैमी की हत्या के आरोप में उसके पूर्व प्रेमी जोसफ को गिरफ्तार कर लिया.

जब जोसफ को इंडियाना की कोर्ट में पेश किया गया तो उसने पूरी कहानी बताई कि कैसे उसने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड को मारा और उसका भेजा खा गया. हालांकि कुछ देर बाद ही जोसफ कोर्ट में अपने बयान से पलट गया और खुद को निर्दोष बताने लगा.
बता दें कि जोसफ पहले भी हत्या को अंजाम दे चुका था. वो अपनी पहली प्रेमिका और अपनी मां-बहन की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी है. टैमी की हत्या के मामले में अभी जोसफ पर आरोप सिद्ध नहीं हुआ है और उसपर अभी केस चल रहा है.
यहाँ क्लिक कर, हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें
नीचे दिए स्टार्स पर हमारी खबर को रेटिंग दें, और कमेंट बॉक्स में कमेंट करना न भूलें.
खबरों के साथ बनें रहे और ये भी पढ़े :
News Creation : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही डिस्कवरी के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में दिखाई देंगे.Read
News Creation : इजिप्ट के शहर हेराक्लिओन में समुंद्र के अंदर लगभग 1200 साल पुराना मंदिर पाया गया है. इस मंदिर ने पुरातत्वविदों को आश्चर्य में डाल दिया.Read